अंतरराष्ट्रीय छात्रों को आकर्षित करने के लिए डीडीयू विश्वविद्यालय ने प्रवेश विवरणिका दूतावासों के साथ किया साझा

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। अंतरराष्ट्रीय छात्रों को आकर्षित करने के लिए कुलपति प्रोफेसर पूनम टंडन के मार्गदर्शन में दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय द्वारा अंतर्राष्ट्रीय छात्रों के लिए प्रवेश विवरणिका वैश्विक स्तर पर साझा की गई है।
गोरखपुर विश्वविद्यालय ने विगत दिनों में एक प्रमुख शैक्षणिक संस्थान के रूप में अपने स्थान को रेखांकित करते हुए अंतर्राष्ट्रीय मान्यता प्राप्त की है। बेहतर रैंकिंग के साथ विश्वविद्यालय उच्च शिक्षा के अवसरों की तलाश करने वाले दुनिया भर के छात्रों के लिए एक पसंदीदा गंतव्य के रूप में अपने आप को पेश कर रहा है।
कुलपति प्रो. पूनम टंडन के दूरदर्शी नेतृत्व में गोरखपुर विश्वविद्यालय ने भारतीय उच्चायोग और सभी राष्ट्रमंडल सदस्य राज्यों के वाणिज्य दूतावासों के साथ-साथ अफ्रीकी देशों, मध्य पूर्व, दक्षिण पूर्व एशिया और कैरिबियन में भारतीय दूतावासों/वाणिज्य दूतावासों को अपनी प्रवेश विवरणिका वितरित किया है। इसके साथ ही प्रवेश विवरणिका को सभी सदस्य देशों में प्रसारित करने के आश्वासन के साथ लंदन स्थित राष्ट्रमंडल देशों के संगठन के महासचिव के कार्यालय के साथ भी साझा किया गया है।
इस पहल का उद्देश्य अंतर्राष्ट्रीय छात्रों को गोरखपुर विश्वविद्यालय की समृद्ध शैक्षिक विरासत से अवगत कराना और उनकी शैक्षणिक आकांक्षाओं को आगे बढ़ाने के लिए आमंत्रित करना है।
कुलपति के मार्गदर्शन में विश्वविद्यालय का अंतर्राष्ट्रीय प्रकोष्ठ नेपाल, बांग्लादेश, श्रीलंका और भूटान के साझेदार विश्वविद्यालयों के साथ सक्रिय रूप से जुड़ रहा है ताकि इच्छुक छात्रों के लिए नामांकन प्रक्रिया को सुविधाजनक बनाया जा सके।
गोरखपुर विश्वविद्यालय दुनिया भर के छात्रों के लिए एक परिवर्तनकारी शिक्षण अनुभव प्रदान करने की अपनी प्रतिबद्धता में दृढ़ है, जिससे वैश्विक शिक्षा केंद्र के रूप में इसकी प्रतिष्ठा मजबूत हुई है।

rkp@newsdesk

Recent Posts

टापू बने गांव, पानी बना पहरेदार, सोहगी बरवां में विकास की राह अब भी अधूरी

रोहुआ नाला पार करना रोज की मजबूरी, स्कूल तक पहुंचने में भी जल-भराव का रोड़ा,…

30 minutes ago

आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों का मानदेय बढ़ा, अब मिलेंगे 12 हजार रुपये

सहायिकाओं को छह हजार प्रतिमाह, पांच लाख रुपये तक कैशलेश स्वास्थ्य बीमा की भी सौगात…

36 minutes ago

प्रो. के. पी. सिंह ने दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के कुलपति का कार्यभार ग्रहण किया

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के नव नियुक्त कुलपति प्रो. कृष्ण पाल…

51 minutes ago

सीएचसी बनकटी में वसूली की शिकायत, जांच की मांग

भाजपा मंडल अध्यक्ष ने स्टाफ नर्स पर लगाए आरोप, इलाज-टीकाकरण के नाम पर रुपये लेने…

53 minutes ago

ध्रुव की अटूट भक्ति का प्रसंग सुन भावविभोर हुए श्रद्धालु

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। हुसैनपुर स्थित ठाकुरबाड़ी मंदिर परिसर में चल रहे श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पूजा…

1 hour ago

भारतीय भाषाओं में ज्ञान-विज्ञान का विस्तार जरूरी, बीबीएयू में दो दिवसीय कार्यशाला का समापन

भारतीय भाषाओं को शिक्षा, शोध और ज्ञान-सृजन का सशक्त माध्यम बनाने पर जोर लखनऊ (राष्ट्र…

1 hour ago