Friday, April 24, 2026
Homeउत्तर प्रदेशगड्ढे में मिली बुजुर्ग महिला का शव,ग्रामीणों मे हड़कंप

गड्ढे में मिली बुजुर्ग महिला का शव,ग्रामीणों मे हड़कंप

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। निचलौल थाना अंतर्गत झरवलियां गांव के समीप सड़क के किनारे स्थित एक पोखरा में 60 वर्षीय महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान बंदी गांव निवासी जड़वाती देवी के रूप में हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवा कर कार्रवाई कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतका के बेटे रामधारी भारती ने बताया कि उनकी मां लंबे समय से मानसिक बीमारी से ग्रस्त थीं। वह अक्सर घर से बाहर घूमती रहती थीं और गांव-गांव जाकर लोगों से भोजन मांगकर खाती थीं। रविवार की सुबह अचानक वह घर से गायब हो गईं। परिवार के लोगों ने दिनभर खोजबीन की, लेकिन उनका कहीं पता नहीं चला। ग्रामीणों ने झरवलिया गांव के पास गड्ढे में एक महिला का शव देखा और तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया और परिजनों को बुलाकर पहचान कराई। परिजनों ने शव को जड़ावती देवी के रूप में पहचाना।
इस संबंध में थाना प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार वर्मा ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर अग्रिम कार्रवाई कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments