कैंट पुलिस ने पकड़ा फर्जी दरोगा

पत्नी व ससुराल वालों को खुश करने के लिए पहनी वर्दी

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)
कैंट पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक फर्जी दरोगा को गिरफ्तार करने में सफलता मिली है, झूठी शान शौकत में पत्नी और ससुराल वालों को खुश करने के लिए ग्राम कदराई थाना खजनी के रहने वाले दुर्गेश कुमार पासी पुत्र रामेंद्र पासी ने पत्नी और ससुराल वालों को बताया कि उसका दरोगा में भर्ती हो गया है और उसकी ट्रेनिंग सीतापुर में चल रही है, जिसके लिए काफी पैसा खर्च होगा। ट्रेनिंग के नाम पर ससुराल वालों से पैसा लिया और पत्नी पूजा को साथ लेकर सीतापुर में चार माह रहा, उसके बाद पत्नी को बताया कि मेरी पोस्टिंग हापुड़ हो गया है तुम घर चली जाओ इस प्रकार बीवी को घर पहुंचा दिया और फर्जी वर्दी और आई कार्ड लेकर क्षेत्र में घूम कर झूठा रौब दिखा रहा था। इंजीनियरिंग कॉलेज चौकी राकेश कुमार ने चेकिंग के दौरान देखा कि एक स्विफ्ट डिजायर गाड़ी के डैशबोर्ड पर पुलिस पर धौस जमाने के लिए पी कैप रख कर युवक गाड़ी चला रहा था। चेकिंग के दौरान कैंट थाना प्रभारी रणधीर मिश्रा व उपनिरीक्षक राकेश कुमार ने गिरफ्तार किया। पूछताछ करने पर आरोपी ने बताया कि वह दरोगा है हापुड़ में पोस्टेड है पूछताछ करने पर आरोपी दुर्गेश कुमार पासी के फर्जी दरोगा होने की बात सामने है, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। घटना का खुलासा सिविल लाइन स्थित एसपी सिटी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने अपने कार्यालय पर किया उन्होंने बताया कि पकड़ा गया आरोपी दुर्गेश कुमार गाड़ी चलाने का काम करता है पत्नी और ससुराल वालों को खुश करने के लिए उसने अपने आप को दरोगा में भर्ती की जानकारी दी, और ससुराल वालों से पैसे भी वसूला। आरोपी ने पूजा नामक महिला से कोर्ट मैरिज किया था जिससे एक बच्चा भी है। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उसे जेल भेजा जा रहा है।

rkpnews@desk

Recent Posts

74 साल बाद भी बुनियादी सुविधाओं को तरस रहा बरहज, बस स्टैंड-मंडी-अस्पताल की मांग तेज

बरहज की हुंकार’ के तहत महुई कुंवर में चला हस्ताक्षर अभियान, तीन महीने में कार्रवाई…

1 day ago

घर से निकला 19 वर्षीय युवक नहीं लौटा, सुबह पेड़ से लटका मिला शव

तेलियान पोखरा के पास मिला निशु गुप्ता का शव, पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया; मौत…

1 day ago

महराजगंज पुलिस के आठ आरक्षी बने उपनिरीक्षक, विभाग में खुशी की लहर

एसआई भर्ती परीक्षा में आठ पुलिसकर्मियों ने हासिल की सफलता, एक महिला आरक्षी भी शामिल;…

1 day ago

सांख्यिकी के क्षेत्र में वैश्विक करियर की अपार संभावनाएं, विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों को किया जागरूक

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू), लखनऊ के सांख्यिकी विभाग की ओर…

1 day ago

नवागत तहसीलदार अजित सिंह ने संभाला सिकंदरपुर तहसील का कार्यभार

तहसील संघ के पदाधिकारियों ने पुष्पगुच्छ भेंटकर किया स्वागत, बेहतर समन्वय की जताई उम्मीद बलिया…

1 day ago

जनगणना-2027: डीएम ने किया स्व-गणना अभियान का शुभारंभ, 30 नवंबर तक घर बैठे दर्ज करें परिवार का विवरण

एक दिसंबर से शुरू होगी जनसंख्या गणना, नागरिकों को मिलेगी ऑनलाइन स्व-गणना की सुविधा बलिया…

1 day ago