Thursday, July 16, 2026
Home Blog Page 741

मुलुंड में 90 वर्षीय विधवा के साथ 1.31 करोड़ की ठगी

नामी बिल्डर पर एफआईआर दर्ज

मुंबई (राष्ट्र की परम्परा)l मुलुंड में एक बुजुर्ग विधवा महिला व उसके परिवार के साथ नामी बिल्डर द्वारा करोड़ो की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है । मॉरीगोल्ड कंस्ट्रक्शन के पार्टनर्स ने सोची समझी साजिश के तहत घर देने के नाम करीब 1.31 करोड़ 43 हजार की ठगी की है । मुलुंड पश्चिम पुलिस थाने में दर्ज एफआईआर (क्रमांक 0788/2025) के अनुसार, शिकायतकर्ता नारायण अय्यर ने मॉरीगोल्ड कंस्ट्रक्शन और उसके पार्टनर पर करोड़ों रुपए की ठगी का आरोप लगाया है।
शिकायत के मुताबिक, बिल्डर को रुपया मिलने के बाद फ्लैट का अलाटमेंट लेटर जारी किया । उसके बाद विधवा और उनके परिवार के लोगों द्वारा कई चक्कर लगाने के बाद भी बिल्डर एग्रीमेंट रजिस्टर नहीं किया । बिल्डर हर बार बहनेबाज़ी करके विधवा व उनके परिवार के लोगो को परेशान कर ठगी किया । रकम लेने के बावजूद भी अबतक पीड़िता को फ्लैट नहीं दिया गया। आरोप है कि मॉरीगोल्ड कंस्ट्रकशन ने योजनाबद्ध तरीके से धोखाधड़ी की ।
एफआईआर में यह भी उल्लेख है कि जब शिकायतकर्ता ने अपनी रकम वापस मांगनी चाही, तो आरोपियों ने अलग-अलग बहाने बनाकर भुगतान से बचने की कोशिश की। इससे पीड़िता को भारी आर्थिक व मानसिक नुकसान उठाना पड़ा। पीड़िता पूरी जिंदगी भर की गाढ़ी कमाई खोने के चलते डिप्रेशन है जिससे उसकी शारीरिक स्थिति नाजुक हो गई है ।
पुलिस ने इस मामले में भारतीय दंड संहिता की धारा 420 (धोखाधड़ी) और धारा 34 (सामूहिक आपराधिक षड्यंत्र) के तहत मॉरीगोल्ड कंस्ट्रकशन के। पार्टनर भरत प्रजापति और भाविन सेठ के ख़िलाफ़ एफआईआर दर्ज कर जाँच शुरू कर दी है ।
पीड़ित पक्ष के हाईकोर्ट अधिवक्ता सत्यम दुबे ने कहा, “यह स्पष्ट रूप से एक सुनियोजित आर्थिक अपराध है। हमारे मुवक्किल से मॉरीगोल्ड कंस्ट्रक्शन के पार्टनर भरत प्रजापति व भाविन सेठ ने करीब 1.31 करोड़ 43 हजार रुपए लेकर न केवल विश्वासघात किया । हम प्रयास करेंगे कि दोषियों को सख्त से सख्त सजा मिले और पीड़िता को न्याय प्राप्त हो।”
मुलुड पुलिस ने बताया कि आरोपियों के की लेन-देन से जुड़े सभी दस्तावेज़ों की बारीकी से जांच की जा रही है। आरोपियों के खिलाफ उचित कार्यवाही की जाएगी ।

गोरखपुर विश्वविद्यालय में महाकुम्भ पर्व 2025 पुस्तक का विमोचन

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय स्थित महायोगी गुरु श्रीगोरक्षनाथ शोधपीठ द्वारा महाकुम्भ पर्व 2025 के अवसर पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें महाकुम्भ पर्व 2025 पुस्तक का विमोचन, कुम्भ विषयक व्याख्यान एवं शोध प्रतियोगिता संपन्न हुई।
मुख्य अतिथि पूर्वोत्तर रेलवे के सेवानिवृत्त मुख्य परिचालन प्रबंधक रण विजय सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि कुम्भ केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि राष्ट्रीय एकता और सांस्कृतिक समन्वय का प्रतीक है। धर्म, संस्कृति और विज्ञान कुम्भ की गंगा, यमुना और सरस्वती की तरह हैं, जिनके संगम से समाज और राष्ट्र का निर्माण होता है।
कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने पुस्तक को धरोहर बताते हुए इसके अंग्रेजी अनुवाद की आवश्यकता पर बल दिया और कहा कि शोधपीठ में शीघ्र ही पीएचडी की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।
डॉ. कुशल नाथ मिश्र एवं डॉ. सोनल सिंह के संपादन में प्रकाशित इस पुस्तक में प्राचीन से आधुनिक स्वरूप तक कुम्भ के विभिन्न धार्मिक, सांस्कृतिक, आर्थिक और तकनीकी पहलुओं पर विस्तार से प्रकाश डाला गया है।
कार्यक्रम में शोध प्रतियोगिता का भी आयोजन हुआ, जिसमें विभिन्न विश्वविद्यालयों एवं महाविद्यालयों के 30 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। निर्णायक मंडल के मूल्यांकन के बाद डॉ. उमेश चंद तिवारी प्रथम, अभिषेक श्रीवास्तव द्वितीय तथा डॉ. कविता सिंह एवं कृतिका मल्ल तृतीय स्थान पर रहे।
कार्यक्रम में मणिपुर इन फ्लेम्स पुस्तक का भी विमोचन हुआ। संचालन डॉ. सोनल सिंह एवं डॉ. हर्षवर्धन सिंह ने किया।
इस अवसर पर विभिन्न विश्वविद्यालयों के विद्वानों के साथ गोरखपुर विश्वविद्यालय के संकाय सदस्य डॉ. कुलदीपक शुक्ल, डॉ. मनोज कुमार द्विवेदी, डॉ. सुनील कुमार, चिन्मयानन्द मल्ल, डॉ. हर्षवर्धन सिंह एवं अन्य शिक्षक-शोधार्थी उपस्थित रहे।

बाल संस्कार केंद्र का सीओ अनिरुद्ध सिंह ने किया शुभारंभ

अयोध्याधाम (राष्ट्र की परम्परा)। समाजसेवा के क्षेत्र में सक्रिय अग्रणी संस्था दि आयुष्मान फाउंडेशन ने बच्चों की शिक्षा एवं मानसिक विकास को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से जमथरा घाट, अयोध्या–फैजाबाद कैंट पर अयोध्या बाल संस्कार केंद्र का दूसरा केंद्र प्रारंभ किया। इसका शुभारंभ क्षेत्राधिकारी अनिरुद्ध सिंह ने फीता काटकर एवं भारत माता के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया।
संस्था के संस्थापक पवन पटेल ने मुख्य अतिथि का पटका पहनाकर स्वागत किया। इस अवसर पर सीओ अनिरुद्ध सिंह ने बच्चों से संवाद करते हुए शिक्षा के महत्व पर जोर दिया तथा परिवारों को नशे से दूर रहने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि समाज में वही कार्य होने चाहिए जिनसे किसी को पीड़ा न पहुंचे। साथ ही उन्होंने फाउंडेशन के सामाजिक प्रयासों की सराहना करते हुए भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।
कलेक्ट्रेट में कार्यरत शीतला प्रसाद वर्मा ने कहा कि बच्चों को सांस्कृतिक मंच उपलब्ध कराना आवश्यक है और बाल रंगमंच इनके व्यक्तित्व विकास में सहायक सिद्ध होगा।
इस अवसर पर रक्तदान प्रभारी मो. अहद, शिवम प्रजापति, एस.बी. सागर प्रजापति, मयंक श्रीवास्तव, पंकज पांडेय, केंद्र संचालक शैलेंद्र प्रताप सिंह, इति सोनकर, नीलम श्रीवास्तव, रिंकू सिंह, अभिनाश श्रीवास्तव, संदीप यादव, अभिनय सिंह, अभिमन्यु यादव, सुरेंद्र कोरी सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

हाथरस जंक्शन क्षेत्र में सड़क हादसा, दो युवकों की मौत, एक गंभीर घायल

सौजन्य से फोटो पीएस

हाथरस। (राष्ट्र की परम्परा) हाथरस जंक्शन कोतवाली क्षेत्र में रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। एक कार और पिकअप वाहन की आमने-सामने की टक्कर में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, यह हादसा जंक्शन क्षेत्र के अंतर्गत उस समय हुआ जब तेज रफ्तार कार और सामने से आ रही पिकअप वाहन की जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार सवार युवक बुरी तरह से फंस गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बाहर निकाला गया और तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टरों ने दो युवकों को मृत घोषित कर दिया, जबकि गंभीर रूप से घायल युवक का इलाज जारी है।

घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

इस हादसे से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। मृतकों की पहचान और उनके परिजनों को सूचित करने की प्रक्रिया पुलिस द्वारा की जा रही है।

वोट अधिकार यात्रा की सफलता से परेशान भाजपा करा रही अलोकतांत्रिक कार्य – केशव चन्द यादव

कांग्रेसियों ने संगठन सृजन अभियान को समय से पूरा करने की बनाई रणनीति

भाटपार रानी/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। कांग्रेस कार्यकर्ताओं की आवश्यक बैठक नगर के फुलवरिया रोड स्थित एक विद्यालय के परिसर में सम्पन्न हुई। बैठक में संगठन सृजन अभियान को समय से पूरा करने की रणनीति तैयार की गई। बैठक को सम्बोधित करते हुए युवा कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष, उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निवर्तमान उपाध्यक्ष केशवचन्द यादव ने कहा कि बिहार में राहुल गांधी के नेतृत्व में चल रही वोट अधिकार यात्रा के सफलता से भाजपा हतोत्साहित होकर अलोकतांत्रिक कार्य करवा रही है। पटना कांग्रेस कार्यालय सदाकत आश्रम पर हमला भी इसी कारण से हुआ है। जबकि लोकतंत्र में हिंसा का कोई स्थान नही है।पूरे देश की जनता भाजपा के जनविरोधी नीतियों से परेशान हो गई है। विधानसभा के प्रभारी जिला उपाध्यक्ष डॉ धर्मेन्द्र पांडेय ने कहा कि कांग्रेस ने पूरे देश में संग़ठन को मजबूत करने के लिए संगठन सृजन अभियान चला रही है जो अपने अंतिम चरण में है ,कार्यकर्ता के दम पर कांग्रेस पूरे देश से भाजपा सरकार का सफाया कर देगी। जिला उपाध्यक्ष जनार्दन वर्मा ने कहा कि राहुल गांधी ही देश के दबे कुचले व गरीबों के एकमात्र नेता हैं। प्रभारी जिला महासचिव वशिष्ठ मोदनवाल ने कहा कि भाजपा के शासन से जनता अब आजिज आ गई है कांग्रेस ही अब उसे एक मात्र विकल्प दिखाई दे रही है। कार्यक्रम को जिला महासचिव जगरनाथ यादव, ब्लॉक अध्यक्ष कन्हैया कुशवाहा, बृजेश यादव, धर्मवीर भारती, सलीम अली,राजकिशोर यादव, ध्रुव प्रसाद आर्य,जितेन्द्र यादव, जेपी यादव,केदार यादव, किताबुद्दीन अंसारी,उदयनारायण यादव, हरिश्चंद्र यादव, पवन यादव, राजेन्द्र यादव, रमाशंकर कुशवाहा, मंगल गौतम, बलराम यादव, अंगद यादव, कपिलदेव यादव, सुग्रीव कुशवाहा, दीनानाथ चौहान, गफूर अंसारी,संदीप यादव, छोटेलाल यादव, देवांग कश्यप,रूदल यादव, राकेश यादव, हरिवंश प्रसाद,अवधकिशोर राजभर आदि ने सम्बोधित किया।

जौनपुर के कुम्भापुर में 2 सितंबर से श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन

जौनपुर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद जौनपुर के जमालापुर विकासखंड अंतर्गत कुम्भापुर गांव में 2 सितंबर से 8 सितंबर तक संगीतमय श्रीमद् भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ का आयोजन होने जा रहा है। इस धार्मिक अनुष्ठान में कथा वाचन का दिव्य सौभाग्य काशी धाम से पधारे ख्याति प्राप्त कथा वाचक परम पूज्य निलेश महाराज (जय वेंकटेश) को प्राप्त होगा। कथा आयोजन समिति की प्रमुख अंतिम पांडे, सुपुत्र स्व. बैजनाथ पांडे ने बताया कि सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। गांव से लेकर आस-पास के क्षेत्र में कार्यक्रम को लेकर उल्लास और श्रद्धा का माहौल है। मंच, पंडाल, सजावट और अन्य व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दे दिया गया है। गौरतलब है कि निलेश महाराज देश के प्रमुख कथा वाचकों में गिने जाते हैं। महाराष्ट्र सहित भारत के अनेक नगरों में वे संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा का वाचन कर चुके हैं। उनके भक्ति गीत और प्रवचन सोशल मीडिया प्लेटफार्मों पर लाखों श्रोताओं द्वारा सुने जाते हैं। आयोजन समिति के अनुसार प्रतिदिन दोपहर 2 बजे से शाम 6 बजे तक कथा का वाचन होगा। इस दौरान संगीतमय शैली में श्रीमद् भागवत महापुराण की अमृतवर्षा, भजन-कीर्तन और धर्मनीति पर आधारित प्रवचन दिए जाएंगे। कथा के समापन अवसर पर भव्य महाप्रसाद एवं विशाल भंडारे का भी आयोजन किया जाएगा।

ट्रेन की चपेट में आने से महिला की मौत

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। पीपीगंज मानीराम रेलवे स्टेशन के बीच नयनसर ग्राम सभा के स्कूल के सामने पोल संख्या 15/11-12 के बीच रविवार सुबह एक लगभग 40 वर्षीय महिला की ट्रेन की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। मृतका की पहचान पीपीगंज थाना क्षेत्र के रमवापुर निवासी सरीता, पत्नी गुड्डू, के रूप में हुई है।परिजनों के अनुसार, सरीता सुबह करीब 5 बजे फूल तोड़ने के लिए घर से निकली थीं। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पीपीगंज पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बीआरडी मेडिकल कॉलेज, गोरखपुर भेज दिया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं व बालिकाओं को किया गया जागरूक

सिकंदरपुर/बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। पुलिस अधीक्षक बलिया के आदेशानुसार मिशन शक्ति अभियान के तहत थाना सिकंदरपुर में महिला आरक्षी कल्पना विश्वकर्मा एवं महिला आरक्षी प्रीति यादव द्वारा महिलाओं व बालिकाओं को उनकी सुरक्षा संबंधी जानकारी दी गई। इस दौरान उपस्थित महिलाओं को सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं एवं हेल्पलाइन नंबरों— 1090 (महिला हेल्पलाइन), 112 (आपातकालीन सेवा), 181 (महिला सहायता), 1076 (मुख्यमंत्री हेल्पलाइन), 1098 (चाइल्डलाइन), 102 व 108 (एम्बुलेंस सेवा) एवं 1930 (साइबर हेल्पलाइन)—के उपयोग की विस्तृत जानकारी दी गई। महिला आरक्षियों ने बालिकाओं को आत्मनिर्भर बनने तथा किसी भी आपात स्थिति में बिना संकोच इन नंबरों पर संपर्क करने के लिए प्रोत्साहित किया।

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने अहमदाबाद में किया पौधारोपण व शहरी स्वास्थ्य केंद्र का उद्घाटन

अहमदाबाद (राष्ट्र की परम्परा डेस्क) केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को अहमदाबाद में आयोजित दो महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में शिरकत की। इस दौरान उन्होंने ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पौधारोपण किया और गोटा वार्ड में निर्मित नए शहरी स्वास्थ्य केंद्र का उद्घाटन किया।

मां के नाम पौधारोपण का संदेश शाह और गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने घाटलोदिया वार्ड स्थित आयुष्मान वन में आयोजित पौधारोपण कार्यक्रम में भाग लिया। अहमदाबाद नगर निगम (एएमसी) की इस पहल का उद्देश्य लोगों को अपनी मां के नाम पर एक पेड़ लगाने के लिए प्रोत्साहित करना है। शाह ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के साथ यह अभियान मातृ सम्मान की भावना को भी आगे बढ़ाता है।

3.84 करोड़ से निर्मित आधुनिक स्वास्थ्य केंद्र गृह मंत्री ने इसके बाद गोटा वार्ड में 3.84 करोड़ रुपये की लागत से बने शहरी स्वास्थ्य केंद्र का उद्घाटन किया। इस अवसर पर जारी विज्ञप्ति के अनुसार यह केंद्र आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत पीएम-जय (प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना) कार्ड, आभा कार्ड, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, जननी सुरक्षा योजना जैसी योजनाओं की सुविधाएं उपलब्ध कराएगा।

मातृ-शिशु एवं महिला स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान यह केंद्र गर्भवती महिलाओं, स्तनपान कराने वाली माताओं और महिलाओं से जुड़ी बीमारियों के निदान व उपचार की सुविधाएं प्रदान करेगा। इसके अलावा नवजात शिशुओं व बच्चों के लिए बाल रोग विशेषज्ञों द्वारा जांच, उपचार और टीकाकरण सेवाएं भी यहां उपलब्ध होंगी।

गंभीर व संचारी रोगों की जांच-उपचार स्वास्थ्य केंद्र में सभी संचारी रोगों का त्वरित निदान व उपचार, साथ ही रक्तचाप, मधुमेह, कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों की जांच और रेफरल की सुविधा भी सुनिश्चित की जाएगी।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक, जनप्रतिनिधि और नगर निगम के अधिकारी मौजूद रहे। इस मौके पर शाह ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार मिलकर गुजरात की जनता को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं और स्वच्छ पर्यावरण उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

देवरिया की राजनीति का उभरता चेहरा: ग्राम प्रधान से जिला पंचायत अध्यक्ष तक पं. गिरीश चंद्र तिवारी का सफर

देवरिया/भाटपार रानी (राष्ट्र की परम्परा)। ग्राम पंचायत महाईच पार से राजनीति की शुरुआत करने वाले पं. गिरीश चंद्र तिवारी आज देवरिया जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी पर विराजमान हैं। अपने छात्र जीवन से राजनीति की गहरी समझ रखने वाले पं. तिवारी का सफर ग्राम प्रधान से लेकर जिला पंचायत अध्यक्ष तक बेहद संघर्षपूर्ण और प्रेरणादायक रहा है।

पं. तिवारी ने राजनीति में हमेशा “सबका साथ, सबका विकास” के मंत्र को अपनाया। यही कारण है कि सभी राजनीतिक दलों में उनकी समान पकड़ है और उन्हें सर्वमान्य नेता के रूप में जाना जाता है। जनता दरबार से लेकर जिला पंचायत की विकास योजनाओं तक, हर वर्ग को अवसर देना उनकी कार्यशैली की विशेषता रही है। कम बोलने और अधिक सुनने की आदत ने उन्हें विरोधियों से भी सराहना दिलाई। शिक्षा के क्षेत्र में भी वे गहरी रुचि रखते हैं। उन्होंने इतिहास विषय में स्नातकोत्तर की उपाधि प्राप्त की है और वर्तमान में मदन मोहन मालवीय शिक्षण संस्था के उपाध्यक्ष भी हैं। छात्र जीवन से राजनीति की शुरुआत। ग्राम प्रधान रहते हुए समाज सेवा की मजबूत नींव रखी। युवा कांग्रेस भाटपार रानी ब्लॉक अध्यक्ष रहे। स्व. हरिकेवल प्रसाद के संपर्क में आकर समता पार्टी से जुड़े और जिलाध्यक्ष बने। जद (यू) के प्रदेश मंत्री रहे, 2012 में जद (यू) से विधानसभा चुनाव लड़ा। 2014 लोकसभा चुनाव में रविंद्र कुशवाहा के भाजपा से सांसद बनने के बाद भाजपा में सक्रिय भूमिका निभाई।भाजपा से जिला पंचायत सदस्य चुने गए और पहली बार भाजपा के टिकट पर जिला पंचायत अध्यक्ष बने। पं. गिरीश चंद्र तिवारी के भाई वशिष्ठ मुनि तिवारी गाजियाबाद में इंजीनियर और बिल्डर एसोसिएशन के चेयरमैन हैं। उनकी पत्नी मंजू देवी पूर्व में जिला पंचायत सदस्य रह चुकी हैं। पुत्र सर्वेश कुमार तिवारी लंदन में इंजीनियर हैं। आज देवरिया की राजनीति में पं. गिरीश चंद्र तिवारी एक केंद्रीय भूमिका निभा रहे हैं। जिले की सत्ता और विकास की दिशा उनसे होकर गुजरती है। सभी दलों में उनकी स्वीकृति और जनता के बीच उनकी लोकप्रियता उन्हें देवरिया का एकलौता सर्वमान्य नेता बनाती है।

ऑनलाइन धोखाधड़ी से पीड़ित व्यक्ति के धनराशि को पुलिस ने वापस कराया

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद गोरखपुर के निर्देशन में व पुलिस अधीक्षक नगर एवं पुलिस अधीक्षक अपराध के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक साइबर सेल जनपद गोरखपुर के नेतृत्व में, मय टीम द्वारा आवेदक के खाते में शत प्रतिशत पैसा वापस कराया गया । जिसका विवरण निम्न है क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने के झांसा देकर आवेदक से 49,000/- रूपये जमा करा लिया गया । जिसपर साइबर सेल जनपद गोरखपुर की टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए आवेदक के कुल 49,000/- रूपये वापस कराया गया । फोन पे के माध्यम से आवेदक द्वारा गलत खाते में 15000/- रूपये ट्रांसफर कर दिया गया था । जिसपर साइबर सेल जनपद गोरखपुर की टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए आवेदक के कुल 15,000/- रूपये वापस कराया गया । निवेश के नाम पर झांसा देकर आवेदक से 4,93,000/- रूपये जमा करा लिया गया । जिसपर साइबर सेल जनपद गोरखपुर की टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए आवेदक के कुल 4,93,000/- रूपये वापस कराया गया । 4 झांसे से आवेदक के क्रेडिट कार्ड से कुल 94,963 रूपये जमा करा लिया गया । जिसपर साइबर सेल जनपद गोरखपुर की टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए आवेदक के कुल 94,963/- रूपये वापस कराया गया
5 एपीके फाइल डाउनलोड कराकर आवेदक के क्रेडिट कार्ड से 10,000/- रूपये जमा करा लिया गया । जिसपर साइबर सेल जनपद गोरखपुर की टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए आवेदक के कुल 10,000/- रूपये वापस कराया गया
पुलिस टीम निरीक्षक संदीप सिंह प्रभारी साइबर सेल जनपद गोरखपुर मुख्य आरक्षी शशि शंकर राय साइबर सेल जनपद गोरखपुर ,मुख्य आरक्षी शशिकांत जायसवाल साइबर सेल जनपद गोरखपुर,मुख्य आरक्षी प्रद्युम्न जायसवाल साइबर सेल जनपद गोरखपुर, आरक्षी पंकज कुमार गुप्ता साइबर सेल जनपद गोरखपुर साइबर अपराध से बचाव एवं सावधानियां-

“टेलीग्राम/वाट्सएप/इन्स्टाग्राम के माध्यम से टास्क पूरा कर पैसे कमाये”, जैसे लुभावने अफवाहों से बचे। कभी भी टास्क पूरा करने के नाम पर पैसे जमा न करें।

क्रिप्टो करेंसी/बिट्क्वाईन में पैसे इनवेस्ट करने पर तीन गुना व उससे अधिक लाभ कमाने जैसे लुभावने जाल में न फसें ।

GOOGLE पर कस्टमर केयर नंबर सर्च करने में सावधानी बरतें क्योंकि वह नंबर SPAM हो सकते हैं, हमेशा सर्विस प्रोवाइडर (बैंक /क्रेडिट कार्ड/ कूरियर/ शॉपिंग कंपनी आदि) की अथेंटिक वेबसाइट पर जाकर ही कस्टमर केयर नंबर सर्च करें और डायल कर अपनी समस्या का समाधान प्राप्त करें ।

लोन एप को डाउनलोड करने में सावधानी बरतें। क्योंकि अप्रमाणित लोन एप डाउनलोड करने के बाद संदिग्ध आपकी कानटेक्ट लिस्ट/ फोटो व गोपनीय डाटा का गलत प्रयोग कर आपको ब्लैकमेल आदि करके पैसे की डिमांड कर सकते हैं। इसलिए हमेशा आरबीआई की बेबसाइट से उनकी सत्यता की जाँच कर ही लोन की सुविधा ले या लोन हेतु अपने नजदिकी बैंक से सम्पर्क करें।नकिसी भी साइबर फ्राड का शिकार होने पर तत्काल इसकी शिकायत साइबर क्राइम हेल्पलाइन नम्बर 1930, वेबसाइट- www.cybercrime.gov.in व नजदीकी पुलिस स्टेशन में करें।

सावधान रहें, सुरक्षित रहें।

मंडलायुक्त ओवर हेड टैंक के स्ट्रेक्चर को जाँच कराने का दिया निर्देश

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। रविवार को हावर्ट बन्धा के चौड़ीकरण कार्यों का मंडलायुक्त अनिल ढिंगरा जिलाधिकारी दीपक मीणा नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल पी०डब्लू०डी० के अधिशायी अभियन्ता, सी० एण्ड डी०एस० व जल-कल के अधिकारीयों द्वारा लालडिग्गी पार्क के पास चौड़ीकरण स्थल का संयुक्त निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मंडलायुक्त ने हावर्ट बन्धा के चौड़ीकरण में आ रहे लालडिग्गी पार्क के ओवर हेड टैंक के स्ट्रेक्चर को किसी सरकारी संस्था से स्थायित्व की जाँच कराने हेतु निर्देशित किया गया। ताकि हार्वट बन्धे का चौड़ीकरण के उपरान्त ओवर हेड टैंक को किसी भी प्रकार की क्षति ना हो। इसके अलावा चौड़ीकरण में पम्प हाउस, शौचालय, राईजिंग मेन लाईन को शिफ्ट किया जाता है तो, उसको पी०डब्लू०डी० विभाग द्वारा यथावत निर्माण अपने खर्चे से किया जायेगा। बाउण्ड्री को तोड़ने के उपरान्त पी०डब्लू०डी० विभाग द्वारा ही निर्माण किया जायेग। उक्त कार्यों को पूर्णवत किये जाने में नगर निगम द्वारा किसी प्रकार का व्यय नहीं किया जायेगा।

कोथ गांव सभा के खरिकही पूर्वा में दुस्साहसिक चोरी, पुलिस गश्ती पर उठे सवाल

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के कोथ गांव के खरिकही पूर्वा में रविवार की रात चोरों ने दुस्साहसिक चोरी की वारदात को अंजाम देकर पुलिस की गश्ती व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए। चोरों ने घर के सभी दरवाजे बाहर से बंद कर दिए, जिससे परिवार के लोग अंदर कैद रह गए। इस दौरान चोर लाखों के आभूषण और बर्तन पर हाथ साफ कर फरार हो गए। जानकारी के अनुसार, गांव निवासी जयशंकर यादव का परिवार छत पर बने कमरों में सोया था जबकि वे खुद बरामदे की कोठरी में थे। देर रात करीब दो बजे अमरेंद्र यादव का बेटा पेशाब करने उठा तो पाया कि दरवाजा बाहर से बंद है। शोर मचाने पर जेठानी और मां ने भी अपने-अपने दरवाजे खोले, लेकिन सभी दरवाजे बाहर से जकड़े मिले। काफी मशक्कत के बाद अमरेंद्र ने दरवाजा तोड़ा और बाहर आकर देखा कि बड़े भाई आशुतोष यादव के कमरे का ताला टूटा हुआ है। आशुतोष इस समय दिल्ली में रहते हैं। उनके कमरे से लगभग चार से पांच लाख रुपये के सोने-चांदी के गहने और कीमती बर्तन चोरी हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू की, लेकिन चोरों का अब तक कोई सुराग नहीं लग पाया है।
गांव में यह चर्चा का विषय है कि चोर आखिर छत तक पहुंचे कैसे और इतनी तैयारी से वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में लगातार हो रही चोरियों से लोग दहशत में हैं और पुलिस चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने में नाकाम साबित हो रही है।
ग्रामीणों का आक्रोश है कि अगर पुलिस ने तत्परता नहीं दिखाई तो गांव में चैन की नींद हराम हो जाएगी।

वोट अधिकार यात्रा की सफलता से परेशान हो अलोकतांत्रिक कार्य करा रही भाजपा – केशवचन्द यादव

कांग्रेसियों द्वारा संगठन सृजन अभियान समय से पूरा करने की बनी रणनीति

भाटपाररानी/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। स्थानीय कांग्रेस कार्यकर्ताओं की आवश्यक बैठक नगर के फुलवरिया रोड स्थित एक विद्यालय परिसर में सम्पन्न हुई। बैठक में संगठन सृजन अभियान समय से पूरा करने की रणनीति तैयार की गई। इस बैठक को सम्बोधित करते हुए युवा कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष, उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निवर्तमान उपाध्यक्ष केशवचन्द यादव ने कहा कि बिहार में राहुल गांधी के नेतृत्व में चल रही वोट अधिकार यात्रा के सफलता से भाजपा हतोत्साहित होकर अलोकतांत्रिक कार्य करवा रही है। पटना कांग्रेस कार्यालय सदाकत आश्रम पर हमला भी इसी कारण हुआ है। जबकि लोकतंत्र में हिंसा का कोई स्थान नही है। पूरे देश की जनता भाजपा के जनविरोधी नीतियों से परेशान हो गई है। विधानसभा के प्रभारी जिला उपाध्यक्ष डॉ धर्मेन्द्र पांडेय ने कहा कि कांग्रेस ने पूरे देश में संग़ठन को मजबूत करने के लिए संगठन सृजन अभियान चलाया है जो अपने अंतिम चरण में है। कार्यकर्ता के दम पर कांग्रेस पूरे देश से भाजपा सरकार का सफाया कर देगी। जिला उपाध्यक्ष जनार्दन वर्मा ने कहा कि राहुल गांधी ही देश के दबे कुचले व गरीबों के एकमात्र नेता हैं। प्रभारी जिला महासचिव वशिष्ठ मोदनवाल ने कहा कि भाजपा के शासन से जनता अब आजिज आ गई है कांग्रेस ही अब उसे एक मात्र विकल्प दिखाई दे रही है। कार्यक्रम को जिला महासचिव जगरनाथ यादव, ब्लॉक अध्यक्ष कन्हैया कुशवाहा, बृजेश यादव, धर्मवीर भारती, सलीम अली,राजकिशोर यादव, ध्रुव प्रसाद आर्य,जितेन्द्र यादव, जेपी यादव,केदार यादव, किताबुद्दीन अंसारी,उदयनारायण यादव, हरिश्चंद्र यादव, पवन यादव, राजेन्द्र यादव, रमाशंकर कुशवाहा, मंगल गौतम, बलराम यादव, अंगद यादव, कपिलदेव यादव, सुग्रीव कुशवाहा, दीनानाथ चौहान, गफूर अंसारी,संदीप यादव, छोटेलाल यादव, देवांग कश्यप,रूदल यादव, राकेश यादव, हरिवंश प्रसाद,अवधकिशोर राजभर आदि ने सम्बोधित किया।

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में एक और विवाद: खेसारी लाल यादव का वीडियो वायरल

सौजन्य से पीके

लखनऊ/पटना (राष्ट्र की परम्परा डेस्क) भोजपुरी सिनेमा लगातार विवादों में घिरता जा रहा है। हाल ही में पवन सिंह पर सह-कलाकार अंजलि राघव को एक प्रमोशनल इवेंट के दौरान अनुचित तरीके से छूने का आरोप लगा था। यह मामला शांत भी नहीं हुआ था कि अब सुपरस्टार खेसारी लाल यादव का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होकर नया विवाद खड़ा कर रहा है।

वायरल क्लिप में खेसारी लाल यादव मंच पर मौजूद एक महिला फैन से बातचीत करते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में उन्हें कहते सुना जा सकता है—
“ये बड़ी है के छोटी है? ये छोटी है, लेकिन इसका कुछ भी छोटा नहीं है। ऊंचाई देखो, बाल देखो, चेहरा भी बड़ा है।”

इसके बाद खेसारी उस महिला को मंच पर गले लगाने के लिए बुलाते हैं और कहते हैं—
“आओ, आहा! जिंदगी मिले तो खेसारी लाल यादव जैसी। जहां चाहता हूं, वहीं पकड़ लेता हूं।”

यह वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स ने खेसारी लाल यादव की कथित अशोभनीय टिप्पणी पर नाराज़गी जताई है। कई लोगों का कहना है कि लगातार इस तरह की घटनाएँ भोजपुरी फिल्म जगत की छवि को नुकसान पहुँचा रही हैं। वहीं, कुछ फैंस खेसारी के समर्थन में भी उतर आए हैं और इसे ‘मजाकिया अंदाज’ बताकर बचाव कर रहे हैं।

उल्लेखनीय है कि बीते कुछ समय से भोजपुरी सिनेमा न केवल गीत-संगीत की फूहड़ता बल्कि कलाकारों के बयानों और व्यवहार को लेकर भी विवादों में घिरा हुआ है। पवन सिंह और अब खेसारी लाल यादव पर उठे सवालों ने इस बहस को और तेज कर दिया है कि आखिर भोजपुरी इंडस्ट्री को स्वच्छ और पारिवारिक मनोरंजन का माध्यम बनाने के लिए क्या ठोस कदम उठाए जा रहे हैं।

फिलहाल, इस मामले में खेसारी लाल यादव या उनकी टीम की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।