Wednesday, June 10, 2026
HomeUncategorizedदेवरिया पुलिस का मिशन शक्ति फेज-5 अभियान जारी

देवरिया पुलिस का मिशन शक्ति फेज-5 अभियान जारी

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) महिला सुरक्षा व स्वावलंबन को लेकर देवरिया पुलिस द्वारा मिशन शक्ति फेज-5 और शक्ति दीदी अभियान के अंतर्गत लगातार जागरूकता कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं।
थाना एकौना की महिला आरक्षी कीर्ति अग्रहरि व अनीता ने क्षेत्र में हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी, वहीं खामपार, रुद्रपुर और श्रीरामपुर की महिला आरक्षियों ने भी पंपलेट वितरण कर महिलाओं को जागरूक किया।पुलिस अधीक्षक विक्रान्त वीर ने बताया कि मिशन शक्ति अभियान के जरिये हर महिला तक सुरक्षा और सहायता का संदेश पहुंचाना प्राथमिकता है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments