भाटपार रानी/बनकटा, देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। शुक्रवार को दोपहर लगभग 11 बजे बनकटा थाना क्षेत्र के सलेमपुर-मैरवा मुख्य मार्ग पर अपराधियों ने दिनदहाड़े एक आपराधिक वारदात को अंजाम देने की कोशिश की। बताया जा रहा है कि बिहार की ओर से आए ब्लैक अपाचे बाइक सवार बदमाशों ने एक युवक का पीछा किया और उस पर फायरिंग करने की कोशिश की, हालांकि गोली चल नहीं सकी।
घटना के दौरान आसपास के खेतों में धान की कटाई कर रहे ग्रामीणों के शोर मचाने और दौड़ने पर बदमाश बिहार की ओर भाग निकले। सूत्रों के अनुसार भागते समय दो बदमाशों के पकड़े जाने की चर्चा भी है।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, पीड़ित युवक रामपुर बुजुर्ग के पूर्व ग्राम प्रधान राम यादव उर्फ विधायक का पुत्र बताया जा रहा है। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस लगभग 15 मिनट बाद घटनास्थल पर पहुंची और प्रारंभिक जांच में जुट गई।
घटना को लेकर क्षेत्र में दहशत और आक्रोश दोनों व्याप्त है। लगातार बढ़ रही आपराधिक घटनाओं से लोग असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। इस संदर्भ में पुछे जाने पर थाना प्रभारी ने बताया कि प्रकरण की जांच की जा रही है ।
इस बीच, पीड़ित पक्ष ने बनकटा थाने में प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।
नेतृत्व और राष्ट्रसेवा की राह पर कदम बढ़ाएंगी छात्राएं, 19 से 22 वर्ष आयु वर्ग…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के स्थापना दिवस के अवसर पर ग्रामीण…
अनूप तिवारी देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। अमर शहीद शिवराज उर्फ सोना सोनार के 84वें शहादत…
सरदार भगत सिंह ने ‘किरती’ में लिखी वीरों की गाथा काकोरी ट्रेन एक्शन केवल सरकारी…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय के कृषि संकाय में शुक्रवार को "सतत कृषि…
शिक्षक एमएलसी चुनाव: बदलाव की मांग तेज संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। गोरखपुर-अयोध्या शिक्षक…