आकांक्षात्मक विकासखंडों की रैंकिंग सुधारने को डीएम सख्त, पिछड़े पैरामीटर्स पर तत्काल सुधार के निर्देश

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी अनुज मलिक ने जनपद के तीनों आकांक्षात्मक विकासखंडों पौली, सांथा और बघौली की प्रगति की समीक्षा करते हुए पिछड़े पैरामीटर्स पर तत्काल सुधार के निर्देश दिए। कैंप कार्यालय में आयोजित बैठक में स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि, पेयजल, रोजगार, पोषण और पंचायती राज समेत विभिन्न योजनाओं की अद्यतन स्थिति की समीक्षा की गई। मुख्य विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने निर्धारित पैरामीटर्स और रैंकिंग के आधार पर योजनाओं की प्रगति की जानकारी ली। जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी से आंकड़ेवार स्थिति प्राप्त करते हुए संबंधित खंड विकास अधिकारियों और विभागीय अधिकारियों को लक्ष्य के सापेक्ष कार्यों की नियमित समीक्षा करने के निर्देश दिए। उन्होंने योजनाओं के क्रियान्वयन में गति के साथ गुणवत्ता सुनिश्चित करने पर जोर दिया।
स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा में संस्थागत प्रसव, बच्चों के पूर्ण टीकाकरण और गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य परीक्षण की शत-प्रतिशत फीडिंग समय से सुनिश्चित करने को कहा गया। कुपोषण में कमी लाने के लिए आंगनवाड़ी केंद्रों के माध्यम से पुष्टाहार का नियमित वितरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। जल जीवन मिशन के तहत हर घर नल से जल योजना के कार्यों में भी तेजी लाने को कहा गया।
बैठक में स्वयं रोजगार, बेसिक शिक्षा, कृषि, ग्रामीण पेयजल, आधारभूत सुविधाओं, सामाजिक विकास और पंचायती राज सहित विभिन्न क्षेत्रों की प्रगति की समीक्षा की गई। जिन पैरामीटर्स पर प्रगति अपेक्षाकृत कम पाई गई, उनसे संबंधित अधिकारियों को तत्काल सुधार के निर्देश दिए गए।
जिलाधिकारी ने कहा कि आकांक्षात्मक विकासखंडों की प्रगति की निगरानी शासन स्तर से की जा रही है। इसलिए अधिकारी आपसी समन्वय से योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करें और कार्यों में गुणवत्ता के साथ धरातल पर परिणाम दिखाई दें। विकासखंड स्तर पर भी योजनाओं की नियमित समीक्षा कर कमियों को समय से दूर करने के निर्देश दिए।
उन्होंने सेवा संकल्प अभियान के तहत कैंप लगाकर निर्धारित लक्ष्यों की शत-प्रतिशत पूर्ति सुनिश्चित कराने को कहा। खंड विकास अधिकारियों, एमओआईसी, पंचायत सचिवों और सीएम फेलो को आकांक्षात्मक विकासखंडों के सभी पैरामीटर्स में प्रगति के लिए समन्वित प्रयास करने के निर्देश दिए गए।
बैठक में परियोजना निदेशक विजयन्त सिंह, डीसी एनआरएलएम प्रवीण शुक्ला, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी अजय कुमार श्रीवास्तव, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. एसके तिवारी, जिला कृषि अधिकारी डॉ. सर्वेश कुमार यादव, जिला पंचायत राज अधिकारी अरुण कुमार, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अमित कुमार सिंह, जिला कार्यक्रम अधिकारी सुजीत कुमार, उप मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. मुबारक, खंड विकास अधिकारी, सीडीपीओ, एडीओ पंचायत, सीएम फेलो सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

rkpshomnath

Recent Posts

संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम ने सुनीं फरियाद, 15 मामलों का मौके पर निस्तारण

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। तहसील सलेमपुर में शनिवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी…

56 minutes ago

5279 विद्यार्थियों के खातों में पहुंची 1.42 करोड़ रुपये की छात्रवृत्ति

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। वित्तीय वर्ष 2026-27 में पूर्वदशम एवं दशमोत्तर छात्रवृत्ति योजना के तहत…

1 hour ago

बाढ़ प्रभावितों को बिना भेदभाव राहत देने के निर्देश, किसानों को 50 प्रतिशत अनुदान पर मिलेगा बीज

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने शनिवार को तमकुहीराज तहसील के…

1 hour ago

खुखुन्दू थाने के लॉकअप में गांजा तस्करी के आरोपी की मौत, फांसी लगाने की बात सामने आई

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। खुखुंदू थाना क्षेत्र में गांजा तस्करी के मामले में पकड़े गए…

3 hours ago

लखनऊ में दोहरे हत्याकांड से सनसनी, KGMU अफसर और दोस्त को बनाया बंधक, फिर नदी में फेंके शव!

50 लाख की फिरौती नहीं मिली तो KGMU अफसर और दोस्त की हत्या! घाघरा नदी…

4 hours ago

तड़के हाईवे पर मची चीख-पुकार, कंटेनर और डंपर की टक्कर के बाद धधके दोनों वाहन; कई घायल

अलीगढ़ हाईवे पर तड़के भीषण हादसा, कंटेनर-डंपर की टक्कर के बाद दोनों वाहनों में लगी…

8 hours ago