खलिहान के भूमि व निष्क्रान्त भूमि में अवैध कब्जा कराने पर लेखपाल को हटाने की मांग

उपजिलाधिकारी के आदेश के बाद भी नही हट रहा है लेखपाल

जिलाधिकारी को पत्रक सौंप ग्रामीणों ने की न्याय की मांग

सलेमपुर/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। तहसील क्षेत्र के दिघड़ा जूनोबी में खलिहान की भूमि पर ग्राम प्रधान व लेखपाल की मिलीभगत से जलजीवन मिशन के तहत जबरिया पानी की टंकी का निर्माण व राजस्व ग्राम भटौली में निष्क्रान्त सम्पत्ति पर अवैध कब्जा कराने पर क्षेत्रीय लेखपाल प्रशांत कुमार को ग्रामीणों के मांग व कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव बदरे आलम के धरना प्रदर्शन व प्रार्थना पत्र पर उपजिलाधिकारी द्वारा हटाने के बाद भी तहसीलदार द्वारा अब तक न हटाने पर नाराज ग्रामीण बदरे आलम के नेतृत्व में जिलाधिकारी से मिलकर शिकायती पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है। जिलाधिकारी ने एडीएम प्रशासन को मामले का निस्तारण कराने के लिए कहा।इसके बाद उन्होंने उक्त लेखपाल के खिलाफ जांच कराकर आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। इस दौरान कांग्रेस नेता बदरे आलम ने बताया कि उक्त लेखपाल की मनमानी से ग्रामीण परेशान हैं। निष्क्रान्त सम्पत्ति पर सड़क बोर्ड लगाया गया था जिसे अवैध कब्जा करने वाले ने उखाड़ कर फेंक दिया है, और उस जमीन पर अपने मछली पालन का काम कर रहा है। अगर न्याय नही मिला व लेखपाल को तुरंत यहां से हटाया गया तो हम ग्रामीण एक सप्ताह के बाद कभी भी आंदोलन व भूख हड़ताल करेंगे। जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। पत्रक पर मुश्ताक अहमद,धूमिल यादव, हफिजुल्लाह, सगीर अहमद,जियाउलहक, कृष्णमुरारी कुशवाहा, राजू,अलीम सिद्धिकी आदि ग्रामीणों के हस्ताक्षर थे।

Karan Pandey

Recent Posts

टापू बने गांव, पानी बना पहरेदार, सोहगी बरवां में विकास की राह अब भी अधूरी

रोहुआ नाला पार करना रोज की मजबूरी, स्कूल तक पहुंचने में भी जल-भराव का रोड़ा,…

10 hours ago

आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों का मानदेय बढ़ा, अब मिलेंगे 12 हजार रुपये

सहायिकाओं को छह हजार प्रतिमाह, पांच लाख रुपये तक कैशलेश स्वास्थ्य बीमा की भी सौगात…

11 hours ago

प्रो. के. पी. सिंह ने दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के कुलपति का कार्यभार ग्रहण किया

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के नव नियुक्त कुलपति प्रो. कृष्ण पाल…

11 hours ago

सीएचसी बनकटी में वसूली की शिकायत, जांच की मांग

भाजपा मंडल अध्यक्ष ने स्टाफ नर्स पर लगाए आरोप, इलाज-टीकाकरण के नाम पर रुपये लेने…

11 hours ago

ध्रुव की अटूट भक्ति का प्रसंग सुन भावविभोर हुए श्रद्धालु

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। हुसैनपुर स्थित ठाकुरबाड़ी मंदिर परिसर में चल रहे श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पूजा…

11 hours ago

भारतीय भाषाओं में ज्ञान-विज्ञान का विस्तार जरूरी, बीबीएयू में दो दिवसीय कार्यशाला का समापन

भारतीय भाषाओं को शिक्षा, शोध और ज्ञान-सृजन का सशक्त माध्यम बनाने पर जोर लखनऊ (राष्ट्र…

11 hours ago