Categories: Uncategorized

फर्जी दस्तावेज बनाकर संपत्ति हड़पने की साजिश, आरोपी गिरफ्तार

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। थाना घुघली थाना क्षेत्र अंतर्गत पिपरा ब्राह्मन उर्फ बारीगांव में पुलिस ने संपत्ति हड़पने की साजिश के तहत फर्जी दस्तावेज तैयार कर न्यायालय में प्रस्तुत करने के मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस अधीक्षक सोमेन्द्र मीणा के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक आतिश कुमार सिंह के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी सदर आभा सिंह के पर्यवेक्षण में घुघली पुलिस को सफलता मिली है।
प्राप्त समाचार के अनुसार आरोपी गंगा प्रसाद शुक्ल 65 वर्ष पुत्र दुर्गेश्वर, निवासी पिपरा ब्राम्हन उर्फ बारीगांव, थाना घुघली, जनपद महराजगंज, पर आरोप है कि उसने एक मृत व्यक्ति के फर्जी हस्ताक्षर तैयार कर न्यायालय में फर्जी दस्तावेज प्रस्तुत किए थे। इस मामले में थाना घुघली पर अभियोग संख्या 26/2024 धारा 419, 420, 467, 468, 471 आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था।
पुलिस टीम को सूचना मिली कि आरोपी बारीगाँव चौराहे पर मौजूद है, जिस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए 28 मार्च 2025 को शाम 7:40 बजे उसे गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी के विरुद्ध विधिक कार्यवाही पूरी कर उसे न्यायालय महाराजगंज भेज दिया गया है।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उ0नि0 धर्मेंद्र जैन चौकी प्रभारी जखीरा, उ0नि0 संतोष कुमार यादव, हे0का0 अवधेश कुमार शामिल रहें।

rkpshomnath

Recent Posts

फैशन डिजाइनिंग प्रशिक्षण से छात्राओं ने सीखा हुनर, आत्मनिर्भरता की ओर बढ़े कदम

बिछुआ/मप्र (राष्ट्र की परम्परा)। शासकीय महाविद्यालय बिछुआ में प्राचार्य डॉ. आर.पी. यादव के संरक्षण एवं…

2 minutes ago

मोबाइल कोर्ट में 180 से अधिक दिव्यांगों की फरियाद, एक सप्ताह में निस्तारण का अल्टीमेटम

यूडीआईडी की लंबित फाइलें होंगी शून्य, मेडिकल बोर्ड में चार की जगह सात चिकित्सक होंगे…

5 minutes ago

परिवहन विभाग के अधिकारी के दो ठिकानों पर छापा, 148.10% अधिक संपत्ति के साक्ष्य का दावा

प्रवर्तन अवर निरीक्षक का आवास मोहनिया चेक पोस्ट के प्रवर्तन अवर निरीक्षक के ठिकानों पर…

22 minutes ago

मुजफ्फरपुर में बाढ़ के बीच बड़ा नाव हादसा, रेस्क्यू के दौरान पलटी नाव; दो बच्चों की डूबने से मौत

मौके पर पुलिस मुजफ्फरपुर (राष्ट्र की परम्परा)। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के पारू प्रखंड में…

39 minutes ago

SIR के बाद बदल गया Form-6 का नियम, माता-पिता-दादा-दादी की जानकारी पर आया बड़ा अपडेट

ज्ञानेश कुमार SIR के बाद Form-6 में बड़ा बदलाव: कई राज्यों में हटाई गई अतिरिक्त…

52 minutes ago