कुछ अधिकारी व कर्मचारियों की मिली भगत से वन माफिया चला रहे प्रतिबंधित पेड़ों पर आरा
बाराबंकी (राष्ट्र की परम्परा)
जहां एक तरफ पिछले दिनों सरकार नई-नई योजनाएं लाकर के पर्यावरण और हरियाली को बढ़ावा दे रही है वहीं दूसरी ओर वन विभाग के चतुर्थ श्रेणी के अधिकारी व कर्मचारियों की मिली भगत से वन माफिया आए दिन क्षेत्र में प्रतिबंधित पेड़ों की कटान करने से बाज नहीं आ रहे हैं, नहीं थम रहा क्षेत्र में प्रतिबंध पेड़ों का कटान बेझिझक वन माफिया चला रहे आरा।
मामला जनपद बाराबंकी के वन रेंज फतेहपुर थाना रामनगर भगत झील क्षेत्र अंतर्गत पिछले दिनों ग्राम मथुरा में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नया भिटौली मथुरा के बगल प्रतिबंधित गुलर के पेड़ को ग्राम भिटौली में गन्ना कांटा के पास प्रतिबंधित गुलर के पेड़ को वन माफियाओं ने काट डाला।
जिसके विषय में जानकारी हेतु वन दरोगा से दूरभाष पर वार्ता की गई जिसके बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया गया, परंतु कार्यवाही नहीं की गई। जिसकी सूचना डीएफओ बाराबंकी को देने पर विधिक कार्यवाही का आश्वासन दिया गया है।
फिलहाल फैसला समय की गोद में हैं, देखा जाए तो एक तरीके से सरकार को पलिता लगाने का कार्य कर रहे हैं चतुर्थ श्रेणी के अधिकारी कर्मचारी।
रोहुआ नाला पार करना रोज की मजबूरी, स्कूल तक पहुंचने में भी जल-भराव का रोड़ा,…
सहायिकाओं को छह हजार प्रतिमाह, पांच लाख रुपये तक कैशलेश स्वास्थ्य बीमा की भी सौगात…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के नव नियुक्त कुलपति प्रो. कृष्ण पाल…
भाजपा मंडल अध्यक्ष ने स्टाफ नर्स पर लगाए आरोप, इलाज-टीकाकरण के नाम पर रुपये लेने…
बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। हुसैनपुर स्थित ठाकुरबाड़ी मंदिर परिसर में चल रहे श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पूजा…
भारतीय भाषाओं को शिक्षा, शोध और ज्ञान-सृजन का सशक्त माध्यम बनाने पर जोर लखनऊ (राष्ट्र…