देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। तहसील सलेमपुर में शनिवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने एक-एक फरियादी से रूबरू होकर उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों को शिकायतों का प्राथमिकता एवं समयबद्ध तरीके से निस्तारण करने के निर्देश दिए।
समाधान दिवस में कुल 111 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें निस्तारण योग्य 15 प्रकरणों का मौके पर ही समाधान किया गया। वहीं, जिन मामलों में जांच अथवा स्थलीय निरीक्षण की आवश्यकता थी, उन्हें संबंधित अधिकारियों को सौंपते हुए एक सप्ताह के भीतर निस्तारण के निर्देश दिए गए।
जिलाधिकारी ने राजस्व अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देशित किया कि समाधान दिवस में प्राप्त प्रत्येक शिकायत का पारदर्शिता के साथ निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। राजस्व निरीक्षक और लेखपाल अपने कार्यों में पूरी तत्परता बरतें। उन्होंने धारा 34, 24 और 116 से संबंधित लंबित वादों को प्राथमिकता के आधार पर दर्ज कराते हुए शीघ्र निस्तारण कराने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
ग्राम तकिया धरहरा निवासी प्रदीप कुमार सिंह ने धारा 24 के आदेश के बावजूद जमीन पर अवैध कब्जे की शिकायत की। ग्राम बलिया दक्षिण निवासी विजय कुमार यादव ने मकान बंटवारे से संबंधित प्रकरण रखा। ग्राम परसिया भगौती निवासी निसार अहमद अंसारी ने बंटवारे के मामले में कोरे में जालसाजी किए जाने की शिकायत की। जिलाधिकारी ने तीनों मामलों में उप जिलाधिकारी सलेमपुर को आवश्यक कार्रवाई कर निस्तारण कराने के निर्देश दिए।
मझौलीराज नगर निकाय निवासी राम सखी देवी ने चकमार्ग खाली कराए जाने की समस्या उठाई। जिलाधिकारी ने अधिशासी अधिकारी नगर निकाय मझौलीराज को मामले की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए। वहीं सलेमपुर नगर निकाय निवासी राधिका देवी ने आयुष्मान कार्ड और पेंशन से संबंधित समस्या बताई। इस पर जिलाधिकारी ने जिला विकास अधिकारी को पात्रता के अनुसार लाभ उपलब्ध कराने की कार्रवाई तत्काल सुनिश्चित करने को कहा।
समाधान दिवस में शेष प्रार्थना पत्रों को संबंधित अधिकारियों को निस्तारण के निर्देश के साथ सौंपा गया। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिकायतों के निस्तारण में किसी प्रकार की शिथिलता न बरती जाए और फरियादियों को अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें।
इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी एसके सिन्हा, उप जिलाधिकारी क्षितिज द्विवेदी, तहसीलदार सुशील कुमार राजपूत, नायब तहसीलदार रविंद्र मौर्य, हरिप्रसाद, जिला विकास अधिकारी सुशील कुमार सिंह, उप संचालक चकबंदी पवन कुमार पांडेय सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, राजस्व निरीक्षक और लेखपाल मौजूद रहे।
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी अनुज मलिक ने जनपद के तीनों आकांक्षात्मक विकासखंडों…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। वित्तीय वर्ष 2026-27 में पूर्वदशम एवं दशमोत्तर छात्रवृत्ति योजना के तहत…
कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने शनिवार को तमकुहीराज तहसील के…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। खुखुंदू थाना क्षेत्र में गांजा तस्करी के मामले में पकड़े गए…
50 लाख की फिरौती नहीं मिली तो KGMU अफसर और दोस्त की हत्या! घाघरा नदी…
अलीगढ़ हाईवे पर तड़के भीषण हादसा, कंटेनर-डंपर की टक्कर के बाद दोनों वाहनों में लगी…