महिला जागृति संस्था का शुभारंभ

समाजसेवी और पत्रकार भानु शरण को राष्ट्रिय अध्यक्ष की जिम्मेदारी : जितेंद्र बच्चन

भाटपार रानी देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)
महिलाओ, बच्चों व प्रत्येक जरूरतमंदों हेतु समर्पित एक नई संस्था जिसमे जुड़े लोग बहुत पहले से समाज के लिए समर्पित रहे हैं। के द्वारा एक नये मंच महिला जागृति संस्था के वैनर तले एक जुट हो कर स्वयं और समाज मे चल रही अन्य संस्था के सहयोग से समाज हित मे कार्य करते रहेंगे। जिसमें विशेष रूप से महिला सशक्तिकरन और उनके विकाश के साथ बच्चों के उन्नति पर बल दिया जायेगा।
संस्था के राष्ट्रीय मुख्य संरक्षक जितेंद्र बच्चन ने समाज के हर जरूरत मंद महिलाओ, बच्चों, सहित सभी के लिए हर संभव सहायता इस संस्था द्वारा करने का भरोसा दिलाया है। इस संस्था के कुशल संचालन हेतु बच्चन ने राष्ट्रीय संरक्षक के रूप मे अखिल भारतीय चित्रगुप्त कायस्थ महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और सुरक्षा समाज पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री विजय श्रीवास्तव व सुरक्षा समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बिपिन श्रीवास्तव को राष्ट्रीय संरक्षक के रूप में कार्यभार एवं संचालन की जिम्मेदारी से दिया है।
साथ ही संस्था का कार्य भली भाँति हो सके इसके लिए समाज कल्याण फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा समाज गौरव के रूप मे सम्मानित समाज सेवी और पत्रकार भानु शरण को राष्ट्रीय अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है। राष्ट्रीय मुख्य संरक्षक बच्चन जी ने कहा की बहुत जल्द हर प्रदेश और जिला मे टीम का गठन किया जायेगा। प्रत्येक प्रदेश / जिला मे प्रदेश / जिला मुख्य संरक्षक / प्रदेश / जिला संरक्षक / प्रदेश / जिला प्रभारी / प्रदेश / जिला अध्यक्ष और अन्य जिम्मेदारी का बटवारा किया जायेगा, जिससे हर जगह संस्था अपने कार्य मे सफल हो सके। वहीं इस संस्था को राम जानकी संस्थान, की सचिव श्रीमती अपर्णा बाला, पश्चिमी चंपारण से समाज सेवी श्री मंजय सिंह, पूर्वी चंपारण से श्री सतेंद्र नाथ वर्मा, यूपी से क्षेत्रीय पत्रकार एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष पत्रकार कमल पटेल, पत्रकार बृजेश मिश्र, सीतामढ़ी जिला से नेत्री वो समाज समाज सेविका श्रीमती पुनम पटेल जैसे अनेक लोगों का सहयोग प्राप्त है। और आशा है आगे भी और लोगो का सहयोग और साथ मिलेगा। विशेष रूप से यूपी से वरिष्ठ व निर्भीक पत्रकार बृजेश मिश्र का सहयोग भी मिलेगा। जो यूपी से संयोजक के रूप में संस्था के विस्तार हेतु सहर्ष कार्य करेंगे। आगे अति शीघ्र संस्था अपने टीम का विस्तार करेगी।

rkpnews@desk

Recent Posts

होमगार्ड भर्ती परीक्षा: महराजगंज में 3 दिन ट्रैफिक अलर्ट, भारी वाहनों की एंट्री बंद

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश होमगार्ड्स एनरोलमेंट-2025 परीक्षा को शांतिपूर्ण और जाममुक्त तरीके से…

35 minutes ago

मन को हल्का बनाएं, अपेक्षाओं से दूरी बढ़ाएं

— नवनीत मिश्रमनुष्य का जीवन अपेक्षाओं के ताने-बाने से बुना हुआ है। हम हर दिन,…

38 minutes ago

संतकबीरनगर में गैस सिलिंडरों से भरी DCM दुर्घटनाग्रस्त, चालक की जान बची

संतकबीरनगर (राष्ट्र की परम्परा)। कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र में सोनी होटल के पास गैस सिलिंडरों से…

53 minutes ago

नेपाल सड़क हादसे के घायलों से मिले डीएम-एसपी, बेहतर इलाज के दिए निर्देश

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। नेपाल में हुए सड़क हादसे में घायल लोगों का हाल-चाल लेने…

10 hours ago

पहली बार सैनिक कल्याण भवन में ‘सैनिक बन्धु’ बैठक, समस्याओं के त्वरित समाधान के निर्देश

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। नवनिर्मित सैनिक कल्याण भवन में पहली बार आयोजित ‘सैनिक…

10 hours ago

बीच चौराहे पर दबंगों का हमला, शादी का सामान लूटा, युवक गंभीर

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के मेहदावल थाना क्षेत्र के नगर पंचायत मेहदावल…

10 hours ago