देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। वित्तीय वर्ष 2026-27 में पूर्वदशम एवं दशमोत्तर छात्रवृत्ति योजना के तहत जनपद के कक्षा नौ से 12 तक के पात्र विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति की धनराशि उनके आधार सीडेड बैंक खातों में अंतरित की गई। प्रथम चरण में जिले के 5279 विद्यार्थियों के खातों में कुल 1.42 करोड़ रुपये से अधिक की छात्रवृत्ति भेजी गई।
छात्रवृत्ति स्वीकृति प्रमाण पत्र वितरण कार्यक्रम का आयोजन लोक भवन सचिवालय में मुख्यमंत्री की मौजूदगी में किया गया। कार्यक्रम का प्रदेशभर में हाईब्रिड मोड में आयोजन हुआ। जनपद के विद्यालयों एवं शिक्षण संस्थानों में कार्यक्रम का सजीव प्रसारण कराया गया।
राजकीय इंटर कॉलेज, देवरिया में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक एवं जिला समाज कल्याण अधिकारी ने विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति स्वीकृति प्रमाण पत्र वितरित किए। वहीं बापू इंटर कॉलेज, सलेमपुर में जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी अविनाश मणि त्रिपाठी की मौजूदगी में कार्यक्रम का सजीव प्रसारण कराया गया।
प्रथम चरण में कक्षा नौ-10 के 2919 विद्यार्थियों को 65.5955 लाख रुपये तथा कक्षा 11-12 के 2360 विद्यार्थियों को 76.45552 लाख रुपये की छात्रवृत्ति प्रदान की गई। इस प्रकार कुल 5279 विद्यार्थियों के बैंक खातों में 142.05102 लाख रुपये यानी करीब 1.42 करोड़ रुपये की धनराशि अंतरित हुई।
द्वितीय चरण के लिए कक्षा नौ से 12 तक के विद्यार्थियों के आवेदन विद्यालय स्तर से अग्रसारित करने की अंतिम तिथि 15 अक्टूबर 2026 निर्धारित की गई है। जिन विद्यार्थियों ने ऑनलाइन आवेदन पूरा कर लिया है, उन्हें समय से विद्यालय स्तर पर बायोमेट्रिक प्रक्रिया पूरी कराकर आवेदन अग्रसारित कराने के निर्देश दिए गए हैं।
विद्यालयों से अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना पात्र विद्यार्थियों के आवेदन तत्काल अग्रसारित करने तथा किसी भी स्थिति में आवेदन लंबित न रखने का अनुरोध किया गया है।
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी अनुज मलिक ने जनपद के तीनों आकांक्षात्मक विकासखंडों…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। तहसील सलेमपुर में शनिवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी…
कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने शनिवार को तमकुहीराज तहसील के…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। खुखुंदू थाना क्षेत्र में गांजा तस्करी के मामले में पकड़े गए…
50 लाख की फिरौती नहीं मिली तो KGMU अफसर और दोस्त की हत्या! घाघरा नदी…
अलीगढ़ हाईवे पर तड़के भीषण हादसा, कंटेनर-डंपर की टक्कर के बाद दोनों वाहनों में लगी…