Categories: Uncategorized

मीटर रीडिंग निकालने गए युवक को पुरानी रंजिश के चलते मारी गई गोली

गंभीर रूप से घायल युवक मेडिकल कॉलेज रेफर

शाहजहांपुर(राष्ट्र की परम्परा)
जलालाबाद क्षेत्र के गांव मोहद्दीनपुर में मीटर रीडर बिजली का बिल निकालना जा रहा था, तभी गांव से पहले ही मोहल्ला गौस नगर निवासी आरिफ पुत्र यामीन के गांव नगला नाथ निवासी युसूफ व् नदीम ने तमंचे से फायर कर युवक को गोली मार दी गोली उसके जाँघ में लगी है। गोली लगने से युवक वहीं मौके पर ही गिर गया,जबकि आरोपी गोली मारने के बाद मौके से फरार हो गए। राहगीरों ने गोली लगने से घायल आरिफ को देखा तो उन्होंने डायल 112 पुलिस को सूचना दी। डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची और तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जलालाबाद लेकर पहुंची। जहां सूचना मिलने पर घायल के परिजन औऱ आसपास के लोग भारी संख्या में पहुंच गए। मौके पर कोतवाल प्रदीप कुमार राय भी पुलिस बल के साथ पहुँचे, ततपश्चात पुलिस ने मौके पर घायल के बयान दर्ज किये। बयान दर्ज करने के बाद गंभीर रूप से घायल यूवक आरिफ को मेडिकल कॉलेज शाहजहांपुर के लिए रेफर कर दिया गया। सूत्रों से घटना की जानकारी मिली कि करीब 2 साल पहले आरिफ नगला नाथ निवासी यूसुफ की लड़की को भगा ले गया था, बाद में सामाजिक दबाव पढ़ने के बाद उसने लड़की को छोड़ दिया। यूसुफ ने अपनी लड़की की दूसरी जगह शादी कर दी। तभी से पुरानी रंजीत चल रही थी। शनिवार को युवक आरिफ मीटर रीडिंग निकालने गांव जा रहा था तभी आरोपियों ने तमंचे से उसके गोली मार दी, गोली दाईं जांघ में लगी है। वहीं पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है। क्षेत्राधिकारी अमित चौरसिया घटना स्थल पर पहुंच कर निरीक्षण किया। जानकारी देते हुए बताया कि हर बिंदु पर जांच कि जा रही है।

rkpshomnath

Recent Posts

कृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह विवाद पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी, कहा- मामला ‘मनहूस’ है, बार-बार टल रही सुनवाई

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। मथुरा के श्रीकृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह मस्जिद विवाद से जुड़े…

8 seconds ago

नारायणी का कहर! कुशीनगर में टूटा AP तटबंध, हजारों लोग प्रभावित; CM योगी ने मौके पर संभाली कमान

कुशीनगर में बाढ़ का बड़ा संकट: नारायणी के तेज बहाव से टूटा तटबंध कुशीनगर (राष्ट्र…

14 minutes ago

पहलगाम हमले के आरोपी हाशिम मूसा का अंत! बडगाम में सुरक्षा बलों को मिला शव, पास से युद्ध सामग्री बरामद

बडगाम/श्रीनगर (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद के खिलाफ सुरक्षा बलों की कार्रवाई के…

26 minutes ago

737 मैक्स ने बीच उड़ान में लिया यू-टर्न, फाइटर जेट हुए एक्टिव; पायलटों के विवाद से जुड़ा मामला

दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाइट में अचानक इमरजेंसी, पायलटों के बीच विवाद से…

2 hours ago

पूर्व IAS दिव्या मित्तल की सियासी पारी को अमिताभ ठाकुर का समर्थन, पत्र में सामने आया बड़ा संदेश

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश की राजनीति में पूर्व नौकरशाहों के सक्रिय होने का…

3 hours ago

‘शर्मिंदगी’ वाले बयान पर घिरे चिराग पासवान, मांझी के बाद NDA के एक और मंत्री ने दी नसीहत

चिराग के ‘शर्मिंदगी’ वाले बयान पर NDA में घमासान! मांझी बोले- इतनी चिंता है तो…

4 hours ago