कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)
मुख्य विकास अधिकारी गुंजन द्विवेदी व उप जिला निर्वाचन अधिकारी /अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 देवीदयाल वर्मा के द्वारा बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में गोरखपुर फैज़ाबाद खण्ड स्नातक निर्वाचन 2023 से संबंधित सभी नोडल प्रभारी अधिकारियों की आवश्यक बैठक ली गई।
बैठक में निर्वाचन संबंधी कार्यो को कुशलतापूर्वक, शांतिपूर्वक, स्वतंत्र व निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराए जाने तथा ससमय संपादन सुनिश्चित कराए जाने हेतु नोडल अधिकारियों को सौपें गए कार्य व दायित्वों के संदर्भ में आवश्यक निर्देश दिए गए।
विदित हो कि गोरखपुर फैजाबाद खण्ड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र 2023 का मतदान 30 जनवरी 2023 को संपन्न होना है। जनपद कुशीनगर में 16 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, इसके लिए 13 नोडल अधिकारियों की नियुक्ति की गई है, जो मतदान कार्य से लेकर सारी व्यवस्थाओं को देखेंगे। मतगणना 2 फरवरी को गोरखपुर में होगी। इस क्रम में अपर जिलाधिकारी द्वारा सभी संबंधित नोडल अधिकारियों को उनके कार्य और दायित्वों के संदर्भ में बताया गया तथा अपने कार्य और दायित्वों की प्रगति से अवगत कराए जाने को कहा गया।
इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक रितेश कुमार सिंह, उप जिलाधिकारी मोहम्मद जफर, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी मोहम्मद अजीम जिला पंचायत राज अधिकारी अभय कुमार यादव, जिला कार्यक्रम अधिकारी शैलेंद्र कुमार राय, जिला सूचना अधिकारी कृष्ण कुमार अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
बरहज की हुंकार’ के तहत महुई कुंवर में चला हस्ताक्षर अभियान, तीन महीने में कार्रवाई…
तेलियान पोखरा के पास मिला निशु गुप्ता का शव, पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया; मौत…
एसआई भर्ती परीक्षा में आठ पुलिसकर्मियों ने हासिल की सफलता, एक महिला आरक्षी भी शामिल;…
लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू), लखनऊ के सांख्यिकी विभाग की ओर…
तहसील संघ के पदाधिकारियों ने पुष्पगुच्छ भेंटकर किया स्वागत, बेहतर समन्वय की जताई उम्मीद बलिया…
एक दिसंबर से शुरू होगी जनसंख्या गणना, नागरिकों को मिलेगी ऑनलाइन स्व-गणना की सुविधा बलिया…