Thursday, July 16, 2026
Home Blog Page 737

बारहवफात को लेकर पीस कमेटी की बैठक सम्पन्न

कोपागंज/मऊ(राष्ट्र क़ी परम्परा )l आगामी बारहवफात पर्व को सकुशल और शांतिपूर्ण ढंग से मनाने के उद्देश्य से कोपागंज थाने में सोमवार को पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता घोसी क्षेत्राधिकारी जितेंद्र सिंह ने की।
बैठक में नगर व क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, धर्मगुरुओं, जनप्रतिनिधियों और व्यापारियों ने भाग लिया।
क्षेत्राधिकारी जितेंद्र सिंह ने कहा, “बारहवफात का पर्व मोहम्मद साहब के जीवन और उनकी शिक्षाओं को याद करने का दिन है। इस अवसर पर हम सभी को आपसी भाईचारा, सौहार्द और शांति का संदेश आगे बढ़ाना चाहिए। समाज में किसी प्रकार की अफवाहों या गलतफहमियों को जगह नहीं मिलने दी जाएगी। प्रशासन पूरी तरह सतर्क है और लोगों से अपेक्षा है कि वे पूरा सहयोग करें।”
थाना प्रभारी निरीक्षक रविन्द्र नाथ राय ने अपने संबोधन में कहा, “पर्व पर शांति व्यवस्था बनाए रखना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है। किसी भी प्रकार की अफवाहों या विवादित गतिविधियों पर सख्ती से कार्यवाही की जाएगी। नागरिकों से अपील है कि वे प्रशासन का सहयोग करें और पर्व को आपसी भाईचारे के साथ मनाएं।”
इस अवसर पर एसआई कस्बा इंचार्ज अनिकेत सिंह, एसआई दुर्गेश कुमार चौरसिया, एसआई जावेद अख्तर समेत अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।
बैठक में बहुजन समाज पार्टी के नगर अध्यक्ष व चेयरमैन प्रत्याशी मौलाना अफरोज, मोहम्मद आसिफ, महेंद्र कुमार, राजू चौहान, सभासद विनय गुप्ता, मुहम्मद हसनैन सहित कई अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे।
पीस कमेटी के सदस्यों ने आश्वासन दिया कि पर्व पर सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखा जाएगा और शांति व्यवस्था को भंग करने वाली किसी भी गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दी जाएगी।

यूपी में बड़े पैमाने पर प्रशासनिक फेरबदल ,1 दर्जन से अधिक अफसरों का तबादला

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा डेस्क) उत्तर प्रदेश सरकार ने सोमवार को एक बार फिर प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल किया है। प्रदेश भर में एक दर्जन से अधिक अधिकारियों का तबादला कर दिया गया है। जिनमें अपर जिलाधिकारी, उप जिलाधिकारी, मुख्य राजस्व अधिकारी, उप निदेशक सहित कई वरिष्ठ अफसर शामिल हैं।

तबादला सूची इस प्रकार है: राम प्रकाश – अपर जिलाधिकारी (वि०रा०), महोबा, कुँवर पंकज – मुख्य राजस्व अधिकारी, प्रयागराज, नवीन चन्द्र – उप जिलाधिकारी, उन्नाव, ज्योति राय – उप निदेशक, पशुपालन निदेशालय, लखनऊ, प्रदीप कुमार – अपर जिलाधिकारी (वि/रा), बलरामपुर सुनन्दू सुधाकरन – अपर जिलाधिकारी (वि/रा), सुल्तानपुर, राकेश सिंह – अपर जिलाधिकारी (नगर ट्रांस गोमती), लखनऊ, राजकुमार मित्तल – प्रधान प्रवन्धक, सहकारी चीनी मिल संघ, लखनऊ, पवन कुमार – उप जिलाधिकारी, बाराबंकी, राजकुमार सिंह यादव – उप जिलाधिकारी, महोबा,मोहम्मद कमर – अपर नगर आयुक्त, नगर निगम, झांसी, राहुल कुमार यादव – प्रधान प्रबन्धक, उत्तर प्रदेश सहकारी चीनी मिल संघ, लखनऊ, अंजली गंगवार – उप जिलाधिकारी, कासगंज अन्य पदस्थापित अधिकारी:अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी, गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण अपर जिलाधिकारी (भू०अ०), मेरठ ,अपर आयुक्त, वाराणसी मण्डल, वाराणसी,अपर जिलाधिकारी (न्यायिक), बाराबंकी उप निदेशक, महिला कल्याण निदेशालय, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
सरकार ने निर्देश दिया है कि सभी अधिकारी अपने-अपने नए पदस्थानों पर शीघ्र कार्यभार ग्रहण करें। इस फेरबदल को प्रशासनिक सुचारू व्यवस्था और कार्यप्रणाली को चुस्त बनाने की कवायद माना जा रहा है।

पटना में निर्माण स्थल पर बड़ा हादसा: जहरीली गैस से टंकी में उतरे दो मजदूरों की मौत

पटना, अगमकुआं (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)पटना के अगमकुआं थाना क्षेत्र के कुम्हरार इलाके में सोमवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया, जिसमें दो मजदूरों की जान चली गई। ये हादसा उस वक्त हुआ जब दोनों मजदूर एक निर्माणाधीन मकान में शौचालय की टंकी की सेंटिंग खोलने के लिए उसमें उतरे और जहरीली गैस के संपर्क में आ गए।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, मजदूर जैसे ही टंकी में घुसे, कुछ ही क्षणों में उनकी हालत बिगड़ने लगी और वे अंदर ही बेहोश होकर गिर पड़े। आसपास मौजूद लोगों ने शोर मचाया और आनन-फानन में उन्हें बाहर निकालकर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

सुरक्षा में भारी चूक आहादसे के बाद यह बात सामने आई है कि मजदूरों ने बिना किसी सुरक्षा उपकरण के टंकी में प्रवेश किया था। न तो गैस की जांच की गई, और न ही ऑक्सीजन मास्क या सेफ्टी बेल्ट जैसे जरूरी उपकरणों का इस्तेमाल किया गया।विशेषज्ञों का कहना है कि ऐसे निर्माण स्थलों पर सुरक्षा के मानकों की अनदेखी जानलेवा साबित हो सकती है। पटना जैसे बड़े शहर में निर्माण कार्यों में “सुरक्षा गाइडलाइंस” का सख्ती से पालन किया जाना चाहिए।

🗣️ स्थानीय लोगों की मांग: घटना के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि दोषियों पर कड़ी कार्रवाई हो और भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों, इसके लिए सख्त नियम लागू किए जाएं।

🔍 पुलिस की कार्रवाई: फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटनास्थल पर फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है ताकि यह स्पष्ट हो सके कि गैस किस प्रकार की थी और यह किस स्तर पर लापरवाही हुई

वाराणसी मंडल में रेलकर्मियों का सेवानिवृत्ति समारोह

वाराणसी (राष्ट्र की परम्परा) मंडल रेल प्रबंधक,वाराणसी आशीष जैन की अध्यक्षता एवं मंडल कार्मिक अधिकारी (इंचार्ज) अभिनव कुमार सिंह के नेतृत्व में दिनांक 31 अगस्त, 2025 को सेवानिवृत्त होने वाले विभिन्न विभागों से कुल 17 कर्मचारियों को मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय वाराणसी के प्रेमचंद सभागार कक्ष में आयोजित एक सादे समारोह में उनके समापक धनराशि का भुगतान किया गया ।
इस अवसर पर वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी अभिनव कुमार सिंह, मंडल वित्त प्रबंधक नरेन्द्र नाराय़ण पाण्डेय,सहायक मंडल कार्मिक अधिकारी विरेन्द्र यादव, समेत लेखा एवं कार्मिक विभाग के निरीक्षक व कर्मचारी उपस्थित थे ।
इस अवसर मंडल रेल प्रबंधक आशीष जैन ने अपने अध्यक्षीय संबोधन में सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों की लम्बी और उत्कृष्ट सेवाओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा की आप सब रेलवे के अभिन्न अंग हैं,आप सबके परिश्रम एवं योगदान की बदौलत भारतीय रेल आज प्रगति के पद पर अग्रसर है । उन्होंन ने बताया कि एक वह भी जमाना था कि जब सिंगल लाइन पर स्टीम इंजन से गाडियां चला करती थी तो यात्रियों को यह नहीं पता होता था कि गंतव्य स्थान तक कितने समय में पहुँच पायेगे । वर्तमान में रेलवे कितनी ही उन्नत तकनीकी की गाड़ियाँ चला रहा हैं साथ ही यात्रियों को रोज नई सुविधायें प्रदान कर रहें हैं इस सब संभव नहीं हो पाता यदि आप लोगों का सहयोग नहीं मिलता । एक बार पुन आप सभी को वाराणसी मंडल की तरफ से सेवानिर्विति की बधाई एवं भावी जीवन के लिए शुभकामनायें देता हूँ।
सेवानिवृत्ति के बाद भी यदि आपको कोई समस्या होती है तो मंडल कार्यालय आपके लिए सदैव खुला है और हम आपकी समस्याओं के निस्तारण के लिए हमेशा उपलब्ध रहेंगे ।
इसके साथ ही उन्होंने कहा कि वाराणसी मंडल विगत वर्षो से सेवानिवृत्त होने वाले सभी कर्मचारियों को उनके सभी प्रकार के देयों का सम्पूर्ण भुगतान उनके सेवानिवृति के दिन ही किया जाता है,यह लेखा एवं कार्मिक विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के परस्पर सामंजस्य एवं कठिन परिश्रम के फलस्वरूप संभव होता है।
इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक ने सेवानिवृत होने वाले सभी कर्मचारियों को सेवा मेडल प्रदान,पीपीओ एवं मेडिकल कार्ड प्रदान कर अग्रिम जीवन हेतु शुभकामनाएं दी और उनकी लम्बी एवं उल्लेखनीय सेवाओं के लिए आभार प्रकट किया ।
इसके पूर्व वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी अभिनव कुमार सिंह ने सभी सेवानिवृत होने कर्मचारियों को माला पहनाकर सम्मानित किया । उन्होंने सेवानिवृत होने वाले कर्मचारियों को शुभकामनाएं देते हुए सेवानिवृत कर्मचारियों को आई कार्ड ,सेवा प्रमाण पत्र एवं पी.पी.ओ सम्बन्धी सभी दस्तावेजों के विषय में विस्तार से बतलाया और उनको समझाया कि वे अपनी प्राप्तियों का बहुत सोच समझ कर उपयोग करें किसी व्यक्ति या संस्था के बहकावे अथवा भावनाओं में बह कर इसे अनुचित व्यक्ति को नहीं देंगे। उन्होंने बताया बहुत से लोग ऐसे अवसरों के तलाश में रहते हैं और तरह तरह के प्रलोभन देकर धन फंसा देते है । सतर्क रहें यह आपके जीवन की पूंजी है बहुत आवश्यक हो तभी खर्च करें यथा संभव अपनी प्राप्तियों को सुरक्षित रखने का प्रयास करें। उन्होंने कहा कि आप सभी ने अपने जीवन का एक लम्बा समय रेलवे को दिया है। आपके अनुभव से हम आगे भी लाभ उठाते रहेंगे। आपको जब भी समस्या हो आप मिल सकते है। आपकी समस्याओं का समाधान किया जायेगा।
31 अगस्त, 2025 को सेवानिवृत्त होने कर्मचारियों में सर्व देवी प्रसाद/कार्यालय सहायक/मंरेप्र कार्मिक,विनोद कुमार/मुख्य टिकट निरीक्षक/वाराणसी,हरेराम यादव/कांटा वाला/रेवती,राधे कान्त/वरिष्ठ तकनीशियन/बनारस, विश्वाराम,वरिष्ठ तकनीशियन/छपरा, लल्लन प्रसाद सिंह/वरिष्ठ तकनीशियन/बलिया,एम.के बाली/लोको पायलट/वाराणसी,ओम प्रकाश/हेल्पर/कप्तानगंज,राजेश कुमार श्रीवास्तव/तकनीशियन प्रथम ऊर्जा/प्रयागराज,मुनिया/सफाई वाला/बलिया,अरुण कु गोविन्द राव/कार्यालय अधीक्षक/गोरखपुर पूर्व,बेरनार्ड किरो/कार्यालय अधीक्षक/सिंधवलिया,उमेश्वर प्रसाद चौधरी/जेई पी.वे/सीवान,फ्रांसिस जेवियर कुजूर/वरिष्ठ तकनीशियन/माधोसिंह,विक्रमा/सफाईवाला/मऊ/पूर्व,प्रेम चन्द्र गुप्ता/ट्रैकमेंटेनर/मऊ पश्रिचम,सुकेश्वर,ट्रैकमेंटेनर/वाराणसी आदि कर्मचारी शामिल थे।

डीडीयू. में आज से शुरू होगा एनईपी ओरिएंटेशन एवं सेंसिटाइजेशन कार्यक्रम

5 दर्जन से अधिक शिक्षक एवं शोधार्थी करेंगे सहभागिता

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के यूजीसी–मालवीय मिशन टीचर ट्रेनिंग सेंटर (MMTTC) द्वारा आयोजित 11वाँ ऑनलाइन राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) ओरिएंटेशन एवं सेंसिटाइजेशन कार्यक्रम सोमवार से शुरू होगा। यह कार्यक्रम 2 से 10 सितम्बर, 2025 तक चलेगा।
उद्घाटन सत्र अपराह्न 2 बजे आयोजित होगा, जिसकी अध्यक्षता कुलपति प्रो. पूनम टंडन करेंगी। इस अवसर पर प्रो. श्रीप्रकाश मणि त्रिपाठी, पूर्व कुलपति इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय, अमरकंटक मुख्य अतिथि होंगे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रो. संजीत कुमार गुप्ता, कुलपति जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय, बलिया उपस्थित रहेंगे।
कार्यक्रम संयोजक एवं अंग्रेजी विभाग के आचार्य प्रो. अजय कुमार शुक्ल ने बताया कि निदेशक प्रो. चंद्रशेखर के मार्गदर्शन में होने वाले इस आयोजन में देशभर के केंद्रीय और राज्य विश्वविद्यालयों से प्रतिष्ठित वक्ताओं को आमंत्रित किया गया है। उन्होंने कहा कि 5 दर्जन से अधिक शिक्षक और शोधार्थियों की भागीदारी इस कार्यक्रम की प्रासंगिकता और व्यापकता को दर्शाएगी।
यह कार्यक्रम एनईपी-2020 के विभिन्न पहलुओं को समाहित करेगा, जिनमें अंतरविषयक एवं बहुविषयक शिक्षा व शोध, भारतीय ज्ञान परम्परा, शासन एवं नेतृत्व, समानता व समावेशिता, नवाचार व शोध, कौशल विकास व उद्यमिता, डिजिटल एवं एआई सक्षम शिक्षण, छात्र परामर्श व समग्र विकास तथा सतत विकास लक्ष्यों से उच्च शिक्षा की संबद्धता जैसे मुद्दे शामिल होंगे।
सह-संयोजक की भूमिका समाजशास्त्र विभाग के सहायक आचार्य डॉ. मनीष कुमार पाण्डेय निभाएँगे।

आधार कार्ड बनवाने जा रहे पिता पुत्र हुए सड़क हादसे के शिकार एक की मौत

बनकटा/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
स्थानीय ब्लाक क्षेत्र में आने वाले गजहड़वा चौराहे के सन्निकट में ग्राम रतसिया थाना बनकटा निवासी पिता पुत्र जो सोमवार 01 सितम्बर 025 को आधार कार्ड बनवाने जा रहे कि अचानक ही एक हृदय विदारक सड़क हादसा के शिकार हो गए। वहीं जानकारी के मुताबिक इस घटना में एक पिता को अपने ही बेटे को अपनी ही आंखों के सामने घटना स्थल पर ही दुखद मृत्यु से गहरा आघात लगा है । बताया जा रहा है कि पिता अपने पुत्र को साथ लेकर आधार कार्ड बनवाने हेतु क्षेत्र के सोहनपुर स्थित बीआर सी केंद्र पर जा रहे थे। जो कि रास्ते में तेज रफ्तार वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में मासूम बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पिता गंभीर रूप से घायल हो गए।स्थानीय लोगों की मदद से घायल को अस्पताल पहुँचाया गया। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुँची और वाहन को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
इस हृदयविदारक हादसे से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।

डीडीयूजीयू की डॉ. विनीता को ₹14.36 लाख का रिसर्च-ग्रांट, नैनोमैटेरियल्स सेंसर पर करेंगी शोध

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के रसायन विज्ञान विभाग की असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. विनीता को उत्तर प्रदेश राज्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद (CSTUP) परियोजना के अंतर्गत रिसर्च-ग्रांट प्राप्त हुआ है। उनका शोध विषय ‘नैनोस्ट्रक्चर्ड मटेरियल्स: विषैले धातु आयनों के लिए एक कुशल सेंसर’ है।
इस परियोजना का उद्देश्य जल में उपस्थित भारी धातु आयनों का परीक्षण करने के लिए अत्यधिक स्थिरीकृत नैनोमैटेरियल्स-आधारित सेंसर प्रणाली विकसित करना है। यह नैनोमैटेरियल्स लेड और मरकरी जैसे हानिकारक आयनों को अवशोषित करने की उच्च क्षमता रखेगा।
डॉ. विनीता को तीन वर्षों की अवधि के लिए शोध-कार्य संचालित करने की सुविधा, एक जूनियर रिसर्च एसोसिएट (जेआरए) की नियुक्ति और अन्य शोध-व्यय मद सहित कुल ₹14.36 लाख रुपये का अनुदान प्राप्त होगा। उन्होंने काशी हिंदू विश्वविद्यालय, वाराणसी तथा आईआईटी (बीएचयू) से शोध प्रशिक्षण प्राप्त किया है।
इस उपलब्धि पर कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने उन्हें बधाई दी। वहीं रसायन विज्ञान विभागाध्यक्ष प्रो. उमेश नाथ त्रिपाठी, पूर्व विभागाध्यक्ष प्रो. सुधा यादव सहित विभागीय शिक्षकों व सहयोगियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए परियोजना की सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं।

ब्लॉक मुख्यालय सलेमपुर से हटा तो होगा जोरदार आंदोलन – सुधाकर गुप्त

ब्लॉक मुख्यालय हटाने के विरोध में व्यापारियों व आमजन ने सौंपा ज्ञापन

सलेमपुर ,देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)। सलेमपुर से ब्लॉक मुख्यालय हटाने के विरोध मे आज क्षेत्र के व्यापारियों व आमजनता ने नगर पंचायत के पूर्व चैयरमैन सुधाकर गुप्त के नेतृत्व में मुख्यमंत्री को सम्बोधित एक पत्रक नायब तहसीलदार गोपाल जी को सौंपा।इस दौरान सुधाकर गुप्त ने
कहा कि सलेमपुर ब्लॉक सलेमपुर मे रहना चाहिए क्योंकि इससे ब्लॉक के आम जनता को सुविधा होगी l यहां पर आने जाने का साधन चाहे ट्रेन का हो बस का हो या टैक्सी का हो सब उपलब्ध है l पास मे ही तहसील और हॉस्पिटल भी है जिसका सीधा लाभ जनता को मिलता है l सलेमपुर का व्यापारी समाज भी नही चाहता है कि ब्लॉक मुख्यालय सलेमपुर से हटाया जाय l अगर यह मुख्यालय यहां से हटाया जाता है तो क्षेत्र के करीब तीन दर्जन गांवों के लोगों को असुविधा होगी। सरकार का काम जनहित का होता है।जनता को परेशानी में डालने वाला नही। आज जहां पर ब्लॉक मुख्यालय है वहीं पर उसको नए तरीके से दो या तीन मंजिला मकान बनाकर काम सही तरीके से हो सकता है लोगों को ब्लॉक व तहसील मुख्यालय पर जाने के लिए दो जगहों पर नही जाना पड़ेगा। अगर ब्लॉक मुख्यालय बदलने का फैसला बदला नहीं गया तो जोरदार आंदोलन किया जाएगा। पत्रक सौंपने वालों में
सुधाकर गुप्ता के अलावा दिग्विजय तिवारी प्रधान, गोपाल जी यादव., बीरबल यादव, बहादुर प्रसाद, कैलाश यादव, रामनगीना, सुरेन्द्र सहाबुद्दीन., विकास समीर उमेश गुप्ता, राधाकृष्ण, संजय, श्रवण श्रीवास्तव आदि प्रमुख रूप से शामिल हुए l

समय से नहीं खुला राजकीय बालिका इंटर कालेज का ताला छात्राएं वापस लौटीं

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) । ब्लाक नवाबगंज के राजकीय बालिका इंटर कॉलेज नवाबगंज में बिना छुट्टी के लटक रहे ताला को देखकर छात्राएं वापस लौट गई । जहां सरकार एक तरफ शिक्षा पर विशेष ध्यान दे रही है और बालिकाओं के लिये एक बेहतर शिक्षा और पढ़ाई-लिखाई गुणवत्ता को बेहतर से बेहतर करने का प्रयास कर रही है। सरकार दावा कर रही है की देश कि हर बेटी पढ़ी लिखी एक शिक्षित हों वहीं नवाबगंज में स्थित राजकीय बालिका इंटर कालेज के शिक्षक छात्राओं के भविष्य लापरवाही में बदल रहे हैं। नवाबगंज के सदर में लगभग सौ छात्राओं का नामांकन है, सोमवार को राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में पढ़ाई के समय से ताला लटकता रहा छात्राएं स्कूल में पढ़ाई करने के लिये आईं और कालेज में ताला लगा हुआ देखकर वापस चलीं गईं।इस संबन्ध में जब कालेज की प्रधानाचार्या प्रीति झा से बात कि गई, तो उन्होंने बताया कि हम दो दिन के लिए ट्रेनिंग पर हैं, चार्ज वेद कुमारी को दिया गया था हो सकता है सुबह बारिश हो रही थी इस कारण कॉलेज नहीं खुला हो। इस सम्बन्ध में जिला विद्यालय निरीक्षक सर्वदानंद से बात करने पर बताया कि स्पष्टीकरण कर रहे हैं क्यों इन लोगो ने कालेज बन्द किया है इसका स्पष्टीकरण मांगा जायेगा सही स्पष्टीकरण न मिलने पर उचित कार्यवाही की जायेगी।

राशन कार्ड बनने के नाम पर वसूली, ग्राम प्रधान ने की डीएम से शिकायत

संत कबीर नगर(राष्ट्र की परम्परा)। जिले के सेमरियावां ब्लॉक के चगेरा–मंगेरा गांव की ग्राम प्रधान फूलमती देवी ने खाद्य एवं रसद विभाग खलीलाबाद कार्यालय में तैनात एक ऑपरेटर पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
प्रधान का कहना है कि गांव की महिलाओं उर्मिला पत्नी रामदास, सावित्री पत्नी रामशब्द, उर्मिला पत्नी चंद्रकेश और सरिता पत्नी लक्ष्मण सहित ग्रामीणों रामप्रवेश यादव, विजय बहादुर, रामसागर, रामफेर और सुनीता देवी ने राशन कार्ड बनवाने के लिए सभी आवश्यक कागजात व प्रमाण पत्र विभाग को उपलब्ध कराए थे।
आरोप है कि कार्यालय में कार्यरत ऑपरेटर मोहम्मद आज़म ने प्रत्येक लाभार्थी से तीन-तीन हजार रुपये की अवैध मांग की। जब ग्रामीण रुपये देने में असमर्थ रहे तो उनके ऑनलाइन आवेदन फॉर्म ही गायब कर दिए गए।
ग्राम प्रधान के अनुसार ऑपरेटर ने यहां तक धमकी दी कि “पूर्ति निरीक्षक का डोंगल वही चलाता है, राशन कार्ड वही बनाएगा। रुपये नहीं दोगे तो कार्ड नहीं मिलेगा।”
प्रधान फूलमती देवी ने जिलाधिकारी को प्रकरण की शिकायत भेजी है और दोषी कर्मचारी के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की मांग की है। अब देखना यह है कि जिला प्रशासन इस गंभीर मामले पर क्या निर्णय लेता है।

इन्स्पायर अवार्ड योजना में बलिया की हालत खस्ता

सिकंदरपुर तहसील सबसे फिसड्डी

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। नवाचार और प्रतिभा को मंच देने वाली इन्स्पायर अवार्ड-मानक योजना में बलिया जनपद की स्थिति बेहद चिंताजनक है। उच्चाधिकारियों के लगातार निर्देश और चेतावनियों के बावजूद विद्यालयों की लापरवाही जिले की साख पर प्रश्नचिह्न खड़ा कर रही है। योजना के तहत प्रत्येक विद्यालय को कक्षा 6 से 12 तक कम से कम पाँच छात्र-छात्राओं का नामांकन कराना अनिवार्य है, लेकिन हकीकत यह है कि बलिया के अधिकांश विद्यालय इस दिशा में बिल्कुल भी गंभीर नहीं हैं।जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, जनपद की छह तहसीलों से अब तक केवल 74 विद्यालयों ने 370 बच्चों का नामांकन पोर्टल पर अपलोड किया है। जबकि लक्ष्य प्रत्येक विद्यालय से पाँच नामांकन का था। यह स्थिति साफ बताती है कि विद्यालय स्तर पर योजना को लेकर उदासीनता हावी है। तहसीलवार आंकड़े इस प्रकार है बलिया सदर : 15 विद्यालय
बेल्थरारोड : 14 विद्यालय
रसड़ा : 13 विद्यालय
बैरिया : 11 विद्यालय
बांसडीह : 11 विद्यालय
सिकंदरपुर : केवल 10 विद्यालय
सिकंदरपुर सबसे पीछे 237 विद्यालयों वाली सिकंदरपुर तहसील में अब तक केवल 10 विद्यालयों ने नामांकन किया है। इनमें गांधी इंटर कॉलेज सिकंदरपुर, जूनियर हाई स्कूल खटंगी, जूनियर हाई स्कूल बिछीबोझ, आदर्श इंटर कॉलेज सिवान कला, जूनियर हाई स्कूल डुहा बिहरा, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय एकइल, जूनियर हाई स्कूल फुलवरिया, राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोथ, जूनियर हाई स्कूल जमुई और जूनियर हाई स्कूल साहूलाई शामिल हैं। कुल विद्यालयों के मुकाबले इतना कम नामांकन सिकंदरपुर तहसील की ढिलाई और लापरवाही को उजागर करता है। डीआईओएस ने जताई नाराजगी जिला विद्यालय निरीक्षक देवेंद्र कुमार गुप्ता ने इस स्थिति पर नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा–– “बलिया जैसे बड़े जनपद का यह हाल बेहद शर्मनाक है। जब हर विद्यालय को पाँच बच्चों का नामांकन करना है तो इतनी सुस्ती क्यों? सभी विद्यालय 4 सितम्बर तक हर हाल में डाटा पोर्टल पर अपलोड करें, अन्यथा जिम्मेदार प्रधानाचार्य और शिक्षक जवाबदेह होंगे। महानिदेशक के निर्देश की भी अनदेखी महानिदेशक स्कूल शिक्षा ने यूट्यूब सत्र के माध्यम से स्पष्ट निर्देश दिए थे कि 30 अगस्त से 3 सितम्बर तक सभी विद्यालयों में विशेष कैम्प लगाकर बच्चों को योजना से जोड़ा जाए, उन्हें अभिनव कहानियां सुनाई जाएं और आइडिया लिखने के लिए प्रेरित किया जाए। इसके बाद 4 सितम्बर तक सर्वश्रेष्ठ पाँच मौलिक विचारों का चयन कर पोर्टल पर अपलोड करना अनिवार्य है।
लेकिन विद्यालयों की सुस्ती से न सिर्फ बच्चे अवसर से वंचित हो रहे हैं, बल्कि जिले की छवि भी धूमिल हो रही है। खासतौर पर सिकंदरपुर तहसील की लापरवाही ने पूरे जिले को पीछे धकेल दिया है।

एक साल से मरम्मत के लिए तरस रही मुख्य मार्ग से जोड़ने वाली सड़क

बरहज /देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। विकास खंड बरहज ग्राम नावापार से भड़सरा गाँव होते हुए रामजानकी मुख्य मार्ग को जोड़ने वाली सड़क। ग्रामीणों ने कहा की एक वर्ष से आधी सड़क पर पत्थर डालकर छोड़ दिया गया है, और आधी सड़क अपने दिन दशा पर रो रही है। राहगीरो ने बताया कि सड़क के मरम्मत न होने से हम सभी ग्रामवासियो के लिए हर समय प्छोटी- छोटी घटनाएं होती रहती हैं, लेकिन संबंधित विभाग के अधिकारी मूकदर्शक बने हुए हैं।

सड़कों पर आवारा पशुओं का आतंक, हादसों का बना कारण

सिकन्दरपुर/बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। नवरत्नपुर कस्बे की सड़कों पर आवारा पशुओं की भरमार आम जनमानस के लिए मुसीबत बनी हुई है। आए दिन बीच सड़क पर अचानक पशुओं के आ जाने से दुर्घटनाएं घटित हो रही हैं। कस्बे के नवरत्नपुर बाजार में ही आधा दर्जन से अधिक आवारा मवेशी खुलेआम घूमते नजर आते हैं। स्थानीय दुकानदार राजेश गुप्ता ने बताया कि “शाम होते ही पूरा बाजार मवेशियों से भर जाता है। ग्राहक खरीदारी करने से भी कतराने लगते हैं। कई बार पशु गाड़ियों से टकराकर चोटिल भी हो जाते हैं।” वहीं, राहगीर सुरेश यादव का कहना है कि “बाइक से गुजरते समय अचानक पशु सड़क पर आ जाते हैं, जिससे हादसे का डर हमेशा बना रहता है। हाल ही में एक युवक इसी कारण घायल हो गया था लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द इन आवारा पशुओं को पकड़वाकर गौशालाओं में भेजा जाए, ताकि सड़क दुर्घटनाओं पर रोक लग सके और आमजन राहत महसूस कर सके

राष्ट्रीय लोक अदालत से पूर्व दांपत्य विवादों के निस्तारण हेतु प्री-ट्रायल बैठक आयोजित

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ एवं माननीय जनपद न्यायाधीश मऊ सुनील कुमार के निर्देशन में आज दिनांक 01 सितम्बर 2025 को परिवार न्यायालय, मऊ में दांपत्य विवादों के अधिक से अधिक मामलों के निस्तारण हेतु प्री-ट्रायल बैठक आयोजित की गई।इस बैठक की अध्यक्षता परिवार न्यायालय मऊ के प्रधान न्यायाधीश शक्ति पुत्र तोमर ने की, जबकि बैठक का संचालन बाकर शमीम रिजवी, सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, मऊ द्वारा किया गया। बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत, जो दिनांक 13 सितम्बर 2025 को आयोजित की जाएगी, उसमें अधिकतम संख्या में दांपत्य विवादों का सुलहपूर्ण एवं शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित करना रहा। बैठक के दौरान परिवार न्यायालय से जुड़े काउंसलर भी उपस्थित रहे। इस अवसर पर सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मऊ ने सभी संबंधित अधिकारियों, अधिवक्ताओं एवं काउंसलरों से सक्रिय भागीदारी एवं समन्वय का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय लोक अदालत वादकारियों को त्वरित, सस्ता एवं प्रभावी न्याय प्रदान करने का सशक्त माध्यम है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि 13 सितम्बर को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक वादों का निस्तारण होगा, जिससे आमजन को लाभान्वित किया जा सके और न्यायालयों का बोझ भी कम होगा। उल्लेखनीय है कि राष्ट्रीय लोक अदालत में विशेष रूप से दांपत्य विवादों, बैंक वसूली, बिजली-पानी के बिल, राजस्व वादों तथा अन्य दीवानी व आपराधिक मामलों को सुलह के आधार पर निपटाया जाएगा।

कुर्ला एल-वार्ड में पीजी को किया गया बंद

सहआयुक्त धनाजी हेर्लेकर पर उठे गंभीर सवाल


मुंबई (राष्ट्र की परम्परा)। कुर्ला एल-वार्ड मनपा कार्यालय में पीजी (Public Grivience day) को अचानक बंद कर।दिए जाने से शिकायकर्ताओ में आक्रोश फैल गया है। सहायक आयुक्त धनाजी हेर्लेकर के आदेश अनुसार अब सिर्फ बाधित (affected) शिकायतकर्ताओं को ही पीजी फॉर्म मिलेगा, बाहरी शिकायतकर्ताओं की एंट्री पूरी तरह रोक दी गई है। स्थानीय शिकायतकर्ताओं का कहना है कि यह कदम कहीं अवैध निर्माणकर्ताओं और भू-माफियाओं को संरक्षण देने की साजिश तो नहीं? एक शिकायतकर्ता नाम ना बताने के तर्ज पर आरोप लगाते हुए कहा की –“गलत चीज की शिकायत देना हमारा अधिकार है। लेकिन एल-वार्ड के अधिकारी बड़े पैमाने पर लेन-देन कर भ्रष्टाचार करते हैं। जब हम शिकायत को उच्च अधिकारियों तक पहुँचाते हैं तो इसी कारण हेर्लेकर ने हमारी पीजी ही बंद कर दिया है।”
इस फरमान से शिकायकर्ताओ में असमंजस की स्थिति है और सवाल उठ रहे हैं कि आखिर मनपा कार्यालय का ‘पब्लिक शिकायत दिन ’(P. G.) आम जनता की आवाज सुनने के लिए है या सिर्फ चुनिंदा लोगों को संरक्षण देने के लिए?