Wednesday, July 8, 2026
Home Blog Page 614

4 अक्टूबर 2025 पंचांग: द्वादशी-त्रयोदशी तिथि, राहुकाल, शुभ-अशुभ मुहूर्त और आज का चंद्रबल


(आज का पंचांग) : शनिवार, 4 अक्टूबर 2025 को हिन्दू पंचांग के अनुसार आश्विन माह शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि रहेगी। यह दिन धार्मिक दृष्टि से विशेष महत्व रखता है। शनिवार का दिन भगवान शनि को समर्पित माना जाता है। आज के दिन व्रत-पूजन, यात्रा, और शुभ कार्यों के लिए पंचांग के अनुसार मुहूर्त अवश्य देखना चाहिए। आइए जानते हैं आज का विस्तृत पंचांग, शुभ-अशुभ समय, राहुकाल और चंद्रबल।
🗓️ आज का पंचांग (Panchang 04 October 2025)
विक्रम संवत – 2082 (कालयुक्त संवत्सर)
शक संवत – 1947 (विश्वावसु संवत्सर)
माह – आश्विन (शुक्ल पक्ष)
तिथि – द्वादशी तिथि 05:09 PM तक, उसके बाद त्रयोदशी प्रारंभ
वार – शनिवार
नक्षत्र – धनिष्ठा 06:04 AM तक, फिर शतभिषा 08:01 AM तक, उसके बाद पूर्वभाद्रपदा प्रारंभ
योग – शूल योग 06:47 AM तक, उसके बाद गण्ड योग
करण – वणिज 05:09 PM तक, फिर तैतिल प्रारंभ
🌞 सूर्योदय और सूर्यास्त
सूर्योदय – 06:23 AM
सूर्यास्त – 06:06 PM
सूर्य राशि – कन्या
🌙 चंद्रमा का संचार
चंद्रमा – दिनभर कुंभ राशि में विराजमान रहेगा
चंद्रबल
04 अक्टूबर को: मिथुन, तुला, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों को लाभकारी दिन।
05 अक्टूबर 12:45 AM तक: मेष, वृषभ, सिंह, कन्या, धनु और कुंभ राशि वालों के लिए शुभफलकारी।
🌸 तिथियां और मुहूर्त
द्वादशी तिथि – 03 अक्टूबर 05:26 PM से 04 अक्टूबर 05:09 PM तक
,ओ9,ओ,के,)जी,ओत्रयोदशी तिथि – 04 अक्टूबर 05:09 PM से 05 अक्टूबर 03:04 PM तक
शुभ समय (Shubh Muhurat)
अभिजीत मुहूर्त – 11:51 AM – 12:38 PM
ब्रह्म मुहूर्त – 04:47 AM – 05:35 AM
अमृत काल – 09:05 PM – 10:36 PM
सर्वार्थ सिद्धि योग – शतभिषा नक्षत्र और शनिवार होने से 08:01 AM से 06:23 AM (05 अक्टूबर) तक प्रभावी
अशुभ समय (Ashubh Kaal)
राहुकाल – 09:23 AM – 10:51 AM
यमगण्ड – 01:43 PM – 03:11 PM
कुलिक काल – 06:23 AM – 07:51 AM
दुर्मुहूर्त – 06:23 AM – 07:10 AM एवं 07:10 PM – 07:57 PM
वर्ज्यम् – 07:50 AM – 09:19 AM
🔆 वार वेला एवं चौघड़िया
उद्बेग – 06:23 AM – 07:51 AM
चर – 07:51 AM – 09:19 AM
लाभ – 09:19 AM – 10:47 AM
अमृत – 10:47 AM – 12:15 PM
काल – 12:15 PM – 01:43 PM
शुभ – 01:43 PM – 03:11 PM
रोग – 03:11 PM – 04:38 PM
उद्बेग – 04:38 PM – 06:06 PM
🌟 आज का विशेष महत्व
शनिवार, 4 अक्टूबर 2025 को द्वादशी तिथि और शूल योग के साथ शतभिषा नक्षत्र रहेगा। यह संयोजन धार्मिक अनुष्ठानों और भगवान विष्णु की उपासना के लिए अत्यंत शुभ माना गया है। आज अभिजीत मुहूर्त और अमृत काल में किए गए कार्य विशेष सफलता देंगे, जबकि राहुकाल और यमगण्ड में कोई नया कार्य शुरू करने से बचना चाहिए।
👉 इस प्रकार 4 अक्टूबर 2025 का पंचांग आपको दिनभर के शुभ-अशुभ समय, चंद्रबल और मुहूर्त की स्पष्ट जानकारी देता है, जिससे आप अपने कार्यों को सही समय पर कर सकें।

ये भी पढ़ें –गरीब की जमीन पर भू-माफिया का कब्जा 12 साल से दर-दर भटक रहा फरियादी

ये भी पढ़ें –राजस्थान और मध्य प्रदेश में कफ सिरप से 11 बच्चों की मौत, ड्रग कंट्रोलर ने की जांच शुरू

ये भी पढ़ें –तेज रफ्तार कार पुलिया से टकराई, एक की मौत व कई घायल

ये भी पढ़ें –विधानसभा चुनाव से पहले नीतीश सरकार का बड़ा ऐलान: स्कूल बच्चों की स्कॉलरशिप दोगुनी

ये भी पढ़ें –दादी का दिल आशिक पर आया, घर-परिवार सब भुलाया

ये भी पढ़ें –आरसेटी द्वारा भव्य स्वच्छोत्सव आयोजन, वृक्षारोपण से गूंजा परिसर

🌟 अंक राशिफल : जानिए आज आपका मूलांक क्या कहता है? 🌟

विशेष लेख : ज्योतिषाचार्य पंडित सत्य प्रकाश पाण्डेय

आज शनिवार, 4 अक्टूबर 2025 का दिन है।
अंकशास्त्र (Numerology) के अनुसार आज की तारीख 04/10/2025 को जोड़ने पर (0+4+1+0+2+0+2+5 = 14 → 1+4 = 5) भाग्यांक 5 बनता है।

भाग्यांक 5 के स्वामी ग्रह बुध (Mercury) हैं। बुध संवाद, बुद्धि, व्यापार और तर्क शक्ति को बल देता है।
आइए जानते हैं कि आज आपके मूलांक (1 से 9) के अनुसार शनिवार का दिन कैसा रहने वाला है।

🔢 मूलांक 1
👉 आत्मविश्वास ऊँचा रहेगा। नई योजनाओं की शुरुआत संभव।
👉 कार्यस्थल पर प्रशंसा मिलेगी। वाणी पर संयम रखें।
🪔 उपाय: हरे वस्त्र पहनें।
🔢 मूलांक 2
👉 परिवार में भावनात्मक उतार-चढ़ाव।
👉 कार्यक्षेत्र में विवाद से बचें।
🪔 उपाय: तुलसी को जल अर्पित करें।
🔢 मूलांक 3
👉 विद्यार्थियों व शिक्षकों के लिए अनुकूल समय।
👉 पेट संबंधी परेशानी से बचें।
🪔 उपाय: पीले वस्त्र पहनें, दान करें।
🔢 मूलांक 4
👉 निर्णय लेने का दिन। पुराने प्रोजेक्ट गति पकड़ेंगे।
👉 थकान हो सकती है।
🪔 उपाय: नीम के पेड़ के नीचे समय बिताएं।
🔢 मूलांक 5
👉 विशेष शुभ दिन। संवाद व निर्णय क्षमता से लाभ।
👉 व्यापार में फायदा होगा।
🪔 उपाय: गणेशजी को दूर्वा चढ़ाएं।
🔢 मूलांक 6
👉 प्रेम संबंध और रचनात्मक कार्यों के लिए अच्छा दिन।
👉 खर्चों पर नियंत्रण ज़रूरी।
🪔 उपाय: माँ दुर्गा को सफेद फूल अर्पित करें।
🔢 मूलांक 7
👉 आत्ममंथन और एकांत की प्रवृत्ति बढ़ेगी।
👉 नींद की कमी हो सकती है।
🪔 उपाय: पानी में चाँदी का टुकड़ा रखें।
🔢 मूलांक 8
👉 धैर्य से काम लें। बाधाओं के बाद सफलता।
👉 स्वास्थ्य पर ध्यान रखें।
🪔 उपाय: काले तिल का दान करें।
🔢 मूलांक 9
👉 ऊर्जा और जोश से भरा दिन। नया कार्य प्रारंभ कर सकते हैं।
👉 क्रोध पर नियंत्रण रखें।
🪔 उपाय: हनुमान चालीसा का पाठ करें।

📌 आज का सारांश

शनिवार का यह दिन विशेष रूप से मूलांक 5 वालों के लिए शुभ रहेगा।
बुध की कृपा से व्यापार, संवाद और निर्णय क्षमता में लाभ मिलेगा।
अन्य मूलांक जातकों को भी जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में अलग-अलग संदेश प्राप्त होंगे।

ये भी पढ़ें –डीएम-एसपी ने किया मगहर व लेडुआ-महुआ में सुरक्षा प्रबंधों का निरीक्षण

ये भी पढ़ें –अमेरिकन जॉब्स फर्स्ट”रणनीति बनाम सामाजिक योजनाएं स्वास्थ्य सेवाएं और शिक्षा के लिए अधिक फंडिंग प्राथमिकता नतीजा “सरकारी शटडाउन”

ये भी पढ़ें –लापरवाही पर कृषि विभाग के दो कार्मिक निलम्बित

ये भी पढ़ें-मिशन शक्ति-5.0 के तहत महिला महाविद्यालय में हुई जागरूकता कार्यशाला

ये भी पढ़ें –दलहन-तिलहन निःशुल्क मिनीकिट योजना की निकली ई-लॉटरी

🌟 4 अक्टूबर 2025 : आज का राशिफल 🌟

(पंडित ध्रुव मिश्र)

🐏 मेष राशि (Aries)
आज आत्मविश्वास और निर्णय क्षमता आपका साथ देंगे। नौकरी-पेशा वालों को कार्यक्षेत्र में प्रशंसा मिलेगी। निवेश से लाभ संभव है, परंतु जल्दबाजी से बचें। सिरदर्द की समस्या हो सकती है। रिश्तों में धैर्य रखें।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 9
🐂 वृषभ राशि (Taurus)
व्यवसाय और परिवार दोनों में संतुलन की आवश्यकता है। आर्थिक मोर्चे पर लाभ होगा, लेकिन खर्चों में संयम बरतें। परिवार में किसी की सलाह उपयोगी होगी। पाचन संबंधी समस्या से सावधान रहें। पुराने प्रेमी से बातचीत संभव।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 6
👬 मिथुन राशि (Gemini)
बुध ग्रह का प्रभाव आपके लिए सफलता लेकर आएगा। संचार, मीटिंग और प्रेजेंटेशन में शानदार प्रदर्शन होगा। मार्केटिंग व सेल्स वालों को लाभ। सर्दी-जुकाम या एलर्जी हो सकती है। रिश्तों में पारदर्शिता रखें।
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक: 5
🦀 कर्क राशि (Cancer)
भावनाओं पर काबू रखें, वरना छोटी बातें बड़ा असर डालेंगी। कार्यक्षेत्र में एकाग्रता बनाए रखना जरूरी है। मानसिक तनाव और थकान बढ़ सकती है। साथी का व्यवहार उदासीन लग सकता है।
शुभ रंग: चांदी
शुभ अंक: 2
🦁 सिंह राशि (Leo)
नेतृत्व क्षमता आज आपके व्यक्तित्व को चमकाएगी। कार्यक्षेत्र में बॉस प्रसन्न रहेंगे। धन की आवक होगी, पर खर्च भी बढ़ेंगे। थकान के बावजूद जोश बना रहेगा। प्रेम जीवन में गर्मजोशी रहेगी।
शुभ रंग: सुनहरा
शुभ अंक: 1
🌾 कन्या राशि (Virgo)
आज आत्मनिरीक्षण और सुधार का दिन है। विद्यार्थी पढ़ाई में फोकस कर पाएंगे। कार्यस्थल पर कार्यभार बढ़ेगा, लेकिन आप कुशलता से निपटेंगे। पाचन या त्वचा की समस्या हो सकती है। प्रेमी के साथ समय अच्छा बीतेगा।
शुभ रंग: नीला
शुभ अंक: 4
⚖️ तुला राशि (Libra)
संतुलन बनाए रखना आवश्यक है। वाद-विवाद से बचें और वाणी को मधुर रखें। धन संबंधी मामले सुलझ सकते हैं। साझेदारी के कार्यों से लाभ होगा। सिरदर्द या आंखों की थकान हो सकती है। रिश्तों में स्पष्टता जरूरी।
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक: 6
🦂 वृश्चिक राशि (Scorpio)
लंबे समय से रुके कार्य आज गति पकड़ सकते हैं। गुप्त रणनीति से सफलता मिलेगी। निवेश के निर्णय सोच-समझकर लें। रक्तचाप या पेट की समस्या हो सकती है। रिश्तों में उलझन बढ़ सकती है।
शुभ रंग: गहरा लाल
शुभ अंक: 9
🏹 धनु राशि (Sagittarius)
भाग्य का साथ मिलेगा। धार्मिक व सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। विदेश से जुड़े कार्यों में सफलता संभव। पाचन संबंधी परेशानी हो सकती है। प्रेम संबंधों में दूरियां होने पर भी जुड़ाव बना रहेगा।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 3
🐐 मकर राशि (Capricorn)
करियर और सामाजिक छवि पर ध्यान केंद्रित रहेगा। किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मुलाकात फायदेमंद होगी। नई जिम्मेदारियों का योग है। कमर या घुटनों में दर्द परेशान कर सकता है। कठोरता से बचें।
शुभ रंग: ग्रे
शुभ अंक: 8
🌊 कुम्भ राशि (Aquarius)
नए विचार और टीमवर्क से लाभ मिलेगा। सामाजिक सक्रियता बढ़ेगी। तकनीकी क्षेत्र के लिए दिन शुभ है। अनिद्रा या माइग्रेन की समस्या हो सकती है। नए रिश्तों की शुरुआत संभव।
शुभ रंग: आसमानी नीला
शुभ अंक: 7
🐟 मीन राशि (Pisces)
भावनाओं में बहकर कोई निर्णय न लें। रचनात्मक और आध्यात्मिक कार्यों में मन लगेगा। पुराने मुद्दे मन को विचलित कर सकते हैं। पानी की कमी और थकान हो सकती है। प्रेम संबंधों में गहराई आएगी।
शुभ रंग: बैंगनी
शुभ अंक: 2

ये भी पढ़ें –राजस्थान और मध्य प्रदेश में कफ सिरप से 11 बच्चों की मौत, ड्रग कंट्रोलर ने की जांच शुरू

ये भी पढ़ें –पाकिस्तान यदि दुस्साहस करेंगा तो भारत बदल देगा इतिहास और भूगोल-राजनाथ सिंह

ये भी पढ़ें –देवरिया का बस स्टेशन बना सवाल: तीन साल बाद भी वादे अधूरे

ये भी पढ़ें –दिल्ली यौन शोषण मामला: स्वामी चैतन्यानंद को 14 दिन की न्यायिक हिरासत, हुए ये बड़े खुलासे

लखनऊ में जोरदार बारिश से मौसम हुआ खुशनुमा, पुरवाई और बारिश से पारा और गिरेगा

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। राजधानी लखनऊ में शुक्रवार को दिनभर बादलों की गतिविधि रही, जिससे मौसम में उमस भरी गर्मी से राहत मिली। दोपहर के समय शहर के कई इलाकों में हल्की बूंदाबांदी हुई और 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार वाली पुरवाई हवाओं ने मौसम को और सुहावना बना दिया।

शाम में अचानक हुई जोरदार बारिश

शाम के समय अचानक से हुई जोरदार बारिश ने लखनऊवासियों को मौसम का तोहफा दिया। बारिश ने न केवल तापमान में गिरावट लाई, बल्कि वातावरण को और भी खुशनुमा बना दिया। मौसम विभाग ने शनिवार के लिए हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है, जिससे अगले कुछ दिनों में पारा और कम होने के आसार हैं।

मौसम का कारण

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव क्षेत्र और उड़ीसा व छत्तीसगढ़ के बीच एक चक्रवात की मौजूदगी के कारण लखनऊ में हल्की से मध्यम बारिश के संकेत मिल रहे हैं।

तापमान में बदलाव

मौसम विभाग की जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को लखनऊ में दिन का अधिकतम तापमान 0.3 डिग्री गिरकर 32.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि रात का तापमान 0.3 डिग्री बढ़कर 25.1 डिग्री सेल्सियस रहा।

झंझनपुर चौराहे के पास सड़क हादसे में युवक की मौत, परिजनों में कोहराम

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। चौक थाना क्षेत्र के ग्राम सभा विजयपुर निवासी मंगरु यादव पुत्र दुलारे की शुक्रवार देर शाम सड़क हादसे में मौत हो गई। घटना के बाद पूरे परिवार में कोहराम मच गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगरु यादव शुक्रवार को सुबह अपनी पत्नी आरती को मोटरसाईकिल से ससुराल बरवा खुर्द छोड़ने गए थे। शाम लगभग 4:30 बजे वह अकेले घर लौट रहे थे। जैसे ही वह सिंदुरिया थाना क्षेत्र के झंझनपुर चौराहा स्थित साधन सहकारी समिति के पास पहुंचे, तभी अचानक एक छात्रा तेज गति से सड़क पार करने लगी। छात्रा को बचाने के प्रयास में मंगरु यादव मोटरसाईकिल से नियंत्रण खो बैठे और सड़क पर गिर पड़े।

यह भी पढ़ें – मिशन शक्ति की गूंज: विजय लक्ष्मी बनीं एक दिन की प्राचार्य


हादसे में मोटरसाइकिल का धारदार पार्ट उनके गले में धंस गया, जिससे अत्यधिक खून बहने लगा। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। सिंदुरिया पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को जिला अस्पताल महाराजगंज भिजवाया। जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मंगरु को मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मर्चरी हाउस भेज दिया है। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। पत्नी और परिवार के अन्य सदस्य रो-रोकर बेसुध हो गए हैं यह हादसा न सिर्फ परिवार बल्कि पूरे गांव के लिए गहरे दुःख का कारण बन गया है। ग्रामीणों ने बताया कि मंगरु यादव मिलनसार और मददगार स्वभाव के व्यक्ति थे।

यह भी पढ़ें – दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान हाई वोल्टेज लाइन की चपेट में आई ट्रॉली, छः लोग झुलसे

अक्षय कुमार का खुलासा: बेटी को मिली अश्लील तस्वीर भेजने की धमकी, मांगी महाराष्ट्र में साइबर क्राइम पाठ्यक्रम की शुरुआत

मुंबई (राष्ट्र की परम्परा)। बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार ने हाल ही में एक संवेदनशील और महत्वपूर्ण खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि उनकी 13 वर्षीय बेटी नितारा एक वीडियो गेम खेलते समय साइबर क्राइम का शिकार होने से बची। इस घटना ने अभिनेता को महाराष्ट्र सरकार से साइबर क्राइम शिक्षा पाठ्यक्रम शुरू करने की मांग करने के लिए प्रेरित किया।

क्या हुई घटना

मुंबई स्थित राज्य पुलिस मुख्यालय में आयोजित साइबर जागरूकता माह 2025 उद्घाटन समारोह में अक्षय कुमार ने यह घटना साझा की। उन्होंने बताया कि कुछ महीने पहले उनकी बेटी नितारा वीडियो गेम खेल रही थी। ऐसे गेम में खिलाड़ी किसी अनजान व्यक्ति के साथ खेल सकते हैं। खेल के दौरान नितारा को एक संदिग्ध संदेश आया — “क्या आप पुरुष हैं या महिला?” नितारा ने महिला का उत्तर दिया। इसके बाद उस व्यक्ति ने अश्लील संदेश भेजते हुए कहा — “अपनी नग्न तस्वीर भेजो”।

अक्षय ने बताया कि नितारा ने तुरंत गेम बंद कर दिया और अपनी मां को इस घटना के बारे में बताया। उन्होंने कहा — “यही साइबर अपराध की शुरुआत है, और इसे रोकना बेहद जरूरी है।”

अक्षय कुमार की मांग

अक्षय कुमार ने महाराष्ट्र सरकार और मुख्यमंत्री से अनुरोध किया कि राज्य के स्कूलों में कक्षा 7 से 10 तक हर हफ्ते एक “साइबर पीरियड” शुरू किया जाए। इस पाठ्यक्रम में बच्चों को साइबर सुरक्षा, ऑनलाइन सुरक्षा और साइबर अपराध से बचने के तरीकों के बारे में जागरूक किया जाएगा।

अक्षय ने कहा — “साइबर अपराध सड़क पर होने वाले अपराधों से भी अधिक खतरनाक होता जा रहा है। इसे रोकने के लिए बच्चों को सही दिशा में मार्गदर्शन देना बेहद जरूरी है।”

झंझनपुर चौराहे के पास सड़क हादसे में युवक की मौत, परिजनों में कोहराम

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। चौक थाना क्षेत्र के ग्राम सभा विजयपुर निवासी मंगरु यादव पुत्र दुलारे की शुक्रवार देर शाम सड़क हादसे में मौत हो गई। घटना के बाद पूरे परिवार में कोहराम मच गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगरु यादव शुक्रवार को सुबह अपनी पत्नी आरती को मोटरसाईकिल से ससुराल बरवा खुर्द छोड़ने गए थे। शाम लगभग 4:30 बजे वह अकेले घर लौट रहे थे। जैसे ही वह सिंदुरिया थाना क्षेत्र के झंझनपुर चौराहा स्थित साधन सहकारी समिति के पास पहुंचे, तभी अचानक एक छात्रा तेज गति से सड़क पार करने लगी। छात्रा को बचाने के प्रयास में मंगरु यादव मोटरसाईकिल से नियंत्रण खो बैठे और सड़क पर गिर पड़े।
हादसे में मोटरसाइकिल का धारदार पार्ट उनके गले में धंस गया, जिससे अत्यधिक खून बहने लगा। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। सिंदुरिया पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को जिला अस्पताल महाराजगंज भिजवाया। जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मंगरु को मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मर्चरी हाउस भेज दिया है। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। पत्नी और परिवार के अन्य सदस्य रो-रोकर बेसुध हो गए हैं यह हादसा न सिर्फ परिवार बल्कि पूरे गांव के लिए गहरे दुःख का कारण बन गया है। ग्रामीणों ने बताया कि मंगरु यादव मिलनसार और मददगार स्वभाव के व्यक्ति थे।

आरसेटी द्वारा भव्य स्वच्छोत्सव आयोजन, वृक्षारोपण से गूंजा परिसर

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)।
सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) देवरिया में शुक्रवार को स्वच्छोत्सव समारोह बड़े उत्साह और जोश के साथ संपन्न हुआ। इस मौके पर संस्थान परिसर स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के नारों से गूंज उठा।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के क्षेत्रीय प्रमुख शशि भूषण दयाल एवं अग्रणी जिला प्रबंधक आर.एस. प्रेम शामिल हुए। दोनों अतिथियों ने संयुक्त रूप से वृक्षारोपण कर कार्यक्रम की शुरुआत की और उपस्थित लोगों को स्वच्छता की शपथ दिलाई।

🌍 स्वच्छता: अभियान नहीं, जीवनशैली है

मुख्य अतिथियों ने अपने विचार रखते हुए कहा कि स्वच्छता केवल सरकारी मुहिम भर नहीं, बल्कि एक स्वस्थ और सुखी समाज के निर्माण की नींव है। उन्होंने आरसेटी द्वारा समाज को जागरूक करने की दिशा में किए जा रहे प्रयासों की सराहना की और अधिक से अधिक युवाओं को इस आंदोलन से जुड़ने की अपील की।

प्रशिक्षुओं का संकल्प, स्वच्छ समाज की ओर कदम

संस्थान के निदेशक विशाल गुप्ता ने बताया कि आरसेटी समय-समय पर विभिन्न सामाजिक, शैक्षिक और जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित करता है, जिससे प्रशिक्षुओं में समाज सेवा और जिम्मेदारी की भावना विकसित होती है।

इस अवसर पर वरिष्ठ संकाय सोमनाथ मिश्रा, संकाय विनय शंकर मणि त्रिपाठी, कार्यालय सहायक अभिषेक तिवारी समेत बड़ी संख्या में प्रशिक्षु और आमजन उपस्थित रहें। प्रशिक्षुओं ने समाज में घर-घर जाकर स्वच्छता का संदेश फैलाने का संकल्प लिया।

दादी का दिल आशिक पर आया, घर-परिवार सब भुलाया

35 साल के आशिक संग दादी हुई रफूचक्कर

झांसी (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। कहते हैं इश्क उम्र देखकर नहीं होता, और यह बात मऊरानीपुर की एक दादी ने साबित कर दी। उम्र के आख़िरी पड़ाव पर दादी का दिल 35 साल के युवक पर क्या आया, घर-परिवार, पोते-पोतियों और यहां तक कि पति तक को भूल गईं।
कहानी शुरू हुई ढाई साल पहले, जब दादी मजदूरी करने भिंड गई थीं। वहीं मुलाकात हुई एक जवान आशिक से। मुलाकातें बातचीत में बदलीं, बातचीत मोहब्बत में और फिर मोहब्बत ने रफ्तार पकड़ ली।
परिवार वालों ने राज़ भांप लिया और दादी को घर ले आए, लेकिन दिल तो दिल है साहब… वो तो वहीं अटका रहा। चोरी-छिपे फोन पर बातें चलती रहीं और मौका मिलते ही दादी अपने आशिक के संग फुर्र हो गईं।
घरवालों का कहना है कि दादी जाते-जाते गहने और नकदी भी साथ ले गईं। अब पोते-पोती हैरान हैं, पति परेशान है और पुलिस तलाश में जुटी है।

विधानसभा चुनाव से पहले नीतीश सरकार का बड़ा ऐलान: स्कूल बच्चों की स्कॉलरशिप दोगुनी

बिहार (राष्ट्र की परम्परा)। विधानसभा चुनाव के ऐलान से ठीक पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सरकार ने राज्य के स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों के लिए एक बड़ा तोहफा दिया है। शुक्रवार को शिक्षा विभाग की ओर से जारी नोटिफिकेशन में घोषणा की गई है कि मुख्यमंत्री बालक/बालिका छात्रवृत्ति योजना के तहत दी जाने वाली स्कॉलरशिप की राशि दोगुनी कर दी गई है।

मुख्यमंत्री बालक/बालिका छात्रवृत्ति योजना का महत्व

यह योजना वर्ष 2013 में शुरू की गई थी, जिसका उद्देश्य बिहार के प्राथमिक, मध्य एवं माध्यमिक विद्यालयों में कक्षा 1 से 10 तक पढ़ने वाले विद्यार्थियों को पढ़ाई में प्रोत्साहन देना है। इस योजना से बच्चों को न केवल शिक्षा में सहायता मिलती है, बल्कि स्कूल छोड़ने की दर को भी कम करने में मदद मिलती है।

स्कॉलरशिप राशि में बदलाव

शिक्षा विभाग के नोटिफिकेशन के अनुसार, अब छात्रों को पहले से दोगुनी राशि दी जाएगी:

कक्षावर्तमान राशि (₹)नई राशि (₹)
1 से 46001200
5 से 612002400
7 से 818003600
9 से 1018003600

चुनावी माहौल में इसका महत्व

मुख्य चुनाव आयुक्त 4 से 5 अक्टूबर तक बिहार का दौरा करेंगे, जिसके बाद विधानसभा चुनाव की घोषणा की संभावना है। ऐसे में इस घोषणा को चुनावी रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है।

नीतीश कुमार का संदेश

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि वर्तमान आर्थिक और सामाजिक परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए, इस योजना के तहत स्कॉलरशिप की राशि बढ़ाना आवश्यक था ताकि विद्यार्थियों को शिक्षा के प्रति और प्रोत्साहन मिल सके।

तेज रफ्तार कार पुलिया से टकराई, एक की मौत व कई घायल

शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)l कटरा बेवर नेशनल हाईवे पर शुक्रवार को भीषण हादसा हो गया। कोयला गांव के पास मिश्रा ढाबा के समीप एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पुलिया से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की मदद से घायलों को तुरंत अस्पताल भेजा गया, जहां उनका इलाज जारी है। दुर्घटना की सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।स्थानीय लोगों का कहना है कि हाईवे पर तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने के कारण आए दिन हादसे होते रहते हैं। लोगों ने प्रशासन से सड़क पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की है।

राजस्थान और मध्य प्रदेश में कफ सिरप से 11 बच्चों की मौत, ड्रग कंट्रोलर ने की जांच शुरू

भोपाल/जयपुर (राष्ट्र की परम्परा)। मध्य प्रदेश और राजस्थान से चिंताजनक खबर सामने आई है। यहां खांसी-जुकाम के इलाज में इस्तेमाल होने वाले कफ सिरप से बच्चों की मौत की आशंका जताई जा रही है। अब तक 11 बच्चों की जान जा चुकी है।

सबसे ज्यादा मौतें मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में दर्ज हुई हैं, जहां पिछले 20 दिनों में 9 बच्चों की मौत हुई। शुरुआती रिपोर्ट के मुताबिक, इन बच्चों में किडनी फेलियर मुख्य कारण रहा है। वहीं राजस्थान में 2 बच्चों की मौत हो चुकी है और कई बच्चे अस्पताल में भर्ती हैं।

छिंदवाड़ा में 9 बच्चों की मौत

मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा में कफ सिरप पीने के बाद बच्चों की तबीयत बिगड़ने लगी। ज्यादातर बच्चों ने नागपुर के निजी अस्पतालों में इलाज के दौरान दम तोड़ा। परिजनों का आरोप है कि दवा पीने के बाद बच्चों की हालत अचानक खराब हुई और उनकी किडनी फेल हो गई।

राजस्थान में भी दो बच्चों की जान गई

राजस्थान में भी कफ सिरप पीने से दो बच्चों की मौत का मामला सामने आया है। यहां जिन बच्चों की तबीयत बिगड़ी, उन्हें Dextromethorphan Hydrobromide Syrup दिया गया था। फिलहाल कई बच्चों का इलाज अस्पताल में जारी है।

जांच में कफ सिरप को बताया गया संभावित कारण

दोनों राज्यों की प्रारंभिक जांच में खांसी की दवा को मौत का संभावित कारण माना गया है। इसके बाद ड्रग कंट्रोलर ने तत्काल कार्रवाई करते हुए संदिग्ध सिरप की बिक्री और उपयोग पर रोक लगा दी है। साथ ही इसे लैब टेस्टिंग के लिए भेजा गया है।

डॉक्टर्स को भी चेतावनी दी गई है कि वे मरीजों को इस सिरप को प्रिस्क्राइब न करें।

सरकार और स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

मध्य प्रदेश और राजस्थान के स्वास्थ्य विभाग ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच कमेटी गठित की है।

प्रभावित जिलों में कफ सिरप की बिक्री पर नजर रखी जा रही है।

सभी अस्पतालों को संदिग्ध दवा से जुड़े मामलों की रिपोर्ट तुरंत देने के निर्देश दिए गए हैं।

गरीब की जमीन पर भू-माफिया का कब्जा 12 साल से दर-दर भटक रहा फरियादी

अपर आयुक्त का निर्देश– मामले को गंभीरता से लें, गरीब को दिलाएं न्याय

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)l सहजनवा तहसील क्षेत्र के अनंतपुर निवासी गरीब फरियादी मिठाई लाल पिछले 12 वर्षों से अपनी खरीदी हुई जमीन पर कब्जा छुड़ाने के लिए अधिकारियों और अदालतों के चक्कर काट रहा है। मामला आराजी संख्या 398 की 26 डिसमिल जमीन का है, जिसे मिठाई लाल ने वर्ष 2011 में बैनामा कर खरीदा था। आरोप है कि 2012 में भू-माफिया ने इस जमीन पर कब्जा कर मकान खड़ा कर दिया।
फरियादी के मुताबिक, कब्जा करने वाले लोगों ने वास्तव में आराजी संख्या 401 की रजिस्ट्री कराई थी, लेकिन जबरन 398 पर कब्जा कर मकान बना लिया। चार भाइयों द्वारा इस कब्जे को अंजाम दिया गया और तब से लेकर अब तक जमीन का वास्तविक मालिक अपनी ही जमीन से बेदखल है।

मामले में 25 जून 2016 को एसडीएम कोर्ट ने मिठाई लाल के पक्ष में आदेश भी दिया था। तहसील से आई रिपोर्ट भी 398 के समर्थन में थी। इसके बावजूद जमीन का कब्जा नहीं छूट सका और भू-माफिया अब भी हावी बने हुए हैं।

अब फरियादी को अधिकारियों की ओर से राय दी गई है कि वह सिविल कोर्ट जाए और वहां से आदेश लेकर आए, तभी कब्जा हटवाकर मकान गिराया जा सकेगा। इस बीच, मंडलायुक्त कार्यालय में गुहार लगाने पर अपर आयुक्त ने एसडीएम सहजनवा को स्पष्ट निर्देश दिया है कि मामले को गंभीरता से लें और पीड़ित को न्याय दिलाएं।

मिठाई लाल का आरोप है कि 2012 में तत्कालीन एसओ और तहसीलदार की मिलीभगत से ही भू-माफिया ने उसकी जमीन पर कब्जा कर मकान बना लिया था। यही वजह रही कि वर्षों तक आदेशों के बावजूद कब्जा खाली नहीं कराया गया।

गरीब फरियादी का कहना है कि वह एक दशक से अधिक समय से न्याय पाने के लिए अधिकारियों के चक्कर काट रहा है। अब उसे उम्मीद है कि एसडीएम और तहसील प्रशासन सक्रिय होकर उसकी जमीन को कब्जामुक्त कराएंगे।

इस प्रकरण ने तहसील और पुलिस प्रशासन की कार्यशैली पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। जब तहसील से रिपोर्ट और एसडीएम कोर्ट का आदेश फरियादी के पक्ष में था, तब भी कब्जा क्यों नहीं हटाया गया? अब देखना यह होगा कि सिविल कोर्ट से आदेश आने के बाद प्रशासन कितनी तत्परता से कार्रवाई करता है और एक गरीब को उसका हक दिलाता है।

दलहन-तिलहन निःशुल्क मिनीकिट योजना की निकली ई-लॉटरी

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार के निर्देश पर मुख्य विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी की अध्यक्षता में दलहन एवं तिलहन निशुल्क मिनीकिट योजना अंतर्गत किसानों द्वारा ऑनलाइन बुकिंग किए गए मिनीकिट की ई-लॉटरी निकाली गई।
दलहन मिनीकिट योजना में चना के लिए 50 लक्ष्य के सापेक्ष 229 किसानों, मटर के लिए 250 लक्ष्य पर 332 किसानों और मसूर के लिए 150 लक्ष्य पर 174 किसानों ने बुकिंग की। ई-लॉटरी के माध्यम से किसानों का चयन किया गया, जबकि अतिरिक्त किसानों को प्रतीक्षारत सूची में रखा गया है। चयनित किसान द्वारा मिनीकिट न लेने की स्थिति में प्रतीक्षारत किसानों को लाभ दिया जाएगा।
तिलहन मिनीकिट योजना के अंतर्गत तोरिया, सरसों एवं अलसी की बुकिंग में लक्ष्य से कम आवेदन प्राप्त हुए हैं। तोरिया में 700 लक्ष्य के विरुद्ध 584, सरसों में 2000 लक्ष्य के विरुद्ध 709 किसानों ने बुकिंग की है। अलसी के लिए 50 लक्ष्य के सापेक्ष 10 अक्टूबर तक बुकिंग जारी रहेगी। चूंकि तोरिया व सरसों में लक्ष्य से कम बुकिंग हुई है, इसलिए इनकी मिनीकिट बुकिंग पहले आओ, पहले पाओ के सिद्धांत पर किसानों को उपलब्ध कराई जाएगी।
ई-लॉटरी प्रक्रिया के दौरान उप कृषि निदेशक डॉ. राकेश कुमार सिंह, जिला कृषि अधिकारी डॉ. सर्वेश कुमार यादव, प्रगतिशील किसान अशोक मौर्य एवं गोविंद चौधरी मौजूद रहे।

मिशन शक्ति-5.0 के तहत महिला महाविद्यालय में हुई जागरूकता कार्यशाला

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। शासन की मंशा एवं जिलाधिकारी के निर्देशन में मिशन शक्ति अभियान के पांचवें चरण “ड्राइविंग माय ड्रीम्स” के तहत माधव प्रसाद त्रिपाठी राजकीय महिला महाविद्यालय में जागरूकता कार्यशाला आयोजित की गई।

इसे भी पढे- https://rkpnewsup.com/clay-art-artisans-will-get-the-benefit-of-25-subsidy-on-diwali/


जिला प्रोबेशन अधिकारी सतीश चंद्र ने बताया कि कार्यशाला में छात्राओं एवं महिलाओं को ड्राइविंग और यातायात नियमों की जानकारी दी गई। ड्राइविंग सीखने की इच्छुक महिलाओं और बालिकाओं का नाम भी दर्ज किया गया। इसमें संजना, रोशनी, प्रिया, आकांक्षा, संध्या, निशा, वंदना, साधना चौधरी, प्रीति यादव, आंशिक मिश्रा, नीलम श्रीवास्तव और प्रीति सिंह ने सहमति जताई।
इस अवसर पर महाविद्यालय की प्रवक्ता नीलम श्रीवास्तव, प्रीति सिंह, मोनिका शुक्ला, ऋतुका दुबे, अमन और नरेंद्र यादव सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।