दिल्ली पुलीस ने अविमुक्तेश्वरानंद महाराज के गौरक्षा आंदोलन की अनुमति की रद्द

जिससे भड़की हिन्दू महासभा – बी एन तिवारी

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा) अखिल भारत हिन्दू महासभा दिल्ली के रामलीला मैदान में जगतगुरू शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद महाराज की 17 मार्च को प्रस्तावित गौरक्षा सम्मेलन की अनुमति रद्द करने पर भड़क उठी है। हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रविन्द्र कुमार द्विवेदी ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि गौरक्षा सम्मेलन की अनुमति रद्द करना केंद्र सरकार के तानाशाही शासन का पक्ष उजागर करता है। स्वतंत्रता के 78 वर्ष बाद भी गौरक्षा के लिए आंदोलन करना देश के लिए दुर्भाग्य का विषय है। उन्होंने कहा कि देश के तमाम राजनीतिक दल गौरक्षा के विषय को राजनीतिक विषय मानते हैं और राजनीतिक लाभ हानि का स्वार्थ सिद्ध करने के लिए गौरक्षा के विषय पर तटस्थ रहने में ही अपनी भलाई समझते हैं। यह सनातन धर्म और सनातनी नागरिकों के साथ विश्वासघात है, जिसे हिन्दू महासभा और सनातनी नागरिक किसी भी कीमत पर सहन नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि गौरक्षा राजनीति का विषय नहीं वरन विश्व भर के करोड़ों सनातनियों की श्रद्धा और आस्था का विषय है। सनातन धर्म में गौवंश को ऐसी मां का दर्जा दिया गया है, जिसके अंदर 33 कोटि देवी देवता वास करते हैं।
हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता बी एन तिवारी ने बयान में यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि जगतगुरू शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद महाराज के गौरक्षा आंदोलन का हिन्दू महासभा पूरी तरह से समर्थन करती है।उन्होंने देशवासियों से गौरक्षा आंदोलन से जुड़कर केंद्र सरकार को गाय को राष्ट्रीय प्राणी घोषित करने, गौरक्षा कानून बनाने, गोमांस बेचने और खाने को राष्ट्रद्रोह का अपराध घोषित करने तथा गौहत्यारे को फांसी की सजा का कानून बनाने पर विवश करने का आह्वान किया।
जारी बयान के अनुसार हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष चंद्रशेखर भट्ट ने अपना आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि जगतगुरू शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद महाराज को नरेला पुलिस द्वारा घंटों रोके जाने की घटना निंदनीय और विचारों की अभिव्यक्ति व्यक्त करने के मौलिक अधिकार का हनन है। उन्होंने भाजपा मुख्यालय पहुंचने पर जगतगुरू शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद महाराज को पुलिस द्वारा भाजपा मुख्यालय से पहले ही रोकने और भाजपा पदाधिकारियों द्वारा जगतगुरू शंकराचार्य से मिलकर गौरक्षा पर भाजपा का दृष्टिकोण व्यक्त करने से मना करने का प्रकरण भाजपा के गौरक्षा विरोधी आचरण को प्रकट करता है। हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष प्रोफेसर यशपाल सिंह ने जगतगुरू शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद महाराज के 33 करोड़ गौरक्षक मतदाता तैयार करने के आह्वान का समर्थन करते हुए कहा कि हिन्दू महासभा इस अभियान को सफल बनाने के लिए गौरक्षक मतदाता संकल्प पत्र तैयार करवायेगी और संकल्प पत्र और जगतगुरू शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद महाराज का संदेश लेकर हिन्दू महासभा देश के कोने कोने में जाएगी और मतदाताओं से संकल्प पत्र भरवाकर गौरक्षक मतदाता तैयार करेगी। उन्होंने कहा कि सभी भरे हुए गौरक्षक मतदाता संकल्प पत्र जगतगुरू शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद जी महाराज को सौंपा जाएगा।

rkpnews@desk

Recent Posts

जिस डेटा की जरूरत नहीं, उसका भुगतान क्यों? ट्राई के नए नियम का उपभोक्ताओं पर असर

ट्राई का बड़ा बदलाव: डेटा नहीं चाहिए तो सिर्फ कॉल-एसएमएस का विकल्प, मोबाइल रिचार्ज बाजार…

8 hours ago

19 साल के रोहन की मौत से मचा हड़कंप, लाठी-डंडों से हत्या की आशंका; तीन टीमें जांच में जुटीं

जांच करती पुलिस https://twitter.com/yadavakhilesh/status/2103082886534660472?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E2103082886534660472%7Ctwgr%5Ef8a7d965d1fb30063cff67ca97385e80c50901a3%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.prabhatkhabar.com%2Fstate%2Futtar-pradesh%2Fup-crime-news-gram-pradhan-son-beaten-to-death-after-birthday-party-village-tense मुजफ्फरनगर (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। पुरकाजी थाना क्षेत्र के हरैटी गांव…

8 hours ago

वायरल वीडियो से मचा हड़कंप: स्कूटी सवार युवक-युवती के साथ कथित बदसलूकी की जांच शुरू

समस्तीपुर में युवक-युवती से अभद्रता का वीडियो वायरल, पुलिस जांच शुरू समस्तीपुर (राष्ट्र की परम्परा…

9 hours ago

अमेरिका-चीन की बातचीत से भारत तक असर, टैरिफ से लेकर रेयर अर्थ तक बदल सकता है समीकरण

ट्रंप-शी वार्ता पर भारत की नजर, टैरिफ और रेयर अर्थ से तय होंगे वैश्विक व्यापार…

9 hours ago

सीमा से कॉलेज तक सुरक्षा का बड़ा अभियान, जम्मू-कश्मीर में कई मोर्चों पर एक साथ कार्रवाई

जम्मू-कश्मीर (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा और प्रशासनिक स्तर पर एक साथ कई…

9 hours ago

UDP को बड़ा झटका, भाजपा में शामिल हुए 8 विधायक; मेघालय की राजनीति में नई हलचल

सौजन्यसे PS शिलांग/नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। मेघालय की राजनीति में बड़ा बदलाव सामने…

9 hours ago