Categories: Uncategorized

डीएम की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस का किया गया आयोजन

प्रार्थना पत्रों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण करें निस्तारण – डीएम

कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)
जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज की अध्यक्षता व पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा की उपस्थिति में शनिवार को तहसील कप्तानगंज के सभागार में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया।
जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा सर्वप्रथम संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर सभागार में आए हुए जनता/ फरियादियों की समस्याओं व शिकायतों को बारी -बारी से गम्भीरता के साथ सुनने के उपरान्त विभागीय अधिकारियों के माध्यम से मौके पर ही उनका निस्तारण किया गया तथा अवशेष प्रार्थना पत्रों के सम्बन्ध में संबंधित अधिकारियों को त्वरित, समयबद्ध , गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए सुपुर्द कर दिये।
उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि समाधान दिवस पर आए हुए शिकायतों को सदैव प्राथमिकता पर रखते हुए हर पीड़ित की समस्या का निष्पक्ष निस्तारण करना सुनिश्चित करें। जिन शिकायतों का निस्तारण आज नहीं हो सका है उनका समय के अंतर्गत शासन की मंशानुसार निर्धारित अवधि के भीतर सुचिता एवं पारदर्शिता के साथ गुणवत्ता पूर्ण एवं संतुष्टिपूर्ण शत प्रतिशत निस्तारण हो जाना चाहिए। इसी क्रम अधिवक्ताओं द्वारा जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र भी दिया गया। जिलाधिकारी ने नामांतरण बही आर 6 की जांच की तथा अद्यतन रखने के निर्देश दिए। उन्होंने जिला कृषि अधिकारी को जनपद में उर्वरक खाद की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।
पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा ने पुलिस विभाग से जुडे मामलों की सुनवायी की व पुलिस विभाग के अधिकारियों एवं थानाध्यक्षो को प्राप्त सभी सन्दर्भाे का निस्तारण राजस्व विभाग की सहायता से टीम बनाकर प्राथमिकता एवं गुणवत्ता के साथ शत प्रतिशत सुनिश्चित कराये जाने का निर्देश दिये। राजस्व व पुलिस विभाग के अधि0/कर्मचारियों को शिकायतों को गम्भीरता से लेकर शत-प्रतिशत निष्पक्ष निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया गया। सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 38 शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिसमें से राजस्व विभाग के 24 में से 05 को तत्काल निस्तारित किया गया, पुलिस विभाग से संबंधित 04, विकास विभाग से संबंधित 02, स्वास्थ्य विभाग से संबंधित 01 तथा अन्य विभाग के 07 मामले आए। इस प्रकार कुल 38 में से 05 प्रार्थना पत्र का निस्तारण तत्काल एवं अवशेष 33 प्रार्थना पत्रों को संबंधित विभाग को समयांतर्गत निस्तारण के निर्देश के साथ सौंपा गया।
सम्पूर्ण समाधान दिवस में परियोजना निदेशक जगदीश त्रिपाठी, उप जिलाधिकारी कप्तानगंज योगेश्वर सिंह, सीएमओ डॉ0 सुरेश पटारिया, सीओ कुंदन सिंह,डीपीओ विनय कुमार , जिला कार्यक्रम अधिकारी शैलेंद्र रॉय, जिला कृषि अधिकारी डॉ मेनका, डीडी एग्रीकल्चर आशीष कुमार,बीएसए राम जियावन मौर्य, जिला गन्ना अधिकारी डी के सैनी, डीआईओएस रविंद्र कुमार, जिला पंचायतराज अधिकारी आलोक प्रियदर्शी, तहसीलदार दिनेश कुमार नायब तहसीलदार जितेंद्र सिंह श्रीनेत, विभिन्न विभागों के जनपद स्तरीय अधिकारी, खंड विकास अधिकारी एवं थानाध्यक्ष गण, कानूनगो व लेखपाल उपस्थित रहे।

rkpnews@somnath

Recent Posts

विहिप गोरख प्रांत की बैठक में कर्तव्यों को नया स्वरूप दिया गया, रोडमैप की रूपरेखा तैयार

गोरखपुर गोरक्ष प्रांत योजना बैठक—कार्ययोजना 2026 यह बैठक विश्व हिंदू परिषद, गोरक्ष प्रांत, गोरखपुर, योजना…

7 hours ago

बीबीएयू में बेटियों के लिए एनसीसी का बिगुल, 30 अगस्त तक मौका

नेतृत्व और राष्ट्रसेवा की राह पर कदम बढ़ाएंगी छात्राएं, 19 से 22 वर्ष आयु वर्ग…

19 hours ago

सेंट्रल बैंक के स्थापना दिवस पर आरसेटी देवरिया में हुआ भव्य पौधरोपण, “एक पेड़ माँ के नाम” का दिया संदेश

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के स्थापना दिवस के अवसर पर ग्रामीण…

23 hours ago

शहीद शिवराज सोनार की याद में रक्तदान का महाअभियान, एसपी ने की पहल की सराहना

अनूप तिवारी देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। अमर शहीद शिवराज उर्फ सोना सोनार के 84वें शहादत…

23 hours ago

काकोरी ट्रेन एक्शन: पटरियों पर गूंजी वह हुंकार, जिसने अंग्रेजी हुकूमत की नींव हिला दी

सरदार भगत सिंह ने ‘किरती’ में लिखी वीरों की गाथा काकोरी ट्रेन एक्शन केवल सरकारी…

2 days ago

सतत कृषि ही भविष्य की समृद्धि का आधार: भुवनेश्वर नाथ पांडेय

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय के कृषि संकाय में शुक्रवार को "सतत कृषि…

3 days ago