मानदेय वृद्धि की मांग को लेकर ग्राम रोजगार सेवकों ने विधायक को सौंपा ज्ञापन

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश ग्राम रोजगार सेवक संघ के ब्लाक अध्यक्ष बंधु मद्धेशिया एवं ब्लाक महामंत्री राहुल कुमार गुप्ता के नेतृत्व में रोजगार सेवकों ने मुख्यमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन पनियरा विधायक ज्ञानेन्द्र सिंह को सौंप कर मानदेय बढ़ोत्तरी की मांग की। इस मौके पर ब्लाक अध्यक्ष ने कहा कि मुख्यमंत्री की कृपा से लगभग 8 लाख संविदा एवं आउट सोर्सिंग पर नियुक्त कर्मचारियों का मानदेय बढ़ोत्तरी होने जा रहा है। लेकिन रोजगार सेवक7788 रूपये प्रतिमाह अल्प मानदेय पर कार्य करने को मजबूर है। ऐसे में रोजगार सेवकों का भी मानदेय बढ़ोत्तरी किया जाना जरूरी है।उन्होंने कहा कि मानदेय बढ़ोत्तरी में ग्राम रोजगार सेवकों को भी शामिल किया जाय। इस दौरान इंद्रमणि विश्वकर्मा जिला महामंत्री, संगीता पाण्डेय, कृष्ण प्रताप चंद, वीरेंद्र गुप्ता, मोहन लाल गुप्ता, धीरेंद्र यादव, जयराम शर्मा, अंजना गुप्ता, अमजद खान, शिल्पी राय, हेमलता, मीनू पाण्डेय, अंबालिका सिंह, शिव नारायण सिंह,रत्नावली पाण्डेय, परविंदर मिश्रा, रामजतन यादव, प्रतिमा उपाध्याय, बजरंगी साहनी, परशुराम, संजय चौधरी, बबीता पटेल, मनोज प्रजापति,  कैलाश नाथ, विजय शर्मा सहित विकास खंड के तमाम ग्राम रोजगार सेवक उपस्थित रहें।

rkpnews@desk

Recent Posts

देवरिया के शिक्षकों के बीच पहुंचे नरेंद्र तिवारी, चुनावी अपील के साथ शिक्षिकाओं की समस्याएं भी सुनीं

देवरिया में शिक्षक MLC चुनाव की सरगर्मी तेज! नरेंद्र तिवारी ने संभाला मोर्चा, ध्रुव कुमार…

1 hour ago

बाजार में बिछड़े दो बच्चों को मिशन शक्ति टीम ने परिजनों से मिलाया

बच्चों को सकुशल पाकर परिजनों ने पुलिस टीम की सराहना की शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)।…

3 hours ago

दुर्गा पूजा पंडालों और विसर्जन घाटों का अधिकारियों ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था पर जोर

शहर से लेकर तहसील क्षेत्रों तक अधिकारियों ने की निगरानी, आयोजकों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश…

7 hours ago

फॉरेस्ट क्लब के ओमेगा पार्टी हॉल में अवैध हुक्काबार का खुलासा दो गिरफ्तार

कम उम्र के लड़के-लड़कियों को बुलाकर हुक्के का नशा कराने की सूचना पर कार्रवाई गोरखपुर(राष्ट्र…

7 hours ago

दुर्गा पूजा पंडालों में सुरक्षा व्यवस्था पर अधिकारियों की नजर

सीओ गोरखनाथ रवि सिंह और एसीएम प्रथम पवन कुमार जायसवाल ने किया निरीक्षण गोरखपु(राष्ट्र क़ी…

7 hours ago

साइबर ठगी के शिकार व्यक्ति को वापस मिले 15,500 रुपये

सुरौली पुलिस की साइबर टीम ने त्वरित कार्रवाई कर पीड़ित को दिलाई शत-प्रतिशत धनराशि देवरिया…

7 hours ago