पंचायत सहायक/एकाउण्टेन्ट-कम-डाटा-इन्ट्री आपरेटर के पद पर चयन हेतु आवेदन करने की तिथि निर्धारित

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) । जिला पंचायत राज अधिकारी अविनाश कुमार ने बताया है कि शासनादेश के अन्तर्गत पंचायत सहायक/एकाउण्टेन्ट-कम-डाटा-इन्ट्री आपरेटर के 3544 पदों पर चयन हेतु निर्धारित योग्यता व विवरण के अनुसार आवेदन पत्र अभ्यर्थियों के लिए आमंत्रित किए गए है। ग्राम पंचायतवार व वर्गवार अवशेष पदों का विवरण एवं आवेदन पत्र का प्रारुप पंचायतीराज विभाग की बेवसाइट www.panchayatiraj.up.nic.in पर उपलब्ध है। आवेदन करने की तिथि 17 जनवरी से 02 फरवरी तक निर्धारित की गयी है। निर्धारित आवेदन के प्रारुप पर समस्त सूचनायें अंकित कर व्यक्तिगत रुप से अथवा रजिस्टर्ड डाक से अपनी ग्राम पंचायत, विकास खण्ड कार्यालय अथवा जिला पंचायत राज अधिकारी के कार्यालय में निर्धारित समयावधि में उपलब्ध कराया जायेगा। समस्त चयन की प्रक्रिया शासनादेश में दिए गए प्राविधानों के अनुरुप संचालित होगी।
पंचायत सहायक/एकाउण्टेन्ट-कम-डाटा-इन्ट्री आपरेटर के चयन की समय सारणी के विवरण में ग्राम पंचायतों द्वारा आवेदन पत्र आमंत्रित करने की सूचना, ग्राम पंचायत के सूचना पट्ट एवं मुनादी द्वारा कराये जाने की अवधि 14 जनवरी से 16 जनवरी, जिला पंचायत राज अधिकारी कार्यालय, विकास खण्ड कार्यालय एवं ग्राम पंचायत कार्यालय के आवेदन पत्र जमा करने की अवधि 17 जनवरी से 02 फरवरी, जिला पंचायत राज अधिकारी कार्यालय व विकास खण्ड कार्यालय में प्राप्त आवेदन पत्रों को सम्बन्धित ग्राम पंचायत को कराने की अवधि 3 फरवरी से 8 फरवरी, ग्राम पंचायत में प्राप्त आवेदन पत्रों की श्रेष्ठता सूची (मेरिट लिस्ट) तैयार करना एवं ग्राम पंचायत की प्रशासनिक समिति के समक्ष विचारार्थ प्रस्तुत किया जाना एवं समिति द्वारा अनुमोदित श्रेष्ठता सूची को जिला स्तरीय समिति के विचारार्थ समिति के सदस्य सचिव (जिला पंचायत राज अधिकारी) को उपलब्ध कराये जाने की अवधि 9 फरवरी से 16 फरवरी, जिलाधिकारी की अध्यक्षता में गठित समिति द्वारा परीक्षण संस्तुति 17 फरवरी से 24 फरवरी तथा ग्राम पंचायत द्वारा नियुक्ति पत्र निर्गत कराये जाने की अवधि 25 फरवरी से 27 फरवरी निर्धारित की गई है।

RKP News गोविन्द मौर्य

I am govind maurya ( journalist ) NOTE- The reporter of that district will be responsible for every news posted on the online portal.

Recent Posts

लापता सिपाही का पोखरे में मिला शव

बलिया (राष्ट्र की परम्परा ) बांसडीह कोतवाली में तैनात सिपाही पारितोष मिश्रा का शव सोमवार…

51 seconds ago

नहर में कूदे दो छात्र, बचाई महिला की जान

तेज बहाव में जान की परवाह किए बिना उतरे कृष्णा-सद्दाम, डीएम ने प्रशस्ति पत्र व…

4 minutes ago

राष्ट्र के विकास में हिन्दी भाषा की भूमिका पर संगोष्ठी आयोजित

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। सन्त विनोबा स्नातकोत्तर महाविद्यालय, देवरिया के हिन्दी विभाग की ओर से…

10 minutes ago

गुड मॉर्निंग देवरिया: सुबह की सैर से स्कूल तक पुलिस की निगरानी, एंटी रोमियो टीम सक्रिय

गुड मॉर्निंग देवरिया अभियान: मॉर्निंग वॉकर्स से संवाद, बुजुर्गों को भरोसा और बालिकाओं को सुरक्षा…

6 hours ago

BRICS Summit 2026: भारत की कूटनीति का कमाल, पहलगाम से पश्चिम एशिया तक बना दबदबा

BRICS 2026: नई दिल्ली में भारत का कूटनीतिक दबदबा, पहलगाम से ईरान-UAE तक हासिल की…

6 hours ago