Monday, July 13, 2026
Home Blog Page 668

आज लगेगा सूर्य ग्रहण: भारत में नहीं दिखेगा, जानें कब और कहाँ होगा असर

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। आज, 21 सितंबर 2025 को दुनिया एक दुर्लभ खगोलीय घटना की गवाह बनेगी। आज सूर्य ग्रहण लगने वाला है, लेकिन खगोल विज्ञान के शौकीनों के लिए यह जानना जरूरी है कि यह ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा।

क्या है आज का सूर्य ग्रहण?

​यह एक आंशिक सूर्य ग्रहण है, जिसका मतलब है कि चंद्रमा सूर्य के केवल एक हिस्से को ही ढकेगा। इस दौरान सूर्य एक चमकते हुए अर्धचंद्र की तरह दिखाई देगा।

यह भी पढ़ें- http://उत्तर प्रदेश: मानसून की विदाई के साथ बढ़ेगी गर्मी और उमस, जानें अगले कुछ दिनों का मौसम https://rkpnewsup.com/uttar-pradesh-with-the-departure-of-monsoon-heat-and-humidity-will-increase-know-the-weather-for-the-next-few-days/

भारत में क्यों नहीं दिखेगा?

​यह ग्रहण भारत के समयानुसार दोपहर में शुरू होगा, लेकिन इसकी दृश्यता मुख्य रूप से दक्षिण अमेरिका, अंटार्कटिका और अटलांटिक महासागर के कुछ हिस्सों तक ही सीमित रहेगी। इसलिए, भारत में रहने वाले लोग इस खगोलीय घटना को सीधे तौर पर नहीं देख पाएंगे।

ग्रहण का समय और प्रमुख बिंदु:

  • शुरुआत: भारतीय समयानुसार दोपहर 2:30 बजे (IST) के आसपास।
  • अधिकतम प्रभाव: भारतीय समयानुसार शाम 4:00 बजे।
  • समाप्ति: भारतीय समयानुसार शाम 5:30 बजे।

​इस दौरान सूर्य को नंगी आंखों से देखने से बचना चाहिए, भले ही यह आपके क्षेत्र में दिखाई न दे। खगोल विज्ञान में रुचि रखने वाले लोग इसे नासा या अन्य वैज्ञानिक संगठनों के लाइव स्ट्रीम पर देख सकते हैं।

उत्तर प्रदेश: मानसून की विदाई के साथ बढ़ेगी गर्मी और उमस, जानें अगले कुछ दिनों का मौसम

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश में मानसून की वापसी का दौर शुरू हो गया है, जिसके चलते लोगों को अब गर्मी और उमस का सामना करना पड़ेगा। मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिनों तक प्रदेश में मौसम मुख्य रूप से साफ और शुष्क रहेगा, जिससे तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है।

आज का मौसम (21 सितंबर 2025):

​आज पूरे उत्तर प्रदेश में मौसम साफ और धूप वाला रहेगा। दिन का अधिकतम तापमान 33°C तक पहुंच सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 26°C के आसपास रहेगा। पश्चिमी हवाओं के कारण दिन में उमस बनी रहेगी।

यह भी पढ़ें – http://21 सितम्बर 2025, रविवार का राशिफल सभी 12 राशियों के लिए खास भविष्यफल https://rkpnewsup.com/horoscope-for-sunday-september-21-2025-special-predictions-for-all-12-zodiac-signs/

आगामी दिनों का पूर्वानुमान:

  • 22 सितंबर (सोमवार) से 24 सितंबर (बुधवार): इन दिनों भी मौसम में कोई खास बदलाव नहीं आएगा। आसमान साफ रहेगा और धूप खिली रहेगी, जिससे गर्मी का अहसास बढ़ेगा।
  • 25 सितंबर (गुरुवार): कुछ इलाकों में, खासकर पूर्वी उत्तर प्रदेश में, हल्की बूंदाबांदी की संभावना है, जो थोड़ी राहत दे सकती है।
  • 26 सितंबर (शुक्रवार): पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों में बारिश की उम्मीद है, लेकिन यह मानसून की वापसी के बाद होने वाली छिटपुट बारिश होगी।

मानसून की वापसी और इसका असर:

​मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी उत्तर प्रदेश से मानसून की विदाई शुरू हो चुकी है। इसका मतलब है कि अब इस क्षेत्र में भारी बारिश की उम्मीद कम है। हालांकि, पूर्वी उत्तर प्रदेश में अभी भी कुछ जगहों पर बारिश हो सकती है। कुल मिलाकर, सितंबर के आखिरी दिनों तक राज्य में भीषण गर्मी और उमस का सिलसिला जारी रहेगा।

सुनील यादव की मौत से परिवार और क्षेत्र में कोहराम, अपराधियों की तलाश जारी

बलिया (राष्ट्र की परम्परा) हल्दी थाना क्षेत्र के निरुपुर ढाले में शनिवार की शाम लगभग 8 बजे एक भयावह घटना ने पूरे इलाके को दहला दिया। अज्ञात हमलावरों ने सुनील यादव (पुत्र सिपाही यादव) पर फायरिंग की। गोली सीधे सुनील यादव पर लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।

स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। हल्दी और दुबहड़ थाना की टीम घटनास्थल पर पहुंची और घायल को आनन-फानन में अस्पताल पहुंचाया। हालांकि, डॉक्टरों ने इलाज के दौरान सुनील यादव को मृत घोषित कर दिया।

इसे भी पढ़ें – https://rkpnewsup.com/encounter-in-ghaziabad-anil-dujana-gang-shooter-balram-thakur-killed/

घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के परिजन और ग्रामीण अस्पताल पहुंचे, जिससे माहौल और भी भारी हो गया। इस अचानक हुई वारदात से इलाके में भय और आक्रोश फैल गया।

पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। फिलहाल हमलावरों की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जल्द ही दोषियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

ग्रामीणों का आरोप है कि शाम होते ही इलाके में अपराधियों का मनोबल बढ़ जाता है और गश्त की कमी के कारण इस तरह की घटनाएं बढ़ रही हैं। सुनील यादव की हत्या ने न सिर्फ परिवार को अपूरणीय क्षति पहुंचाई है बल्कि पूरे क्षेत्र में शोक और आक्रोश फैलाया है।

सुनील यादव की असमय मृत्यु ने परिवार को अंधकार में छोड़ दिया। उनका परिवार अब न्याय की उम्मीद में पुलिस और प्रशासन की ओर देख रहा है। हर कोई चाहता है कि अपराधियों को जल्द ही कानून के कटघरे में लाया जाए।

🪔 21 से 28 सितम्बर 2025 का साप्ताहिक राशिफल

(पंडित ध्रुव मिश्र द्वारा)

इस सप्ताह 21 सितम्बर से 28 सितम्बर तक सभी 12 राशियों के जातकों के जीवन में नए अवसर, चुनौतियाँ और परिवर्तन देखने को मिलेंगे। आइए जानते हैं आपका सप्ताह कैसा रहेगा।

🔮 मेष राशिफल (Aries Weekly Horoscope 21-28 Sept 2025)

करियर: नौकरीपेशा जातकों को पदोन्नति या नई जिम्मेदारी मिलने की संभावना।
धन: आय में वृद्धि होगी, निवेश से लाभ संभव।
स्वास्थ्य: थकान और सिरदर्द परेशान कर सकते हैं।
प्रेम: प्रेमी जीवन में खुशियों की बहार, शादीशुदा जीवन में मिठास।
🔮 वृषभ राशिफल (Taurus Weekly Horoscope 21-28 Sept 2025)
करियर: नए कॉन्ट्रैक्ट और व्यापार विस्तार के योग।
धन: जमीन-जायदाद से लाभ।
स्वास्थ्य: खान-पान में सावधानी रखें।
प्रेम: रिश्तों में मजबूती, परिवार से सहयोग मिलेगा।
🔮 मिथुन राशिफल (Gemini Weekly Horoscope 21-28 Sept 2025)
करियर: कामकाज में सकारात्मक परिणाम मिलेंगे।
धन: खर्च बढ़ेंगे, पर आय भी बढ़ेगी।
स्वास्थ्य: एलर्जी या त्वचा रोग हो सकते हैं।
प्रेम: लव पार्टनर से मुलाकात संभव।
🔮 कर्क राशिफल (Cancer Weekly Horoscope 21-28 Sept 2025)
करियर: कार्यस्थल पर चुनौतियाँ रहेंगी, धैर्य रखें।
धन: आर्थिक लाभ के अवसर।
स्वास्थ्य: पेट संबंधी समस्या हो सकती है।
प्रेम: दाम्पत्य जीवन सुखमय रहेगा।

🔮 सिंह राशिफल (Leo Weekly Horoscope 21-28 Sept 2025)
करियर: नए अवसर मिलेंगे, प्रमोशन के योग।
धन: खर्च पर नियंत्रण रखें।
स्वास्थ्य: शारीरिक और मानसिक ऊर्जा बनी रहेगी।
प्रेम: लव रिलेशन में स्थिरता आएगी।
🔮 कन्या राशिफल (Virgo Weekly Horoscope 21-28 Sept 2025)
करियर: बिजनेस में लाभ, नए संपर्क बनेंगे।
धन: उधार दिया पैसा वापस मिलेगा।
स्वास्थ्य: घुटनों और कमर दर्द की समस्या।
प्रेम: पार्टनर से सहयोग और सम्मान मिलेगा।
🔮 तुला राशिफल (Libra Weekly Horoscope 21-28 Sept 2025)
करियर: नौकरी बदलने की संभावना।
धन: आय स्थिर रहेगी, निवेश लाभकारी।
स्वास्थ्य: ब्लड प्रेशर नियंत्रित रखें।
प्रेम: लव लाइफ में गलतफहमियां दूर होंगी।
🔮 वृश्चिक राशिफल (Scorpio Weekly Horoscope 21-28 Sept 2025)
करियर: ऑफिस में आपकी राय को महत्व मिलेगा।
धन: रुके हुए पैसे वापस मिलेंगे।
स्वास्थ्य: गले में परेशानी संभव।
प्रेम: दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा।
🔮 धनु राशिफल (Sagittarius Weekly Horoscope 21-28 Sept 2025)
करियर: शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता।
धन: नया निवेश लाभ देगा।
स्वास्थ्य: आँखों का ध्यान रखें।
प्रेम: पार्टनर का सहयोग मिलेगा।
🔮 मकर राशिफल (Capricorn Weekly Horoscope 21-28 Sept 2025)
करियर: कार्यस्थल पर सफलता और सम्मान मिलेगा।
धन: खर्च बढ़ेंगे, बचत पर ध्यान दें।
स्वास्थ्य: थकान और तनाव हो सकता है।
प्रेम: प्रेम संबंध गहरे होंगे।
🔮 कुंभ राशिफल (Aquarius Weekly Horoscope 21-28 Sept 2025)
करियर: नौकरी और बिजनेस दोनों में तरक्की।
धन: आकस्मिक धनलाभ।
स्वास्थ्य: पेट की समस्या परेशान कर सकती है।
प्रेम: रिश्तों में मजबूती आएगी।
🔮 मीन राशिफल (Pisces Weekly Horoscope 21-28 Sept 2025)
करियर: शिक्षा और करियर में बड़ी उपलब्धि।
धन: आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।
स्वास्थ्य: पुरानी बीमारी से राहत।
प्रेम: पार्टनर का प्यार और सहयोग मिलेगा।

21 सितम्बर 2025, रविवार का राशिफल सभी 12 राशियों के लिए खास भविष्यफल

✍️ पंडित ध्रुव मिश्र

मेष राशिफल (Aries Horoscope 21 September 2025)

आज का दिन कार्यक्षेत्र में तरक्की का संदेश दे रहा है। नए संपर्क और निवेश से लाभ मिलेगा। परिवार में सौहार्द बना रहेगा। स्वास्थ्य सामान्य।

वृषभ राशिफल (Taurus Horoscope 21 September 2025)

रविवार आपके लिए आर्थिक मजबूती लाएगा। पुराने कर्ज चुकाने का अवसर मिलेगा। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। यात्रा में लाभ संभव।

मिथुन राशिफल (Gemini Horoscope 21 September 2025)

छात्रों और प्रतियोगी परीक्षार्थियों के लिए अनुकूल दिन। दांपत्य जीवन में रोमांस बढ़ेगा। कोई शुभ समाचार मिलेगा।

कर्क राशिफल (Cancer Horoscope 21 September 2025)

आज मन थोड़ा अस्थिर रहेगा लेकिन कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। नए प्रोजेक्ट की शुरुआत शुभ है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

सिंह राशिफल (Leo Horoscope 21 September 2025)

आज का दिन रचनात्मक कार्यों में सफलता दिलाएगा। सामाजिक मान-सम्मान बढ़ेगा। बच्चों से शुभ समाचार मिलेगा।

कन्या राशिफल (Virgo Horoscope 21 September 2025)

आर्थिक मामलों में लाभदायक दिन। संतान की ओर से शुभ समाचार मिलेगा। दांपत्य जीवन मधुर रहेगा।

तुला राशिफल (Libra Horoscope 21 September 2025)

कारोबार में नए अवसर मिलेंगे। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन की संभावना। परिजनों से सहयोग मिलेगा।

इसे भी पढ़ें – https://rkpnewsup.com/sanatana-dharma-says/

वृश्चिक राशिफल (Scorpio Horoscope 21 September 2025)

स्वास्थ्य में सुधार होगा। आज यात्रा से लाभ संभव है। कोई अटका हुआ काम पूरा होगा। खर्च नियंत्रण में रखें।

धनु राशिफल (Sagittarius Horoscope 21 September 2025)

भाग्य का साथ मिलेगा। नौकरी और व्यापार दोनों में सफलता। मित्रों के साथ समय आनंदमय बीतेगा।

मकर राशिफल (Capricorn Horoscope 21 September 2025)

आज का दिन मिश्रित फल देगा। कार्यक्षेत्र में मेहनत अधिक करनी होगी। परिवार में शांति बनाए रखें।

कुंभ राशिफल (Aquarius Horoscope 21 September 2025)

आर्थिक दृष्टि से लाभकारी दिन। कोई नया स्रोत धन लाभ का बनेगा। प्रेम संबंध मजबूत होंगे।

मीन राशिफल (Pisces Horoscope 21 September 2025)

आज नए अवसर मिलेंगे। भाग्य प्रबल रहेगा। दांपत्य जीवन में मिठास बढ़ेगी। निवेश के लिए दिन शुभ।

सनातन धर्म कहता है कि

कहा गया है सत्य बोलें, प्रिय बोलें,
अप्रिय हो जो वह सत्य नहीं बोलें,
जो प्रिय असत्य हो वह नहीं बोलें,
सनातन धर्म कहता है जो वही बोलें।

“स्वान्तः सुखाय” लिखते रहिए ,
जो उचित लगे वही बोलते रहिए,
जन हित का सदा ध्यान रखिये,
राष्ट्र हित का लक्ष्य महान रखिये।

संसार में जल, अन्न, सुभाषित
तीनों ही जीवन के आभूषण हैं,
फिर तो सभी मंगल ही मंगल हैं,
प्रभू कृपा से सभी राहें सरल हैं।

कभी आशा कभी निराशा है जिंदगी,
कभी तो खुशी का बग़ीचा है जिंदगी,
हंसता रुलाता हुआ राग है जिंदगी,
कड़वे मीठे स्वाद, एहसास जिंदगी।

अंत में कर्मो का हिसाब है जिंदगी,
अन्त में ही क्यों, शुरू से अन्त तक
अपने कर्मों का हिसाब है ज़िन्दगी,
जो भी है प्रभू की देन है ज़िन्दगी।

सुंदर हो न हो, सादगी होनी चाहिए,
खुशबू न हो, पर महक होनी चाहिए,
रिश्ता हो न हो, भावना होनी चाहिए,
उलझी सुलझे का यत्न होना चाहिए।

आदित्य सच्चे मन की अच्छाई कभी
भी व्यर्थ नहीं जाती है, ये वो पूजा है,
जिसकी खोज ईश्वर खुद करते हैं,
और ऐसे भक्त पर कृपा बरसाते हैं।

डॉ कर्नल आदि शंकर मिश्र
‘आदित्य’

गाजियाबाद में एनकाउंटर: अनिल दुजाना गैंग का शूटर बलराम ठाकुर ढेर

50 हजार का इनामी बदमाश 75 लाख की रंगदारी मांगने का आरोपी

गाजियाबाद (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। गाजियाबाद पुलिस क्राइम ब्रांच को शनिवार देर शाम बड़ी सफलता हाथ लगी। कुख्यात अनिल दुजाना गैंग का शूटर और 50,000 रुपये का इनामी बदमाश बलराम ठाकुर को पुलिस ने एनकाउंटर में मार गिराया।

पुलिस के अनुसार बलराम ठाकुर ने हाल ही में गाजियाबाद के मटन स्वीट कारोबारी और एक लोहा व्यापारी से 75 लाख रुपये की रंगदारी मांगी थी। इसके बाद से ही वह पुलिस के राडार पर था।

25 राउंड से ज्यादा गोलियां चलीं

शनिवार शाम पुलिस को सूत्रों से सूचना मिली कि बलराम ठाकुर वेब सिटी थाना क्षेत्र के अंडरपास के पास किसी बड़ी वारदात की फिराक में घूम रहा है। क्राइम ब्रांच प्रभारी अनिल राजपूत और उनकी शॉर्ट टीम ने डीसीपी पीयूष सिंह के नेतृत्व में घेराबंदी की।

इसे भी पढ़ें – https://rkpnewsup.com/us-h-1b-visa-fee-hike-impacts-indian-youth-blames-congress-modi-preaches-self-reliance/

जैसे ही पुलिस बलराम ठाकुर के नजदीक पहुंचा, उसने ताबड़तोड़ गोलियां चलानी शुरू कर दीं। पुलिस और बदमाश के बीच करीब 15 मिनट तक मुठभेड़ चली, जिसमें 25 राउंड से ज्यादा फायरिंग हुई। मुठभेड़ में दो पुलिसकर्मी घायल हो गए। जवाबी कार्रवाई में गोली लगने से बलराम ठाकुर ढेर हो गया।

मौके पर पहुंचे अधिकारी

घटना की जानकारी मिलते ही एडिशनल पुलिस कमिश्नर आलोक प्रियदर्शी मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि बलराम ठाकुर का लंबा आपराधिक इतिहास रहा है और वह अनिल दुजाना गैंग का सक्रिय सदस्य था।

संचारी रोग नियंत्रण अभियान के डिस्ट्रिक्ट टास्क फोर्स की बैठक में डीएम ने दिए निर्देश

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)l जिले में 5 से 30 अक्तूबर तक चलने वाले विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान को सफल बनाने के लिए जिलाधिकारी दिव्या मित्तल ने शनिवार को सलेमपुर तहसील सभागार में डिस्ट्रिक्ट टास्क फोर्स समिति की बैठक की। बैठक में उन्होंने सभी संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने कहा कि शासन की महत्वाकांक्षी योजना के तहत संचारी रोग नियंत्रण और दस्तक अभियान संचालित होगा। उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों से अपेक्षा जताई कि सभी अपने-अपने दायित्वों का निर्वहन लगनशीलता से करें। अभियान का मुख्य उद्देश्य आमजन को संचारी रोगों के प्रति जागरूक करना और उनकी रोकथाम के उपाय सुनिश्चित करना है।उन्होंने शिक्षा विभाग को विद्यालयों में स्वच्छता बनाए रखने, बच्चों को प्रार्थना सभा में फुल बांह के कपड़े पहनने के लिए प्रेरित करने तथा वेक्टर जनित रोगों के प्रति जागरूकता फैलाने का निर्देश दिया। पंचायती राज और नगर विकास विभाग को झाड़ियों की कटाई, नालियों की सफाई, एंटी लार्वा छिड़काव और फॉगिंग कराने के निर्देश दिए गए। कृषि रक्षा विभाग को चूहों और छछूंदरों के नियंत्रण के लिए किसानों को जागरूक करने को कहा गया।जिला मलेरिया अधिकारी सीपी मिश्रा ने जानकारी दी कि संचारी रोग जागरूकता अभियान 5 से 31 अक्तूबर तक तथा दस्तक अभियान 11 से 31 अक्तूबर तक चलेगा। बरसात के मौसम में जलभराव और गंदगी से मच्छरजनित बीमारियाँ फैलती हैं, इसलिए घर-घर स्वास्थ्य विभाग की टीम जाकर रोगग्रस्त व्यक्तियों की पहचान करेगी। उन्होंने कहा कि अभियान को सफल बनाने के लिए विभागीय समन्वय जरूरी है।
बैठक में एसडीएम दिशा श्रीवास्तव, एसीएमओ डॉ. अजय शाही, डीटीओ डॉ. राजेश कुमार, सहायक मलेरिया अधिकारी सुधाकर, सहयोगी संस्था सीफार के प्रतिनिधि सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं प्रभारी चिकित्साधिकारी उपस्थित रहे।

दस्तक अभियान तथा संचारी रोग नियंत्रण हेतु डीएम ने की बैठक, दिया निर्देश

0

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी सन्तोष कुमार शर्मा की अध्यक्षता में दस्तक अभियान तथा संचारी रोग नियंत्रण अभियान अक्टूबर माह की बैठक की गयी।
संचारी रोग नियंत्रण अभियान 05 अक्टूबर 2025 से 31 अक्टूबर 2025 तक संचालित होगा। जिलाधिकारी द्वारा मुख्य चिकित्साधिकारी को इस अभियान को सफल बनाये जाने हेतु निर्देशित किया गया कि अभियान हेतु प्रभावी कम्यूनिकेशन प्लान तैयार किया जाए, जिसमें जिलाअस्पताल, सीएचसी,पीएचसी, ग्राम स्तर से तथा नगर पालिका,पंचायत स्तर पर कम से कम पांच-पांच व्यक्तियों का सम्पर्क नम्बर दर्ज किया जाये। उन्होंने कहा कि इससे ग्राम व नगर स्तर पर चल रहे कार्यक्रमों की जानकारी प्राप्त हो सकेगी और अभियान की प्रभावकारिता सुनिश्चित की जा सकेगी।
जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि घरों के आस- पास, कूलर, टायर व अन्य जगहों पर पानी को जमा न हो इसके लिए लोगों को जागरूक किया जाए। उन्होंने जिला पंचायत राज अधिकारी व अधिशासी अधिकारियों को निर्देश दिया कि फॉगिंग व एंटीलार्वा का नियमित छिड़काव सुनिश्चित कराएं, ताकि मच्छरों से पनपने वाले रोगों विशेषकर जेई,एईएस प्रभावी उन्मूलन किया जा सके।
उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि इस अभियान के अन्तर्गत ब्लाक स्तरीय बैठको में ग्राम स्तरीय अधिकारी जैसे आशा, एएनएम, आंगनवाडी, ग्राम पंचायत व विकास अधिकारी की उपस्थिति अनिवार्य होगी। उन्होंने ब्लॉक स्तरीय बैठकों को अधिक उत्पादक और प्रभावी बनाने हेतु निर्देशित किया। कहा कि संचारी रोग नियंत्रण अभियान के निरीक्षण के समय शिथिलता या लापरवाही मिलने पर सम्बंधित अधिकारी व कर्मचारी का उत्तरदायित्व मानते हुए उनके विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जायेगी।
उन्होंने कहा कि सभी विभाग समूह भावना के साथ कार्य करेंगे तो इस अभियान के द्वारा संचारी रोग एईएस, जेईएस,डेंगू, चिकनगुनिया,कालाजार ,स्क्रब, टाइफाइड, फाइलेरिया,आदि से ग्रसित रोगों को निश्चित ही समाप्त किया जा सकता है।
बैठक में जिलास्तरीय अधिकारी कलेक्ट्रेट सभागार में और अन्य लोग ऑन-लाइन मोड में मौजूद रहे। उन्होंने बैठक से ऑन-लाइन और ऑफ-लाइन दोनों माध्यमों से अनुपस्थित अधिकारियों को स्पष्टीकरण जारी करने और जवाब संतोषजनक न होने पर कार्यवाही हेतु निर्देशित किया।
इस दौरान बैठक में मुख्य चिकित्साधिकारी सहित सम्बन्धित विभागों के प्रभारी सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहें।

भीषण सड़क हादसे मे तीन लोग घायल

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के करमवा चौराहे पर शनिवार शाम को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। हादसे में दो छात्र और एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और भारी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए।
घायलों को तत्काल पास स्थित चंदन मेडिकल स्टोर के निकट गैस गोदाम पर उपचार के लिए ले जाया गया, जहां उनका प्राथमिक इलाज जारी है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से यह हादसा हुआ। सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और हालात को नियंत्रित करने में जुटी है।

लम्पी टीकाकरण का नोडल आफिसर ने किया स्थलीय निरीक्षण

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l जनपद में लम्पी स्कीन डिजीज के नियंत्रण हेतु लगातार टीकाकरण एवं संक्रमित पशुओं का चिकित्सा कार्य पशुपालन विभाग द्वारा किया जा रहा है। शासन द्वारा नामित नोडल आफिसर डॉ अरविन्द कुमार गिरि, संयुक्त निदेशक ने सभी विकास खंडो में स्थलीय निरीक्षण कर टीकाकरण एवं चिकित्सा व्यवस्था की सभी जानकारी लेकर जो भी कमी पायी जा रही है तत्काल दुरूस्त करने हेतु पशु-चिकित्सकों एवं अन्य कर्मचारियों को निर्देश दिया । विकास खंड बैतालपुर अन्तर्गत ग्राम भूड़ीपाकड़ में नोडल आफिसर के साथ उपमुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ ओमप्रकाश प्रजापति ने टीकाकरण के दौरान निरीक्षण किया गया, मौके पर पशु चिकित्साधिकारी डॉ दिग्विजय यादव,पशुधन प्रसार अधिकारी निशाकान्त तिवारी, सुभाष चन्द्र एवं पैरावेट आयुष कुमार श्रीवास्तव पशुओं का टीका एवं उपचार करते हुए मिले। जनपद में अबतक 136900 पशुओं को लम्पी का टीका लगाया जा चुका है शेष 5600 पशुओं को भी शीघ्र टीका लगाने के लिए नोडल आफिसर ने निर्देश दिया।

अमेरिका का H-1B वीज़ा शुल्क बढ़ा, भारतीय युवाओं पर असर; कांग्रेस पर ठीकरा, मोदी ने दी आत्मनिर्भरता की सीख

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)अमेरिका ने एच-1बी वीज़ा शुल्क में भारी वृद्धि की घोषणा की है, जिससे भारत के युवाओं और तकनीकी पेशेवरों के लिए अमेरिका में रोजगार और उच्च शिक्षा के अवसर कठिन हो गए हैं। इस फैसले के बाद कांग्रेस ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमेरिकी दबाव के सामने कमजोर पड़ गए हैं। लेकिन वास्तविकता यह है कि भारत की इस निर्भरता के लिए कांग्रेस का दशकों लंबा शासन जिम्मेदार रहा है, जिसने युवाओं को पर्याप्त रोजगार और अवसर उपलब्ध कराने में असफलता दिखाई।

इसे भी पढ़ें – https://rkpnewsup.com/malayalam-superstar-mohanlal-to-receive-dadasaheb-phalke-award-2023-a-proud-moment-for-indian-cinema/

कांग्रेस शासन के लंबे दौर में उच्च तकनीकी उद्योगों, स्टार्टअप्स और कौशल विकास पर पर्याप्त ध्यान नहीं दिया गया। ग्रामीण और अर्ध-शहरी क्षेत्रों में रोजगार सृजन ठहराव पर रहा, जिसके कारण लाखों युवा शिक्षा और रोजगार के लिए विदेश जाने को मजबूर हुए। यही कारण है कि आज अमेरिका का H-1B वीज़ा शुल्क बढ़ने जैसे फैसले भारत के युवाओं पर बड़ा असर डालते हैं।

वहीं, मोदी सरकार ने युवाओं को देश में ही अवसर उपलब्ध कराने के लिए ‘मेक इन इंडिया’, ‘स्टार्टअप इंडिया’ और ‘अटल इनोवेशन मिशन’ जैसी योजनाओं को बढ़ावा दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के भावनगर में ‘समुद्र से समृद्धि’ कार्यक्रम में 34,200 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करते हुए स्पष्ट कहा कि “दूसरों पर निर्भरता भारत की सबसे बड़ी दुश्मन है। हमें चिप्स से लेकर जहाजों तक अपनी क्षमताओं का विकास करना होगा।”

उद्योग जगत ने भी अमेरिकी फैसले पर चिंता जताई है। इंफोसिस के पूर्व सीएफओ मोहनदास पई ने कहा कि एच-1बी वीज़ा शुल्क से कंपनियों के आवेदन जरूर घट सकते हैं, लेकिन यह धारणा गलत है कि कंपनियां सिर्फ सस्ता श्रम पाने के लिए इन वीज़ाओं का इस्तेमाल करती हैं। शीर्ष 20 एच-1बी नियोक्ताओं का औसत वेतन 1 लाख अमेरिकी डॉलर से अधिक है।

इसे भी पढ़ें – https://rkpnewsup.com/chandan-rivers-furious-form-on-the-second-day-red-mark-crossed-villagers-in-panic/

नीति आयोग के पूर्व सीईओ अमिताभ कांत का मानना है कि अमेरिका का यह कदम नवाचार और स्टार्टअप्स की अगली लहर को भारत की ओर मोड़ेगा। “अमेरिका का नुकसान भारत का लाभ होगा।” वहीं, नैस्कॉम ने चेताया कि वीज़ा शुल्क वृद्धि से भारतीय आईटी कंपनियों पर असर पड़ सकता है, हालांकि कंपनियां पहले से ही स्थानीय नियुक्तियों को बढ़ाकर वीज़ा निर्भरता घटा रही हैं।

कुल मिलाकर, अमेरिका का यह फैसला भारत के लिए चुनौती जरूर है, लेकिन आत्मनिर्भरता की दिशा में उठाए गए कदम भारतीय युवाओं को नए अवसर भी देंगे।

पीड़ित गरीबों के टूटे घर देखकर भावुक हो उठे पूर्व मंत्री ब्रह्मा शंकर त्रिपाठी

बघौचघाट/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)l जिले जिले के पथरदेवा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत तरकुलवा के महुआपाटन में भाजपा सरकार द्वारा द्वेषवश महुआ पाटन बाजार के लगभग डेढ़ सौ ग्रामवासियों के घर गिराने का नोटिस चस्पा कर दिया गया है। अब तक करीब 20–30 गरीब परिवारों के घर तोड़े भी जा चुके हैं।
इस अन्यायपूर्ण कार्यवाही की जानकारी मिलते ही सपा के पूर्व कैबिनेट मंत्री ब्रह्मा शंकर त्रिपाठी अपने प्रतिनिधिमंडल के साथ शनिवार को मौके पर पहुंचे और पीड़ित परिवारों की पीड़ा सुनी।पीड़ित गरीबों के टूटे घर देखकर वे भावुक हो उठे। श्री त्रिपाठी ने सरकार से यह मांग की है कि जिन गरीबों के घर तोड़े गए हैं उन्हें 20 लाख रुपये का मुआवजा दिया जाए।वही शेष घरों को तोड़ने के लिए लगाए गए नोटिस को तत्काल वापस लिया जाए एवं जिला अधिकारी स्वयं आकर मौका का निरीक्षण करें।
अन्यथा एक नवम्बर से डेरा डालो घेरा डालो के रूप में बृहद आंदोलन किया जायेगा और सपा सरकार बनते ही जिनका घर गिरा हैं उनको 25-25 लाख रुपया दिलाने का कार्य करूँगा।
इस मौके पर विधानसभा अध्यक्ष फखरुद्दीन खान,संजय कुमार मल्ल,सुभाष पाठक,भगवती मिश्रा,रामशंकर कुशवाहा,राकेश राय,उमेश यादव,मुकेश सिंह सेंगर आदि मौजूद रहे।

अज्ञात बदमाशों ने युवक को मारी गोली, हालत गंभीर

बरहज (देवरिया)। थाना क्षेत्र में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। शनिवार कि दोपहर भैंस की रखवाली करने जा रहे एक युवक को अज्ञात बदमाशों ने गोली मार दी। गोली उसके कनपटी को छूकर निकल गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

जानकारी के अनुसार पचौहा बाईपास निवासी सुरेंद्र यादव (30) पुत्र राम अवतार यादव अपने घर से दिन के समय भैंसों की देखरेख करने के लिए परसिया देवार जा रहे थे। बताया जा रहा है कि जैसे ही वह नौका टोला वेलडाड के पास पहुंचे, पहले से घात लगाए बदमाशों ने उन पर हमला बोल दिया और सिर पर गोली चला दी। गोली कनपटी छूकर निकल गई, जिससे सुरेंद्र लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़े।

फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरहज पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखते हुए महर्षि देवराहा बाबा मेडिकल कॉलेज, देवरिया रेफर कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू कर दी है। फिलहाल गोली मारने के कारणों का पता नहीं चल सका है। घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। पुलिस अज्ञात बदमाशों की तलाश में जुटी हुई है।

मलयालम सुपरस्टार मोहनलाल को दादासाहेब फाल्के पुरस्कार 2023, भारतीय सिनेमा के लिए गौरव का क्षण

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)भारतीय सिनेमा जगत से एक बड़ी और ऐतिहासिक खबर सामने आई है। मलयालम सुपरस्टार मोहनलाल को भारतीय फिल्म उद्योग के सर्वोच्च सम्मान दादासाहेब फाल्के पुरस्कार 2023 से सम्मानित किया जाएगा। इसकी आधिकारिक घोषणा शनिवार को सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय की ओर से की गई।

मंत्रालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (X) पर पोस्ट करते हुए लिखा—
“मोहनलाल की असाधारण फिल्मी यात्रा आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा है। यह महान अभिनेता, निर्देशक और निर्माता भारतीय सिनेमा में अपने अमूल्य योगदान के लिए दादासाहेब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किए जा रहे हैं।”

यह सम्मान 71वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह में 23 सितंबर को प्रदान किया जाएगा। इस अवसर पर भारतीय फिल्म उद्योग की तमाम दिग्गज हस्तियां मौजूद रहेंगी। यह पल न केवल मलयालम सिनेमा बल्कि पूरे भारतीय फिल्म जगत के लिए गर्व और सम्मान का क्षण होगा।

इसे भी पढ़ें – https://rkpnewsup.com/bjp-councillors-body-found-hanging-in-his-office-suicide-suspected/

मोहनलाल ने अपने चार दशक लंबे करियर में 350 से अधिक फिल्मों में अभिनय किया है। उन्होंने न केवल मलयालम बल्कि तमिल, तेलुगु, हिंदी और कन्नड़ फिल्मों में भी अपनी अभिनय प्रतिभा से दर्शकों का दिल जीता है। उनकी फिल्मों में जहां गहरे सामाजिक संदेश देखने को मिलते हैं, वहीं मनोरंजन का भरपूर रंग भी झलकता है। यही वजह है कि वे केवल दक्षिण भारत ही नहीं, बल्कि पूरे देश और विश्वभर में बेहद लोकप्रिय हैं।

मोहनलाल इससे पहले भी कई प्रतिष्ठित पुरस्कार जीत चुके हैं। उन्हें सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के लिए दो बार राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिला है। इसके अलावा उन्होंने कई राज्य स्तरीय पुरस्कार और फिल्मफेयर अवार्ड्स भी हासिल किए हैं। 2001 में भारत सरकार ने उन्हें पद्मश्री और 2019 में पद्म विभूषण से सम्मानित किया था।

इसे भी पढ़ें – https://rkpnewsup.com/bomb-threats-to-delhi-ncr-schools-turn-out-to-be-fake-police-investigation-underway/

फिल्म जगत के जानकार मानते हैं कि दादासाहेब फाल्के पुरस्कार, मोहनलाल के शानदार करियर का एक और स्वर्णिम अध्याय साबित होगा। उनके प्रशंसक इस घोषणा से बेहद उत्साहित हैं और सोशल मीडिया पर लगातार उन्हें बधाइयां दे रहे हैं।

मोहनलाल की बहुमुखी प्रतिभा और बदलते किरदार न सिर्फ मलयालम सिनेमा को नई ऊंचाइयों तक ले गए हैं बल्कि भारतीय सिनेमा को अंतरराष्ट्रीय मंच पर भी पहचान दिलाई है। यही वजह है कि यह सम्मान पूरे देश के लिए गर्व का क्षण है।