कांग्रेस जनों ने शहीद स्मारक पर कैंडिल जला ,सेना के शहीदों को दी श्रद्धांजलि

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) । जम्मू कश्मीर के अनंतनाग में आतंकवादियों से हुए मुठभेड़ में सेना के एक मेजर,एक कर्नल, एक डीएसपी व एक जवान के बलिदान होने पर जवानों को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए कांग्रेसियों ने जिलाध्यक्ष रामजी गिरि के नेतृत्व में नगर के रामलीला मैदान स्थित शहीद स्मारक पर जाकर कैंडिल जलाया। इस दौरान जिलाध्यक्ष रामजी गिरि ने कहा कि जवानों का यह बलिदान व्यर्थ नही जाएगा। कांग्रेस पार्टी इस संकट के घड़ी में उनके परिवार के साथ खड़ी है।हमारे देश के वीर जवानों के साहस का सामना न कर पाने के कारण यह कायराना हरकत आतंकवादियों ने किया है। हमारे देश के वीर जवान उनका समूल नाश कर देंगे। कैंडिल जलाने वालों में आनंद देव गिरि चुन्नु,सत्यप्रकाश मणि त्रिपाठी, समीर पांडेय, दीनदयाल यादव, नीलेश त्रिपाठी,डॉ एस के पाठक,शाकिर अली,रामअशीष साहनी,मार्कण्डेय मिश्र, प्रेमलाल भारती,मनोज मणि, रामप्रवेश सिंह, भरत मणि त्रिपाठी,जब्बार अहमद,सच्चिदानंद मिश्र, सुनील द्विवेदी, जयप्रकाश पाल,अशोक गौंड,आदि प्रमुख रूप से शामिल थे।

rkpnews@somnath

Recent Posts

सरकारी योजना का लाभ पाने का मौका, जरूरी दस्तावेजों के साथ 31 जुलाई को पहुंचें हाटा

कुशीनगर।(राष्ट्र की परम्परा) जनपद के दिव्यांगजनों के लिए राहत भरी खबर है। उत्तर प्रदेश शासन…

19 hours ago

यात्रियों की सुरक्षा के लिए देवरिया स्टेशन पर चला विशेष चेकिंग अभियान

देवरिया रेलवे स्टेशन पर चला सघन सुरक्षा अभियान, डॉग स्क्वाड व बम निरोधक दस्ते ने…

2 days ago

घर में घुसे जहरीले कोबरा ने ली मासूम की जान, 10 वर्षीय सपना की मौत से गांव में मातम

निचलौल रेफर के बाद जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में तोड़ा दम, रेस्क्यू टीम…

2 days ago

बीबीएयू में राष्ट्रीय मीडिया कार्यशाला, जिम्मेदार पत्रकारिता और फैक्ट-चेकिंग पर दिया गया जोर

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में शनिवार को जनसंचार एवं पत्रकारिता…

3 days ago

भूगोल की पढ़ाई के खुले नए रास्ते, अब किसी भी संकाय के छात्र ले सकेंगे प्रवेश

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की विद्या परिषद ने भूगोल विषय की…

3 days ago

भाजपा नेताओं ने कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही का किया भव्य स्वागत

बभनान/बस्ती(राष्ट्र की परम्परा)उत्तर प्रदेश सरकार के कृषि मंत्री एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भाजपा सूर्य प्रताप…

3 days ago