Tuesday, July 14, 2026
Home Blog Page 669

मलयालम सुपरस्टार मोहनलाल को दादासाहेब फाल्के पुरस्कार 2023, भारतीय सिनेमा के लिए गौरव का क्षण

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)भारतीय सिनेमा जगत से एक बड़ी और ऐतिहासिक खबर सामने आई है। मलयालम सुपरस्टार मोहनलाल को भारतीय फिल्म उद्योग के सर्वोच्च सम्मान दादासाहेब फाल्के पुरस्कार 2023 से सम्मानित किया जाएगा। इसकी आधिकारिक घोषणा शनिवार को सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय की ओर से की गई।

मंत्रालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (X) पर पोस्ट करते हुए लिखा—
“मोहनलाल की असाधारण फिल्मी यात्रा आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा है। यह महान अभिनेता, निर्देशक और निर्माता भारतीय सिनेमा में अपने अमूल्य योगदान के लिए दादासाहेब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किए जा रहे हैं।”

यह सम्मान 71वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह में 23 सितंबर को प्रदान किया जाएगा। इस अवसर पर भारतीय फिल्म उद्योग की तमाम दिग्गज हस्तियां मौजूद रहेंगी। यह पल न केवल मलयालम सिनेमा बल्कि पूरे भारतीय फिल्म जगत के लिए गर्व और सम्मान का क्षण होगा।

इसे भी पढ़ें – https://rkpnewsup.com/bjp-councillors-body-found-hanging-in-his-office-suicide-suspected/

मोहनलाल ने अपने चार दशक लंबे करियर में 350 से अधिक फिल्मों में अभिनय किया है। उन्होंने न केवल मलयालम बल्कि तमिल, तेलुगु, हिंदी और कन्नड़ फिल्मों में भी अपनी अभिनय प्रतिभा से दर्शकों का दिल जीता है। उनकी फिल्मों में जहां गहरे सामाजिक संदेश देखने को मिलते हैं, वहीं मनोरंजन का भरपूर रंग भी झलकता है। यही वजह है कि वे केवल दक्षिण भारत ही नहीं, बल्कि पूरे देश और विश्वभर में बेहद लोकप्रिय हैं।

मोहनलाल इससे पहले भी कई प्रतिष्ठित पुरस्कार जीत चुके हैं। उन्हें सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के लिए दो बार राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिला है। इसके अलावा उन्होंने कई राज्य स्तरीय पुरस्कार और फिल्मफेयर अवार्ड्स भी हासिल किए हैं। 2001 में भारत सरकार ने उन्हें पद्मश्री और 2019 में पद्म विभूषण से सम्मानित किया था।

इसे भी पढ़ें – https://rkpnewsup.com/bomb-threats-to-delhi-ncr-schools-turn-out-to-be-fake-police-investigation-underway/

फिल्म जगत के जानकार मानते हैं कि दादासाहेब फाल्के पुरस्कार, मोहनलाल के शानदार करियर का एक और स्वर्णिम अध्याय साबित होगा। उनके प्रशंसक इस घोषणा से बेहद उत्साहित हैं और सोशल मीडिया पर लगातार उन्हें बधाइयां दे रहे हैं।

मोहनलाल की बहुमुखी प्रतिभा और बदलते किरदार न सिर्फ मलयालम सिनेमा को नई ऊंचाइयों तक ले गए हैं बल्कि भारतीय सिनेमा को अंतरराष्ट्रीय मंच पर भी पहचान दिलाई है। यही वजह है कि यह सम्मान पूरे देश के लिए गर्व का क्षण है।

“भारत की टॉप 10 Health Insurance Policies 2025 – Premium & Benefits”

आज के समय में हेल्थ इंश्योरेंस हर परिवार के लिए ज़रूरी हो गया है। बढ़ते इलाज के खर्च और महंगाई के बीच सही पॉलिसी आपके पूरे परिवार को financial सुरक्षा देती है। 2025 में कई बीमा कंपनियों ने अपने नए प्लान्स और अपडेटेड प्रीमियम लॉन्च किए हैं। इस आर्टिकल में हम आपको भारत की टॉप 10 Health Insurance Policies 2025 के बारे में बताएंगे।

01. Star Health Insurance – Family Health Optima

Coverage: ₹25 लाख तक

Premium: ₹8,000 से शुरू

Features: Family floater plan, maternity cover, 10,000+ cashless hospitals

02. HDFC ERGO – Optima Restore

Coverage: ₹50 लाख तक

Premium: ₹9,500 से शुरू

Features: Restore benefit, global coverage, no-claim bonus

03. ICICI Lombard Health Shield

Coverage: ₹10 लाख – ₹25 लाख

Premium: ₹7,800 से शुरू

Features: Cashless claim, wellness program, 24×7 helpline

04. Care Health Insurance – Care Plus

Coverage: ₹25 लाख – ₹1 करोड़

Premium: ₹12,000 से शुरू

Features: High coverage, free annual checkup, pre-existing disease cover

05. Max Bupa Health Companion

Coverage: ₹20 लाख तक

Premium: ₹9,000 से शुरू

Features: Family floater, OPD benefits, hospital cash allowance

06. New India Assurance Mediclaim

Coverage: ₹15 लाख तक

Premium: ₹6,500 से शुरू

Features: Trusted govt company, maternity cover, critical illness add-on

07. Religare Care Health Plan

Coverage: ₹10 लाख – ₹1 करोड़

Premium: ₹11,000 से शुरू

Features: Global coverage, AYUSH treatment, no-claim bonus

08. Bajaj Allianz Health Guard

Coverage: ₹10 लाख – ₹50 लाख

Premium: ₹8,200 से शुरू

Features: Maternity benefits, ambulance cover, wellness rewards

09. Aditya Birla Activ Health Platinum

Coverage: ₹20 लाख – ₹2 करोड़

Premium: ₹13,000 से शुरू

Features: Chronic disease management, free doctor consultation, fitness benefits

10. SBI Health Insurance – Arogya Plus

Coverage: ₹5 लाख – ₹20 लाख

Premium: ₹6,000 से शुरू

Features: SBI का भरोसा, cashless hospitals, OPD + maternity cover

Health Insurance खरीदने से पहले ध्यान दें

Claim Settlement Ratio (CSR) जरूर देखें।आपके शहर के hospitals पॉलिसी में शामिल हैं या नहीं, ये चेक करें।Premium vs Coverage का सही balance चुनें।Family needs (Maternity, Parents, Children) को ध्यान में रखकर plan लें।

2025 में सही Health Insurance Policy चुनना हर परिवार के लिए ज़रूरी है। ऊपर बताई गई पॉलिसियां भारत की सबसे भरोसेमंद और लोकप्रिय हैं। अपनी ज़रूरत और बजट के हिसाब से सही प्लान चुनकर आप भविष्य की medical emergencies से बच सकते हैं।

नो-मैन्स लैंड के किनारे किराना दुकान में चोरी, नगदी व सामान सहित लाखों का नुकसान

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा) परसामलिक थाना अंतर्गत अहिरौली परसौनी चौराहे पर स्थित एक किराना दुकान में अज्ञात चोरों ने शुक्रवार की देर रात शटर का ताला तोड नगदी सहित लाखों का सामान चोरी कर लिया। यह दुकान नो-मैन्स लैंड के पास बार्डर डेवलपमेंट सड़क के किनारे स्थित है।
प्राप्त समाचार के अनुसार अहिरौली गांव के निवासी परवेज पुत्र हकीम की किराना दुकान में चोरों ने शटर का ताला तोड़कर काउंटर में रखे लगभग पचास हजार रुपये नगद, बैल कोल्हू तेल, काजू बादाम सहित अन्य सामान चोरी कर लिया। कुल मिलाकर लगभग एक लाख रुपये की चोरी बताई जा रही है। शनिवार सुबह जब दुकानदार परवेज दुकान पर पहुंचे तो शटर का ताला टूटा मिला और अंदर सामान बिखरा पड़ा था। पीड़ित ने तत्काल थाना परसामलिक में पहुंच कर लिखित शिकायत दर्ज कराई और कार्रवाई की मांग की।
ग्रामीणों का कहना है कि इन दिनों क्षेत्र में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। गांव-गांव में दहशत का माहौल है। मुख्य सड़क पर स्थित दुकान में चोरी होना पुलिस गश्त और एसएसबी की कार्य प्रणाली पर सवाल खड़ा करता है। ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द चोरी का खुलासा करने और दोषियों को पकड़ने की मांग की है।
थानाध्यक्ष परसामलिक ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही जांच शुरू कर दी गई है। जल्द ही चोरी की घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।

रतनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में जन औषधि केंद्र बंद, मरीज महंगी दवाइयां खरीदने पर मजबूर

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। नौतनवा क्षेत्र के रतनपुर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में संचालित जन औषधि केंद्र पिछले दो माह से बंद होने के कारण स्थानीय लोगों में आक्रोश व्याप्त है। मरीजों को मजबूरन बाहर की महंगी दवाईयां खरीदनी पड़ रही हैं।
प्राप्त समाचार के अनुसार तहसील नौतनवां सम्पूर्ण समाधान दिवस में शिकायतकर्ता प्रभाकर पाण्डेय एडवोकेट ने अधीक्षक सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र रतनपुर के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। उनका कहना है कि प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार सभी सरकारी स्वास्थ्य केंद्र पर सस्ती व गुणवत्ता पूर्ण दवाईयां उपलब्ध कराने के लिए जन औषधि केंद्र खोले जाने थे, लेकिन रतनपुर स्वास्थ्य केंद्र में पूर्व में संचालित जन औषधि केंद्र को बंद कर दिया गया और दो माह बाद भी इसे पुनः चालू नहीं किया गया।
शिकायतकर्ता ने
आरोप लगाया है कि महंगी दवाइयों से कमीशन लेने के उद्देश्य से यह केंद्र बंद कराया गया, जिससे मरीजों पर आर्थिक बोझ बढ़ रहा है। उन्होंने जिला प्रशासन से मांग की है कि रतनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में तत्काल जन औषधि केन्द्र चालू कराया जाए, ताकि आम जनता को राहत मिल सके।

चंदन नदी का दूसरे दिन रौद्र रूप,लाल निशान पार,दहशत में ग्रामीण

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। लगातार हो रही मूसलाधार बारिश से चंदन नदी का जल स्तर दूसरे दिन भी खतरे की लाल रेखा पार कर गया है। नदी की तेज बहाव वाली धारा अब दोनों किनारों को लबालब भर चुकी है। नदी का यह उफान आस-पास के गांवों के लिए चिंता का सबब बन गया है। ग्रामीणों में भय का माहौल है, लोग रात भर जागकर हालात पर नजर बनाए हुए हैं।
चंदन नदी के किनारे बसे गांव भरवलिया, बसंतपुर, बोदना, मैरी, सूकरहर, बकुलडीहा, नौनिया व तुर्कहिया माधवनगर के खेत और सीवान पानी से भरा है। क्षेत्र में पानी का दबाव अधिक है। सबसे बड़ी चिंता पशु पालकों में है। पशुओं के चारे की व्यवस्था करना कठिन हो गया है, जिससे उनका पालन-पोषण चुनौती बन गया है।
क्षेत्र के पशुपालक अनिरुद्ध यादव, सुरेश यादव, भरत यादव, करण यादव, नंद कुमार यादव, नंदू प्रसाद, राजेश कुमार,कोइल तथा धवल आदि ने बताया कि लगातार तीन दिनों से रुक-रुक कर हो रही भारी बारिश ने जन-जीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। पशुओं के साथ पूरा दिन सड़कों पर बीत रहा है। घर में रखा भूसा भीग गया है। बारिश से मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है। जिससे काफी परेशानी हो रही है। गांवों की कच्ची सड़कों पर पानी और कीचड़ से आवागमन मुश्किल हो गया है। कई घरों में बरसाती पानी घुसने से लोगों को सुरक्षित स्थानों पर सामान पहुंचाने की मशक्कत करनी पड़ रही है। वहीं सिंचाई विभाग और प्रशासन ने हालात पर पैनी नजर रखी है। राजस्व और आपदा प्रबंधन टीमें अलर्ट पर हैं। बांध और तटबंधों का निरंतर निरीक्षण किया जा रहा है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि नदी के किनारे न जाएं और मवेशियों को ऊंचे और सुरक्षित स्थानों पर कर दें। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगर पहाड़ी क्षेत्रों में बारिश नहीं थमा, तो चंदन नदी का जल स्तर में वृद्धि होने की संभावना है। जिससे प्रभावित गांवों की मुश्किलें और बढ़ेंगी। ग्रामीणों ने मांग की है कि प्रशासन जल्द से जल्द राहत और बचाव की ठोस व्यवस्था करे। लगातार बढ़ते जल स्तर ने इस क्षेत्र में बाढ़ जैसे हालात पैदा कर दिए हैं। लोग इंद्र देव से प्रार्थना कर रहे हैं कि आसमान से बरसते बादल थम जाएं, जिससे चंदन नदी की उफान भरी धारा शांत हो सके।

अज्ञात बदमाशों ने युवक को मारी गोली, हालत गंभीर

बरहज (देवरिया)। थाना क्षेत्र में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। शनिवार कि दोपहर भैंस की रखवाली करने जा रहे एक युवक को अज्ञात बदमाशों ने गोली मार दी। गोली उसके कनपटी को छूकर निकल गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

जानकारी के अनुसार पचौहा बाईपास निवासी सुरेंद्र यादव (30) पुत्र राम अवतार यादव अपने घर से दिन के समय भैंसों की देखरेख करने के लिए परसिया देवार जा रहे थे। बताया जा रहा है कि जैसे ही वह नौका टोला वेलडाड के पास पहुंचे, पहले से घात लगाए बदमाशों ने उन पर हमला बोल दिया और सिर पर गोली चला दी। गोली कनपटी छूकर निकल गई, जिससे सुरेंद्र लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़े।

फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरहज पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखते हुए महर्षि देवराहा बाबा मेडिकल कॉलेज, देवरिया रेफर कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू कर दी है। फिलहाल गोली मारने के कारणों का पता नहीं चल सका है। घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। पुलिस अज्ञात बदमाशों की तलाश में जुटी हुई है।

पीड़ित गरीबों के टूटे घर देखकर भावुक हो उठे पूर्व मंत्री ब्रह्मा शंकर त्रिपाठी

बघौचघाट/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)
पथरदेवा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत तरकुलवा के महुआपाटन में भाजपा सरकार द्वारा द्वेषवश महुआ पाटन बाजार के लगभग डेढ़ सौ ग्रामवासियों के घर गिराने का नोटिस चस्पा कर दिया गया है। अब तक करीब 20–30 गरीब परिवारों के घर तोड़े भी जा चुके हैं।
इस अन्यायपूर्ण कार्यवाही की जानकारी मिलते ही सपा के पूर्व कैबिनेट मंत्री ब्रह्मा शंकर त्रिपाठी अपने प्रतिनिधिमंडल के साथ शनिवार को मौके पर पहुंचे और पीड़ित परिवारों की पीड़ा सुनी।पीड़ित गरीबों के टूटे घर देखकर वे भावुक हो उठे। श्री त्रिपाठी ने सरकार से यह मांग की है कि जिन गरीबों के घर तोड़े गए हैं उन्हें 20 लाख रुपये का मुआवजा दिया जाए।वही शेष घरों को तोड़ने के लिए लगाए गए नोटिस को तत्काल वापस लिया जाए।एवं जिला अधिकारी महोदय स्वयं आकर मौका का निरीक्षण करें।
अन्यथा एक नवम्बर से डेरा डालो घेरा डालो के रूप में बृहद आंदोलन किया जायेगा। और सपा सरकार बनते ही जिनका घर गिरा हैं उनको 25-25 लाख रुपया दिलाने का कार्य करूँगा।
इस मौके पर विधानसभा अध्यक्ष फखरुद्दीन खान,संजय कुमार मल्ल,सुभाष पाठक,भगवती मिश्रा,रामशंकर कुशवाहा,राकेश राय,उमेश यादव,मुकेश सिंह सेंगर आदि मौजूद रहे।

भाजपा पार्षद का कार्यालय में फंदे से लटका मिला शव, आत्महत्या का संदेह

तिरुवनंतपुरम (राष्ट्र की परम्परा)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक नेता और नगर निगम पार्षद, के. अनिल कुमार, शनिवार सुबह अपने कार्यालय में फंदे से लटके पाए गए। पुलिस ने इसे आत्महत्या का संदिग्ध मामला बताया है और जांच शुरू कर दी है।

​प्रमुख विवरण:
  • मृतक का नाम: के. अनिल कुमार, तिरुमला वार्ड से भाजपा पार्षद।
  • घटनास्थल: उनका कार्यालय कक्ष।
  • समय: सुबह लगभग 9 बजे।
  • संदिग्ध कारण: शुरुआती रिपोर्टों के अनुसार, वह एक सहकारी समिति में वित्तीय समस्याओं को लेकर परेशान थे।

​स्थानीय लोगों ने बताया कि अनिल कुमार को सुबह उनके कार्यालय में देखा गया था, जिसके बाद उनका शव मिला। टेलीविजन चैनलों ने यह भी दावा किया है कि उनके शव के पास से एक सुसाइड नोट मिला है, जिसमें कथित तौर पर कुछ भाजपा नेताओं के खिलाफ टिप्पणियां हैं। हालांकि, पुलिस ने अभी तक इस दावे की पुष्टि नहीं की है।

​इस घटना पर, भाजपा की जिला इकाई के अध्यक्ष वी.वी. राजेश ने कहा कि अनिल कुमार लंबे समय से वित्तीय परेशानियों से जूझ रहे थे। पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है।

Disclaimer: यह रिपोर्ट प्रारंभिक जानकारी पर आधारित है। मामले की पुलिस जांच जारी है, और जब तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हो जाती, तब तक इसे एक संदिग्ध घटना मानें।

दिल्ली-एनसीआर के स्कूलों में बम की धमकी: निकलीं फर्जी, पुलिस की जांच जारी

​नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। शनिवार सुबह दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCR) के 100 से ज्यादा स्कूलों में बम रखे होने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया। हालांकि, सघन तलाशी अभियान के बाद पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों ने इन धमकियों को फर्जी पाया।

​पुलिस के मुताबिक, ये धमकियाँ सुबह 6:10 बजे एक ही ईमेल आईडी ‘टेरराइज़र्स111’ से भेजी गईं, जिसने पहले भी इसी तरह की गतिविधियां की हैं। ईमेल का विषय था, “आपके भवन में बम रखे गए हैं-कदम उठाएं या आपदा का सामना करें।”

​धमकी मिलने के तुरंत बाद, दिल्ली पुलिस, बम निरोधक दस्ते और दिल्ली दमकल सेवा (DFS) की टीमें हरकत में आईं। द्वारका के डीपीएस (DPS), कृष्णा मॉडल पब्लिक स्कूल, सर्वोदय विद्यालय और नजफगढ़ के माता विद्या देवी पब्लिक स्कूल समेत कई बड़े स्कूलों को खाली करा लिया गया और उनके परिसरों की तलाशी ली गई।

​जांच के बाद, अधिकारियों ने पुष्टि की कि कोई भी संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है और ये धमकियां केवल दहशत फैलाने के लिए थीं। पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है ताकि यह पता लगाया जा सके कि इस साजिश के पीछे किसका हाथ है। ​यह घटना दिखाती है कि कैसे कुछ तत्व समाज में अराजकता फैलाने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह से सतर्क हैं।

गयाजी में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किया पिंडदान, पूर्वजों की आत्मा की शांति के लिए मांगी प्रार्थना

गयाजी/बिहार (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बिहार के गयाजी स्थित प्रसिद्ध विष्णुपद मंदिर में अपने पूर्वजों की आत्मा की शांति और मोक्ष के लिए पिंडदान और जल तर्पण किया। यह अनुष्ठान हिंदू धर्म की प्राचीन परंपरा का एक अभिन्न अंग है, जिसके तहत पितृ पक्ष के दौरान पूर्वजों को याद किया जाता है।

​विष्णुपद मंदिर ट्रस्ट के कार्यकारी अध्यक्ष, शंभू लाल विट्ठल ने बताया कि राष्ट्रपति ने पूरी श्रद्धा के साथ पूजा स्थल पर यह महत्वपूर्ण अनुष्ठान संपन्न किया। ऐसा माना जाता है कि पिंडदान करने से पूर्वजों की आत्मा को शांति और मुक्ति मिलती है। हर वर्ष पितृ पक्ष के दौरान देश-विदेश से बड़ी संख्या में श्रद्धालु इस पवित्र अनुष्ठान के लिए गयाजी आते हैं।

​राष्ट्रपति की इस यात्रा के दौरान सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। गयाजी हवाई अड्डे पर राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान, केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी और राज्य मंत्री प्रेम कुमार ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।

​राष्ट्रपति का यह दौरा न केवल एक उच्च-स्तरीय यात्रा थी, बल्कि यह भारतीय संस्कृति और परंपराओं के प्रति उनकी गहरी आस्था को भी दर्शाता है। यह अनुष्ठान भारतीय परंपरा में पूर्वजों के प्रति सम्मान और श्रद्धा का प्रतीक है।

यह भी पढ़ें: https://rkpnewsup.com/the-dm-listened-to-the-problems-of-the-people-on-the-sampoorna-samadhan-diwas-and-gave-strict-instructions-to-remove-the-encroachment/

संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम ने सुनीं जनता की समस्याएं, कब्जा हटाने के दिए सख्त निर्देश

सलेमपुर/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया जिले के सलेमपुर तहसील सभागार में शनिवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी दिव्य मित्तल ने जनता की समस्याओं को सुना। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि जनहित से जुड़े मामलों का निस्तारण तेजी से और पारदर्शिता के साथ किया जाए।

​डीएम दिव्य मित्तल ने कहा कि जनता की समस्याओं का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण समाधान ही सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि वे मामलों को टालने की बजाय उनका तत्काल निस्तारण सुनिश्चित करें।

​अवैध कब्जों पर डीएम का सख्त रुख

​संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान सरकारी जमीनों पर अवैध कब्जे से जुड़ी कई शिकायतें सामने आईं। इन मामलों को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी ने दो लेखपालों को कड़ी फटकार लगाई। उन्होंने तत्काल प्रभाव से इन जमीनों को कब्जा मुक्त कराने का आदेश दिया और चेतावनी दी कि यदि लापरवाही बरती गई तो संबंधित अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

​इस मौके पर उपजिलाधिकारी सलेमपुर दिशा श्रीवास्तव, तहसीलदार अलका सिंह, क्षेत्राधिकारी मनोज कुमार समेत जिले के कई प्रमुख अधिकारी मौजूद रहे।

​लाभार्थियों को मिले घरौनी के कागजात

​कार्यक्रम के अंत में जिलाधिकारी ने पात्र लाभार्थियों को उनकी घरौनी (संपत्ति स्वामित्व) के कागजात भी सौंपे। यह कदम सरकार की स्वामित्व योजना को आगे बढ़ाता है और ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को उनकी संपत्ति का कानूनी अधिकार सुनिश्चित करता है।

“स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार” अभियान: रुद्रपुर में कन्या जन्मोत्सव आयोजित, माताओं और बेटियों का सम्मान

रुद्रपुर/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के रुद्रपुर में “सेवा पखवाड़ा 2025” के तहत “स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार” अभियान की शुरुआत की गई है। इस खास पहल के अंतर्गत, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रुद्रपुर में एक विशेष कन्या जन्मोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसका उद्देश्य समाज में बेटियों के महत्व को बढ़ाना और उनके जन्म को उत्सव के रूप में मनाना है।

​कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक रुद्रपुर रहे। उन्होंने हाल ही में जन्मी कन्याओं और उनकी माताओं को सम्मानित करते हुए उन्हें उपहार और पौष्टिक आहार सामग्री भेंट की। यह कदम न सिर्फ बेटियों के प्रति सकारात्मक सोच को बढ़ावा देता है, बल्कि माताओं के सम्मान को भी सुनिश्चित करता है।

इसे भी पढ़ें – http://मिशन शक्ति 5.0 के तहत महिलाओं को किया गया जागरूक, कन्या जन्मोत्सव पर माताओं का सम्मान https://rkpnewsup.com/under-mission-shakti-5-0-women-were-made-aware-and-mothers-were-honored-on-the-occasion-of-the-birth-anniversary-of-a-girl-child/

​स्वास्थ्य और पोषण पर विशेष ध्यान

​इस कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग और आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने माताओं को मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दीं। परामर्श सत्रों में परिवार नियोजन, स्तनपान, संतुलित पोषण और टीकाकरण के बारे में विस्तार से चर्चा की गई। इसका लक्ष्य यह सुनिश्चित करना है कि हर बच्ची और उसकी मां को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएँ मिल सकें।

​योजनाओं की जानकारी और समाज की भागीदारी

​कार्यक्रम में बालिकाओं की शिक्षा, स्वास्थ्य और पोषण से जुड़ी विभिन्न सरकारी योजनाओं के बारे में भी जानकारी दी गई। इस आयोजन में महिला कल्याण विभाग के अधिकारियों जैसे नीतू भारती (केन्द्र प्रशासक, वन स्टॉप सेंटर), मीनू जायसवाल (मनोवैज्ञानिक) और मंशा सिंह (जेंडर स्पेशलिस्ट) के अलावा, महिला स्वयं सहायता समूहों और स्थानीय सामाजिक संगठनों ने भी सक्रिय रूप से भाग लिया।

​यह आयोजन बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ जैसे अभियानों को आगे बढ़ाता है और लैंगिक समानता को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। महिला कल्याण विभाग को उम्मीद है कि ऐसे कार्यक्रम समाज में बेटियों के प्रति सकारात्मक बदलाव लाएंगे।

प्रधानमंत्री मोदी के GST सुधारों से यूपी में आएगी क्रांति, CM योगी ने बताया ‘दिवाली का तोहफ़ा’

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किए गए GST सुधारों को राज्य और देश की अर्थव्यवस्था के लिए एक बड़ा मील का पत्थर बताया है। उन्होंने इन सुधारों को खास तौर पर यूपी की जनता के लिए “दिवाली का सबसे बड़ा तोहफ़ा” कहा।

​सीएम योगी के अनुसार, ये सुधार केवल टैक्स से जुड़ी राहत नहीं हैं, बल्कि यह भारत की नई आर्थिक क्रांति की शुरुआत है। उनका मानना है कि इन फैसलों से किसानों की लागत घटेगी, उद्योगों में तेजी आएगी और आम जनता को सीधे तौर पर आर्थिक लाभ मिलेगा।

​GST सुधारों से किसे मिलेगा फायदा?

​यह जानना जरूरी है कि इन GST बदलावों का असर किन क्षेत्रों पर पड़ेगा:

किसानों को फायदा: कृषि उपकरण और खेती से जुड़े सामान पर GST कम होगा, जिससे उनकी लागत में कमी आएगी।

फुटवियर उद्योग को बढ़ावा: 2,500 रुपये तक के जूते-चप्पलों पर अब सिर्फ 5% GST लगेगा। इससे आगरा और कानपुर जैसे बड़े फुटवियर हब को बड़ा बूस्ट मिलेगा।

आम आदमी को राहत: रेडीमेड कपड़े, स्टेशनरी और रोजमर्रा की कई चीजों पर टैक्स कम होने से मध्यम और निम्न वर्ग को सीधा फायदा होगा।

छोटे कारोबारियों को समर्थन: MSME और छोटे व्यापारों पर लगने वाला टैक्स का बोझ कम होगा, जिससे व्यापार करना आसान होगा।

  • ​ODOP योजना को रफ्तार: वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट (ODOP) योजना को भी नई गति मिलेगी, जिससे राज्य में रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे। विदेशी निवेश को प्रोत्साहन: ‘ईज़ ऑफ डूइंग बिज़नेस’ (Ease of Doing Business) में सुधार से विदेशी निवेशक उत्तर प्रदेश की ओर आकर्षित होंगे।

​मुख्यमंत्री योगी ने यह भी कहा कि इन सुधारों से न सिर्फ अर्थव्यवस्था में तेज़ी आएगी, बल्कि हर नागरिक को यह एहसास होगा कि सरकार उसकी आर्थिक सुरक्षा और बेहतर भविष्य के लिए काम कर रही है। यह नए भारत के निर्माण की दिशा में एक निर्णायक कदम है।

सलेमपुर कोतवाली परिसर में मिशन शक्ति फेज-5 का उद्घाटन

मुख्यमंत्री ने प्रदेश के सभी 1,647 थानों में खोले मिशन शक्ति केंद्र

सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा मिशन शक्ति फेज-5 की घोषणा के बाद शुक्रवार को सलेमपुर कोतवाली परिसर में इसका औपचारिक शुभारंभ किया गया। यह अभियान महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण को समर्पित है।

इसे भी पढ़ें – https://rkpnewsup.com/yogi-governments-big-gift-smartphones-to-anganwadi-workers/

इस चरण की शुरुआत 22 सितंबर शारदीय नवरात्र से होगी और यह लगातार 30 दिनों तक चलेगा। मिशन शक्ति की शुरुआत वर्ष 2020 में हुई थी और अब तक इसके चार चरण पूरे हो चुके हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह केवल सरकारी योजना नहीं बल्कि एक सामाजिक आंदोलन है, जिससे हर महिला सुरक्षित और सम्मानित महसूस कर सके।

प्रदेशभर में केंद्रों का वर्चुअल उद्घाटन

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर प्रदेश के सभी 1,647 थानों में नवस्थापित मिशन शक्ति केंद्रों का वर्चुअल उद्घाटन किया। साथ ही, केंद्रों से संबंधित मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) की पुस्तिका का विमोचन भी किया।

अधिकारियों को सख्त निर्देश

मुख्यमंत्री ने उच्च-स्तरीय बैठक में पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देशित किया है कि मिशन शक्ति अभियान के दौरान विभागों के बीच बेहतर तालमेल होना चाहिए। जोनल एडीजी, आईजी और डीआईजी स्तर के अधिकारी क्षेत्रीय दौरे करेंगे, लोगों से संवाद करेंगे और पुलिस गश्त में भी शामिल रहेंगे।

स्थानीय स्तर पर शुरुआत

सलेमपुर कोतवाली परिसर में हुए कार्यक्रम के दौरान क्षेत्राधिकारी मनोज कुमार, कोतवाली प्रभारी सुनील कुमार पटेल सहित पुलिस-प्रशासन के कई अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। इस मौके पर महिला सुरक्षा को लेकर जागरूकता बढ़ाने और विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई।

बरहज विकास से कोशो दूर -रवि प्रताप सिंह कांग्रेस प्रवक्ता

बरहज की अस्मिता को पाना ही सम्मानित जनता का लक्ष्य- रवि प्रताप सिंह

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा )
बरहज स्थित कांग्रेस कार्यालय लाजपत भवन पर कांग्रेस पार्टी प्रवक्ता रवि प्रताप सिंह ने कार्यकर्ताओ संग बैठक कर प्रेस वार्ता में बताया कि, वर्तमान सरकार सिर्फ जनता के सामने जुमला परोस कर राज करने का काम कर रही है, नौजवान बेरोजगारी का गठठर सर पे उठाकर सड़को पर काम के लिए मारा मारा फिर रहा हैं, वही किसान अपने उपज की सही क़ीमत नहीं मिलने पर आत्महत्या करने पर मजबूर है। मनरेगा मजदूरों से लेकर दिहाड़ी के मजदूरों को सही मजदूरी नहीं मील रही है। उन्होंने कहा कि आये दिन प्रदेश भर मे हत्या चोरी, लूट,बलत्कार की घटनाये हो रही है किंतु उत्तर प्रदेश की सरकार जीरो टॉलरेंस की बात करती है।
वार्ता करते हुए उन्होंने बताया कि मैंने अपनी कर्मभूमि बरहज को चुना है, क्योंकि मेरे दादा की पढ़ाई बरहज की पावन भूमि से हुई है। उन्होंने कहा कि आज तक बरहज को सभी ने लुटा किसी ने इसके विकास व इसकी पहचान को दिलाने की जुर्रत नहीं की। उन्होंने बताया कि यदि जनता का आशीर्वाद मिला तो मैं बरहज का चौमुखी विकास करूंगा।

इसे पढ़ें – https://rkpnewsup.com/negligence-of-chc-salempur-exposed/


बैठक में उन्होंने बताया की एक समय था जब लोग आधी रोटी खाओ और बच्चों को पढ़ाओ का नारा देते थे, लेकिन आज वर्तमान सरकार की शिक्षा नीति ने बच्चों के भविष्य पर प्रश्नचिन्ह खड़ा कर दिया है। नौजवानों नौकरी नही मिल रहा है, वह सड़को पर मारा मारा फिर रहा है, और
सरकार युवाओं को लगातार बेरोजगार बनाती जा रही है। उन्होंने अग्नि वीर पर निशाना साधते हुए बताया कि मेरी पत्नी के द्वारा यह बताया गया कि एक देश में दो दो तरह की सेवा नहीं होनी चाहिए लेकिन सरकार के अधिकारियों को यह बात नागवार लगी और उन्होंने अपने सेना के एक अधिकारी से फोन कराया और हमें यह बताया गया कि आपके तरफ से सेना के विषय में कुछ कहा गया है अतः मेरे मीडिया प्रवक्ता आपके घर जाएंगे 11 जुलाई 2024 को, सेना के मीडिया मेरे घर घंटे तक पूछताछ की उसके बाद मेरे और मेरे बहू के रिश्ते पर प्रश्न चिन्ह खड़ा किया, इसके साथ ही मेरी मान प्रतिष्ठा ही नहीं अपितु मेरे शहादत का बाजरीकरण करने का प्रयास किया गया।

इसे पढ़ें – https://rkpnewsup.com/up-constable-attacked-by-criminals-in-bihar-shot-in-the-leg/
आज तक हमें जो सम्मान मिला वह मेरे पुत्र के शहादत से मिला अब जो हमें मिलेगा मेरे मन वचन और कर्म से मिलेगा। उन्होंने बरहज में रेल मालगोदाम, बस स्टैंड, मोहन सेतु सहित अन्य विषयो का विकास करने की बात कही। उन्होंने कहा कि सरकार बदलने से नहीं सिस्टम बदलने से बदलाव होगा उन्होंने लोगों से अपील की कि आप सभी मिलकर सिस्टम बदलने में कांग्रेस का सहयोग करें।, ताकि आपके जीवन मे सुःख व शांति आये। इस दौरान भोला तिवारी, अमरेश सिंह, राधारमण पाण्डेय, कांग्रेस नगर अध्यक्ष जीतेन्द्र जायसवाल, ब्रजेश सिंह, डॉ शैलेन्द्र जायसवाल, रवि तिवारी सहित आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।