Thursday, July 16, 2026
Home Blog Page 740

किसानों से ट्रैक्टरों को किराए के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश

पुलिस ने 7 ट्रैक्टरों को किया बरामद

बहराइच(राष्ट्र की परम्परा) । जनपद बहराइच के थाना मूर्तिहा पुलिस को लगी बड़ी सफलता अन्तर्जनपदीय गिरोह के तीन अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार। पुलिस अधीक्षक राम नयन सिंह अपराध व अपराधियों की रोक थाम हेतु। दिशा निर्देश के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक दुर्गा प्रसाद तिवारी क्षेत्राधिकारी मिहीपुरवा हर्षिता तिवारी द्वारा गठित टीम को मिली सफलता। थाना मूर्तिहा को दो लोगों से सूचना प्राप्त हुई कि दुर्गेश कुमार पुत्र बेचने सिंह निवासी ग्राम तुलसीपुर माझा पुरे डाली जिला गोंडा द्वारा किसानों को लालच देकर ट्रैक्टर किराए पर लेता था। ट्रैक्टर स्वामियों को इसके बदले 25 से 30 हजार रुपए प्रति माह भाड़े पर लेता। कुछ माह किराए दिए गये और कुछ माह बिताने पर पैसा न मिलने पर उसकी सूचना मूर्तिहा थाने पर दी गई। पुलिस द्वारा समुचित धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया। पुलिस ने टीम गठित कर कुलदीप सिंह पुत्र अखिलेश सिंह निवासी ग्राम पुरे बसावन थाना जेठवारा जिला प्रतापगढ़,सुभाष कुमार पुत्र लल्लू सिंह निवासी ग्राम जगतपुर खास थाना बेवर जिला मैनपुरी, रामजी शर्मा पुत्र रामबाबू शर्मा निवासी ग्राम थाना छाता जिला मथुरा के अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने हेतु रवाना किया गया।
कुलदीप सिंह ने बताया कि किसानों से ट्रैक्टर निकलवाकर उनसे रेलवे में ठेके के नाम पर ट्रैक्टर लेकर फर्जी कागज़ात तैयार कर भोले भाले किसानों को ठगते थे। ट्रैक्टरों को बेच कर ठगी करते थे। इनकी निशानदेही पर 7 ट्रैक्टर बरामद हुए हैं। तीन जनपद बहराइच,तीन जनपद गोरखपुर,एक जनपद गोंडा से संबन्धित हैं। अभियुक्तों ने बाराबंकी,सीतापुर,शाहजहांपुर में बेचे थे पुलिस ने सभी ट्रैक्टरों को गैर जनपद से बरामद किया। गिरफ्तारी करने वाली टीम थाना मूर्तिहा प्रभारी रामनरेश, उपन्यास अनिल यादव,सुभाष यादव,अमित यादव, प्रभारी स्वाट सर्विलांस सेल मनोज सिंह यादव, सर्वजीत गुप्ता,नितिन अवस्थी आदि रहे।

🚨 धौलीगंगा पावर प्रोजेक्ट पर बड़ा भूस्खलन: सुरंगों में फंसे NHPC के 19 कर्मचारी, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

पिथौरागढ़,(राष्ट्र की परम्परा डेस्क) उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले में रविवार को धौलीगंगा पावर प्रोजेक्ट पर एक बड़ा भूस्खलन हुआ, जिससे राष्ट्रीय जलविद्युत निगम (NHPC) के कम से कम 19 कर्मचारी पावर हाउस की सुरंगों में फंस गए। हादसे के चलते सामान्य और आपातकालीन दोनों सुरंगें अवरुद्ध हो गई हैं।

पिथौरागढ़ की पुलिस अधीक्षक (SP) रेखा यादव ने बताया कि सुरंग का प्रवेश द्वार बड़े-बड़े पत्थरों से पूरी तरह बंद हो गया है। फिलहाल बचाव अभियान युद्धस्तर पर चलाया जा रहा है और जेसीबी मशीनों की मदद से मलबा हटाने का काम जारी है।

अधिकारियों ने बताया कि सुरंग में फंसे सभी कर्मचारी कंपनी और प्रशासन के संपर्क में हैं। उनके पास पर्याप्त भोजन सामग्री उपलब्ध है, जिससे किसी तरह की तत्कालिक परेशानी की स्थिति नहीं है।

धारचूला के उप-जिलाधिकारी जितेंद्र वर्मा ने जानकारी दी कि सीमा सड़क संगठन (BRO) की जेसीबी मशीनों को भी लगाया गया है। लगातार मलबा गिरने से बचाव कार्य चुनौतीपूर्ण बना हुआ है, लेकिन प्रशासन को उम्मीद है कि शाम तक रास्ता साफ कर लिया जाएगा।

स्थानीय प्रशासन और एनएचपीसी प्रबंधन लगातार हालात पर नज़र बनाए हुए हैं। लोगों में भीषण हादसे की

जनपद में धूमधाम से मनाया जायेगा दुर्गा पूजा महोत्सव : सुदामा मिश्रा

श्री मां दुर्गा हिन्दू पूजन महासमिति के पदाधिकारियों की बैठक हुई आयोजित

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)।आगामी दुर्गा पूजा महोत्सव में दुर्गा प्रतिमाओं की स्थापना,पूजन एवं विसर्जन के लिए श्री मां दुर्गा हिन्दू पूजन महासमिति के पदाधिकारियों की एक आवश्यक बैठक शहर के मीरखेलपुरा स्थित महासमिति के महामंत्री कन्हैया सोनी के आवास पर आयोजित हुई।बैठक की अध्यक्षता महासमिति के अध्यक्ष सुदामा मिश्रा ने किया।बैठक को सम्बोधित करते हुए अध्यक्ष सुदामा मिश्रा ने पिछले वर्ष सकुशल विसर्जन सम्पन्न करवाने के जिला प्रशासन व पदाधिकारियों को धन्यवाद ज्ञापित किया।उन्होंने बताया कि गत वर्षों की भांति जनपद में इस बार भी आगामी 22 सितम्बर से दुर्गा पूजा महोत्सव धूमधाम एवं हर्षोल्लास के वातावरण में मनाया जाएगा।उन्होंने कहा कि महासमिति दुर्गा पूजा उप समितियों से समन्वय बनाकर आगामी दुर्गा प्रतिमाओं की स्थापना,पूजन व सकुशल विसर्जन के लिये कटिबद्ध है।बैठक में आगे उन्होंने बताया कि एक प्रतिनिधि मंडल जन-प्रतिनिधियों के साथ शीघ्र जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक से मुलाकात करेगा।उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन के समन्वय से दुर्गा पूजा महोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया जायेगा।उन्होंने महासमिति के पदाधिकारियों,सदस्यों से अपील की कि सभी अपना वार्षिक सदस्यता रिनीवल अवश्य करवा लें।महासमिति के महामंत्री कन्हैया सोनी ने धन्यवाद ज्ञापित किया।बैठक में विनोद कुमार रस्तोगी एडवोकेट, सुधाकर प्रसाद मिश्रा एडवोकेट,शिवशरण सिंह,मीडिया प्रभारी सचिन श्रीवास्तव, रामजी शुक्ला,लव कुमार द्विवेदी,बैजनाथ रस्तोगी,राजकुमार सोनी,हरि शंकर गुप्ता,पवन जायसवाल,आत्माराम यादव, सत्येन्द्र शुक्ला,विमल मिश्रा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

एसटीएफ व पुलिस की संयुक्त मुठभेड़ में चार बदमाश गिरफ्तार

एसटीएफ और कैसरगंज की पुलिस का सराहनीय कार्यवाही

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। कैसरगंज थाना क्षेत्र के अन्तर्गत ग्राम कर्सर बटोरा के निकट विजय सिंह फार्म हाउस के पास बदमाश संदिग्ध अवस्था में दिखाई दिये एस टी एफ और कैसरगंज की पुलिस ने जब बदमाशों का पीछा किया तो बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी जिससे जवाबदेही कार्यवाही हुईं। पुलिस और एसटीएफ ने जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश के पैर में गोली लगी जिससे वह मौके पर ही पुलिस की गिरफ्त में आ गया बाकी तीन और बदमाशों को पुलिस ने धर दबोचा घायल बदमाश परशुराम मोर प्रदीप यादव आलोक सिंह साकेत रावत शामिल थे एडिशनल एसपी बहराइच रामानंद कुशवाहा ने बताया कि पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष विजय कुमार सिंह रैकवार की हत्या के सिलसिले में बाराबंकी से चार बदमाश आए थे जिनमें से चारों बदमाशों को पुलिस ने धर दबोचा एस टी एफ और कैसरगंज की पुलिस ने बहुत बड़े होने वाले हादसे को टाल दिया है।

रेलवे स्टेशन के पास युवक से मारपीट कर मोबाइल लूटा, चार आरोपी गिरफ्तार

सलेमपुर/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)।
सलेमपुर रेलवे स्टेशन के पास कुछ युवकों ने ट्रेन से उतर रहे एक छात्र को जबरन अपने साथ ले जाकर मारपीट की और उसका मोबाइल फोन छीन लिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, देहरी थाना मईल निवासी राजन पाल पुत्र नकुल पाल, जो भटनी क्षेत्र के एक महाविद्यालय में अध्ययनरत हैं, ट्रेन से सलेमपुर पहुंचे थे। जैसे ही वह स्टेशन से बाहर निकले, तभी कुछ युवक उनके पास आए और जबरिया उन्हें साथ ले जाकर पिटाई की। इसके बाद आरोपियों ने उनका मोबाइल फोन छीन लिया।

पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए शिवम् यादव (निवासी नदौली), बबलू ठाकुर, भोला राजभर और अमित राजभर (निवासी पकड़ी लाला) को गिरफ्तार कर लिया।

इस संदर्भ में वरिष्ठ उपनिरीक्षक धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि मामले में लूट का मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

सामुदायिक हाल का शिलान्यास, ग्रामीणों के चेहरों पर खुशी

  • अब गरीब परिवार भी निश्चिंत होकर करेंगे आयोजन

संत कबीर नगर(राष्ट्र की परम्परा)। जिले के खलीलाबाद ब्लॉक के देवरिया गंगा गांव के लोगों के लिए रविवार का दिन ऐतिहासिक रहा। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि जुगनी सिंह की पहल पर गांव को सामुदायिक हाल की सौगात मिली। इसका शिलान्यास सदस्य विधान परिषद संतोष सिंह और सदर विधायक अंकुर राज तिवारी ने भूमि पूजन व शिलापट्ट का अनावरण कर संयुक्त रूप से किया।कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों के चेहरों पर उत्साह और खुशी साफ झलक रही थी।
लोकप्रिय विधान परिषद सदस्य संतोष सिंह ने कहा कि आज का दिन देवरिया गंगा गांव के लिए मील का पत्थर साबित होगा। सरकार की प्राथमिकता है कि गांव का गरीब, असहाय और जरूरतमंद व्यक्ति भी बिना किसी आर्थिक बोझ के अपने सामाजिक और पारिवारिक कार्यक्रम पूरे कर सके। सामुदायिक हाल की सुविधा मिलने से अब कोई भी परिवार आर्थिक अभाव के कारण अपने आयोजन रोकने या टालने को मजबूर नहीं होगा। उन्होंने कहा कि यह हाल केवल ईंट-पत्थर की इमारत नहीं, बल्कि गांव के सपनों और सामाजिक एकता का प्रतीक बनेगा। आने वाले समय में गांव की हर ज़रूरत और विकास कार्य को प्राथमिकता दी जाएगी ताकि ग्रामीणों को नगर जैसी सुविधाएं उपलब्ध हो सकें।
विधायक अंकुर राज तिवारी ने कहा कि हमारा प्रयास है कि गांव का कोई भी गरीब परिवार बेटी की शादी या अन्य पारिवारिक कार्यक्रम के लिए आर्थिक तंगी का सामना न करे। यह सामुदायिक हाल समाज के कमजोर वर्ग के लिए किसी वरदान से कम नहीं होगा।
भाजपा युवा नेता ई. सुधांशु सिंह ने कहा कि यह सामुदायिक हाल गांव के गरीब और जरूरतमंद परिवारों के लिए सच्ची सौगात है। लंबे समय से ग्रामीणों की यह मांग थी, जो अब पूरी हुई है। उन्होंने कहा कि इस हाल से जहां गरीब परिवार निश्चिंत होकर विवाह व अन्य कार्यक्रम कर सकेंगे, वहीं युवाओं को भी सांस्कृतिक और सामाजिक गतिविधियों के लिए एक मंच मिलेगा। इससे गांव में सामाजिक एकता मजबूत होगी और नई पीढ़ी को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा। सुधांशु सिंह ने कहा कि पार्टी और सरकार का लक्ष्य है कि अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक विकास की हर सुविधा पहुंचे। यह सामुदायिक हाल उसी सोच का साकार रूप है, जो आने वाले समय में गांव की तरक्की और लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव की नींव रखेगा।
ग्राम प्रधान प्रतिनिधि जुगनी सिंह ने कहा कि पहले लोग कार्यक्रमों के लिए भारी खर्च उठाने को मजबूर थे, लेकिन अब सामुदायिक हाल से सब निश्चिंत होकर आयोजन कर सकेंगे।
इस अवसर पर अमर राय उपाध्यक्ष, देवेंद्र पांडे प्रवक्ता भाजपा, भोला प्रधान, मिंकु सिंह प्रधान, तामा प्रधान, मंझरिया गंगा प्रधान, ब्रह्मानंद, महादेवा प्रधान सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे और अतिथियों का स्वागत किया।

ट्रैप व सोलर सीसीटीवी कैमरों से हो रही वन्यजीव प्रभावी क्षेत्रों की निगरानी

खोजी कार्यवाही में ड्रोन कैमरों की ली जा रही है मदद

बहराइच (रष्ट्र की परम्परा)। प्रभागीय वनाधिकारी राम सिंह यादव ने बताया कि वन प्रभाग बहराइच रेंज के विकास खण्ड महसी अन्तर्गत 28 अगस्त को अतिप्रिय ग्रामों में अज्ञात वन्य जीव द्वारा ग्रामवासियों पर किये गये हमले के दृष्टिगत प्रभाग स्तर से सात गश्ती दलों का गठन किया गया है। गठित टीमों द्वारा दिन व lरात्रि में वन्य जीव सक्रियता वाले क्षेत्रों में गश्त की जा रही है। अज्ञात वन्य जीव के हमले में घायल व्यक्ति पूर्णरूप से स्वस्थ हैं। वन्य जीव संघर्ष प्रभावित ग्रामों में वन्य जीवों की पगचिन्हों से पहचान करने के लिये पोस्टर लगवाये गये हैं एवं पम्पलेट भी बॉटे गये हैं।वन्य जीव सक्रियता वाले क्षेत्रों में दो ड्रोन कैमरों को चलाकर वन्य जीव के खोजने की कार्यवाही की जा रही है। वन्य जीव सम्भावित स्थलों पर पांच कैमरा ट्रैप व चार सोलर सीसीटीवी कैमरे स्थापित किये गये हैं। ताकि वन्य जीव की पहचान सुनिश्चित करते हुए उसे सुरक्षित रेस्क्यू किया जा सके। वन्य जीव सम्भावित ग्रामों के आप-पास के गन्ने के खेतों, झाडियों एवं सम्भावित स्थलों पर लगातार ड्रोन/थर्मल ड्रोन के माध्यम से मानी ट्रिंग की जा रही है। गठित गश्ती दलों द्वारा घटना स्थल के आस-पास वन्य जीव के पगमार्क के माध्यम से पहचान की जा रही है। घटना स्थल के आस-पास भेड़िये के पगमार्क नहीं पाये गये।
डीएफओ ने बताया कि गश्ती टीमों द्वारा पैदल चलकर सक्रिय वन्य जीव को चिन्हित किये जाने एवं पगमार्ग खोजने की कार्यवाही की गयी। अन्वेषण से प्राप्त पगचिन्हों से यह स्पष्ट हो रहा है कि उक्त वन्य जीव भेड़िया की श्रेणी में नहीं है। वन्य जीव के हमले के सम्बन्ध में क्षेत्रीय ग्रामीण रक्षाराम पुत्र जनकलाल, निवासी ग्राम पाण्डेयपुरवा (बम्भौरी), थाना-हरदी, तहसील महसी, बहराइच द्वारा अपने लिखित बयान भी लिया गया है। जन जागरूता टीमों द्वारा ग्रामों में ग्रामीणों को हिंसक वन्य जीवों से बचाव हेतु जागरूक करने की कार्यवाही की जा रही है। लोगों से रात्रि में अपने घरों के अन्दर दरवाजा बन्द करके स्वयं एवं बच्चों को सुरक्षित सुलाने हेतु आग्रह किया जा रहा है। जिला प्रशासन एवं पुलिस विभाग की टीमों द्वारा वन्य जीव प्रभावित ग्रामों में लगातार निगरानी एवं अनाउसमेंट के माध्यम से स्थानीय ग्रामीणों को वन्य जीव से बचाव एवं सावधानी बरतने के सम्बन्ध में जागरूक किया जा रहा है। ग्राम्य विकास विभाग द्वारा पूर्व में गठित ग्राम समितियों को सक्रिय करते हुए वन्य जीव से सुरक्षा हेतु ग्राम पंचायत स्तर पर स्थानीय ग्रामीणों को लगातार जागरूक किया जा रहा है।
गश्ती टीमों द्वारा वन्य जीव के हमलों से प्रभावित ग्रामों के बाहरी क्षेत्रों में पटाखों को दगाकर वन्य जीव को रोकने की कार्यवाहियों की जा रही है। वन विभाग, पुलिस विभाग एवं जिला प्रशासन के बीच आपसी समन्वय स्थापित करते हुए हिंसक जीव के हमले से प्रभावित क्षेत्र का दिन व रात में गश्त करने की कार्यवाही प्रचलन में लायी जा रही है जिससे दिन व रात्रि में कोई भी अप्रिय घटना घटित न होने पायें।

आकाशीय बिजली गिरने से मासुम की दर्दनाक मौत

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) । एक दर्दनाक घटना सामने आई है जहां पर बारिश से बचने के लिए लगभग 12 वर्षीय मासूम बच्चा पेड़ के नीचे छुप गया था अचानक इस पेड़ पर आकाशीय बिजली गिर गई इसकी चपेट में आने से 12 वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत हो गई हालांकि उसके साथ मौजूद अन्य बच्चे सुरक्षित बच गये घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया जहां घटना की जानकारी पुलिस को दे दी गई है पुलिस टीम अपनी कार्यवाही में जुटी हुई है।पूरा मामला खैरी घाट थाना क्षेत्र के मुनीमपुर कला गांव का है जहां पर रविवार दोपहर आकाशीय बिजली गिरने से लगभग 12 वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत हो गई घटना लगभग दोपहर की है आसमान में काली घटा छाई हुई थी और मौसम भी सुहाना था गांव निवासी राम प्रकाश वर्मा का बेटा अभिषेक वर्मा अपने साथियों के साथ गांव से कुछ दूरी पर गया हुआ था अचानक तेज गरज के साथ बरसात चालू हो गई बरसात से बचने के लिये सभी बच्चे एक पेड़ के नीचे छिप गये।इसी दौरान तेज गरज के साथ आकाशीय बिजली भी उसी पेड़ पर गिर गई आकाशीय बिजली की चपेट में आने से अभिषेक की मौके पर ही मौत हो गई हालांकि अन्य बच्चे सुरक्षित बच गये घटना की जानकारी मिलते ही गांव में कोहराम मच गया‌। सूचना पाकर मौके पर लेखपाल व पुलिस पहुंची और इस दौरान पुलिस अपनी विधिक कार्यवाही में जुड़ गई जबकि मासूम अभिषेक की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल और क्षेत्र में शोक की लहर फ़ैल गई है।

असम राइफल्स की बड़ी कार्रवाई, हथियारों का जखीरा बरामद – स्नाइपर राइफल से लेकर ग्रेनेड तक मिले

चम्फाई (राष्ट्र की परम्परा डेस्क), असम राइफल्स ने मिजोरम के चम्फाई जिले में एक जबरदस्त अभियान चलाकर हथियारों और गोला-बारूद का बड़ा जखीरा बरामद किया है। खुफिया इनपुट के आधार पर 29 अगस्त को चलाए गए इस ऑपरेशन ने इलाके में सनसनी मचा दी।

सूत्रों के अनुसार, असम राइफल्स की टीम ने सैकुम्फई गांव में एक मकान की घेराबंदी कर तलाशी ली। जांच में वहां से 12 बोर की राइफल, एक पिस्तौल, गोला-बारूद और विस्फोटक सामग्री बरामद हुई।

👉 इसके बाद टीम ने आसपास के जंगल में भी तलाशी अभियान जारी रखा, जहां एक गुप्त भंडार से भारी मात्रा में हथियार व विस्फोटक मिले।

बरामदगी में शामिल हैं –

एक हेकलर एंड कोच जी-3 असॉल्ट राइफल

दो स्प्रिंगफील्ड स्नाइपर राइफल

दो शॉटगन

एक एमए असॉल्ट राइफल

दो हैंड ग्रेनेड

बड़ी संख्या में कारतूस और युद्ध संबंधी सामग्री

अभियान के दौरान मकान मालिक को गिरफ्तार कर लिया गया। जब्त हथियार और आरोपी को आगे की जांच के लिए राज्य पुलिस के हवाले कर दिया गया है।

असम राइफल्स ने इस सफलता को क्षेत्र में शांति और सुरक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में अहम उपलब्धि बताया है।

धूमधाम से मनायी गई श्री राधा अष्टमी, भजनों पर झूमे श्रद्धालु

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। भादो माह के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि को मनायी जाने वाली श्री राधा अष्टमी रविवार को जिलेभर में श्रद्धा और उल्लास के साथ सम्पन्न हुई। घरों से लेकर मंदिरों तक भक्तों ने राधा रानी की विधिवत पूजा-अर्चना की और व्रत रखकर भक्ति भाव से उत्सव का हिस्सा बने।
सुबह से ही मंदिरों और घरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। भक्ति गीतों और ढोलक की थाप पर महिलाएं झूमकर नृत्य करती रहीं, जिससे वातावरण बरसाने की छटा से सराबोर हो गया।
दोपहर में भजन-कीर्तन के साथ महोत्सव की शुरुआत हुई। इसके उपरांत सहस्त्र तीर्थ जलों और पंचगव्यों से राधारानी का महाभिषेक किया गया तथा महाआरती सम्पन्न हुई। बड़ी संख्या में हरे कृष्ण भक्त इस आयोजन में शामिल हुए और भक्ति रस में डूबे रहे।
कथनानुसार श्री राधा रानी भगवान की अंतरंग शक्ति हैं और राधा-कृष्ण अभिन्न हैं। बिना राधा रानी की कृपा के कृष्ण भक्ति की प्राप्ति संभव नहीं है। वे स्वयं भगवान की आह्लादिनी शक्ति हैं, जो सदैव प्रेम स्वरूप भगवान की सेवा में रत रहती हैं। ब्रज क्षेत्र की अधिष्ठात्री होने के कारण उन्हें ब्रजेश्वरी भी कहा जाता है।

सुभाष चौराहे से पुत्तुलाल चौराहे तक सड़क के दोनों तरफ किया गया पौधरोपण

वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने पौधरोपण कार्यक्रम में पेड़ लगाकर किया शुभारंभ

शाहजहांपुर(राष्ट्र की परम्परा)l वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने रविवार की सुबह शहरवासियों को हरी-भरी सौगात दी। उन्होंने सुभाष चौराहे से पुत्तुलाल चौराहे तक सड़क के दोनों किनारों पर आम, इमली, जामुन और अमलताश के पौधे लगाकर वृक्षारोपण अभियान का आगाज किया। इस दौरान उन्होंने संदेश दिया कि स्वच्छ हवा और शुद्ध ऑक्सीजन तभी संभव है जब हर नागरिक पौधे लगाने के साथ उनकी देखभाल की जिम्मेदारी भी उठाए। नगर निगम शाहजहांपुर की पहल पर आयोजित इस कार्यक्रम में मंत्री खन्ना ने आम का पौधा रोपकर अभियान का शुभारंभ किया। मौके पर मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि “पौधे लगाने भर से काम पूरा नहीं होता, जब तक उनकी सुरक्षा और देखरेख न की जाए, हर एक पौधा आने वाली पीढ़ियों के जीवन से जुड़ा है। वृक्षारोपण कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. अपराजिता सिंह सिन सिनवार, नगर आयुक्त डॉ. बिपिन कुमार मिश्र, कार्यकारिणी समिति के उपसभापति वेद प्रकाश मौर्या, राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के पूर्व अध्यक्ष सुरेंद्रनाथ वाल्मीकि, अपर नगर आयुक्त एस.के. सिंह, सहायक नगर आयुक्त तरुण प्रताप सिंह, महाप्रबंधक जल एवं उद्यान प्रभारी विजय नारायण मौर्य, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मनोज कुमार मिश्रा समेत कई जनप्रतिनिधि और निगम अधिकारी मौजूद रहे। जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने भी मंत्री के साथ मिलकर सड़क किनारे पौधे रोपे और संकल्प लिया कि इन पौधों को न केवल लगाया जाएगा बल्कि उनकी देखभाल भी की जाएगी। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में निगम कर्मचारी और आमजन भी शामिल रहे। मंत्री ने सभी से अपील की कि हर व्यक्ति वर्षा ऋतु में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाए और उसकी देखभाल को जिम्मेदारी समझकर निभाए।

पुलिस ने 16 लाख कीमत के 156 गुमशुदा मोबाइल बरामद कर किए सुपुर्द

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)पुलिस अधीक्षक विक्रान्त वीर के निर्देशन में सर्विलांस सेल देवरिया ने बड़ी सफलता हासिल की है। टीम ने विभिन्न प्रार्थना-पत्रों के आधार पर लगातार प्रयास करते हुए कुल 156 गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद किए, जिनकी अनुमानित कीमत करीब 16 लाख रुपये बताई गई है। बरामद मोबाइल फोन रविवार को संबंधित आवेदकों को सुपुर्द किए गए।इस अवसर पर एसपी विक्रान्त वीर ने उपस्थित नागरिकों को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक किया। उन्होंने कहा कि ऑनलाइन ठगी, फर्जी कॉल्स, ई-मेल और सोशल मीडिया के माध्यम से साइबर अपराध तेजी से बढ़ रहे हैं। ऐसे में आवश्यक है कि लोग सतर्क रहें, किसी अनजान लिंक या ऐप पर क्लिक न करें और अपनी निजी जानकारी साझा करने से बचें। उन्होंने बताया कि साइबर अपराध से संबंधित शिकायत दर्ज कराने के लिए हेल्पलाइन नंबर 1930 और आपात स्थिति में नंबर 112 पर तुरंत संपर्क किया जा सकता है।बरामद मोबाइल का ब्रांडवार विवरण:वीवो – 38,ओप्पो – 23,एमआई – 20,टेक्नो – 20,सैमसंग – 19,रियलमी – 17,इन्फिनिक्स – 11 मोटोरोला – 8 बरामदगी में शामिल टीम:निरीक्षक सादिक परवेज (प्रभारी सर्विलांस सेल), मु0आ0 विमलेश सिंह, मु0आ0 सुधीर कुमार मिश्र और आरक्षी सुमंत यादव।

विदेश कमाने गए युवक की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

शव लाने की प्रक्रिया में जुटे परिजन, प्रशासन से लगाई गुहार

कोपागंज/मऊ(राष्ट्र की परम्परा)l कस्बा क्षेत्र के मोहल्ला दोस्तपुरा निवासी 45 वर्षीय मोहम्मद अकमल पुत्र स्वर्गीय मोहम्मद अफजल की विदेश में मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। मोहम्मद अकमल लगभग पाँच महीने पूर्व रोज़गार की तलाश में यूरोपीय देश बोस्निया गए थे। शनिवार को अचानक तबीयत बिगड़ने पर ब्रेन हैमरेज से उनकी मौत हो गई।
जानकारी के मुताबिक मौलवी अफरोज के भतीजे मोहम्मद अकमल विदेश में रहकर मजदूरी कर अपने परिवार का सहारा बने हुए थे। घटना की सूचना उनके साथियों ने फोन कर परिजनों को दी,यह खबर सुनते ही पत्नी सहित परिजन बिलख-बिलख कर रोने लगे। आसपास के लोग ढाढ़स बंधाने पहुँचे, लेकिन शोकाकुल परिवार का दर्द कम नहीं हो सका।
मृतक अपने माता-पिता की इकलौती संतान थे। वे अपने पीछे पत्नी, एक बेटी और दो छोटे बेटों को छोड़ गए हैं। परिवार की आर्थिक स्थिति पहले से ही कमजोर बताई जा रही है, जिससे परिजनों की चिंता और गहरी हो गई है।
परिजन शव को भारत लाने की प्रक्रिया में जुट गए हैं। वहीं ग्रामीणों ने प्रशासन और सरकार से अपील की है कि विदेश में मौत की स्थिति में शव को जल्द से जल्द स्वदेश लाने की व्यवस्था की जाए, ताकि परिवार अंतिम दर्शन कर सके और मृतक का अंतिम संस्कार समय से संपन्न हो सके।

उदय बोरवणकर बने पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)। उदय बोरवणकर, महानिदेशक, आरडीएसओ ने 01 सितम्बर 2025 को पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक का अतिरिक्त पदभार ग्रहण किया। वे भारतीय रेल प्रबंधन सेवा (IRMS) के अधिकारी हैं।
वाराणसी से प्रारंभिक शिक्षा के बाद वे 1985 में संघ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित प्रतिष्ठित स्पेशल क्लास रेलवे अप्रेंटिस परीक्षा के लिए चयनित हुए। इसके पश्चात भारतीय रेल यांत्रिक इंजीनियरिंग संस्थान, जमालपुर से मैकेनिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी की और मुंबई से एमबीए किया। उन्होंने आईआईटी खड़गपुर से इलेक्ट्रॉनिक्स, इंडियन स्कूल ऑफ बिजनेस हैदराबाद व बोक्कोनो स्कूल ऑफ बिजनेस (मिलान) से बिजनेस मैनेजमेंट तथा ग्राज विश्वविद्यालय (ऑस्ट्रिया) से सिविल इंजीनियरिंग में प्रशिक्षण प्राप्त किया है।
पिछले 35 वर्षों में बोरवणकर ने मध्य रेलवे, पश्चिम रेलवे, दक्षिण-पूर्व मध्य रेलवे, पश्चिम मध्य रेलवे, रेलवे बोर्ड, खान मंत्रालय तथा महा मेट्रो में विभिन्न चुनौतीपूर्ण पदों पर उत्कृष्ट सेवाएँ दी हैं। वे अपर मंडल रेल प्रबंधक/नागपुर, कार्यकारी निदेशक/रेलवे बोर्ड, परिचालन एवं प्रबंधन प्रभारी/नागपुर मेट्रो, मंडल रेल प्रबंधक/भोपाल तथा दक्षिण-पूर्व मध्य एवं पश्चिम रेलवे के प्रमुख मुख्य यांत्रिक इंजीनियर जैसे दायित्व निभा चुके हैं।
अगस्त 2024 से आरडीएसओ के महानिदेशक के रूप में उन्होंने भारतीय रेल में आधुनिक तकनीक के समावेश की दिशा में उल्लेखनीय कार्य किया है। उनके नेतृत्व में कवच, वंदे भारत ट्रेनें, हाइड्रोजन ट्रेन, एआई एवं ड्रोन आधारित तकनीक तथा डास (DAS) जैसे अभियानों को गति मिली है।
बोरवणकर एक अच्छे पाठक और प्रख्यात वक्ता होने के साथ ही जैविक खेती, फोटोग्राफी और भारतीय संगीत में विशेष रुचि रखते हैं। तकनीकी और प्रबंधकीय नेतृत्व के साथ उन्होंने पर्यावरण संरक्षण, हरित ऊर्जा और गुणवत्ता प्रणाली प्रबंधन में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

दवा लेने निकली गर्भवती महिला को ट्रक ने रौंदा, मौके पर हो गई मौत

सारण (राष्ट्र की परम्परा डेस्क) बिहार में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। लापरवाह ड्राइविंग और तेज रफ्तार वाहनों की वजह से आए दिन बेगुनाह लोगों की जान जा रही है। ताज़ा मामला सारण जिले के इसुआपुर थाना क्षेत्र के पिपरहिया बाजार का है, जहां रविवार को एक गर्भवती महिला की ट्रक की चपेट में आने से मौत हो गई।

मृतका की पहचान पिपरहिया गांव निवासी योगेंद्र महतो की 35 वर्षीय पत्नी अलका देवी के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक, अलका देवी गर्भवती थीं और दवा खरीदने के लिए बाजार जा रही थीं। इसी दौरान सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें कुचल दिया। हादसा इतना भयावह था कि महिला ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

ग्रामीणों का गुस्सा और मौके पर अफरातफरी हादसे के बाद पिपरहिया बाजार में अफरातफरी मच गई। बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर जुट गए और घटना पर आक्रोश जताने लगे। ग्रामीणों ने सड़क पर बढ़ती लापरवाह ड्राइविंग को इस हादसे का जिम्मेदार ठहराते हुए प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की।

सूचना पाकर इसुआपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेज दिया।

परिवार में कोहराम महिला की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव के लोगों ने भी इस घटना पर गहरा दुख जताया और प्रशासन से मांग की कि सड़क हादसों पर अंकुश लगाने के लिए ठोस कदम उठाए जाएं।