नही दिखी बाजारों में दिपावली की रौनक

बरहज /देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
धनतेरस व दीपावली के पर्व पर बरहज बाजार की सड़कों व दुकानों पर वह रौनक नही दिखी, त्योहारों के आने पर बरहज बाजार में खरीददारी के लिए क्षेत्र की जनता की भारी भीड़ दिखाई देने लगता था और सुदूर क्षेत्रो से लोग समान खरीदने बरहज बाजार आते रहे है।
लेकिन महंगाई की मार और बाढ़ की विभीषिका के कारण बरहज बाजार में वह भारी भीड़ दुकानों व सड़को पर देखने को नहीं मिली जो बरसों पहले देखी जाती थी। जिसके लिए बरहज प्रसिद्ध है। स्थानीय लोगों की माने तो दीपावली एवं धनतेरस के त्योहार आते ही बाजार में लोगों की खरीददारी देखते बनती थी, पर वो रौनक नही दिखाई दी जिसके लिए बरहज बाजार दूर दूर तक प्रसिद्ध है। वही समाजसेवी श्रीप्रकाश पाल ने बताया की आसमान छूती महंगाई ने आमजनता की कमर तोड़ कर रख दी है,तथा बाढ़ की विभीषिका से आमजनमानस उबर नहीं पाया,किसानों की फसलें बर्बाद हो चुकी है, किन्तु बाढ़ त्रासदी से ग्रस्त किसान व आमजन को उबारने के लिए प्रदेश की योगी सरकार ने तमाम उपाय किये हैं, प्रशासन द्वारा बाढ़ पीड़ितों को हर कदम पर राहत सामग्री पहुँचाया जा रहा है ताकि आम जन को जल्द से जल्द राहत मिल सके। और किसानों को बर्बाद फसलों के लिए प्रशासन द्वारा राहत देने के लिए तमाम उपाय किये जा रहे है, आगे समाज सेवी श्रीप्रकाश पाल ने बताया कि आज मंहगाई व बेरोजगारी से जनता त्रस्त है और दीपावली की बाजार से रौनक गायब हो चला है। कभी समय था क्षेत्र की जनता से यह बाजार भरा रहता था,किन्तु धनतेरस व दीपावली पर खरीददारी के लिए जनता की भारी भीड़ नही दिखी, बरहज की सड़को व दुकानों पर, वही अजय सिंह ने बताया की आज के समय में लोग महंगाई के साथ-साथ जिन लोगों के घर बाढ़ में तबाह हो गए हैं वह अपना घरौंदा बनाने में कड़ी मेहनत कर रहे है ताकि ताकि छत के नीचे जीवन यापन कर सके। किसानों की धान की फसल तो बर्बाद हो गई है और गेहूं की फसल भी किसान नहीं बो पाएंगे, इसके लिए किसानों के चेहरे पर मायूसी छाया हुआ है।
प्रदीप जयसवाल ने बताया की उत्सव खुशी के साथ ही मनाया जाता है लेकिन बाढ़ की पानी ने त्योहार पर पानी फेर दिया है।और आमजनता महंगाई की मार से त्रस्त हो चुकी हैं।

rkpnews@somnath

Recent Posts

स्वरोजगार योजनाओं में तेजी लाने और निवेश बढ़ाने पर प्रशासन का फोकस

डीएम ने बैंकों और विभागों को समयबद्ध लक्ष्य पूरा करने के दिए निर्देश, जीबीसी 5.0…

6 minutes ago

माय भारत पोर्टल से जोड़ने के लिए डीएम ने सभी विभागों को दिए निर्देश, उत्कृष्ट स्वयंसेवकों को मिलेगा सम्मान

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में…

14 minutes ago

45वें दीक्षांत समारोह से पहले गांवों में प्रतिभा का उत्सव, ‘मेरी मां’ विषय पर विद्यार्थियों ने दिखाई रचनात्मकता

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के 45वें दीक्षांत समारोह के तहत गोद…

20 minutes ago

कस्बा चौकी सिकंदरपुर में जीर्णोद्धारित कार्यालय एवं नई बैरक का लोकार्पण

सिकंदरपुर /बलिया (राष्ट्र की परम्परा) कस्बा चौकी सिकंदरपुर परिसर में शुक्रवार को जीर्णोद्धारित कार्यालय तथा…

26 minutes ago

घर के बाहर सो रही महिला की धारदार हथियार से हत्या, गांव में सनसनी

रात में हुए विवाद के बाद वारदात की आशंका,फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य, आरोपितों की…

31 minutes ago

30 जुलाई तक करें पंजीकरण, बीबीएयू ने जारी किया स्नातक प्रवेश काउंसलिंग कार्यक्रम

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के स्नातक…

40 minutes ago