Categories: लेख

निंदा: आत्म निरीक्षण

मानव जनित स्वभाव विचित्र है,
जो व्यक्ति उसे अच्छा लगता है,
उसकी सब बुराइयाँ भूल जाता है,
बुरा बर्ताव अच्छा लगने लगता है।

और जो व्यक्ति उसे बुरा लगता है,
उसकी अच्छाइयाँ भी भूल जाता है,
नफ़रत की ज्वाला में सुलगता है,
उसकी भलमंसाहत भूल जाता है।

मनोविकार होना मानव स्वभाव है,
उनका परिमार्जन जीवन लक्ष्य है,
यह विकार पैदाइशी नहीं होते हैं,
संगति व परिस्थिति वश होते हैं।

निंदा और प्रशंसा स्वाभाविक हैं,
इन पर सद्विवेक सबसे अपेक्षित है,
ये दोनों मानव गुण चरित्र बनाते हैं,
हम सबको सुधरने का मौक़ा देते हैं।

निंदा आत्म निरीक्षण करवाती है,
प्रशंसा आत्ममुग्धि जनित होती है,
आदित्य विवेकवान को दोनों ग्राह्य हैं,
पर विवेकहीनता दिग्भ्रमित करती है।

डा. कर्नल आदि शंकर मिश्र ‘आदित्य’

Karan Pandey

Recent Posts

आकांक्षात्मक विकासखंडों की रैंकिंग सुधारने को डीएम सख्त, पिछड़े पैरामीटर्स पर तत्काल सुधार के निर्देश

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी अनुज मलिक ने जनपद के तीनों आकांक्षात्मक विकासखंडों…

53 minutes ago

संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम ने सुनीं फरियाद, 15 मामलों का मौके पर निस्तारण

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। तहसील सलेमपुर में शनिवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी…

56 minutes ago

5279 विद्यार्थियों के खातों में पहुंची 1.42 करोड़ रुपये की छात्रवृत्ति

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। वित्तीय वर्ष 2026-27 में पूर्वदशम एवं दशमोत्तर छात्रवृत्ति योजना के तहत…

1 hour ago

बाढ़ प्रभावितों को बिना भेदभाव राहत देने के निर्देश, किसानों को 50 प्रतिशत अनुदान पर मिलेगा बीज

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने शनिवार को तमकुहीराज तहसील के…

1 hour ago

खुखुन्दू थाने के लॉकअप में गांजा तस्करी के आरोपी की मौत, फांसी लगाने की बात सामने आई

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। खुखुंदू थाना क्षेत्र में गांजा तस्करी के मामले में पकड़े गए…

3 hours ago

लखनऊ में दोहरे हत्याकांड से सनसनी, KGMU अफसर और दोस्त को बनाया बंधक, फिर नदी में फेंके शव!

50 लाख की फिरौती नहीं मिली तो KGMU अफसर और दोस्त की हत्या! घाघरा नदी…

4 hours ago