सब्जी खरीदने के बहाने महिला को बुलाया, फिर कर दी निर्मम हत्या

प्रेम संबंधों का मामला आया सामने

फतेहपुर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के किशनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव से मानवता को झकझोर देने वाली घटना सामने आई की महिला की हत्या कर दी गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, मृतका को उसका पड़ोसी और कथित प्रेमी सर्वेश निषाद सब्जी खरीदने के बहाने बाजार ले गया था। लेकिन बाजार पहुंचने के बाद महिला रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गई।

महिला का शव मंगलवार सुबह गांव के ही एक सुनसान स्थान पर पड़ा मिला, जिसके बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। परिजनों ने हत्या का आरोप सर्वेश निषाद पर लगाते हुए बताया कि दोनों के बीच लंबे समय से कथित प्रेम संबंध थे, लेकिन हाल के दिनों में विवाद भी चल रहा था। परिजन इसे सुनियोजित साजिश बताते हुए कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

सूचना मिलते ही किशनपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। साथ ही आरोपी की तलाश के लिए छापेमारी शुरू कर दी गई है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मामला गंभीर है और सभी पहलुओं से जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर सच्चाई सामने लाई जाएगी।

स्थानीय लोगों में रोष:
घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि ऐसी घटनाएं समाज में असुरक्षा का भाव पैदा करती हैं। ग्रामीणों ने पुलिस से जल्द से जल्द आरोपी की गिरफ्तारी और सख्त सजा की मांग की है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार:
फिलहाल पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है, जिसके आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है, लेकिन जांच पूरी होने के बाद ही पूरी तस्वीर स्पष्ट होगी।

Editor CP pandey

Recent Posts

यात्रियों की सुरक्षा के लिए देवरिया स्टेशन पर चला विशेष चेकिंग अभियान

देवरिया रेलवे स्टेशन पर चला सघन सुरक्षा अभियान, डॉग स्क्वाड व बम निरोधक दस्ते ने…

18 hours ago

घर में घुसे जहरीले कोबरा ने ली मासूम की जान, 10 वर्षीय सपना की मौत से गांव में मातम

निचलौल रेफर के बाद जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में तोड़ा दम, रेस्क्यू टीम…

21 hours ago

बीबीएयू में राष्ट्रीय मीडिया कार्यशाला, जिम्मेदार पत्रकारिता और फैक्ट-चेकिंग पर दिया गया जोर

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में शनिवार को जनसंचार एवं पत्रकारिता…

2 days ago

भूगोल की पढ़ाई के खुले नए रास्ते, अब किसी भी संकाय के छात्र ले सकेंगे प्रवेश

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की विद्या परिषद ने भूगोल विषय की…

2 days ago

भाजपा नेताओं ने कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही का किया भव्य स्वागत

बभनान/बस्ती(राष्ट्र की परम्परा)उत्तर प्रदेश सरकार के कृषि मंत्री एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भाजपा सूर्य प्रताप…

2 days ago

विज्ञान और कहानी के संगम से निखरी बच्चों की प्रतिभा, ‘एससीआई-टेल्स 2026’ का भव्य आयोजन

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। राजकीय बौद्ध संग्रहालय, गोरखपुर द्वारा आयोजित 'एससीआई-टेल्स 2026 (साइंस, क्रिएटिविटी एंड…

2 days ago