नही पहुंचे विधायक व सांसद
आजमगढ़(राष्ट्र की परम्परा)
ब्लॉक तरवां के जियापुर उत्तरी धरौरा का मामला है, सूर्यनाथ पासवान के घर शार्ट सर्किट से लगी आग से घर गृहस्थी का सारा सामान से लेकर राशन तक जलकर राख हो गया है। कोई भी सामान से लेकर बर्तन तक नही बचा है सब नस्ट हो गया है। सूर्यनाथ पासवान ने बताया कि हमारे लड़के की साली पिंकी उम्र लगभग 27 वर्ष की थी जो गूँगी थी वह भाग कर घर मे चलि गयी, फिर वापस निकलने में फंस गई जिसे जिला अस्पताल लेकर गए लेकिन स्थिति देखकर डॉक्टर ने वाराणसी मे बीएचयु के लिए रेफर किया गया, लेकिन इलाज के दौरान पिंकी की भी मौत हो गयी है। वहाँ के ग्रामीणों ने यह भी बताया की हम लोगों के क्षेत्रीय विधायक समाजवादी पार्टी पूजा सरोज को इस घटना की जानकारी फोन द्वारा दी गयी है,लेकिन अब तक सुधि लेने नही आई है और ना ही कोई मद्त ही मिली है, ग्रामीणों ने यह भी कहा कि प्रधान से लेकर विधायक व सांसद भी नही पहुंचे, यही चुनाव रहता तो लोगो की कतारें लगी होती पूरे परिवार का रो रो कर बुरा हाल है। सूर्यनाथ पासवान ने यह भी बताया है कि जिले से कोई जिम्मेदार अधिकारी भी नहि मौके पर पहुंच पाया है। पूर्व प्रधान दिनेश सरोज कांग्रेस पार्टी से जिला सचिव ने आस्वासन दिलाया व मीडिया के सामने ही हल्का लेखपाल से बात कर सरकारी योजना का लाभ दिलाने का भरोसा दिलाया है।
गरीब बेबस लाचार पासवान आस लगाए बैठे हैं कि, पूजा सरोज विधायक अपने ही समाज से है जो आएगी तो जरूर कुछ सहयोग करेगी। देखना यह है कि दिनेश लाल यादव जो भोजपुरी कलाकर के साथ ही आजमगढ़ के भाजपा सांसद है क्या उनको मालूम होता हैं या नही।
राजयपाल को सम्बोधित ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) शुक्रवार को बरहज तहसील के…
देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)बरियारपुर नगर पंचायत में रास्ते को लेकर चल रहा विवाद जिलाधिकारी के निर्देश…
सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की दी जानकारी, बाल विवाह के खिलाफ दिलाई शपथ कुशीनगर…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। मईल थाना क्षेत्र में लोहे की चारपाई के फ्रेम में बिजली…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। विज्ञान और साहित्य के संगम का अनूठा उदाहरण पेश करते हुए…
मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। स्वर्ण समाज के आंदोलन के दौरान बीएसएस परशुराम सेना के प्रदेश…