तहसील दिवस के कुल इक्कीस मामले में सर्वाधिक राजस्व के नव में से तीन का निस्तारण

भाटपार रानी/ देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)
भाटपार रानी तहसील के प्रांगण में तहसील समाधान दिवस पर 16 नवंबर शनिवार को स्थानीय तहसील क्षेत्र से आम जनता द्वारा कुल इक्कीस मामले निस्तारण हेतु प्रस्तुत किए गए।
जिनमें से राजस्व के सर्वाधिक कुल 09 मामले, पुलिस के कुल 04 मामले , विकास के कुल 01 मामले अन्य में कुल 07 मामला दर्ज किया गया। जबकि शिक्षा विभाग, समाज कल्याण विभाग, स्वास्थ्य विभाग, से संबंधित एक भी मामले सामने नहीं आए। वहीं तहसील समाधान दिवस में आए कुल इक्कीस मामलों में से जो सर्वाधिक 09 मामले राजस्व के रहे उनमें से कुल तीन का मौके पर ही राजस्व विभाग के द्वारा निस्तारण हुआ है। जबकि 18 मामले जो अवशेष रहे उन्हें सम्यक निस्तारण हेतु सूचीबद्ध किया गया है।जबकि अन्य विभाग से संबंधित कुल 07 में से एक भी मामले का निस्तारण मौके पर नहीं हो सका है जिनमें से अ–निस्तारित मामलों में पुलिस से संबंधित आए कुल 04 में चार निस्तारित नहीं हो सके, विकास के कुल 01 में भी मामले को निस्तारित नहीं किया जा सका,वहीं अन्य में आए 07 में से एक भी मामले का निस्तारण नहीं हो सका है। जिससे राजस्व को छोड़ बाकी सभी अन्य विभाग से संबंधित आवेदकों को अपना फरियाद निस्तारण नहीं होने से मायूस होना पड़ा है। जनहित में चाहिए कि सभी विभाग तहसील समाधान दिवस में आने वाले फरियादियों के फरियाद को गंभीरता से ले कर त्वरित निस्तारण सुनिश्चित करें ताकि तहसील दिवस की आस लगाए दूर-दराज छात्रों से आने वाले तहसील क्षेत्र की जनता को सर्वसुलभ न्याय तहसील स्तर पर ही आसानी से मिल सके।जिससे सरकार द्वारा तहसील स्तर पर ही जनता को तहसील समाधान उपलब्ध के जरिए समाधान उपलब्ध कराने की सरकार की मंशा साकार रूप ले सके।

rkpnews@desk

Recent Posts

PWD की ई-टेंडरिंग पर ठेकेदारों की आपत्ति, बोले- गलत शर्तों से प्रभावित हो रही निविदा प्रक्रिया

PWD की ई-टेंडरिंग व्यवस्था पर ठेकेदारों ने उठाए सवाल, जिम्मेदारी तय करने की मांग लखनऊ…

2 hours ago

प्रसव के बाद महिला की मौत, न्यू इंडिया हॉस्पिटल सील; पहले भी दो बार कार्रवाई का स्थानीय लोगों का दावा

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। मिहींपुरवा के सुजौली थाना क्षेत्र के कैलाशपुरी निवासी करिश्मा की प्रसव…

3 hours ago

आयुर्वेद दिवस पर प्रभात फेरी, जड़ी-बूटियों के औषधीय गुणों से कराया परिचित

बलिया (राष्ट्र की परम्परा ) 50 बेड के आयुष अस्पताल चितबड़ागांव में बुधवार को 11वां…

3 hours ago

10 साल बाद JTET का इंतजार: 11 अक्टूबर की संभावित तारीख पर संकट, अब JAC के फैसले का इंतजार

11 अक्टूबर को परीक्षा पर संशय, 4.5 लाख अभ्यर्थियों को JAC की आधिकारिक तारीख का…

3 hours ago

बंदरों के आतंक से बच्चे स्कूल जाने से डर रहे, दर्जनों को कर चुके घायल

एक बंदर पकड़कर ग्रामीणों ने वन विभाग को सौंपा, दूसरे को पकड़ने की मांग बहराइच…

4 hours ago

जंगल में छिपे हथियारों तक पहुंची पुलिस, मालती मुर्मू के इशारे पर हथियारों का जखीरा मिला

Ai निर्मित फोटो सांकेतिक चाकुलिया (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। पश्चिम बंगाल के मिदनापुर इलाके से…

4 hours ago