छठ पूजा के दौरान पलटी नाव: मल्लाह नाव छोड़कर भागा

उत्साही युवाओं ने बचाया डूब रहे बच्चों को

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला मुख्यालय खलीलाबाद के पक्का पोखरे में छठ पूजा के दौरान नाव पलट गई। जिससे नाव में सवार सभी लोग डूबने लगे। किनारे खड़े युवकों ने तुरंत पोखरे में कूद कर सभी को बाहर निकाल लिया। प्रत्यक्षदर्शियों ने नाव चला रहे मल्लाह पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि पैसे लेने के चक्कर में छोटे-छोटे बच्चों को बैठा लिया और लापरवाही के कारण नाव पलट गई।
मिली जानकारी के अनुसार कोतवाली खलीलाबाद के पीछे पक्का पोखरे है। जहाँ पर छठ व्रतियों द्वारा अस्ताचलगामी सूर्य को कतारबद्ध होकर अर्घ्य व पूजन किया जा रहा था। इन्ही मे से कुछ बच्चों को लेकर मल्लाह नाव पर सवार करके पोखरे में घुमा रहा था कि नाव अचानक पलट गई और नाव में सवार बच्चे डूबने लगे। अफरा-तफरी के बीच गोविंद कश्यप और रामकरन ने पोखरे में कूदकर सभी बच्चों निकल कर बाहर लाए। इस बीच मल्लाह घटनास्थल से भाग गया।

Editor CP pandey

Recent Posts

सरकारी योजना का लाभ पाने का मौका, जरूरी दस्तावेजों के साथ 31 जुलाई को पहुंचें हाटा

कुशीनगर।(राष्ट्र की परम्परा) जनपद के दिव्यांगजनों के लिए राहत भरी खबर है। उत्तर प्रदेश शासन…

14 hours ago

यात्रियों की सुरक्षा के लिए देवरिया स्टेशन पर चला विशेष चेकिंग अभियान

देवरिया रेलवे स्टेशन पर चला सघन सुरक्षा अभियान, डॉग स्क्वाड व बम निरोधक दस्ते ने…

1 day ago

घर में घुसे जहरीले कोबरा ने ली मासूम की जान, 10 वर्षीय सपना की मौत से गांव में मातम

निचलौल रेफर के बाद जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में तोड़ा दम, रेस्क्यू टीम…

1 day ago

बीबीएयू में राष्ट्रीय मीडिया कार्यशाला, जिम्मेदार पत्रकारिता और फैक्ट-चेकिंग पर दिया गया जोर

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में शनिवार को जनसंचार एवं पत्रकारिता…

2 days ago

भूगोल की पढ़ाई के खुले नए रास्ते, अब किसी भी संकाय के छात्र ले सकेंगे प्रवेश

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की विद्या परिषद ने भूगोल विषय की…

2 days ago

भाजपा नेताओं ने कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही का किया भव्य स्वागत

बभनान/बस्ती(राष्ट्र की परम्परा)उत्तर प्रदेश सरकार के कृषि मंत्री एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भाजपा सूर्य प्रताप…

2 days ago