Monday, July 13, 2026
Home Blog Page 657

🌸 24 सितंबर 2025 का दैनिक राशिफल ,दिन – बुधवार 🌸

देवी/देवता पूजन – भगवान गणेश एवं माँ दुर्गा
आज का दिन बुद्ध ग्रह से प्रभावित है। बुद्धि, संवाद और व्यापार में सफलता की संभावनाएँ रहेंगी। नवरात्रि का शुभ काल भी समीप है, अतः माँ दुर्गा की आराधना विशेष फलदायी रहेगी।

🔯 मेष (Aries)
आज का दिन कार्यक्षेत्र में व्यस्तताओं से भरा रहेगा। निवेश सोच-समझकर करें। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा।
पूजन: माँ दुर्गा को लाल पुष्प अर्पित करें।
आशीर्वाद: हनुमानजी का संरक्षण मिलेगा।
🔯 वृषभ (Taurus)
नौकरी व कारोबार में उन्नति के योग हैं। धन लाभ के अवसर मिल सकते हैं। दांपत्य जीवन में प्रेम बढ़ेगा।
पूजन: माँ लक्ष्मी की आराधना करें।
आशीर्वाद: श्री विष्णु का आशीर्वाद मिलेगा।
🔯 मिथुन (Gemini)
विद्यार्थियों और प्रतियोगी परीक्षार्थियों के लिए दिन लाभकारी रहेगा। संचार और लेखन कार्य में सफलता।
पूजन: भगवान गणेश को दूर्वा अर्पित करें।
आशीर्वाद: माँ सरस्वती की कृपा मिलेगी।
🔯 कर्क (Cancer)
घर-परिवार में किसी शुभ कार्य की संभावना है। मन भावुक रहेगा, परंतु आर्थिक मामलों में संयम जरूरी है।
पूजन: माँ दुर्गा को सफेद वस्त्र अर्पित करें।
आशीर्वाद: भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त होगा।
🔯 सिंह (Leo)
नेतृत्व क्षमता बढ़ेगी। समाज में मान-सम्मान मिलेगा। नौकरी में पदोन्नति के योग हैं।
पूजन: सूर्य देव को जल अर्पित करें।
आशीर्वाद: माँ कात्यायनी की कृपा से उन्नति होगी।
🔯 कन्या (Virgo)
आज का दिन कार्य में सावधानी बरतने का है। सेहत पर ध्यान दें। व्यापारियों को सामान्य लाभ।
पूजन: माँ दुर्गा के नवाक्षरी मंत्र का जप करें।
आशीर्वाद: भगवान गणेश का आशीर्वाद रहेगा।
🔯 तुला (Libra)
व्यापार और साझेदारी के लिए अच्छा समय। दाम्पत्य जीवन मधुर रहेगा। नई योजनाएँ सफल होंगी।
पूजन: माँ महालक्ष्मी की आराधना करें।
आशीर्वाद: श्री हरि विष्णु की कृपा रहेगी।
🔯 वृश्चिक (Scorpio)
कामकाज में मन नहीं लगेगा, परंतु धैर्य से कार्य करें। स्वास्थ्य सामान्य। पारिवारिक जीवन अच्छा रहेगा।
पूजन: माँ चामुंडा को लाल पुष्प अर्पित करें।
आशीर्वाद: मंगल देव का आशीर्वाद मिलेगा।
🔯 धनु (Sagittarius)
आज का दिन शुभ समाचार लेकर आएगा। धन प्राप्ति के योग हैं। यात्रा संभव है।
पूजन: तुलसी पर जल अर्पित करें।
आशीर्वाद: भगवान विष्णु का आशीर्वाद मिलेगा।
🔯 मकर (Capricorn)
परिवार में सामंजस्य बना रहेगा। नौकरी में स्थिरता मिलेगी। आर्थिक लाभ के अवसर।
पूजन: माँ दुर्गा को सुगंधित धूप अर्पित करें।
आशीर्वाद: शनि देव की कृपा बनी रहेगी।
🔯 कुंभ (Aquarius)
आज का दिन मेहनत और संघर्ष का है। सफलता देर से मिलेगी, परंतु फल संतोषजनक होगा।
पूजन: माँ सरस्वती को पुष्प चढ़ाएँ।
आशीर्वाद: भगवान शिव का आशीर्वाद मिलेगा।
🔯 मीन (Pisces)
आध्यात्मिक रुचि बढ़ेगी। घर-परिवार में आनंद रहेगा। नई योजनाओं में सफलता।
पूजन: माँ दुर्गा को पीले पुष्प अर्पित करें।
आशीर्वाद: बृहस्पति देव का आशीर्वाद मिलेगा।


आज का विशेष संदेश- बुधवार को गणेश जी की पूजा करने से विघ्न दूर होते हैं। माँ दुर्गा की आराधना से आत्मविश्वास और साहस की वृद्धि होगी। हरे रंग के वस्त्र धारण करना शुभ रहेगा।

पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट, युवक की सीने की हड्डी टूटी

सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
सलेमपुर थाना क्षेत्र के ग्राम नदौली में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में रविवार की सुबह जमकर मारपीट हो गई। इस दौरान लाठी-डंडों से हुए हमले में कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मारपीट में वादिनी चाँदनी यादव के पिता शिवकुमार यादव की सीने की हड्डी टूट गई, जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं अन्य घायलों का भी इलाज चल रहा है।

इसे भी पढे- https://rkpnewsup.com/first-encounter-of-women-police-in-up-vehicle-thief-injured-in-ghaziabad/

पीड़िता चाँदनी यादव ने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि गांव के ही राकेश यादव, लल्लन यादव, अनिल यादव, कमला देवी, प्रिंस यादव, बेबी देवी और रिंकू देवी ने पुरानी रंजिश को लेकर उनके परिवार पर हमला कर दिया। आरोप है कि सभी आरोपित एक राय होकर गोल बनाकर उनके घर पहुंचे और गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया गया, जिसमें वह स्वयं समेत उनके परिवार के लोग घायल हो गए।

घटना 16 जुलाई 2025 की सुबह करीब 8:30 बजे की बताई जा रही है। हमले के बाद गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। ग्रामीणों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुँचाया गया।

इसे भी पढे- https://rkpnewsup.com/garhwal-hitaishi-sabha-met-mp-anil-baluni-on-the-garhwal-bhawan-house-tax-issue/

पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए वादिनी की तहरीर पर 291/2025 धारा BNS 191(2), 115(2), 117(2), 352 के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है और घटना की हर पहलू से जांच की जा रही है।

ग्रामवासियों का कहना है कि दोनों पक्षों के बीच काफी समय से रंजिश चली आ रही थी, जिसकी वजह से आए दिन विवाद की स्थिति पैदा होती रहती है। इस घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है। पुलिस ने स्थिति पर नियंत्रण के लिए गांव में लगातार निगरानी बनाए रखी है।

यूपी में महिला पुलिस का पहला एनकाउंटर,गाजियाबाद में वाहन चोर घायल

गाजियाबाद (राष्ट्र की परम्परा डेस्क) उत्तर प्रदेश पुलिस के इतिहास में पहली बार केवल महिला पुलिसकर्मियों ने मुठभेड़ को अंजाम देकर एक वाहन चोर को ढेर की बजाय घायल कर काबू कर लिया। गाजियाबाद पुलिस की महिला टीम ने इस कार्रवाई में असल अपराधी को पकड़ा और अपनी कार्यकुशलता का परिचय दिया।

इसे भी पढ़ें – https://rkpnewsup.com/the-tenth-ayurveda-day-was-organized-in-the-district-joint-hospital-premises/

जानकारी के अनुसार, सोमवार रात कविनगर थाना क्षेत्र में गश्त कर रही महिला पुलिस टीम को वाहन चोरों के सक्रिय होने की सूचना मिली। मौके पर पहुँची टीम ने संदिग्ध व्यक्ति को रोकने की कोशिश की, लेकिन उसने भागने की कोशिश की और पुलिस पर फायर झोंक दिया। जवाबी कार्रवाई में महिला पुलिसकर्मियों ने भी गोली चलाई, जिससे आरोपी के पैर में गोली लगी और वह लंगड़ा होकर गिर पड़ा।

इसे भी पढ़ें – https://rkpnewsup.com/deoria-police-launched-mission-shakti-phase-05-and-shakti-didi-campaign-providing-safety-information-to-women/

घायल आरोपी को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी पर पहले से भी कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं और वह वाहन चोरी की वारदातों में लिप्त रहा है।

इस मुठभेड़ की खास बात यह रही कि इसमें कोई भी पुरुष पुलिसकर्मी शामिल नहीं था। पूरी कार्रवाई महिला पुलिसकर्मियों ने ही की। पुलिस अधिकारियों ने इसे “ऐतिहासिक और प्रेरणादायी घटना” बताया है।

इसे भी पढ़ें – https://rkpnewsup.com/congress-stages-massive-protest-in-patna-protests-against-vote-theft-and-land-allotment-to-adani/

गाजियाबाद पुलिस अधीक्षक ने कहा, “महिला पुलिस ने साबित कर दिया है कि वे किसी भी चुनौतीपूर्ण परिस्थिति का सामना करने में सक्षम हैं। यह न केवल कानून व्यवस्था के लिए बड़ा संदेश है बल्कि समाज में महिलाओं की बढ़ती भूमिका का भी प्रमाण है।”

पुलिस विभाग के मुताबिक, आरोपी के पास से चोरी की मोटरसाइकिल, तमंचा और जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं। मामले की आगे की जांच जारी है।

गढ़वाल भवन हाउस टैक्स मामले पर गढ़वाल हितैषिणी सभा ने सांसद अनिल बलूनी से की मुलाकात

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क) गढ़वाल हितैषिणी सभा ने हमेशा समाज के सरोकारों, सामुदायिक हितों और प्रवासी गढ़वालियों की समस्याओं के समाधान में सक्रिय भूमिका निभाई है। इसी कड़ी में मंगलवार को सभा का एक प्रतिनिधिमंडल, महासचिव पवन कुमार मैठानी के नेतृत्व में भाजपा मुख्यालय पहुँचा और गढ़वाल के लोकप्रिय सांसद अनिल बलूनी से मुलाकात की।

इसे भी पढ़ें – https://rkpnewsup.com/family-dispute-resolved-in-deoria-husband-and-wife-reconciled-through-the-mediation-of-the-secretary/

प्रतिनिधिमंडल में सांस्कृतिक सचिव वीरेन्द्र सिंह नेगी, कोषाध्यक्ष धीरेन्द्र रावत, वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य बालम सिंह बिष्ट, देवेन्द्र जोशी, सीमा गुसाईं, आनंद सिंह रावत एवं सुरेन्द्र सिंह रावत शामिल रहे।

इस दौरान सभा ने गढ़वाल भवन के हाउस टैक्स से जुड़ी महत्वपूर्ण समस्या को सांसद के समक्ष रखा और उसके समाधान हेतु सहयोग मांगा। सांसद अनिल बलूनी ने इस मुद्दे को गंभीरता से सुना और प्रतिनिधिमंडल को यथोचित समाधान का भरोसा दिलाया।

इसे भी पढ़ें – https://rkpnewsup.com/kushinagar-district-sainik-bandhu-meeting-concludes-martyrs-memorial-to-be-built-soon/

सभा पदाधिकारियों ने सांसद को प्रवासी गढ़वालियों की समस्याओं से अवगत कराते हुए भविष्य में भी मार्गदर्शन और सहयोग की अपेक्षा जताई।

देवरिया में पारिवारिक विवाद का समाधान: सचिव की मध्यस्थता से पति-पत्नी ने किया मेल-मिलाप

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, देवरिया में एक महत्वपूर्ण पारिवारिक विवाद का सफल समाधान किया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव एवं अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री मनोज कुमार तिवारी और मध्यस्थ श्री सिंहासन गिरि की सक्रिय मध्यस्थता से पति-पत्नी ने आपसी समझौते के बाद साथ रहने का निर्णय लिया।

यह मामला न्यायालय सिविल जज (जू0डी0) एफ0टी0सी-।। देवरिया द्वारा मध्यस्थता के लिए संदर्भित किया गया था। सचिव श्री तिवारी ने बताया कि मध्यस्थता केवल विवाद सुलझाने का माध्यम नहीं है, बल्कि यह परिवारों के बीच संबंधों को मजबूत करने और आपसी संवाद बढ़ाने में भी सहायक है।

सचिव ने आम जनता और अधिवक्ताओं से अपील की कि वे अपने पारिवारिक विवाद और अन्य कानूनी मामलों को मध्यस्थता के लिए न्यायालय में प्रस्तुत करें और “राष्ट्र के लिए मध्यस्थता अभियान” का लाभ उठाएं।

देवरिया: आयुर्वेद दिवस पर स्वास्थ्य शिविर व जन जागरूकता रैजन जागरूकता रैलीली का आयोजन

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। 10वें आयुर्वेद दिवस के अवसर पर राजकीय इंटर कॉलेज, देवरिया में आयुर्वेद विभाग द्वारा स्वास्थ्य शिविर और जन जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य विकास अधिकारी प्रत्यूष पाण्डेय ने दीप प्रज्वलित कर किया। उन्होंने औषधीय पौधों का वितरण किया और रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

शिविर में आयुष मिशन की योजनाओं पर विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही, आयुर्वेद चिकित्सकों और योग प्रशिक्षकों ने योगासन, प्राणायाम, ध्यान और आहार-विहार के महत्व पर चर्चा की।

आयुष विभाग के चिकित्साधिकारियों द्वारा लगाए गए इस स्वास्थ्य शिविर में लगभग 400 मरीजों की जांच की गई। कार्यक्रम में क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी, जिला होम्योपैथिक अधिकारी डॉ. विशाल चौधरी, डॉ. सुभाष चन्द्र यादव, डॉ. रजनीश यादव, डॉ. प्रभात कुमार राय सहित कई वरिष्ठ चिकित्सक मौजूद रहे।

इस मौके पर डॉ. अजीत नारायण मिश्रा, भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष भारती शर्मा, जिला कार्यक्रम प्रबंधक संजय कुमार पाण्डेय, शफीक अहमद, परितोष सिंह, विजय प्रसाद और सभी योग प्रशिक्षक भी उपस्थित रहे।

कुशीनगर: जिला सैनिक बंधु बैठक सम्पन्न, जल्द बनेगा शहीद स्मारक

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर की अध्यक्षता में जिला सैनिक बंधु की बैठक मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुई। बैठक में 41 पूर्व सैनिक और विधवाएं शामिल हुईं, जिनसे कुल 5 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए। इन प्रकरणों में जमीनी विवाद, अवैध कब्जा, गन लाइसेंस, न्यायालय में विचाराधीन मामले और वेलफेयर से जुड़े मुद्दे शामिल रहे।

डीएम ने दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश

डीएम महेंद्र सिंह तंवर ने संबंधित अधिकारियों को इन सभी प्रकरणों का शीघ्र और पारदर्शी निस्तारण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सैनिक बंधुओं की सुविधा के लिए बैठक का दायरा और बढ़ाया जाएगा।

शहीद स्मारक और कैंटीन सुविधा की घोषणा

बैठक में डीएम ने आश्वस्त किया कि जिले में शहीद स्मारक का निर्माण शीघ्र शुरू होगा, जिसकी टेंडर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। साथ ही, जनपद में पूर्व सैनिकों के लिए कैंटीन सुविधा उपलब्ध कराने पर भी काम किया जा रहा है।

न्यायालय संबंधी मामलों पर बयान

डीएम ने स्पष्ट किया कि न्यायालय में लंबित या जनपद/प्रदेश से बाहर के मामलों का निस्तारण कठिन है। उन्होंने कहा कि बैठक में विकास विभाग से जुड़े मामलों को भी शामिल किए जाने की आवश्यकता है।

बैठक में मौजूद रहे अधिकारी और पूर्व सैनिक

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी गुंजन द्विवेदी, मेजर महेश कुमार बर्नवाल, वरिष्ठ कोषाधिकारी सुनील कुमार यादव, क्षेत्राधिकारी सदर डॉ. धर्मेन्द्र यादव, सूबेदार एस.के. हुड्डा (50 यूपी एनसीसी) सहित कई सम्मानित पूर्व सैनिक जैसे कैप्टन लाल बहादुर, कैप्टन शमसुद्दीन अंसारी, कैप्टन दयाशंकर पाण्डेय, नायक अनिल सिंह मौजूद रहे।

बैठक का संचालन प्रभाकर नाथ तिवारी (जिला सैनिक कल्याण कार्यालय) ने राजेश कुमार गुप्त, धर्मशीला देवी, जालंधर प्रसाद एवं अन्य स्टाफ के सहयोग से किया।

मिशन शक्ति 5.0: छात्रा जागृति बर्नवाल बनीं एक दिन की थानाध्यक्ष, लोगों की समस्याओं कीं हल

मऊ/कोपागंज (राष्ट्र की परम्परा)। । मिशन शक्ति 5.0 के तहत मंगलवार को थाना कोपागंज में एक अनोखा कार्यक्रम आयोजित किया गया। पुलिस अधीक्षक मऊ के आदेश पर बापु इंटर कॉलेज, कोपागंज की कक्षा 12-ए की छात्रा जागृति बर्नवाल को एक दिन के लिए प्रभारी थानाध्यक्ष बनाया गया।

एक दिन की थानाध्यक्ष ने संभाली कुर्सी

थाना प्रभारी निरीक्षक की मौजूदगी में छात्रा जागृति बर्नवाल (पुत्री विनोद बर्नवाल, निवासी मोहल्ला दोस्तपुरा, कोपागंज) ने थानाध्यक्ष की कुर्सी संभाली और थाना परिसर में जनसुनवाई की। इस दौरान कुल 5 प्रकरण सामने आए।

सुनवाई में आए मामले

अदरी क्षेत्र की एक महिला का मामला, जिसमें उसने आरोप लगाया कि पति विदेश में रहते हैं और ससुराल पक्ष द्वारा उसे प्रताड़ित कर घर से निकाल दिया गया। पीड़िता वर्तमान में मोहम्मदाबाद में अपने मायके में रह रही है। इस मामले में दोनों पक्षों को कल थाना कोपागंज बुलाया गया है।

अन्य प्रकरणों में पैसे का लेन-देन, संबंधी विवाद और आपसी झगड़े से जुड़े मामले शामिल थे।

छात्रा ने साझा किया अनुभव

जनसुनवाई के बाद छात्रा जागृति ने कहा, “यह दिन मेरे लिए बेहद खास रहा। मुझे करीब से देखने और करने का अवसर मिला कि पुलिस किस तरह जनता की समस्याओं को सुनकर समाधान की ओर कदम बढ़ाती है।”

कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। राजकीय आईटीआई कसया में उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन अंतर्गत प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक कसया के प्रतिनिधि आदित्य त्रिपाठी (मंडल अध्यक्ष युवा मोर्चा) ने फीता काटकर किया। कार्यक्रम में अभ्यर्थियों को ऑटोमोटिव कोर्स में निःशुल्क प्रशिक्षण दिलाने की व्यवस्था की गई है।
प्रधानाचार्य ए.पी. राय एवं जिला कौशल विकास प्रबंधक अभय कुमार श्रीवास्तव ने कौशल प्रशिक्षण से होने वाले रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसरों की जानकारी दी। उन्होंने युवाओं को स्किल कम्पटीशन हेतु ऑनलाइन पंजीकरण करने का भी आह्वान किया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि सुनील चन्द्र कौशिक, अजय शर्मा सहित संस्थान के अधिकारी, अनुदेशक, प्रशिक्षक, अभ्यर्थी एवं उनके परिजन उपस्थित रहे।

जिला संयुक्त चिकित्सालय परिसर में दसवें आयुर्वेद दिवस का हुआ आयोजन

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। जिला संयुक्त चिकित्सालय परिसर में दसवें आयुर्वेद दिवस का आयोजन किया गया। आयुर्वेद दिवस का शुभारम्भ विधायक सदर जय मंगल कन्नौजिया द्वारा मुख्य विकास अधिकारी अनुराज जैन के साथ फीता काटकर किया गया।
उद्घाटन के पश्चात विधायक सदर द्वारा परिसर में पौधरोपण भी किया गया। सदर विधायक ने आयुर्वेद एवं होम्योपैथी पद्धति पर विस्तारपूर्वक चर्चा करते हुए कहा कि कोरोना काल में होम्योपैथ एवं आयुर्वेद पद्धति के प्रति लोगों का झुकाव बढ़ा था। आयुर्वेद चिकित्सा को अपनाते हुए काफी संख्या में लोगों ने इसका लाभ उठाया। उन्होंने आयुर्वेद पद्धति को अपनाये जाने पर जोर देते हुए कहा कि तमाम औषधीय पौधे हमारे जीवन का हिस्सा है।

इसे भी पढ़ें –
https://rkpnewsup.com/congress-stages-massive-protest-in-patna-protests-against-vote-theft-and-land-allotment-to-adani/ इस अवसर पर विधायक सदर द्वारा होम्योपैथी व आयुर्वेदिक विभाग द्वारा निःशुल्क आयोजित चिकित्सा शिविर का अवलोकन किया गया तथा उपस्थित स्टॉफ को अधिक से अधिक लोगों में दवा वितरण का निर्देश दिया।
इससे पूर्व विधायक सदर और मुख्य विकास अधिकारी द्वारा दीप प्रज्वलित किया गया और भगवान धन्वंतरी के चित्र पर माल्यार्पण किया गया। कार्यक्रम का संचालन करते हुए जिला होमियोपैथी अधिकारी डॉ आर.के. द्विवेदी ने आयुर्वेद और होम्योपैथी चिकित्सा पद्धति की विशेषताओं के विषय में अवगत कराया।
इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी बी.एन. कन्नौजिया, डी.सी. एनआरएलएम मो. जाकिर, क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डा.हरेंद्र जयसवाल,डॉ. विपिन चन्द्र, होम्योपैथिक प्रभारी चिकित्साधिकारी डा.प्रतिभा रानी,डा. इसरार खान,डा. सन्तोष पटेल व कौशल किशोर यादव सहित तमाम लोग उपस्थित रहें।
कार्यक्रम के अंत में क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी हरिंद्र प्रसाद जायसवाल द्वारा आभार ज्ञापित किया गया।

देवरिया पुलिस ने चलाया ‘मिशन शक्ति फेज-05’ व ‘शक्ति दीदी’ अभियान, महिलाओं को मिली सुरक्षा की जानकारी

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा एवं स्वावलंबन को लेकर उत्तर प्रदेश शासन द्वारा संचालित ‘मिशन शक्ति फेज-05’ और ‘शक्ति दीदी अभियान’ के तहत मंगलवार को जनपद देवरिया में व्यापक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।

पुलिस अधीक्षक देवरिया संजीव सुमन के निर्देशन में जिले की सभी एण्टी रोमियो और मिशन शक्ति टीमों ने विभिन्न क्षेत्रों, स्कूलों और बाजारों में पहुंचकर महिलाओं-बालिकाओं को सुरक्षा संबंधी सरकारी हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी और पंपलेट वितरित किए।

महिलाओं को बताए गए महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबर:

डायल 112, हेल्पलाइन 181, वुमेन पावर लाइन 1090, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, सीएम हेल्पलाइन 1076, वन स्टॉप सेंटर 181, स्वास्थ्य सेवा 102, एंबुलेंस 108

थाना खामपार टीम की अगुवाई उपनिरीक्षक राम रतन पांडे ने की। इस दौरान आरक्षी अजय भारती, महिला आरक्षी नेहा मौर्या और स्वीटी प्रजापति ने क्षेत्र की महिलाओं को हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी।

वहीं, थाना बघौचघाट टीम के उपनिरीक्षक सौरभ सिंह और महिला आरक्षी अंकिता मिश्रा ने सेंट्रल पब्लिक इंटर कॉलेज में छात्राओं को सुरक्षा से जुड़े संदेश दिए। इसी तरह, थाना भटनी की मिशन शक्ति दीदी महिला आरक्षी राजनन्दिनी तथा थाना भलुअनी की महिला आरक्षी प्रियंका मौर्या और प्रियंका पांडेय ने कस्बों और बाजारों में जाकर महिलाओं-बालिकाओं को जागरूक किया।

जनपद के सभी थानों की एण्टी रोमियो एवं मिशन शक्ति टीमों ने सार्वजनिक स्थलों, धार्मिक स्थलों और बाजारों में जाकर पंपलेट बांटे और महिलाओं को सुरक्षा, सहयोग और सरकारी योजनाओं से अवगत कराया।

कांग्रेस का पटना में जोरदार प्रदर्शन: वोट चोरी और अडाणी को भूमि आवंटन का विरोध

पटना, बिहार (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। भारी बारिश के बावजूद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आज पटना की सड़कों पर उतरकर राज्य सरकार के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन मुख्य रूप से वोट चोरी के आरोप और अडाणी ग्रुप को ₹1 प्रति वर्ष की दर पर 1050 एकड़ जमीन के आवंटन के खिलाफ था।

​सदाकत आश्रम से शुरू हुए इस विरोध मार्च का उद्देश्य मुख्यमंत्री आवास का घेराव करना था। हालांकि, राजापुल के पास पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए कड़ी बैरिकेडिंग कर रखी थी।

मुख्य बातें:

विरोध का कारण: कांग्रेस का आरोप है कि राज्य में वोट चोरी की घटनाएँ हो रही हैं और सरकार ने अडाणी को बेहद कम कीमत पर 1050 एकड़ जमीन और 10 लाख पेड़ आवंटित किए हैं।

पुलिस के साथ झड़प: प्रदर्शनकारियों ने बैरिकेडिंग तोड़ने की कोशिश की, जिसके बाद पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच हल्की झड़प हुई। पुलिस को स्थिति नियंत्रित करने के लिए कुछ प्रदर्शनकारियों को जबरन हटाना पड़ा।

प्रदर्शन जारी: तेज बारिश के बावजूद कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता विरोध करते रहे और सरकार के खिलाफ नारे लगाए।

कांग्रेस का बयान: पार्टी नेताओं ने इस प्रदर्शन को अपना लोकतांत्रिक अधिकार बताया और कहा कि वे जनहित के मुद्दों पर अपनी आवाज उठाते रहेंगे।

​यह प्रदर्शन न केवल राज्य में राजनीतिक तनाव को दर्शाता है, बल्कि यह भी दिखाता है कि कांग्रेस इन मुद्दों पर सरकार को घेरने के लिए प्रतिबद्ध है।

सकारात्मक सोच

0

घड़ी की क़ीमत कितनी भी हो
किंतु समय न वश में कर पाती,
कितना भी शक्तिमान कोई हो
नियति न कभी वश में आती।

पद की महिमा से मिला मान
क्षण भंगुर सा ही रह पाता है,
लेकिन कर्मों से सम्मान मिले
सारा जीवन कायम रहता है।

सोच सकारात्मक हो जीवन में
हरदम सुख ही सुख मिलता है,
कर्कस आवाजों की ध्वनि से भी,
कानो में संगीत सुनाई पड़ता है।

नृत्य लगे गतिविधि पैरों की,
घुँघूरु सी रुनझुन बजती है,
होंठों पर छोटी सी मुसुकाहट,
हँसी ठहाके जैसी लगती है।

हर भाव प्रार्थना बन जाते,
हर सोच सुहानी लगती है,
रौनकें जीने की आतीं, आदित्य
रचनात्मकता सी भर जाती।

  • डॉ कर्नल आदि शंकर मिश्र
    ‘आदित्य’

महराजगंज में बाल अपराधों पर नकेल: विशेष पुलिस इकाई की कार्यशाला में रणनीति तैयार

महराजगंज में बाल अपराधों को रोकने के लिए विशेष पुलिस इकाई की कार्यशाला। जानें बाल तस्करी, बाल श्रम और बाल विवाह पर लगाम कसने के लिए क्या बनी रणनीति।

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। बच्चों के खिलाफ बढ़ते अपराधों पर लगाम लगाने के लिए महराजगंज में विशेष किशोर पुलिस इकाई (Special Juvenile Police Unit) की एक महत्वपूर्ण कार्यशाला आयोजित की गई। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य बाल तस्करी, बाल श्रम, बाल विवाह और अन्य बाल अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करना था।

​कार्यशाला में पुलिस विभाग, प्रशासन, यूनिसेफ और विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। जनपदीय नोडल अधिकारी और क्षेत्राधिकारी सदर ने बैठक की अध्यक्षता करते हुए इन गंभीर मुद्दों पर गहन मंथन किया।

मुख्य बिंदुओं पर फोकस:

संयुक्त प्रयास पर जोर: अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि इन अपराधों की रोकथाम के लिए सिर्फ पुलिस नहीं, बल्कि समाज के हर वर्ग की सक्रिय भागीदारी जरूरी है।

कानूनी पहलुओं पर चर्चा: बैठक में पॉक्सो एक्ट और किशोर न्याय अधिनियम 2015 के हालिया संशोधनों पर विस्तार से चर्चा की गई।

प्रशासनिक निर्देश: पुलिस अधिकारियों को किशोर न्याय बोर्ड में रिमांड के लिए सादे कपड़ों में उपस्थित होने और हाई कोर्ट से प्राप्त बेल नोटिस को समय पर संबंधित विभागों तक पहुंचाने के निर्देश दिए गए।

जागरूकता अभियान: बाल विवाह, बाल श्रम, और नशा मुक्ति जैसे मुद्दों पर बड़े पैमाने पर जागरूकता अभियान चलाने की आवश्यकता पर बल दिया गया।

​यह कार्यशाला इस बात पर केंद्रित रही कि केवल कानूनी कार्रवाई ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि सामाजिक चेतना और जनभागीदारी से ही बाल अपराधों के खिलाफ लड़ाई जीती जा सकती है। इस प्रयास को सफल बनाने के लिए सभी संबंधित विभागों को एकजुट होकर काम करने की हिदायत दी गई।

विधि विधान से श्री चंडी माता के पूजन के साथ कलश स्थापित हुआ

बड़हलगंज(राष्ट्र की परम्परा)
श्री चंडी माता पीठ पर शारदीय नवरात्र के पावन पर्व पर आचार्य ओंकार नाथ तिवारी के कुशल निर्देशन में विधिवत वैदिक मत्रों के बीच कलश, गौरी गणेश, नवग्रह, पूजन के साथ ही मां भगवती का पूजन संपन्न कराया। कलश स्थापित करते समय पंडित विनय कुमार मिश्रा, आलोक प्रकाश, अनमोल मिश्रा, मानस मिश्रा द्वारा मां की प्रतिमा के सामने दीपक बाबा के साथ कलश स्थापित किया गया।

इसे भी पढ़ें –https://rkpnewsup.com/democracy-will-be-strengthened-by-one-nation-one-election-dr-arvind-pandey/

शारदी नवरात्रि के पर्व पर प्रातः काल से ही श्रद्धालुओं का पता लगा रहा मंदिर में श्रद्धालुओं के भीड़ को देखकर संस्थान की तरफ से व्यवस्था सुनिश्चित कराई गई थी, ताकि किसी भी श्रद्धालुओं को कहीं से कोई कठिनाई उत्पन्न ना हो। इस अवसर पर पंचानंद पांडे, नीरज पांडे, अर्जुन यादव, मुकेरी सोनकर, उर्मिला मिश्रा सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित रहे।