Friday, July 17, 2026
Home Blog Page 768

सहकारी बैंक शाखा प्रबंधक का बैंक के अंदर पैर फैलाकर सोने का वीडियो वायरल

अल्हागंज/शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के अल्हागंज कस्बे की सहकारी बैंक में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां के शाखा प्रबंधक का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वे ड्यूटी के दौरान अपने पैर फैलाकर गहरी नींद मे खर्राटे भर रहे है। वायरल वीडियो के बाद लोग कई प्रकार की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कुछ लोगों का कहना है कि शाखा प्रबंधक कार्यालय में आने के बाद आराम करने बैठ जाते हैं बाद कांउटर पर पैर फैलाकर गहरी नींद मे खर्राटे भरते रहते है। इस दौरान कोई खाते की जानकारी करने पहुच जाए तो उस पर चिल्लाते हुए भगा देते है। सहकारी बैंक हो या समिति हर जगह भृष्टाचार फैला हुआ है। किसान परेशान है। बैंक मैनेजर अभितेन्द्र तिवारी और ऊनके कर्मचारियों की कार्यशैली इस समय चर्चा पर है कुछ दिन पूर्व चिलौआ निवासी गुलाब चंद्र त्रिपाठी द्वारा आरोप लगाया गया था कि, उनका करेंट एकाउंट खोलने व लोन पास करने के लिए शाखा प्रबंधक के द्वारा कमीशन मांगी गयी थी न देने पर लोन फाइल रिजेक्ट कर दी गयी थी । जबकि लोन फाइल उनके ही चहेते। वकील द्वारा तैयार की गयी थी। इस की जांच अभी भी अधिकारियो द्वारा की जा रही है। फिलहाल शाखा प्रबंधक द्वारा बैंक मे इस तरह खर्राटे लेना इस समय चर्चा का विषय बन गया है।

शिकायत करने चचरे भाई ने लौहे की राड से पीट-पीट कर मार डाला

बलरामपुर (राष्ट्र की परम्परा)। थाना कोतवाली देहात छेत्र में दिनांक 25.08.2025 को वादी सुनील यादव पुत्र हरीराम निवासी सोनारडीह, थाना कोतवाली देहात, जनपद बलरामपुर द्वारा थाना को0 देहात पर सूचना दी गई कि वादी का बड़ा भाई रोहित यादव, बहादुरापुर बरवलिया स्थित शराब के ठेके पर मुनीम का कार्य करता था। दिनांक 24.08.2025 की देर रात्रि तक जब वह घर नहीं पहुँचा तो खोजबीन करने पर उसकी मोटरसाइकिल बैराही गाँव के पास पुलिया के निकट मिली तथा रोहित घायल अवस्था में खेत में पड़ा हुआ मिला। उपचार हेतु अस्पताल ले जाने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वादी द्वारा दी गई सूचना में उल्लेख किया गया कि गाँव का ही शिवाकान्त यादव, जो चोरी-छिपे शराब बेचता था और जिसकी शिकायत मृतक रोहित ने आबकारी विभाग से की थी, उसी रंजिश के कारण उसने रोहित की हत्या कर दी है। उक्त सूचना पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0-313/2025 धारा 103(1) बीएनएस बनाम शिवाकान्त यादव पंजीकृत कर विवेचनात्मक कार्यवाही प्रारंभ की गयी। जांच से यह तथ्य प्रकाश में आया कि मृतक रोहित यादव पुत्र हरीराम एवं अभियुक्त शिवाकान्त यादव पुत्र पारसनाथ निवासी सोनारडीह, थाना कोतवाली देहात, जनपद बलरामपुर आपस में पटिदार हैं। मृतक रोहित बघनी बहादुरपुर स्थित शराब की दुकान पर सेल्समैन का कार्य करता था, जबकि अभियुक्त शिवाकान्त किराने की दुकान चलाने के साथ-साथ चोरी-छिपे शराब की बिक्री भी करता था। दिनांक 22.08.2025 को आबकारी विभाग द्वारा शिवाकान्त की दुकान पर छापेमारी की गई थी, जिसके कारण वह मृतक रोहित से रंजिश रखने लगा। मृतक रोहित प्रतिदिन रात्रि लगभग 10 बजे दुकान बंद कर अपने घर आता था, जिसका रास्ता जंगल से होकर गुजरता था। घटना की रात अभियुक्त ने मृतक का पीछा किया और मौका पाकर पीछे से लोहे की रॉड से वार कर उसकी हत्या कर दी। घटनास्थल का निरीक्षण, परिस्थितिजन्य साक्ष्यों एवं गवाहों के बयान से प्रथम दृष्टया नामजद अभियुक्त शिवाकान्त यादव के विरुद्ध साक्ष्य पाए गए हैं। पुलिस अधीक्षक बलरामपुर विकास कुमारद्वारा थाना को0 देहात क्षेत्रांतर्गत हुई हत्या की घटना के अनावरण व अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु दिए गए निर्देश के क्रम में *अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पाण्डेय व क्षेत्राधिकारी नगर ज्योति के कुशल पर्यवेक्षण में आज दिनांक 25.08.2025 को प्रभारी निरीक्षक गिरिजेश तिवारी मय हमराही कर्मचारीगण द्वारा मुखबिर की सूचना पर थाना को0 देहात पर पंजीकृत *मु0अ0सं0- 313/2025 धारा 103(1) बीएनएस से सम्बन्धित अभियुक्त शिवाकान्त यादव पुत्र पारस यादव निवासी सोनारडीह थाना को0 देहात जनपद बलरामपुर* को फुलवरिया बाइपास के पास से गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना किया गया ।

कोपागंज पुलिस ने स्कूलों के आस पास स्टंट व छेड़खानी करने वालो पर कसा शिकंजा

13 वाहनों पर सवार 21 मजनुओं को पकड़ कर लायी थाने

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। पुलिस अधीक्षक इलामारन जी के आदेश के अनुपालन में स्कूल की लड़कियों से छेड़छाड करने वाले तथा विद्यालय के आस पास स्टंट करने वालों लड़को के विरूद्ध चलाये जा रहे कार्यवाही अभियान के अनुपालन में सोमवार को जनपद के कोपागंज पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए तत्काल थाना क्षेत्र में तीन सवारी बैठकर तेज गति व लापरवाही से मोटरसाइकिल चलाने वाले तथा स्कूल के आसपास आने जाने वाली लड़कियों को देखकर हरकतें करने वाले कुल 21 मजनुओं सहित 13 मोटरसाइकिल पकड़ कर पुलिस द्वारा थाने लाया गया , इस बावत थानाध्यक्ष रविंद्र नाथ राय ने कहा की सभी के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई अमल में लाई जा रही हैl

कजरी तीज पर ‌ जलाभिषेक के लिये रवाना हुए कांवरिया

समाजसेवी लोगों ने कांवरियों का किया स्वागत

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। कजरी तीज के पावन पर्व पर पौराणिक बाबा जंगली नाथ मन्दिर व पौराणिक मंगली नाथ मन्दिर में जलाभिषेक करने के लिये कांवरियों का जत्था बोल बम का नारा लगाते हुए गाजा बाजा के साथ निकल पड़ा । राप्ती नदी से जल भरने के लिये ग्रामीण क्षेत्र से काफी संख्या मे कांवरिया राप्ती नदी पहुंच गये और राप्ती नदी से जल भरकर मंगलवार को जल अभिषेक के लिये रवाना हो गये। कांवरियों के सुरक्षा व्यवस्था में जगह-जगह स्थानीय थाना की पुलिस मौजूद रहीं और कांवरियों का जगह-जगह समाजसेवी लोगों ने स्वागत के लिये पंडाल लगाकर शिव भक्त कांवरियों का जल पान हेतु व्यवस्था किया। सोमवार सुबह से ही राप्ती नदी में जाल भरने के लिये शिव भक्तों की रवानगी हो गई जहां काफी संख्या में ग्रामीण क्षेत्रों से शिवभक्त कांवरिया राप्ती नदी के लक्ष्मण पुर रशोरवा घाट पहुंचे और जल भरकर पैदल दोपहर में ही बाबा जंगली नाथ धाम के लिये रवाना हो गये इस अवसर पर जमुनहा श्रावस्ती कांवरिया संघ के अध्यक्ष व संस्थापक हरीश जैसवाल उर्फ गांधी ,तथा नवाबगंज कांवरिया संघ के अध्यक्ष ओमप्रकाश उर्फ पिंटू गुप्ता आदि शिव भक्त कांवड़ियों के लिये जलपान व्यवस्था में लग रहे। वही मंगलवार को कजरी तीज के पावन पर्व पर बाबा जंगली नाथ व बाबा मंगली नाथ में शिव भक्त कांवरिया जलाभिषेक करेंगे इस अवसर पर दोनों स्थानों पर मेला का आयोजन भी होगा। मेला के आयोजन पर सुरक्षा व्यवस्था में जगह-जगह पर पुलिस फोर्स तैनात है । वहीं नवाबगंज थाना प्रभारी निरीक्षक रमाशंकर यादव क्षेत्र का भरमण कर रहे हैं। इस अवसर पर मंगली नाथ शिव मन्दिर के अध्यक्ष रिंकू सिंह ने बताया कि शिव मन्दिर में जलाभिषेक के बाद भंडारे का आयोजन किया जायेगा जिसमें भक्तों को प्रसाद ग्रहण कराया जायेगा और मेले का आयोजन होगा । इस दौरान कांवरियों के स्वागत के लिये जलपान के लिये निम्निहारा ,शिव शंकर धर्मशाला, ढोडे़ गांव ,शंकरपुर चौराहा, आदि स्थानों पर पंडाल लगाए गये हैं।

प्रशिक्षण शिविर सम्पन्न, प्रशिक्षणार्थियों दी गई आधुनिक तकनीक की जानकारी

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। राजकीय फल संरक्षण केन्द्र महराजगंज द्वारा दो दिवसीय फल संरक्षण प्रशिक्षण शिविर ग्राम ग्राम पंचायत चैनपुर में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन ग्राम प्रधान चंद्रभान विश्वकर्मा द्वारा किया गया।
इस अवसर पर प्रशिक्षण सामग्रियों का वितरण केन्द्र प्रभारी राज किशोर सिंह द्वारा किया गया। प्रशिक्षण में 30 महिला प्रशिक्षार्थियों ने भाग लिया। विशेषज्ञों द्वारा फलों के संरक्षण, सब्जियों के मूल्य संवर्द्धन, वैज्ञानिक पैकेजिंग, व आधुनिक प्रसंस्करण विधियों पर विस्तार से जानकारी दी गई।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वीरेंद्र त्रिपाठी विशेषज्ञ ने अपने संबोधन में कहा कि फल संरक्षण की तकनीक से कृषक अपनी आमदनी को बढ़ा सकते हैं। साथ ही फल एवं सब्जियों को सुरक्षित कर बाजार तक पहुंचाने में भी आसानी होगी। कार्यक्रम के अंत में ग्राम प्रधान द्वारा प्रशिक्षार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन समाजसेवी शिब्बन लाल वर्मा द्वारा किया गया।कार्यक्रम के अंत में पूर्व प्रधान देवेंद्र नाथ द्विवेदी द्वारा आभार ज्ञापित किया गया । इस दौरान दिनेश विश्वकर्मा,दिलीप,संजय विश्वकर्मा,अंबालिका चौरसिया, सुशील चौरसिया,चंदू चौरसिया, खालिद अंसारी,परमेश्वर वर्मा,उदयभान, मानिक, वीरेंद्र कुमार चौरसिया, अवधेश, बांकेलाल, श्रवण, रोहित यादव, बृजभूषण वर्मा, इंग्लेश, संतोष विश्वकर्मा, अजय कुमार, बबलू, दीपक, संजय विश्वकर्मा, धीरज कुमार वर्मा, मिथिलेश, अजय कुमार, संतोष, ओंकार, सदानंद,राम प्रवेश, उषा ,उपेंद्र विश्वकर्मा, रामसजीवन, उमेश, सहित तमाम लोग उपस्थित रहें।

खोया मोबाइल मिलने से खुश वृद्ध ने पुलिस को दिया धन्यवाद

सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
सलेमपुर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत नवलपुर चौकी पर सोमवार दोपहर एक वृद्ध व्यक्ति पहुंचे और पुलिस को सूचना दी कि उनका मोबाइल खो गया है।

उन्होंने अपना परिचय देते हुए बताया कि उनका नाम डॉ. योगेन्द्र पति त्रिपाठी है, जो सेवानिवृत्त निदेशक, केनरा बैंक एवं निवासी ग्राम पिंडी, थाना लार हैं। उन्होंने बताया कि देवरिया से लार जाने के दौरान बस पकड़ने की जल्दबाजी में उनका मोबाइल फोन कहीं गिर गया।

सूचना मिलते ही चौकी पर मौजूद पुलिसकर्मी का० श्याम कुंवर यादव, का० हे.का. उपेंद्र कुमार और का० शैलेन्द्र कुमार यादव ने त्वरित कार्रवाई की और खोए हुए मोबाइल नंबर पर कॉल करना शुरू किया। कॉल रिसीव करने वाले युवक ने अपना नाम रेहान पुत्र नसरुद्दीन निवासी ग्राम पड़री गजराज, थाना लार बताया और कहा कि उसे यह फोन एक बस में मिला है।

इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मोबाइल सुरक्षित लेकर मालिक को सौंप दिया। फोन वापस मिलने पर डॉ. योगेन्द्र पति त्रिपाठी बेहद खुश हुए और पुलिसकर्मियों की ईमानदारी एवं तत्परता की सराहना करते हुए उनका धन्यवाद दिया।
यह घटना पुलिस की संवेदनशीलता और आमजन की मदद के प्रति उनकी प्रतिबद्धता का एक उत्कृष्ट उदाहरण है।

गड्ढे में मिली बुजुर्ग महिला का शव,ग्रामीणों मे हड़कंप

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। निचलौल थाना अंतर्गत झरवलियां गांव के समीप सड़क के किनारे स्थित एक पोखरा में 60 वर्षीय महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान बंदी गांव निवासी जड़वाती देवी के रूप में हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवा कर कार्रवाई कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतका के बेटे रामधारी भारती ने बताया कि उनकी मां लंबे समय से मानसिक बीमारी से ग्रस्त थीं। वह अक्सर घर से बाहर घूमती रहती थीं और गांव-गांव जाकर लोगों से भोजन मांगकर खाती थीं। रविवार की सुबह अचानक वह घर से गायब हो गईं। परिवार के लोगों ने दिनभर खोजबीन की, लेकिन उनका कहीं पता नहीं चला। ग्रामीणों ने झरवलिया गांव के पास गड्ढे में एक महिला का शव देखा और तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया और परिजनों को बुलाकर पहचान कराई। परिजनों ने शव को जड़ावती देवी के रूप में पहचाना।
इस संबंध में थाना प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार वर्मा ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर अग्रिम कार्रवाई कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

कैरियर के संग स्वाद का संगम : कुकिंग-बेकिंग क्लासेस का आगाज़

“रसोई के हुनर से खुलेगा रोजगार का नया मार्ग”

बिछुआ/मध्य प्रदेश(राष्ट्र की परम्परा)। शासकीय महाविद्यालय, बिछुआ में स्वामी विवेकानन्द कैरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ तथा इन्नोवेशन एवं इनक्यूबेशन सेंटर के संयुक्त तत्वावधान में एक माह का कुकिंग एवं बेकिंग क्लासेस का शुभारंभ 25 अगस्त 2025 को प्रातः 12 बजे टैगोर हॉल में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ पूजन के साथ किया गया।
प्राचार्य डॉ. ऑरपी यादव ने अपने उद्बोधन में विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि इस प्रकार के प्रशिक्षण से छात्र-छात्राओं के व्यक्तित्व का सर्वांगीण विकास होगा और यह उनके उज्ज्वल भविष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।
इस प्रशिक्षण का संचालन पलक डिलाइट्स की स्वामीनी पलक साहू द्वारा किया जा रहा है। प्रशिक्षण एक माह तक निरंतर चलेगा, जिसमें विद्यार्थियों को कुकिंग और बेकिंग की विभिन्न विधियों का अभ्यास कराया जाएगा।
समाजशास्त्र विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. पूजा तिवारी ने प्रशिक्षण को विद्यार्थियों के लिए अत्यंत उपयोगी बताया। कार्यक्रम का संचालन कैरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ एवं इन्नोवेशन सेंटर प्रभारी डॉ. फरहत मंसूरी ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन प्रशिक्षण की सचिव डॉ. शाहिदा बेगम मंसूरी ने किया।
इस अवसर पर डॉ. शशि उइके, डॉ. ज्योति राजोरिया, अजीत सिंह गौतम, डॉ. शिवानी सोनी, डॉ. अजीत डेहरिया, मनीष ठाकुर, राम प्रकाश डेहरिया, दुजारी बोसम तथा डॉ. मनीता कौर विर्दी ने सहयोग प्रदान किया। प्रशिक्षण के शुभारंभ अवसर पर शताधिक विद्यार्थी उपस्थित रहे।

आंधी में गिरा पीपल का पेड़ अचानक सीधा खड़ा हुआ, गांव में उमड़ी भीड़

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के विशुनपुरा विकास खंड के बलकुड़िया गांव माधुपुर में शनिवार को उस समय लोगों में आश्चर्य फैल गया जब आंधी-तूफान में गिरा पीपल का विशाल पेड़ अचानक अपनी जड़ों पर दोबारा सीधा खड़ा हो गया।
घटना की जानकारी फैलते ही सुबह से ही ग्रामीणों और आस-पास के लोगों की भीड़ मौके पर जुटने लगी। ग्रामीणों ने बताया कि पेड़ गिरने के बाद उसकी कई डालियां काट दी गई थीं और सभी को लगा था कि अब यह कभी खड़ा नहीं हो पाएगा। लेकिन अचानक यह पेड़ अपनी स्थिति में लौट आया, जिसे लोग चमत्कारिक घटना मान रहे हैं।
इस घटना को लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। कुछ लोग इसे प्रकृति का अद्भुत चमत्कार बता रहे हैं तो कुछ धार्मिक दृष्टिकोण से भी जोड़कर देख रहे हैं।
मौके पर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि विनोद गुप्ता, मंडल महामंत्री नित्यनंद पांडे, अरमान अंसारी, अजमत अंसारी, रबुल अंसारी, ब्रजभूषण गुप्ता और शशिकांत पांडे पहुंचे। उनका कहना है कि उन्होंने ऐसा दृश्य पहली बार देखा है।

सैथवार मल्ल सभा के कार्यकर्ताओ ने किया रास्ता जाम

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा )
पार्क रोड स्थित स्वर्गीय केदार सिंह के हाते के सामने सैथवार मल्ल सभा के कार्यकर्ताओं व नेताओं ने किया रास्ता जाम। एसपी सिटी अभिनव त्यागी, एडीएम सिटी अंजनी कुमार सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट उत्कर्ष श्रीवास्तव, एसडीएम सदर दीपक गुप्ता, सीओ कैंट योगेंद्र सिंह, डिप्टी कलेक्टर/तहसीलदार सदर ज्ञान प्रताप सिंह पहुंच कर, लगे जाम को खत्म करने का कर रहे है प्रयास।

भारत एक खोज प्रतियोगिता में 444 बच्चों ने किया प्रतिभाग

बघौचघाट,देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)
पथरदेवा विकास खंड क्षेत्र अंतर्गत कस्बा बघौचघाट स्थित सेंट्रल पब्लिक स्कूल में भारत एक खोज युवा सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में देवरिया एवं कुशीनगर जनपद के विभिन्न विद्यालयों के 444 विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। इस प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने डेढ़ घंटे में 100 अंकों की ओएमआर आधारित सामान्य ज्ञान परीक्षा दी। भारत सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष बलिंदर सिंह कुशवाहा की देखरेख में प्रतियोगिता सफलतापूर्वक संपन्न हुई।इस दौरान देवरिया एवं कुशीनगर जनपद के 444 विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया।विजेता छात्रों को आकर्षक पुरस्कार दिए जाएंगे।
प्रतियोगिता में प्रथम,द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले मेधावियों को प्रथम स्थान पर साईकिल,द्वितीय स्थान पर पंखा एवं तृतीय स्थान पर दीवार घड़ी,मेडल व नगद राशि देकर सम्मानित किया जाएगा।
प्रतियोगिता के आयोजक बलिन्दर सिंह कुशवाहा ने बताया कि इस प्रतियोगिता का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों की प्रतिभा को निखारना एवं उनका मनोबल बढ़ाना है।ताकि भविष्य में और आगे बढ़े।
इस मौके पर आयोजक अखण्ड भारत सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष बलिन्दर सिंह कुशवाहा, प्रधानाचार्य दिनेश सिंह,शिक्षक चंचल ठाकुर,राम नगीना कुशवाहा,रमेश तिवारी, जितेंद्र यादव,चंदन वर्मा,आदित्य कुशवाहा,जमालुद्दीन आलम, कमलेश यादव,मदन प्रसाद,साहिल सिद्दीकी, विवेक सिंह,वाजिद अली,अजीत सिंह,दिनेश गुप्ता,गफ्फार अंसारी, अरविंद गुप्ता,बलिंदर चौहान,सनी कुशवाहा, मुन्ना प्रसाद,सीमा यादव,फलवंती शर्मा,राणा प्रताप ठाकुर,संजय दूबे आदि शिक्षक उपस्थित रहे।

जोत से अधिक यूरिया लेने वाले माफियाओं पर जिला प्रशासन कसा शिकंजा, तीन पर एफआईआर दर्ज

भूमिहीन व्यक्ति ने 13 बार में लिया 32 बोरी अनुदानित यूरिया

अवैध यूरिया भंडारण करने वाले माफियाओं की तलाश जारी

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में गलत मंशा से जोत से अधिक उर्वरक क्रय कर उसकी अवैध बिक्री और भंडारण करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करते हुए आज जिला प्रशासन द्वारा तीन लोगों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराया गया है।
जनपद में एक मै.टन से अधिक यूरिया उर्वरक क्रय करने वाले क्रेताओं की जिला कृषि अधिकारी द्वारा मौके पर जाकर जांच की गई। जांच में पाया गया कि निजामुद्दीन पुत्र वकील निवासी ग्राम हरदीडाली, सरफुद्दीन पुत्र शमशुद्दीन, इरफान पुत्र हकीमुल्ला द्वारा अपनी जोत से ज्यादा यूरिया की खरीद की गई है। जांच में यूरिया खरीद की मंशा अवैध भंडारण और बिक्री की बात सामने आई है, जिसके लिए तीनों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया गया है।
जिला कृषि अधिकारी की जांच में पाया गया कि निजामुद्दीन द्वारा जुलाई, 2025 में 17 बार में कुल 35 बोरी नीम कोटेड यूरिया क्रय किया गया है। तहसील नौतनवा के रिकार्ड के अनुसार निजामुद्दीन के पास मात्र 1.410 हे. खेत है। इसी प्रकार सरफुद्दीन द्वारा जुलाई, 2025 में 13 बार में कुल 32 बोरी नीम कोटेड यूरिया क्रय किया गया है। सरफुद्दीन द्वारा लिखित रूप में बयान देकर यह स्वीकार किया गया है कि उसके पास खेत नहीं है। इरफान पुत्र हकीमुल्लाह निवासी ग्राम हरदीडाली के द्वारा जुलाई, 2025 में 10 बार में कुल 25 बोरी अनुदानित नीम कोटेड यूरिया क्रय किया गया है। इरफान ने लिखित रूप में स्वीकार किया है कि उसके द्वारा मात्र दो एकड़ खेत में बटाई पर खेती किया जाता है। इरफान द्वारा यह भी )स्वीकार किया गया है कि उसने रूपये 250/-प्रति बोरी का लाभ लेकर अतिरिक्त यूरिया का विक्रय अन्य को किया गया है। जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि यूरिया एक अनुदानित तथा आवश्यक वस्तु है और कृषि विज्ञान केंद्र के अनुसार जनपद में धान की लिए यूरिया की आवश्यकता 01 एकड़ में 02 बोरी यूरिया, जबकि 01 हे० में 05–06 बोरी यूरिया का मानक निर्धारित है।
जांच में पाया गया कि तीनों व्यक्तियों ने उर्वरक नियंत्रण आदेश-1985 व आवश्यक वस्तु अधिनियम-1995 में उल्लिखित प्राविधानों का उल्लघंन करते हुए जुलाई, 2025 में अपनी आवश्यकता से अधिक यूरिया उर्वरक को क्रय किया तथा अतिरिक्त यूरिया को ऊचें दाम पर बेंच दिया। इस सन्दर्भ में जिला कृषि अधिकारी द्वारा तीनों के विरूद्ध आवश्यक वस्तु अधिनियम 1995 की धारा 3/7, उर्वरक मूवमेन्ट आर्डर-1973 व बी.एन.एस. – 2023 की सुसंगत धाराओं के अन्तर्गत थाना सोनौली में प्राथमिकी दर्ज कराया गया है।
इससे पूर्व जिलाधिकारी द्वारा दैनिक समीक्षा में सर्वाधिक उर्वरक खरीद करने वाले किसानों की सूची की समीक्षा करते हुए सर्वाधिक खरीद करने वाले किसानों की जांच करने का निर्देश दिया गया था। जांच में पाया गया कि जून माह में कुल 186 लोगों द्वारा और जुलाई में कुल 261 द्वारा 01 एमटी से अधिक यूरिया का क्रय किया गया। जांच में संदिग्ध पाए गए किसानों की सूची को जिलाधिकारी द्वारा कृषि मंत्री से भी साझा किया गया और विभागीय जांच का अनुरोध किया गया। कृषि मंत्री द्वारा कृषि विभाग की एक टीम द्वारा भी सीमावर्ती क्षेत्रों में जांच कराया गया है। साथ ही जिलाधिकारी द्वारा संबंधित एसडीएम को ऐसे तत्वों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध कठोर कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया था।
जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देशानुसार ऐसे लोगों के विरुद्ध जांच अभी जारी है। आगे यदि और लोग दोषी पाए जाते हैं, तो उनके विरुद्ध भी कठोर कार्यवाही की जाएगी। साथ ही उनके निर्देशानुसार वर्तमान में खरीद करने वालों पर भी नजर रखी जा रही है।

श्रीजन कल्याणेश्वर मंदिर में गायत्री महायज्ञ सम्पन्न

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)।
सैनिक नगर स्थित श्रीजन कल्याणेश्वर महादेव मंदिर में गायत्री परिवार, शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में श्री गायत्री महायज्ञ आयोजित हुआ।
आयोजन का संचालन जितेंद्र सिंह, घनश्याम त्रिपाठी और डॉ. वीरेंद्र यादव ने किया। यज्ञ के दौरान पूजा-पाठ और भक्ति के साथ अध्यात्म और कर्मकांड के विभिन्न पक्षों पर चर्चा की गई।
मुख्य यजमान के रूप में कर्नल रवि सिंह और उनकी पत्नी शालिनी सिंह उपस्थित रहे। मंदिर समिति के अध्यक्ष डॉ. कर्नल आदि शंकर मिश्र अपनी समिति के सदस्यों के साथ कार्यक्रम में शामिल हुए।
मंदिर समिति के उपाध्यक्ष कैप्टन धर्म देव सिंह ने श्रद्धालुओं के प्रति आभार व्यक्त किया और मंदिर के आचार्य पंडित बृजेश कुमार मिश्र का धन्यवाद किया।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए और सामूहिक रूप से विश्व शांति और कल्याण की कामना की।

हरतालिका तीज की शुरुआत नहाय-खाय से, कल सुहागिन महिलाएं रखेंगी निर्जला व्रत

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क) सावन-भादो मास के प्रमुख व्रतों में से एक हरतालिका तीज का पर्व इस वर्ष मंगलवार को मनाया जाएगा। हालांकि इसकी शुरुआत आज (सोमवार) से ही नहाय-खाय की परंपरा के साथ हो चुकी है। सुहागिन महिलाएं इस व्रत को पति की लंबी उम्र और वैवाहिक सुख-समृद्धि की कामना के लिए करती हैं।

परंपरा के अनुसार, नहाय-खाय के दिन व्रती महिलाएं स्नान कर पवित्र भोजन ग्रहण करती हैं और अगले दिन निर्जला व्रत का संकल्प लेती हैं। मंगलवार को महिलाएं सोलह श्रृंगार कर भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा-अर्चना करेंगी और हरतालिका व्रत कथा का श्रवण करेंगी।

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस व्रत की शुरुआत स्वयं मां पार्वती ने की थी। कहा जाता है कि भगवान शिव को पति रूप में पाने के लिए माता पार्वती ने कठोर तप कर हरतालिका व्रत रखा था। उनके तप से प्रसन्न होकर महादेव ने उन्हें पत्नी रूप में स्वीकार किया। तभी से यह व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए विशेष महत्व रखता है।

पूरे देश में खासकर बिहार, उत्तर प्रदेश, झारखंड, मध्य प्रदेश और राजस्थान में इस पर्व को बड़े धूमधाम और श्रद्धा से मनाया जाता है। इस अवसर पर मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना होगी और घरों में भी महिलाएं विधि-विधान से भगवान शिव-पार्वती का पूजन कर व्रत करेंगी।
कहा जाता है कि जो भी महिला श्रद्धा और विश्वास के साथ हरतालिका तीज का व्रत करती है, उसके वैवाहिक जीवन में सुख-शांति बनी रहती है और दांपत्य जीवन अटूट रहता है।

130वें संविधान संशोधन विधेयक पर लोकसभा में जोरदार हंगामा, शाह बोले– “प्रधानमंत्री ने खुद दिया था प्रस्ताव”

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क) संसद के मानसून सत्र में सोमवार को गहमागहमी उस समय तेज हो गई जब गृह मंत्री अमित शाह ने संविधान (130वां संशोधन) विधेयक, 2025 लोकसभा में पेश किया। इस विधेयक के तहत प्रावधान किया गया है कि अगर प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री या किसी मंत्री को गंभीर अपराधों में दोषी ठहराए जाने पर 30 दिन से अधिक की सजा होती है, तो उन्हें अपने पद से हटना होगा।

गृह मंत्री शाह ने स्पष्ट किया कि इस विधेयक को लाने के पीछे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहल रही है। शाह ने सदन में कहा— “प्रधानमंत्री ने स्वयं आग्रह किया कि प्रधानमंत्री कार्यालय भी इस दायरे में शामिल होना चाहिए। सवाल यह है कि क्या संवैधानिक पदों पर बैठे लोग जेल से शासन करें, यह उचित है?”

विपक्ष का कड़ा विरोध

विधेयक पेश होते ही विपक्षी दलों ने सदन में हंगामा शुरू कर दिया। कांग्रेस, तृणमूल कांग्रेस, राजद, आप और अन्य विपक्षी दलों ने इसे “असंवैधानिक” करार देते हुए आरोप लगाया कि भाजपा इस कानून का इस्तेमाल गैर-भाजपा शासित राज्यों को अस्थिर करने और विपक्षी नेताओं को निशाना बनाने के लिए करेगी। विपक्षी सांसदों का कहना था कि ईडी और सीबीआई जैसी केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग कर नेताओं को झूठे मामलों में जेल भेजा जाएगा और इस विधेयक का सहारा लेकर उन्हें पद से हटाया जाएगा।

सदन का माहौल

जैसे ही अमित शाह ने विधेयक प्रस्तुत किया, विपक्षी सांसद वेल में आकर नारेबाजी करने लगे। कांग्रेस सांसदों ने कहा कि यह विधेयक संघीय ढांचे और लोकतंत्र की मूल आत्मा पर हमला है। वहीं, भाजपा सांसदों ने विपक्ष पर “भ्रष्टाचारियों को बचाने” का आरोप लगाया।

आगे की राह

विधेयक पर अब संसदीय समिति में चर्चा होगी या सीधे मतदान के लिए लाया जाएगा, इस पर स्थिति स्पष्ट नहीं है। लेकिन इतना तय है कि इस विधेयक को लेकर आने वाले दिनों में संसद से लेकर सड़क तक राजनीति और भी गरमाएगी।