बब्बर खालसा का आतंकी यूपी के कौशाम्बी से गिरफ्तार, 3 हैंड ग्रेनेड व रूसी पिस्टल बरामद

कौशांबी(राष्ट्र की परम्परा)। यूपी एसटीएफ व पंजाब पुलिस ने एक संयुक्त कार्रवाई में पंजाब के अमृतसर के रहने वाले बब्बर खालसा से जुड़े आतंकी लाजर मसीह को कौशांबी से गिरफ्तार किया है। बब्बर खालसा इंटरनेशनल के जर्मन मॉड्यूल को चला रहे स्वर्ण सिंह उर्फ जीवन फौजी का करीबी है पकड़ा गया लाजर मसीह। ये आतंकी 24 सितंबर 2024 से पंजाब पुलिस की अभिरक्षा से फरार चल रहा था। पकड़े गए बाबर खालसा इंटरनेशनल आतंकी के पास से 3 हैंड ग्रेनेड, 2 डेटोनेटर, 7.62 एमएम की रसियन पिस्टल,13 जिंदा कारतूस और विस्फोटक हुए बरामद। आरोपी के पास से गाजियाबाद का आधार कार्ड भी मिला। यूपी के मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने इस आतंकी की गिरफ्तारी पर एसटीएफ की तारीफ की है। मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने भी कहा कि यूपी में कानून का राज है, अपराधी या आतंकी ज्यादा दिन छिपकर नहीं रह सकते।

rkpnews@desk

Recent Posts

हनुमान अंश : हिंदुस्तान की जड़ों से संवाद करता सिनेमा

वेजब सिनेमा मनोरंजन से आगे बढ़कर संस्कृति, आस्था और भारतीय स्मृति का आईना बन जाए…

16 minutes ago

टापू बने गांव, पानी बना पहरेदार, सोहगी बरवां में विकास की राह अब भी अधूरी

रोहुआ नाला पार करना रोज की मजबूरी, स्कूल तक पहुंचने में भी जल-भराव का रोड़ा,…

11 hours ago

आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों का मानदेय बढ़ा, अब मिलेंगे 12 हजार रुपये

सहायिकाओं को छह हजार प्रतिमाह, पांच लाख रुपये तक कैशलेश स्वास्थ्य बीमा की भी सौगात…

11 hours ago

प्रो. के. पी. सिंह ने दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के कुलपति का कार्यभार ग्रहण किया

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के नव नियुक्त कुलपति प्रो. कृष्ण पाल…

12 hours ago

सीएचसी बनकटी में वसूली की शिकायत, जांच की मांग

भाजपा मंडल अध्यक्ष ने स्टाफ नर्स पर लगाए आरोप, इलाज-टीकाकरण के नाम पर रुपये लेने…

12 hours ago

ध्रुव की अटूट भक्ति का प्रसंग सुन भावविभोर हुए श्रद्धालु

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। हुसैनपुर स्थित ठाकुरबाड़ी मंदिर परिसर में चल रहे श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पूजा…

12 hours ago