बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शंभू नाथ दीक्षित की हृदय गति रुक जाने से असामयिक निधन पर कांग्रेसियों ने गहरा शोक प्रकट किया है। कांग्रेस कार्यालय लाजपत भवन पर उपस्थित कांग्रेसियों ने शोक प्रकट करते हुए दो मिनट का मौन रखा। यहां शोक प्रकट करते हुए स्वर्गीय दीक्षित के परिजनों को यह गहरा सदमा सहन करने की ईश्वर से प्रार्थना की गयी। यहां उपस्थित कांग्रेसियों ने कहा कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शंभू नाथ दीक्षित बेहद सामाजिक एवं मिलनसार व्यक्ति थे। उनके निधन से कांग्रेस की अपूर्णीय क्षति हुई है तथा उनके परिवार पर दुःखों का पहाड़ टूट पड़ा है।शोक प्रकट करने वालों में मुख्य रूप से पीसीसी सदस्य मुजफ्फर हुसैन मंसूरी, जिला सचिव भोला तिवारी, ब्यास दुबे,विजय नेता, राधारमण पाण्डेय,मनोज राव, जितेन्द्र जायसवाल, सुरेन्द्र उपाध्याय,नरेन्द्र सिंह, सोनिया राजभर,हर्षित सिंह,नरेश चंद,रवि प्रकाश तिवारी,धीरज यादव,सुरेन्द्र कुशवाहा, संतोष कुमार यादव,अच्छेलाल गोड़,इमरान मलिक, इसराइल अली आदि शामिल रहे।
बरहज की हुंकार’ के तहत महुई कुंवर में चला हस्ताक्षर अभियान, तीन महीने में कार्रवाई…
तेलियान पोखरा के पास मिला निशु गुप्ता का शव, पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया; मौत…
एसआई भर्ती परीक्षा में आठ पुलिसकर्मियों ने हासिल की सफलता, एक महिला आरक्षी भी शामिल;…
लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू), लखनऊ के सांख्यिकी विभाग की ओर…
तहसील संघ के पदाधिकारियों ने पुष्पगुच्छ भेंटकर किया स्वागत, बेहतर समन्वय की जताई उम्मीद बलिया…
एक दिसंबर से शुरू होगी जनसंख्या गणना, नागरिकों को मिलेगी ऑनलाइन स्व-गणना की सुविधा बलिया…