दो माह बीतने पर भी चोरों तक नहीं पहुंच सकी कर्नलगंज पुलिस

मुख्यमंत्री के पोर्टल पर की गई आनलाइन शिकायत में पुलिस पर झूठी रिपोर्ट लगाकर मामले को ठंढे बस्ते में डालने का पीड़ित ने लगाया आरोप

कर्नलगंज / गोण्डा। (राष्ट्र की परम्परा)l तहसील व कोतवाली क्षेत्र के अन्तर्गत कर्नलगंज कस्बे के मोहल्ला नई बाजार कटरा रोड निवासी मोहम्मद सकील ने आनलाइन पोर्टल के माध्यम से एसपी गोण्डा को प्रार्थना पत्र दिया है।
प्रार्थना पत्र में कहा गया है कि बीते 30 अगस्त की रात्रि करीब 11 बजे उसके परिवार के सभी सदस्य भोजन करके सो गये। रात्रि के समय छत से जीना के रास्ते चोर उसके घर के अंदर पहुंच गये और कमरे के अंदर बक्से में रखा 40,000 नकद, एक सोने का हार, एक टीका, कान का झुमका, दो अंगूठी, दो जोड़ी पायल व बच्ची का गुजहा आदि सहित बक्सा व मोबाइल चोरी कर ले गये। पीड़ित का आरोप है कि उसने कोतवाली में तहरीर दिया मगर कोई कार्रवाई नहीं हुई। जिस पर उसने मुख्यमंत्री पोर्टल के माध्यम से आनलाइन शिकायत किया था। जिसमें पुलिस झूठी रिपोर्ट लगाकर मामले को ठंढे बस्ते में डालने का प्रयास कर रही है। इस संबंध में क्षेत्राधिकारी मुन्ना उपाध्याय का कहना है कि प्रकरण की छानबीन कर साक्ष्य संकलन की कार्यवाही की जा रही है।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

सपा-भाकपा का 31 सूत्रीय मांगो पर धरना प्रदर्शन

राजयपाल को सम्बोधित ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) शुक्रवार को बरहज तहसील के…

8 hours ago

डीएम की पहल से रास्ते का विवाद सुलझा, आरसीसी सड़क का निर्माण पूरा

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)बरियारपुर नगर पंचायत में रास्ते को लेकर चल रहा विवाद जिलाधिकारी के निर्देश…

9 hours ago

महिला एवं बाल सुरक्षा को लेकर छात्र-छात्राओं को किया जागरूक

सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की दी जानकारी, बाल विवाह के खिलाफ दिलाई शपथ कुशीनगर…

9 hours ago

बिजली का करंट लगाकर चारपाई के फ्रेम से बच्चे की मौत, वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। मईल थाना क्षेत्र में लोहे की चारपाई के फ्रेम में बिजली…

9 hours ago

ब्लैक होल पर कविता, अंतरिक्ष यात्रा पर निबंध; डीडीयू के दो शोधार्थियों ने राष्ट्रीय प्रतियोगिता में लहराया परचम

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। विज्ञान और साहित्य के संगम का अनूठा उदाहरण पेश करते हुए…

9 hours ago

फरसे के साथ गरजा स्वर्ण समाज का आंदोलन, आरक्षण में बदलाव की उठी मांग

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। स्वर्ण समाज के आंदोलन के दौरान बीएसएस परशुराम सेना के प्रदेश…

9 hours ago