Friday, July 17, 2026
Home Blog Page 762

तय समय पर दाखिल हों आरोप पत्र व अंतिम रिपोर्ट: डीजीपी का सख्त निर्देश

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा डेस्क) डीजीपी ने प्रदेशभर के पुलिस अधिकारियों और विवेचना अधिकारियों को कड़ा संदेश देते हुए आरोप पत्र (Charge Sheet) और अंतिम रिपोर्ट (Final Report) समय पर दाखिल करने का आदेश दिया है। उन्होंने स्पष्ट किया है कि नए आपराधिक कानूनों में तय समयसीमा का पालन अनिवार्य है और इसमें लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

पुलिस मुख्यालय से जारी निर्देश में कहा गया है कि बीते जून तक की समीक्षा रिपोर्ट में बड़ी संख्या में मामले लंबित पाए गए थे। इस पर नाराजगी जताते हुए डीजीपी ने साफ किया कि न्याय दिलाना ही विवेचना का मुख्य उद्देश्य है, और अगर जांच व रिपोर्ट दाखिल करने में देरी होगी तो पीड़ितों को समय पर न्याय नहीं मिल सकेगा।

डीजीपी ने सभी जनपदों के पुलिस अधीक्षकों और विवेचना अधिकारियों को चेतावनी दी है कि तय समयसीमा के भीतर आरोप पत्र और अंतिम रिपोर्ट दाखिल की जाए, अन्यथा संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने कहा कि नए कानूनों के तहत समयसीमा का पालन सख्ती से किया जाएगा और किसी भी स्तर पर शिथिलता पाए जाने पर जिम्मेदार पुलिसकर्मियों की जवाबदेही तय की जाएगी।

डीजीपी ने निर्देश दिया कि प्रत्येक जिले में लंबित विवेचनाओं की नियमित समीक्षा हो और वरिष्ठ अधिकारी स्वयं निगरानी रखें। साथ ही, पीड़ित पक्ष को न्याय दिलाने के उद्देश्य से विवेचना को गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध बनाया जाए।

धनखड़ के इस्तीफे पर उठे सवाल – RTI से चौंकाने वाला खुलासा

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क) देश की राजनीति में एक नया विवाद खड़ा हो गया है। पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के इस्तीफे को लेकर दायर एक RTI (सूचना का अधिकार) से बड़ा खुलासा हुआ है। राष्ट्रपति सचिवालय ने जानकारी दी है कि जिस दिन धनखड़ ने इस्तीफा दिया था, उस दिन उनकी राष्ट्रपति से कोई मुलाकात दर्ज ही नहीं है।

यह खुलासा हैरान करने वाला है क्योंकि उस समय मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया था कि धनखड़ ने रात 8 बजे स्वयं राष्ट्रपति से मिलकर इस्तीफा सौंपा था। लेकिन आधिकारिक रिकार्ड में ऐसी कोई मुलाकात दर्ज नहीं है।

उठ रहे गंभीर सवाल

अब विपक्ष इस मामले को लेकर हमलावर हो गया है। सवाल खड़े हो रहे हैं कि –अगर धनखड़ राष्ट्रपति से नहीं मिले तो इस्तीफा किसने लिखा और किसने सौंपा?राष्ट्रपति ने बिना मुलाकात और औपचारिक प्रक्रिया के इस्तीफा क्यों स्वीकार किया?

क्या संवैधानिक पदों पर बैठे व्यक्तियों की प्रतिष्ठा और गरिमा के साथ खिलवाड़ हुआ है?

कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों का आरोप है कि बीजेपी ने देश में संवैधानिक पदों का मज़ाक बना दिया है। उनका कहना है कि यह मामला सिर्फ औपचारिकता का नहीं, बल्कि संविधान की मर्यादा और संस्थानों की साख से जुड़ा है।

राष्ट्रपति सचिवालय का जवाब RTI में राष्ट्रपति सचिवालय ने साफ किया है कि उस दिन उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की राष्ट्रपति से कोई भेंट का रिकॉर्ड उपलब्ध नहीं है। इस जवाब ने पूरे घटनाक्रम पर संदेह की परतें और गहरी कर दी हैं।

संवैधानिक प्रक्रिया पर सवाल संविधान के अनुसार, उपराष्ट्रपति का इस्तीफा राष्ट्रपति को लिखित रूप में व्यक्तिगत रूप से सौंपना आवश्यक है। लेकिन यदि धनखड़ ने स्वयं यह प्रक्रिया पूरी नहीं की, तो फिर क्या संवैधानिक नियमों की अनदेखी हुई?

विपक्ष का रुख विपक्ष अब सरकार से सीधा जवाब मांग रहा है –

  1. इस्तीफे की असल कॉपी किसके हस्ताक्षर से तैयार हुई?
  2. राष्ट्रपति को इस्तीफा किसने सौंपा?
  3. प्रक्रिया का पालन किए बिना स्वीकृति क्यों दी गई?

नतीजा यह मामला अब एक बड़े राजनीतिक और संवैधानिक विवाद का रूप ले चुका है। आने वाले दिनों में संसद से लेकर सियासी

सड़क हादसे में सिपाही की मृत्यु

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। कजरी तीज मेले की ड्यूटी से लौटते समय सड़क हादसे में सिपाही संतोष चौरसिया की मृत्यु हो गई। जानकारी के अनुसार संतोष चौरसिया सिरसिया थाना क्षेत्र के बाबा विभूतिनाथ मंदिर में ड्यूटी समाप्त कर वापस लौट रहे थे। इस दौरान उनकी मोटरसाइकिल डीजे लदे पिकअप वाहन से टकरा गई।
हादसे में गंभीर रूप से घायल होने पर घटनास्थल पर ही उनकी मृत्यु हो गई। 30 वर्षीय संतोष चौरसिया 2018 बैच के सिपाही थे। वे मूल रूप से खलीलाबाद क्षेत्र के ग्राम सेमरा निवासी थे तथा वर्तमान में थाना सोनवा में तैनात थे।
सूचना पर फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और आवश्यक साक्ष्य संकलित किए। मृतक का शव मर्चरी हाउस में सुरक्षित रखवाया गया है।
परिजनों के आने पर गहरा शोक व्याप्त हो गया। माता-पिता को अपने पुत्र की असामयिक मृत्यु का गहरा आघात लगा है। पत्नी अत्यंत व्यथित अवस्था में है तथा परिजन व ग्रामीण शोक संतप्त परिवार को सांत्वना देने में लगे हैं।
सिपाही की असामयिक मृत्यु से पुलिस विभाग में शोक की लहर व्याप्त हो गई है। सभी अधिकारी एवं कर्मचारी दिवंगत के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त कर रहे हैं।

बड़ी राजनीतिक हलचल: संजय निषाद के तीखे तेवर, बीजेपी गठबंधन पर उठाए सवाल

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा डेस्क) उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री और निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय निषाद ने मंगलवार को बड़ा सियासी बयान देकर राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी है। उन्होंने साफ कहा कि अगर बीजेपी को लगता है कि निषाद पार्टी से उसे कोई फायदा नहीं हो रहा, तो वह गठबंधन तोड़ सकती है।

सहयोगी दलों को लेकर नाराज़गी संजय निषाद ने बीजेपी नेतृत्व को सीधी नसीहत देते हुए कहा कि सहयोगी दलों के साथ भरोसे और सम्मान से व्यवहार किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा,
“सहयोगी दलों पर अपशब्द कहना बंद कराइए। चाहे वह निषाद पार्टी हो, राजभर हो या फिर आरएलडी।”

आंदोलन की याद दिलाई अपने पुराने संघर्षों का जिक्र करते हुए संजय निषाद ने कहा, “हमने मछुआरों और निषाद समाज के हक के लिए अकेले लड़ाई शुरू की थी। आज यह आंदोलन देशव्यापी रूप ले चुका है।”उन्होंने इशारों ही इशारों में बीजेपी को चेतावनी दी कि समाज के हितों की अनदेखी करना भारी पड़ सकता है।

‘इंपोर्टेड नेताओं’ पर वार संजय निषाद ने सपा-बसपा से आए नेताओं पर भी निशाना साधा और कहा कि बीजेपी को इन तथाकथित ‘इंपोर्टेड नेताओं’ से सतर्क रहना चाहिए। उनके अनुसार,
“ऐसे लोग अंदर ही अंदर नुकसान पहुंचा सकते हैं।”

राजनीतिक महत्व लोकसभा चुनाव से पहले संजय निषाद का यह बयान बीजेपी गठबंधन में खटपट के संकेत दे रहा है। निषाद समाज पूर्वांचल की राजनीति में निर्णायक भूमिका रखता है और संजय निषाद का यह कड़ा रुख बीजेपी के लिए चिंता का विषय बन सकता है।

कुल मिलाकर, संजय निषाद ने यह साफ संदेश दिया है कि उनकी पार्टी सम्मान और हिस्सेदारी दोनों चाहती है, और अगर सहयोगियों की आवाज़ को दरकिनार किया गया तो गठबंधन की राह मुश्किल हो सकती है।

स्नेक बाइट और रेबीज़ जैसी जीवनरक्षक दवाएँ हर सीएचसी/पीएचसी में उपलब्ध रहें: डीएम

अस्पतालों में चिकित्सक व दवाओं की उपलब्धता पर जिलाधिकारी ने जताई सख़्ती

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)l जिलाधिकारी दिव्या मित्तल ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि स्नेक बाइट, रेबीज़ सहित सभी जीवनरक्षक दवाओं की उपलब्धता जनपद के प्रत्येक सीएचसी व पीएचसी पर हर हाल में सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि चिकित्सकों की अनुपस्थिति या दवा की कमी की शिकायत को गंभीरता से लिया जाएगा तथा लापरवाही पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई होगी।
मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय स्थित धनवंतरि सभागार में मंगलवार को जिला स्वास्थ्य समिति शासी निकाय की बैठक जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में स्वास्थ्य विभाग की विभिन्न योजनाओं, एमडीए अभियान, आयुष्मान भारत योजना, टीकाकरण कार्यक्रम, संचारी रोग नियंत्रण, आभा आईडी की प्रगति तथा बच्चों में कुपोषण उन्मूलन की स्थिति की समीक्षा की गई।
डीएम ने कहा कि प्रसव सेवाएँ संतोषजनक हैं, परंतु यह सुनिश्चित किया जाए कि अन्य मरीजों को भी किसी प्रकार की परेशानी न हो। उन्होंने अस्पतालों में बैठने की व्यवस्था, शौचालय, पेयजल व व्हीलचेयर जैसी सुविधाएँ दुरुस्त रखने पर विशेष बल दिया।
बैठक में मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. अनिल कुमार गुप्ता, एसीएमओ (आरसीएच) डॉ. अजय शाही, डॉ. आर.के. श्रीवास्तव, डॉ. एस.के. सिन्हा, डीपीएम पूनम, डीसीपीएम राजेश गुप्ता, डीएमसीपी मिश्रा सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।

सीआईएससीई जोनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप 2025 उत्साहपूर्वक संपन्न

मुंबई (राष्ट्र की परम्परा)l सीआईएससीई जोनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप 2025 का आयोजन सेठ जुग्गीलाल पोद्दार अकॅडमी, मालाड (पूर्व), मुंबई में बड़े ही हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। इस स्पर्धा में कुल 18 विद्यालयों ने भाग लिया, और विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट खेल कौशल का प्रदर्शन किया।
इस स्पर्धा के सफल आयोजन में विद्यालय की प्राचार्या रेखा आनंद तथा क्रीड़ा विभाग प्रमुख जागृति पाटील का निरंतर सहयोग और समर्थन प्राप्त हुआ। उनके मार्गदर्शन से संपूर्ण स्पर्धा सुव्यवस्थित और सफलतापूर्वक संपन्न हुई।
स्पर्धा का संपूर्ण आयोजन और देखरेख अंतरराष्ट्रीय पंच एवं प्रशिक्षक जयेश वेल्हाल सर तथा उनके सहयोगी शिवा स्वामी के नेतृत्व में की गई। उनके योजनाबद्ध संचालन और उत्कृष्ट व्यवस्थापन के कारण यह स्पर्धा अत्यंत सफल रही।
पंच समिति प्रमुख के रूप में निशांत शिंदे ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और संपूर्ण स्पर्धा को नियमबद्ध और निष्पक्ष रूप से संचालित किया।
यह स्पर्धा विद्यार्थियों के लिए केवल एक प्रतियोगिता न होकर अनुशासन, आत्मविश्वास और खेलभावना को विकसित करने का एक महत्वपूर्ण माध्यम सिद्ध हुई। इस स्पर्धा के विजेता खिलाड़ियों को आगामी राज्यस्तरीय स्पर्धा में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा।

नवजात का शव लेकर डीएम ऑफिस पहुंची मां

पुलिस पर धक्का देने का लगाया आरोप

शाहजहांपुर(राष्ट्र की परम्परा )
जनपद मे दिल दहला देने वाला मामला सामने आया, जब एक मां अपने नवजात बच्चे का शव को लेकर कलेक्ट्रेट पहुंच गई। महिला का आरोप है कि पुलिस के धक्के से उसके गर्भ में पल रहे सात महीने के बच्चे की मौत हो गई।
घटना कांट थाना क्षेत्र के अकर्रा रसूलपुर की है। यहां सोमवार को पुलिस व प्रशासन की टीम ने रोड किनारे बनी झोपड़ियों पर बुलडोजर चलाकर अतिक्रमण हटवाया था। इसी दौरान एक गर्भवती महिला ने हाथ जोड़कर अधिकारियों से गुहार लगाई कि उसे एक दिन का समय दिया जाए, क्योंकि उसका पति घर पर नहीं है और वह खुद झोपड़ी खाली कर देगी। लेकिन आरोप है कि पुलिसकर्मियों ने उसकी बात अनसुनी कर दी और महिला सिपाहियों ने उसे जोर से धक्का दे दिया।पीड़िता का कहना है कि धक्का लगने से वह जमीन पर गिर पड़ी। रात को प्रसव पीड़ा हुई और मृत बच्चा जन्मा। मंगलवार को वह नवजात का शव लेकर डीएम कार्यालय पहुंची और न्याय की गुहार लगाई। पीड़िता का कहना है कि उसने थाने में भी शिकायत करनी चाही थी, लेकिन पुलिस ने गाली-गलौज कर भगा दिया। वहीं कांट थाना प्रभारी ने महिला के आरोपों को बेबुनियाद बताते हुए कहा कि कार्रवाई नियमानुसार की गई है। फिलहाल, मृत शिशु को लेकर आई मां के दर्दनाक आरोपों ने प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

स्वास्थ्य योजनाओं-कार्यक्रमों के संचालन एवं आउटपुट की सतर्क मॉनीटरिंग की जाए: सीडीओ

सीडीओ की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक संपन्न

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार के निर्देशानुसार मुख्य विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति (शासी निकाय) की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई।
बैठक में स्वास्थ्य कार्यक्रमों, संकेतकों की अद्यतन स्थिति एवं प्रगति की बिंदुवार समीक्षा की गई। मुख्य चिकित्साधिकारी ने एजेंडा बिंदुओं सहित विभिन्न योजनाओं की प्रगति और उपलब्धियों की जानकारी प्रस्तुत की।
सीडीओ ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि स्वास्थ्य कार्यक्रमों के क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की लापरवाही न हो। बच्चों और गर्भवती महिलाओं का नियमित टीकाकरण, कुपोषण की जांच तथा जननी सुरक्षा योजना का प्रभावी संचालन सुनिश्चित किया जाए। आशा और एएनएम की कार्यप्रणाली की अनिवार्य समीक्षा प्रत्येक चिकित्साधिकारी द्वारा की जाए। उन्होंने सीआरएस पोर्टल पर जन्म एवं मृत्यु का समयबद्ध पंजीकरण करने का भी निर्देश दिया।
उन्होंने कहा कि जिला अस्पताल और सीएचसी/पीएचसी में बैठने की व्यवस्था, पानी, शौचालय, व्हीलचेयर तथा अन्य आवश्यक सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित हो। पिछली बैठक के अनुपालन की स्थिति की भी समीक्षा की गई।
बैठक में जननी सुरक्षा योजना के अंतर्गत भुगतान, संस्थागत प्रसव, ओपीडी-आईपीडी में मरीजों की संख्या और दवाओं के वितरण की स्थिति का आंकड़ेवार आकलन किया गया। “आभा आईडी” एवं आयुष्मान कार्ड निर्माण की प्रगति पर भी जोर दिया गया।
इस अवसर पर चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, जिला क्षय रोग समिति, संचारी रोग नियंत्रण, रेबीज़ टीकाकरण, स्नेक बाइट वैक्सीन, चिकित्सकों व दवाओं की उपलब्धता सहित विभिन्न विषयों की विस्तृत समीक्षा हुई।
बैठक में मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. रामानुज कन्नौजिया, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. भवनाथ पांडेय, डीपीएम विनीत श्रीवास्तव, जिला कार्यक्रम अधिकारी सत्येंद्र सिंह, जिला पंचायत राज अधिकारी मनोज कुमार, स्वास्थ्य संस्थानों के प्रतिनिधि एवं चिकित्सालयों के एमओआईसी सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के तहत प्रशिक्षण के लिए आवेदन आमंत्रित

संत कबीर नगर(राष्ट्र की परम्परा)l जिले उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन विकास केन्द्र, संत कबीर नगर द्वारा विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के तहत ट्रेड- दर्जी का कार्य करने वाले व्यक्तियों के लिए 10 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।
प्रशिक्षार्थियों के चयन के लिए साक्षात्कार 29, 30 अगस्त एवं 01 सितंबर 2025 को प्रातः 11:00 बजे से जिला उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन विकास केन्द्र, संत कबीर नगर कार्यालय में आयोजित किया जाएगा।
आवेदकों को साक्षात्कार हेतु समस्त आवश्यक प्रपत्रों के साथ उपस्थित होने का कष्ट करना होगा। अधिक जानकारी के लिए जिला उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन विकास केन्द्र, संत कबीर नगर कार्यालय से संपर्क किया जा सकता है।

आवास एवं विकास परिषद कॉलोनी बरेली मोड़ अतिक्रमणकारियों की जद में

शाहजहांपुर(राष्ट्र की परम्परा )
आवास एवं विकास परिषद की करोड़ों की जमीन पर दबंगों ने कब्जा जमा लिया है। बीस हजार रुपये प्रति वर्गमीटर कीमत वाली इस कीमती भूमि पर धड़ल्ले से पक्की दुकानें खड़ी की जा रही हैं। शहर के बरेली मोड़ स्थित आवास एवं विकास परिषद कॉलोनी का हाल यह है कि, यहां पहले गोल चौराहे से शुरू होकर सड़कों तक खोखे व ठेले सजे दिखाई देते हैं। शाम ढलते ही इन अस्थायी दुकानों पर शराबियों का जमघट लग जाता है। इससे न सिर्फ स्थानीय लोगों को परेशानी होती है बल्कि कॉलोनी की छवि भी धूमिल हो रही है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि यह सब कुछ आवास विकास परिषद के अभियंताओं की शह पर हो रहा है। लोग दावा कर रहे हैं कि अतिक्रमणकारियों से बाकायदा महीना वसूला जाता है, जिसके चलते कार्रवाई के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति होती है। रहवासियों का कहना है कि उन्होंने कई बार शिकायतें कीं लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। अब कॉलोनी की मुख्य सड़कें और सार्वजनिक स्थल पूरी तरह अतिक्रमण की जद में आ गए हैं। लोगों ने मांग की है कि उच्चाधिकारियों को मामले में हस्तक्षेप कर कॉलोनी को अतिक्रमण से मुक्त कराना चाहिए, ताकि परिषद की मूल योजना और आमजन की सुविधा दोनों बहाल हो सकें।

हादसा: ट्रक की टक्कर से बुजुर्ग की जान गई

संत कबीर नगर(राष्ट्र की परम्परा)l जिले के धनघटा इलाके में मंगलवार को सड़क हादसे में एक बुजुर्ग की मौत हो गई। हैंसर बाजार स्थित पेट्रोल पंप के पास तेज गति से आ रहे ट्रक ने साइकिल सवार को टक्कर मार दी। हादसे में 65 वर्षीय कबाड़ व्यवसायी गिरिजा प्रजापति की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, गिरिजा प्रजापति कबाड़ खरीदने के बाद घर लौट रहे थे। इसी दौरान धनघटा से शनिचरा बाजार की ओर जा रहे ट्रक ने उन्हें पीछे से टक्कर मारी। टक्कर इतनी भीषण थी कि उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद ट्रक चालक फरार हो गया।
सूचना मिलते ही धनघटा थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। परिजनों की तहरीर पर ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

सहतवार से पटना गेहूँ लेकर जा रहा ट्रक पलटा

बलिया(राष्ट्र की परम्परा)

रेवती विद्युत उपकेंद्र के पास मंगलवार की सुबह सहतवार से पटना गेहूँ लेकर जा रहा एक ट्रक पलट गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सहतवार–रेवती मुख्य मार्ग पर जल जीवन मिशन के तहत सड़क किनारे पाइप डालने के बाद मिट्टी डालकर छोड़ दिया गया था। इसी कारण ट्रक का पहिया धँस गया और वाहन पलट गया। ट्रक चालक, बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के बड़की सेरिया निवासी छोटेलाल यादव ने बताया कि सामने से एक ट्रक गलत साइड से आ रहा था। उसे साइड देने के दौरान उनका ट्रक सड़क किनारे बनी पटरी पर चढ़ गया और पाइपलाइन की वजह से पहिया धँस गया। हादसे के बाद आसपास मौजूद लोगों ने शीशा तोड़कर चालक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। गनीमत रही कि कोई बड़ी जनहानि नहीं हुई।

राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता हेतु प्री-ट्रायल बैठक सम्पन्न

देवरिया।(राष्ट्र की परम्परा)राष्ट्रीय लोक अदालत (13 सितम्बर 2025) की सफलता सुनिश्चित करने के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवरिया के तत्वावधान में दीवानी न्यायालय सभागार में प्री-ट्रायल बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश/नोडल अधिकारी वीरेंद्र सिंह ने की।
सचिव मनोज कुमार तिवारी ने विभागों से अधिकतम मामलों को लोक अदालत में संदर्भित करने, व्यापक प्रचार-प्रसार एवं जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए।
बैठक में बैंक, बीमा, विद्युत, राजस्व, श्रम, स्वास्थ्य, नगर पालिका सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

बोलबम बोलबम जय हो महाकाल , जयकारे से गुंजायमान रहा कांवर यात्रा

नगर क्षेत्र में उमड़ा आस्था का सैलाब, निकली भव्य कांवर यात्रा

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। विगत 17 वर्षो से श्री सिद्धनाथ बाबा कांवड़िया संघ निकाल रहा कांवर यात्रा
जगह-जगह हुआ कांवर यात्रा का स्वागत, मार्ग पर मुस्तैद रही पुलिस जों की विगत 17 वर्षो की भांति श्री सिद्धनाथ बाबा कांवड़िया संघ की ओर से इस बार भी कजरीतीज पर्व पर भव्य कांवर यात्रा व महाकाल की पालकी के साथ जुलूस निकाला गया। इस मौके पर सरयू तट पर स्थित श्रीश्री मरीमाता मन्दिर प्रांगण में एक आलौकिक व दिव्य नजारा देखने को मिला। जहां सैकड़ो की संख्या में पहुंचे कांवड़ियों व शिव भक्तो ने सरयू नदी से जल भरकर पूजा-अर्चना की और जुलूस के साथ नाचते-गाते हुए घण्टाघर स्थित पाण्डव कालीन श्री सिद्धनाथ मन्दिर पहुंचकर भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया। इस मौके पर कांवर यात्रा मार्ग पर जगह-जगह जनप्रतिनिधियों व शिव भक्तो ने भगवान महाकाल की पूजा अर्चना की। वही पुलिस प्रशासन की ओर से भी कांवर यात्रा व भव्य जुलूस की सुरक्षा हेतु व्यापक प्रबन्ध किये गये थे।श्री सिद्धनाथ बाबा कांवड़िया संघ के संयोजक देवेन्द्र गुप्ता व रवि प्रकाश गुप्ता ने बताया कि महाकाल की पालकी पर भव्य श्रृंगार के साथ विराजमान भगवान महाकाल के दिव्य दर्शन ने शिव भक्तो को मंत्रमुग्ध कर दिया। महाकाल के भव्य व परालौकिक दर्शन से अभिभूत शिव भक्त कांवर लेकर नाचते-झूमते कांवर यात्रा के साथ चलते रहे। श्रीश्री मरीमाता मन्दिर से शुरू कांवर यात्रा किसान डिग्री कालेज, डीएम तिराहा, नगर पालिका परिषद कार्यालय व पीपल चौराहा होते हुए घण्टाघर स्थित पाण्डव कालीन श्री सिद्धनाथ मन्दिर पहुंची, जहां महामण्डलेश्वर 1008 श्री रवि गिरी जी महाराज ने महाकाल की आरती उतारी और शिव भक्तो ने भगवान श्री सिद्धनाथ का जलाभिषेक किया।
कांवर यात्रा के दौरान बंजारी मोड़, केडीसी, डीएम तिराहा, पीपल चौराहा आदि स्थानों पर टिंकू सिंह, मानवेन्द्र प्रताप सिंह, राम किशोर गुप्ता के अलावा कई अन्य जनप्रतिनिधियों व शिव भक्तों द्वारा भगवान महाकाल की आरती व पूजा-अर्चना कर आशीष प्राप्त किया गया। दूसरी ओर इस बार भी महिला कांवरियों ने भी कांवर यात्रा में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कांवर यात्रा में कांवरियो का उत्साह और जोश पूरे चरम पर देखने को मिला।कांवर यात्रा व महाकाल के रथ जुलूस में श्री सिद्धनाथ बाबा कांवड़िया संघ के संयोजक रवि प्रकाश गुप्ता, देवेन्द्र गुप्ता, संदीप गांधी, अध्यक्ष शानू रस्तोगी, महामंत्री आयुष सिंह, एकता जायसवाल, सह महामंत्री नीरज गुप्ता, रवि रस्तोगी, उपाध्यक्ष गोपाल सिंह, नीतिश गुप्ता, अखिल गुप्ता, रजनीश गुप्ता, अमित गुप्ता ‘गोलू’, श्रेजन गुप्ता, सुमित साहू, जतिन गुप्ता, निक्की गुप्ता, अभिषेक गुप्ता, शिवम सोनी ‘सोम’, राज रस्तोगी, शुभम श्रीवास्तव, सौरभ गांधी, कोषाध्यक्ष अक्क्षांश गुप्ता, अभिषेक सोनी, मंत्री शानू सोनी, राजा साहू, दीपक गुप्ता, आकाश आर्या, अमरीष साहू, रामजी गुप्ता, विकास जायस.‘धोनी’, दिनेश गुप्ता, सुनील गुप्ता, अभिषेक गुप्ता, उत्कर्ष गुप्ता, अनुभव सोनी ‘दीपू’, उदित रस्तोगी, नीरज गुप्ता, आयुष सिंह, अनुभव रस्तोगी, अमित गुप्ता सहित सैकड़ो सदस्यों का सराहनीय योगदान रहा।

अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश/सचिव ने किया जिला कारागार देवरिया का औचक निरीक्षण

देवरिया।(राष्ट्र की परम्परा)राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देशानुसार एवं जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष डीएलएसए राम मिलन सिंह के मार्गदर्शन में सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण/अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री मनोज कुमार तिवारी ने जिला कारागार देवरिया का औचक निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने जमानत मिलने के बावजूद जमानतदार के अभाव में निरुद्ध बंदियों से बातचीत कर विधिक जानकारी दी। जेल लीगल क्लिनिक के अभिलेखों की जांच कर उन्हें व्यवस्थित रखने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने कहा कि किसी भी बंदी को निशुल्क विधिक सहायता की आवश्यकता हो तो डीएलएसए में प्रार्थना पत्र देकर लाभ प्राप्त कर सकता है।
सचिव ने कारागार प्रशासन को निर्देशित किया कि भोजन मीनू के अनुसार बने, महिला बंदियों हेतु पौष्टिक भोजन, बच्चों हेतु दूध एवं शिक्षा की व्यवस्था, साथ ही साफ-सफाई व दवा की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। निरीक्षण के दौरान बंदियों की समस्याएँ भी सुनीं और त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए।