प्राइवेट वाहनों में जानवरो की तरह ठूस कर विद्यालय लाये जा रहे है नौनिहाल

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा) जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग लाख दावे कर ले की बिना मान्यता और मानक विहीन विद्यालयों पर नकेल लगेगा लेकिन इन सारे दावों की पोल हर गली और चौराहो पर धडल्ले से चल रहे विद्यालय खोल रहे है। हद तो तब हो जाती है जब सरकार के सख्त निर्देश के बाद की स्कूल वाहन पीले रंग के ही होंगे और सुरक्षा मानक को अनिवार्य रूप से पुरे करेंगे। बरहज नगर सहित ग्रामीण क्षेत्र में बड़ी संख्या में बेख़ौफ़ रूप से प्राइवेट वाहनों में जानवरो की तरह ठूस कर विद्यालय लाये जा रहे बच्चे। सरकार के इस दावे की धज्जिया उडा रहे है। यह सब कुछ देख कर भी आर टी ओ और स्थानीय प्रशासन कान में तेल डाल कर सो रहा है और किसी बड़ी अनहोनी का इंतजार कर रहा है। विदित हो की हर वर्ष जून महीने में यह ढिढोरा पीटा जाता है की अवैध रूप से चल रहे मानक विहीन विद्यालयों और अवैध विद्यालय वाहनों पर कड़ी कार्यवाही की जाएगी, लेकिन जुलाई बीतते बीतते सारे दावे धराशायी हो जाते है और अवैध विद्यालय संचालको और वह स्वामियों के आगे शिक्षा विभाग और संभागीय परिवहन अधिकारी तथा स्थानीय प्रशासन नतमस्तक नजर आने लगता है। बरहज क्षेत्र में 100 की संख्या में प्राइवेट वहां धड़ल्ले से स्कूली बच्चो को सुबह से शाम तक ढो रहे है और पुलिस प्रशासन भी आँख मूदे हुए है। स्थिति यह है की न तो बिना मान्यता के विद्यालयों पर नकेल कसी जा रही है और न ही अवैध रूप से जानवरो की तरह ठूस कर बच्चो को विद्यालय पहुँचाया जा रहा है।अवैध प्राइवेट वाहनों मे इन फर्स्ट एड बॉक्स ढूढ़े तो नहीं मिलेंगे, अग्निशमन संयंत्र की बात कौन करे । नौनिहालों के जीवन के साथ खिलवाड़ करते इन विद्यालयों और वहां स्वामियों पर कब कार्यवाही होगा।

Karan Pandey

Recent Posts

सपा-भाकपा का 31 सूत्रीय मांगो पर धरना प्रदर्शन

राजयपाल को सम्बोधित ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) शुक्रवार को बरहज तहसील के…

7 hours ago

डीएम की पहल से रास्ते का विवाद सुलझा, आरसीसी सड़क का निर्माण पूरा

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)बरियारपुर नगर पंचायत में रास्ते को लेकर चल रहा विवाद जिलाधिकारी के निर्देश…

8 hours ago

महिला एवं बाल सुरक्षा को लेकर छात्र-छात्राओं को किया जागरूक

सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की दी जानकारी, बाल विवाह के खिलाफ दिलाई शपथ कुशीनगर…

8 hours ago

बिजली का करंट लगाकर चारपाई के फ्रेम से बच्चे की मौत, वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। मईल थाना क्षेत्र में लोहे की चारपाई के फ्रेम में बिजली…

8 hours ago

ब्लैक होल पर कविता, अंतरिक्ष यात्रा पर निबंध; डीडीयू के दो शोधार्थियों ने राष्ट्रीय प्रतियोगिता में लहराया परचम

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। विज्ञान और साहित्य के संगम का अनूठा उदाहरण पेश करते हुए…

8 hours ago

फरसे के साथ गरजा स्वर्ण समाज का आंदोलन, आरक्षण में बदलाव की उठी मांग

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। स्वर्ण समाज के आंदोलन के दौरान बीएसएस परशुराम सेना के प्रदेश…

8 hours ago