नशे के कारण युवक की मार्ग दुर्घटना मौत, एक घायल

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। सदर कोतवाली थाना अंतर्गत ग्राम पंचायत बसन्तपुर राजा स्थित इंडियन आयल पेट्रोल पम्प के पूरब ड्रेन पुलिया के पास अनियंत्रित होकर बाईक सवार की घटना स्थल पर मौत हो गई जबकि दुसरा युवक बुरी तरह घायल हो गया वहीं राहगीरों द्बारा बागापार पुलिस चौकी को सूचना दिया गया।सूचना पाकर मौके पर बागापार पुलिस पहुंची। घायल प्रदीप को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार चल रहा है। साथ ही पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पी एम के लिए महराजगंज भेज दिया गया। प्राप्त समाचार के अनुसार सदर थाना कोतवाली के बागापार चौकी अन्तर्गत इंडियन आयल पेट्रोल पम्प के पूरब ड्रेन पुलिया के पास 17 मार्च सोमवार की रात करीब 09:45 बजे राहगीरों द्वारा पुलिस चौकी बागापार को सूचना दिया गया कि दो व्यक्ति घायल अवस्था में बागापार से झनझन पुर जाने वाली रोड के किनारे पड़े हुए हैं। सूचना पर चौकी प्रभारी बागापार अनघ कुमार मय फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे तो ज्ञात हुआ कि मोटरसाइकिल नंबर यूपी- 56 ए एम 8635 एचएफ डीलक्स पर सवार दो व्यक्ति जिनके नाम आशीष राजभर पुत्र मुंशी राजभर निवासी ग्राम अतरौलियां थाना पिपराइच जनपद गोरखपुर उम्र करीब 25 वर्ष एवं प्रदीप पुत्र विजय राजभर निवासी ग्राम मोहना पुर पादरी बाजार थाना शाहपुर गोरखपुर उम्र करीब 23 वर्ष जो अपने रिश्तेदारी ग्राम बेलवा काजी थाना कोतवाली जनपद महराजगंज के यहां आए हुए थे। वापस गोरखपुर जाते समय अत्यधिक नशे में होने के कारण जिनकी मोटरसाइकिल असंतुलित होकर पुलिया से टकरा गयी। मोटरसाइकिल सवार आशीष राजभर की मौके पर ही मृत्यु हो गयी। प्रदीप राजभर गंभीर रूप से घायल हो गए, घायल को एंबुलेंस के माध्यम से जिला चिकित्सालय महराजगंज भेजवाया गया।मृतक के शव को मोर्चरी हाउस भेजा गया।पुलिस द्वारा परिजनों को सूचना दे दी गई है। इस सम्बन्ध में बागापार चौकी प्रभारी अनघ कुमार ने बताया कि शव को अपने कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया गया है ।घायल प्रदीप को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।उपचार चल रहा है। शव का पंचनामा कराकर पी एम के बाद शव परिजनों को सौप दिया गया है। मौके पर शांति व्यवस्था कायम है।

rkpnews@desk

Recent Posts

आत्मकथा का दौर, वास्तविकता मचाए शोर!

जब अपनी गलतियों पर पर्दा डालकर, नाकामियों को समाजसेवा बताया जाने लगे…✍️ संजय एम. तराणेकरकवि,…

6 hours ago

जनता के विश्वास की कीमत क्या? कैग की रिपोर्टों से पारदर्शिता और जवाबदेही पर बहस

कैग के खुलासों से सरकारी व्यवस्था पर सवाल: सोने की शुद्धता से रेलवे, छात्रवृत्ति और…

6 hours ago

यूपी चुनाव 2027 की बड़ी तैयारी! हर विधानसभा में 9 उड़नदस्ते, 20 से ज्यादा एजेंसियां रखेंगी पैनी नजर

निष्पक्ष चुनाव के लिए आयोग का मास्टर प्लान तैयार, 20 से ज्यादा एजेंसियां संभालेंगी मोर्चा…

6 hours ago

तारीख पर तारीख से मुक्ति जरूरी, न्यायिक व्यवस्था में सुधार की दरकार

Ai निर्मित न्याय में देरी लोकतंत्र के विश्वास पर सबसे बड़ी चोट समयबद्ध और सस्ता…

7 hours ago

मौसम का यू-टर्न: अकवान मचाएगा हलचल, बारिश-वज्रपात की चेतावनी; ट्रेनों पर भी असर

Ai निर्मित 20 और 21 नवंबर को मौसम दिखाएगा तीखे तेवर, गरज-चमक और वज्रपात का…

7 hours ago

विधानसभा चुनाव-2027 की तैयारी में देवरिया पुलिस में बड़ा फेरबदल, 68 उपनिरीक्षकों के तबादले

कानून-व्यवस्था मजबूत करने और चुनावी तैयारियों को गति देने के लिए कई थानों में बदले…

7 hours ago