बाढ़ प्रभावितों को बिना भेदभाव राहत देने के निर्देश, किसानों को 50 प्रतिशत अनुदान पर मिलेगा बीज

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने शनिवार को तमकुहीराज तहसील के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण कर राहत एवं बचाव कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने रकवा जंगली पट्टी स्थित प्राथमिक विद्यालय पहुंचकर अधिकारियों को निर्देश दिया कि कोई भी बाढ़ प्रभावित परिवार राहत सामग्री से वंचित न रहने पाए। उन्होंने कहा कि राशन कार्ड हो या न हो, सभी प्रभावित परिवारों को बिना भेदभाव राहत सामग्री और आवश्यक खाद्यान्न उपलब्ध कराया जाए।

कृषि मंत्री ने कहा कि अचानक हुई भारी बारिश और नेपाल की ओर से छोड़े गए करीब साढ़े छह लाख क्यूसेक पानी के दबाव के कारण एपी तटबंध क्षतिग्रस्त होने से क्षेत्र में बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हुई। उन्होंने कहा कि घटना के 24 घंटे के भीतर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मामले का संज्ञान लेकर राहत एवं बचाव कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने स्वयं बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण कर स्थिति का जायजा लिया और प्रभावित लोगों को राहत सामग्री वितरित की। उन्होंने कहा कि बड़ी आपदा के बावजूद राहत की बात यह रही कि किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।

किसानों को 50 प्रतिशत अनुदान पर मिलेगा बीज

कृषि मंत्री ने बाढ़ प्रभावित किसानों के लिए राहत की घोषणा करते हुए कहा कि किसान मसूर, राई, चना, मटर, गेहूं सहित अन्य फसलों के बीज के लिए ऑनलाइन आवेदन करें। किसानों को बीज पर 50 प्रतिशत अनुदान दिया जाएगा। इसके अलावा बाढ़ से फसलों और कृषि संसाधनों को हुए नुकसान का आकलन कराकर नियमानुसार हरसंभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।

उन्होंने बताया कि क्षेत्र के सांसद और विधायक लगातार बाढ़ प्रभावित इलाकों में रहकर प्रभावित लोगों के भोजन और अन्य आवश्यक जरूरतों की व्यवस्था में सहयोग कर रहे हैं। जिला प्रशासन भी प्रभावित परिवारों तक राहत सामग्री पहुंचाने और राहत एवं बचाव कार्यों को प्रभावी ढंग से संचालित करने में जुटा है।

इसके बाद कृषि मंत्री विकासखंड सेवरही के बाढ़ प्रभावित ग्राम सभा जंगली पट्टी पहुंचे और प्रभावित परिवारों को राहत सामग्री वितरित की। उन्होंने ग्रामीणों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं तथा शासन-प्रशासन की ओर से हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने का भरोसा दिया। इस दौरान ग्रामीणों ने बाढ़ से उत्पन्न समस्याओं और अपनी आवश्यकताओं से मंत्री को अवगत कराया।

बाल सेवा योजना के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र विकासखंड सेवरही की ग्राम सभा जमाई मलाही में बाल सेवा योजना/स्पॉन्सरशिप योजना के अंतर्गत चिन्हित तीन बच्चों—सुहानी पुत्री स्वर्गीय सुग्रीव, मुन्नी पुत्री स्वर्गीय भरत तथा रूपा पुत्री अहिल्या देवी—को कृषि मंत्री ने प्रमाण पत्र और फल की टोकरी भेंट कर लाभान्वित किया।दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग की ओर से चिन्हित लाभार्थियों को भी सहायक उपकरण वितरित किए गए। जलेश्वर प्रसाद पुत्र दहारी को व्हीलचेयर, जबकि संतोष कुमार पुत्र वशिष्ठ, दिनेश पुत्र बांका यादव और सुनीता देवी पत्नी संतोष चौरसिया को ट्राई साइकिल प्रदान की गई।कृषि मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार बाढ़ प्रभावित परिवारों की सहायता के लिए पूरी तत्परता से कार्य कर रही है। प्रभावित लोगों तक राहत सामग्री और आवश्यक सहायता पहुंचाने के साथ पात्र लाभार्थियों को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बाढ़ से हुए नुकसान का आकलन कराकर नियमानुसार सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।इस अवसर पर देवरिया-कुशीनगर सांसद शशांक मणि त्रिपाठी, तमकुहीराज विधायक डॉ. असीम कुमार राय, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व पवन कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक, उपजिलाधिकारी तमकुहीराज, तहसीलदार तमकुहीराज, उप निदेशक कृषि, जिला कृषि अधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी (विकास)/प्रभारी जिला प्रोबेशन अधिकारी/प्रभारी दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी शैलेन्द्र कुमार गौतम, जिला पंचायत राज अधिकारी आलोक प्रियदर्शी, महिला कल्याण विभाग के नलिन सिंह सहित संबंधित अधिकारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

rkpshomnath

Recent Posts

आकांक्षात्मक विकासखंडों की रैंकिंग सुधारने को डीएम सख्त, पिछड़े पैरामीटर्स पर तत्काल सुधार के निर्देश

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी अनुज मलिक ने जनपद के तीनों आकांक्षात्मक विकासखंडों…

53 minutes ago

संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम ने सुनीं फरियाद, 15 मामलों का मौके पर निस्तारण

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। तहसील सलेमपुर में शनिवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी…

56 minutes ago

5279 विद्यार्थियों के खातों में पहुंची 1.42 करोड़ रुपये की छात्रवृत्ति

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। वित्तीय वर्ष 2026-27 में पूर्वदशम एवं दशमोत्तर छात्रवृत्ति योजना के तहत…

1 hour ago

खुखुन्दू थाने के लॉकअप में गांजा तस्करी के आरोपी की मौत, फांसी लगाने की बात सामने आई

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। खुखुंदू थाना क्षेत्र में गांजा तस्करी के मामले में पकड़े गए…

3 hours ago

लखनऊ में दोहरे हत्याकांड से सनसनी, KGMU अफसर और दोस्त को बनाया बंधक, फिर नदी में फेंके शव!

50 लाख की फिरौती नहीं मिली तो KGMU अफसर और दोस्त की हत्या! घाघरा नदी…

4 hours ago

तड़के हाईवे पर मची चीख-पुकार, कंटेनर और डंपर की टक्कर के बाद धधके दोनों वाहन; कई घायल

अलीगढ़ हाईवे पर तड़के भीषण हादसा, कंटेनर-डंपर की टक्कर के बाद दोनों वाहनों में लगी…

8 hours ago