बी एस एस परशुराम सेना ने परशुरामजी की मनाई जयंती

ब्राह्मण को एक करके लूँगा दम -अजीत कुमार पाण्डेय

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। बुधवार की सुबह 11 बजे खजनी तहसील अंतर्गत माल्हनपार बाजार में बी एस एस परशुराम सेना के मंडलअध्यक्ष रमेशधर द्विवेदी एवं पण्डित अजीत कुमार पाण्डेय तथा बीएसएस कार्यकर्ताओं द्वारा परशुराम जी का जन्मोंउत्स्व मनाया गया। इस दौरान रमेशधर द्विवेदी ने कहा कि आज धर्म की रक्षा के लिए उनके सिद्धान्तों को आत्मसात करना हम सभी के लिए आवश्यक हो चला हैं। उनके जीवन से यह सीखना जरूरी हैं कि, सत्य और धर्म की रक्षा के लिए कोई समझौता नही करना चाहिए। समाज मे फैले दुर्भावना रूपी अंधकार को दूर करने के लिए हम सभी परशुराम सेना के लोगो को डटकर मुकाबला करना चाहिए।
इसी क्रम में पण्डित अजीत कुमार पाण्डेय ने कहा कि आज के दिन पूरे देश मद भगवान परशुरामजी जी की जयंती धूमधाम से मनाई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि भगवान परशुराम ने केवल अत्यचार के विरुद्ध लड़ाई नही लड़ी बल्कि उन्होंने सिखाया कि, धर्म व मानवता की रक्षा के लिए संकल्पित रहना प्रत्येक मानव का कर्तव्य है। पाण्डेय ने कहा कि परशुराम जी की जयंती केवल एक धार्मिक उत्सव नही है, अपितु यह सत्य, न्याय और धर्म के मार्ग पर आगे बढ़ने की प्रेरणा प्रदान करता हैं। अतः परशुराम सेना के सभी कार्यकर्ताओं को यह संकल्प लेना होगा कि अन्याय एवं अत्याचार को समाज से उखाड़ फेकने के लिए आज भगवान परशुराम जी के फरसे की आवश्यकता हैं। इस अवसर पर विष्णु दुबे,कमलेश दुबे,बालकिशन त्रिपाठी, रजनीश दुबे,सोहन पाण्डेय, आकाश त्रिपाठी एवं रामदयाल तिवारी सहित आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Karan Pandey

Recent Posts

विहिप गोरख प्रांत की बैठक में कर्तव्यों को नया स्वरूप दिया गया, रोडमैप की रूपरेखा तैयार

गोरखपुर गोरक्ष प्रांत योजना बैठक—कार्ययोजना 2026 यह बैठक विश्व हिंदू परिषद, गोरक्ष प्रांत, गोरखपुर, योजना…

2 days ago

बीबीएयू में बेटियों के लिए एनसीसी का बिगुल, 30 अगस्त तक मौका

नेतृत्व और राष्ट्रसेवा की राह पर कदम बढ़ाएंगी छात्राएं, 19 से 22 वर्ष आयु वर्ग…

2 days ago

सेंट्रल बैंक के स्थापना दिवस पर आरसेटी देवरिया में हुआ भव्य पौधरोपण, “एक पेड़ माँ के नाम” का दिया संदेश

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के स्थापना दिवस के अवसर पर ग्रामीण…

2 days ago

शहीद शिवराज सोनार की याद में रक्तदान का महाअभियान, एसपी ने की पहल की सराहना

अनूप तिवारी देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। अमर शहीद शिवराज उर्फ सोना सोनार के 84वें शहादत…

2 days ago

काकोरी ट्रेन एक्शन: पटरियों पर गूंजी वह हुंकार, जिसने अंग्रेजी हुकूमत की नींव हिला दी

सरदार भगत सिंह ने ‘किरती’ में लिखी वीरों की गाथा काकोरी ट्रेन एक्शन केवल सरकारी…

3 days ago

सतत कृषि ही भविष्य की समृद्धि का आधार: भुवनेश्वर नाथ पांडेय

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय के कृषि संकाय में शुक्रवार को "सतत कृषि…

4 days ago