भारतीय सिनेमा के इतिहास में 21 अक्टूबर की तारीख हमेशा एक भावनात्मक अध्याय के रूप में याद की जाती है। इस दिन दो दिग्गज कलाकार — यश चोपड़ा और अजीत — इस दुनिया से विदा हुए, जिन्होंने अपनी प्रतिभा, दृष्टि और अभिनय से भारतीय फ़िल्म उद्योग को नई ऊंचाइयों तक पहुँचाया। दोनों का योगदान न केवल पर्दे पर, बल्कि भारतीय समाज की सांस्कृतिक चेतना में गहराई से अंकित है। आइए जानें इन दो महान हस्तियों के जीवन, कर्म और उनकी सिनेमा यात्रा की अमर गाथा।
यश चोपड़ा – रोमांस के राजा, संवेदना के चित्रकार (1932–2012)
27 सितंबर 1932 को लाहौर (तत्कालीन ब्रिटिश भारत, अब पाकिस्तान) में जन्मे यश राज चोपड़ा भारतीय सिनेमा के उन निर्माताओं में से थे जिन्होंने फिल्मों में प्रेम, संगीत और भावनाओं को एक नई भाषा दी। प्रारंभिक शिक्षा लाहौर में प्राप्त करने के बाद, देश के विभाजन के समय उनका परिवार जालंधर, पंजाब आ गया। यहीं से उन्होंने स्नातक की पढ़ाई पूरी की और फिर मुंबई का रुख किया — सपनों के उस शहर का, जिसने उन्हें यशराज बनने का अवसर दिया।
अपने बड़े भाई बी.आर. चोपड़ा के निर्देशन में सहायक के रूप में करियर शुरू करने वाले यश ने 1959 में “धूल का फूल” से बतौर निर्देशक पदार्पण किया। यह फ़िल्म समाज की असमानता और मानवता की करुणा का गहरा संदेश देने वाली थी। इसके बाद “वक़्त”, “इत्तेफ़ाक़”, “दीवार”, “कभी कभी”, “सिलसिला”, “चांदनी”, “दिल तो पागल है” और “वीर-ज़ारा” जैसी फिल्मों ने उन्हें भारतीय रोमांस का प्रतीक बना दिया।
उन्होंने यश राज फ़िल्म्स (YRF) की स्थापना कर भारतीय सिनेमा को एक मजबूत संस्थागत ढांचा दिया, जिसने न केवल व्यावसायिक दृष्टि से बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी हिंदी फिल्मों की प्रतिष्ठा बढ़ाई।
21 अक्टूबर 2012 को मुंबई में उनका निधन हुआ। उस दिन भारतीय सिनेमा ने एक स्वप्नद्रष्टा को खो दिया, जिसने पर्दे पर भावनाओं की भाषा को कविता बना दिया। यश चोपड़ा का नाम आज भी हर रोमांटिक फ्रेम में जीवित है।
अजीत – विलेन का शालीन चेहरा, संवाद का अंदाज़ (1922–1998):
27 जनवरी 1922 को गोलकोंडा, हैदराबाद (आंध्र प्रदेश) में जन्मे हमीद अली खान, जिन्हें दुनिया “अजीत” नाम से जानती है, भारतीय सिनेमा के इतिहास में सबसे स्टाइलिश और प्रभावशाली खलनायकों में गिने जाते हैं। प्रारंभिक शिक्षा हैदराबाद में हुई, और अभिनय के प्रति रुचि ने उन्हें पढ़ाई छोड़कर मुंबई की फ़िल्मी दुनिया की ओर खींच लिया।
1946 में उन्होंने “करवान” से फ़िल्मी करियर की शुरुआत की, लेकिन शुरुआती दौर में वे मुख्य नायक के रूप में ज्यादा सफल नहीं हो सके। 1960 के दशक में जब उन्होंने अपने किरदारों को नकारात्मक छवि में ढाला, तभी उनका करियर चरम पर पहुंचा। “कल राज़”, “जंजीर”, “कालीचरण”, “हमेशा खलनायक” और “नंबरदार” जैसी फिल्मों में उनके संवाद और स्टाइल दर्शकों के दिल में बस गए।
उनका प्रसिद्ध संवाद “मोना डार्लिंग” आज भी हिंदी फिल्मों का प्रतीक बन चुका है — एक ऐसा संवाद जो किसी अभिनेता को अमर कर देता है। अजीत ने न केवल खलनायक की परिभाषा बदली, बल्कि यह भी दिखाया कि विलेन का किरदार भी गरिमा और स्टाइल के साथ निभाया जा सकता है।
21 अक्टूबर 1998 को मुंबई में उनका निधन हुआ। उनके साथ एक युग समाप्त हुआ — वह दौर, जब विलेन भी दर्शकों का हीरो बन सकता था।
21 अक्टूबर — सिनेमा के दो युगों की स्मृति में एक भावनात्मक तिथि
यह दिन भारतीय सिनेमा की उस संवेदना को याद दिलाता है, जहाँ एक ओर यश चोपड़ा ने प्रेम को शुद्धता से सजाया, वहीं अजीत ने खलनायकी को एक अलग गरिमा दी। एक ने सपनों को रंगीन बनाया, तो दूसरे ने चरित्रों को गहराई दी। दोनों ही कलाकारों ने फ़िल्मों की भाषा, भाव और प्रस्तुति में ऐसा योगदान दिया, जो आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा है।
आज भी जब सिनेमा प्रेमी किसी रोमांटिक दृश्य या दमदार विलेन को याद करते हैं, तो यश और अजीत का नाम स्वाभाविक रूप से जुबां पर आ जाता है। उनकी स्मृति हर वर्ष 21 अक्टूबर को भारतीय फ़िल्म उद्योग के लिए एक प्रेरणा दिवस बनकर लौट आती है।
DDU में शीघ्र शुरू होगा एचयूआरएल–एनएसडीसी स्किल डेवलपमेंट कार्यक्रम
400 विद्यार्थियों को मिलेगा उद्योग आधारित प्रशिक्षण, ₹32 लाख का स्टाइपेंड वितरित होगा
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय विद्यार्थियों के रोजगारोन्मुख विकास और कौशल संवर्धन की दिशा में एक नई पहल करने जा रहा है। विश्वविद्यालय में एच.यू.आर.एल.–एन.एस.डी.सी. स्किल डेवलपमेंट कार्यक्रम शीघ्र प्रारम्भ होने जा रहा है, जिसके अंतर्गत लगभग 400 विद्यार्थियों को उद्योग आधारित प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। प्रशिक्षण पूर्ण करने वाले प्रत्येक विद्यार्थी को ₹8,000 की एकमुश्त सहायता राशि दी जाएगी, जिसके माध्यम से कुल ₹32 लाख का स्टाइपेंड वितरित होगा।
यह कार्यक्रम हिंदुस्तान उर्वरक एवं रसायन लिमिटेड (HURL) और नेशनल स्किल डेवलपमेंट कॉरपोरेशन (NSDC) के संयुक्त तत्वावधान में मैपिंग स्किल्स टेक्नोलॉजी प्रा. लि. द्वारा संचालित किया जाएगा। इसके अंतर्गत विद्यार्थियों को प्रशिक्षण के साथ-साथ 70 प्रतिशत से अधिक प्लेसमेंट सहायता भी दी जाएगी।
कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने कहा कि विश्वविद्यालय का उद्देश्य केवल अकादमिक उत्कृष्टता तक सीमित नहीं है, बल्कि विद्यार्थियों को उद्योग जगत की आवश्यकताओं के अनुरूप कौशलयुक्त, आत्मनिर्भर और प्रतिस्पर्धी बनाना है। यह प्रशिक्षण पहल छात्रों के लिए “सीखने से रोजगार तक” की दिशा में एक ठोस और प्रभावी कदम है।
निदेशक, गाइडेंस एंड प्लेसमेंट सेल प्रो. अजय कुमार शुक्ला ने बताया कि बहुत शीघ्र परिसर में क्यूआर कोड जारी किए जाएंगे, जिनके माध्यम से इच्छुक विद्यार्थी स्वयं को इस प्रशिक्षण के लिए पंजीकृत कर सकेंगे। आवेदन प्राप्त होने के बाद चयन प्रक्रिया पूर्ण कर पात्र विद्यार्थियों को प्रशिक्षण में सम्मिलित किया जाएगा।
कुलपति के निर्देशानुसार विश्वविद्यालय के तीन विभाग — कॉमर्स, एम.बी.ए. तथा इलेक्ट्रॉनिक्स, को प्रशिक्षण केंद्र के रूप में चयनित किया गया है, जिनमें क्रमशः अकाउंट असिस्टेंट, रिटेल सेल्स एक्जीक्यूटिव तथा एफटीसीएपी (कंप्यूटिंग एवं परिधीय उपकरण तकनीशियन) के प्रशिक्षण संचालित होंगे।
उन्होंने बताया कि यह कार्यक्रम केवल एचयूआरएल तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि एनएसडीसी के सहयोग से राष्ट्रीय स्तर का प्रमाणपत्र भी प्रदान किया जाएगा, जिससे विद्यार्थियों के करियर अवसरों में वृद्धि होगी।
कार्यक्रम के सफल संचालन हेतु कंपनी की ओर से बसु अग्रहरि को समन्वयक (SPOC) नियुक्त किया गया है, जो प्रशिक्षण गतिविधियों की निगरानी एवं समन्वय सुनिश्चित करेंगे।
यह पहल विश्वविद्यालय को कौशल विकास, उद्योग–शिक्षा सहयोग और छात्र रोजगार सशक्तिकरण के क्षेत्र में एक अग्रणी संस्थान के रूप में स्थापित करेगी।
वृद्धाश्रम में बुजुर्गों संग दीपोत्सव की खुशियां साझा की डीएम ने
बुजुर्गों को दिए उपहार, जाना हालचाल
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। दीपावली के शुभ अवसर पर जिलाधिकारी आलोक कुमार ने सियरासांथा स्थित वृद्धाश्रम पहुंचकर वहां आवासित 77 बुजुर्गों के साथ दीपोत्सव की खुशियां साझा कीं। उन्होंने सभी वृद्धजनों को ऊनी साल और मिष्ठान भेंट कर उनका कुशलक्षेम जाना।
जिलाधिकारी श्री कुमार ने बुजुर्गों से आत्मीय वार्ता करते हुए उनके स्वास्थ्य, देखभाल और वृद्धाश्रम में उपलब्ध सुविधाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने कहा कि बुजुर्ग हमारे समाज की अमूल्य धरोहर हैं, उनकी सेवा और सम्मान करना हम सभी का नैतिक दायित्व है।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने वृद्धाश्रम में उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की समीक्षा की और प्रबंधक को निर्देश दिया कि भोजन, नाश्ता, चिकित्सा सुविधा तथा रहने की व्यवस्था पूरी तरह सुव्यवस्थित रखी जाए। उन्होंने यह भी कहा कि आश्रम के प्रत्येक निवासी को परिवार जैसा वातावरण मिले, इसका विशेष ध्यान रखा जाए।
यह भी पढ़ें – कोपागंज थाना प्रभारी की दीपावली पहल, गरीब जरूरतमंदों को बांटी मिठाइयां व पटाखे
इस अवसर पर जिला समाज कल्याण अधिकारी महेंद्र कुमार, वृद्धाश्रम प्रबंधक अम्बिकेश्वर मणि तिवारी सहित आश्रम परिवार के सदस्य उपस्थित रहे।
जिलाधिकारी ने सभी वृद्धजनों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं दीं और उनके स्वस्थ, सुखी व दीर्घायु जीवन की कामना की।
यह भी पढ़ें – कृषि अर्थव्यवस्था की रीढ़ है किसान : शिवराज सिंह चौहान
कोपागंज थाना प्रभारी की दीपावली पहल, गरीब जरूरतमंदों को बांटी मिठाइयां व पटाखे
थानाध्यक्ष द्वारा मिठाइयां व पटाखे पाकर खिले गरीबों के चेहरे
मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। दीपावली के त्यौहार को लेकर जनपद के कोपागंज थाना प्रभारी रविंद्रनाथ राय ने कस्बा इंचार्ज अनिकेत सिंह और अपने हमराहियों के साथ पूरे कस्बे का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने लोगों से मुलाकात कर त्योहार को सुरक्षित और शांति-पूर्ण ढंग से मनाने की अपील करने के साथ ही गरीब जरूरतमंदों में मिठाइयां व पटाखे वितरीत किए। थानाध्यक्ष की इस कार्य प्रणाली से गरीबों के चेहरे खिल उठे।
जनपद के कोपागंज थानाध्यक्ष द्वारा एक जमाने के बाद की गई इस दीपावली के त्योहार को लेकर की गई इस पहल से कोपागंज के गरीब और जरूरतमंद परिवारों के बीच मिठाइयाँ, पटाखे और मोमबत्तियाँ लेकर पहुंचे समस्त पुलिस कर्मियों को देख उनके चेहरे खिल उठे । यह थानाध्यक्ष द्वारा वितरण का कार्य भातकोल मोड़, कसार मोड़, मार्केट चौक और अन्य जगहों पर किया गया। खासतौर पर जगह जगह बच्चों को पटाखे दिए गए, जिन्हें पाकर वे बेहद खुश नजर आए और त्योहार की खुशियों में चार चाँद लग गए।
यह भी पढ़ें – तेजस्वी की रणनीति में महिलाओं और युवाओं को मिली मजबूत जगह
साथ ही महिला पुलिस कर्मियों द्वारा मिशन शक्ति फेज-5 के तहत महिलाओं को आत्मनिर्भरता, सुरक्षा और कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया। महिलाओं को हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई और उन्हें हर परिस्थिति में निडर होकर अपनी बात रखने के लिए प्रेरित किया गया।
इस अवसर पर पुलिस टीम में एसआई दुर्गेश चौरसिया, एसआई उमाशंकर सिंह, राजकुमार पाल, आशीष कुमार सिंह, धनंजय कुमार पांडेय, एसआई प्रियंका सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे, जिन्होंने इस सामाजिक और सुरक्षा पहल को सफल बनाया।
यह भी पढ़ें – दिल्ली पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025: 7565 पदों पर आवेदन का कल आखिरी मौका, 12वीं पास उम्मीदवार जल्द करें आवेदन
तेजस्वी की रणनीति में महिलाओं और युवाओं को मिली मजबूत जगह
“महागठबंधन में मतभेद की आहट, तीन सीटों पर राजद-कांग्रेस आमने-सामने”
पटना (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)।बिहार की सियासत में अब चुनावी बिगुल पूरी तरह बज चुका है। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने आगामी विधानसभा चुनाव 2025 के लिए अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। इस सूची में राज्यभर के 143 प्रत्याशी शामिल हैं, जिनमें 24 महिला चेहरे भी मैदान में हैं। राजद ने यह सूची नामांकन के दूसरे चरण के अंतिम दिन जारी कर राजनीतिक हलकों में हलचल मचा दी।
राजद की इस घोषणा के साथ ही महागठबंधन का समीकरण भी लगभग साफ हो गया है। सूत्रों के मुताबिक, राजद को 143 सीटें, कांग्रेस को 61 सीटें, भाकपा (माले) को 20 सीटें, जबकि शेष सीटें मुकेश सहनी की वीआईपी पार्टी के खाते में जाने की संभावना है। हालांकि गठबंधन की औपचारिक घोषणा अब भी लंबित है, इसलिए यह भी संभव है कि अंतिम समय में कुछ उम्मीदवार अपना नाम वापस लें।
ये भी पढ़ें – IND vs AUS 1st ODI Highlights: भारत को जीत नहीं दिला सकी ‘ROKO’ की वापसी, ऑस्ट्रेलिया ने 7 विकेट से हराया; मिचेल मार्श चमके
🗳️ प्रमुख उम्मीदवारों की सूची:
राजद नेता तेजस्वी यादव ने एक बार फिर राघोपुर सीट से मैदान संभाला है। वहीं,ललित यादव दरभंगा ग्रामीण से,दिलीप सिंह बरौली से, रामविलास पासवान पीरपैंती (सुरक्षित) से, सावित्री देवी चकाई से,रेनू कुशवाहा बिहारीगंज से,अनिता देवी महतो वारसलीगंज से,माला पुष्पम हसनपुर से,संध्या रानी कुशवाहा मधुबन से,रितु प्रिया चौधरी इमामगंज (एससी) से,तनुश्री मांझी बाराचट्टी (एससी) से,चांदनी देवी सिंह बनियापुर से,अरविंद सहनी सरायरंजन से,प्रेमा चौधरी पातेपुर (एससी) से,शंभू नाथ ब्रह्मपुर से और,मुकेश यादव बाजपट्टी से चुनावी मैदान में हैं।इन नामों से स्पष्ट संकेत मिलता है कि राजद ने जातीय और क्षेत्रीय समीकरणों का बारीकी से ध्यान रखते हुए टिकट वितरण किया है।
ये भी पढ़ें – सुरक्षित और स्वच्छ दीपावली: खुशियों की रोशनी में जिम्मेदारी का उजाला
⚡ गठबंधन के भीतर ही ‘तीन सीटों पर तकरार’
हालाँकि, महागठबंधन में तालमेल के बावजूद तीन विधानसभा सीटों पर राजद और कांग्रेस में आमने-सामने की स्थिति बन गई है।
नरकटियागंज में राजद के दीपक यादव का मुकाबला कांग्रेस के शाश्वत केदार पांडे से,
कहलगांव में राजद के रजनीश भारती का सामना कांग्रेस के प्रवीण सिंह कुशवाहा से,और सिकंदरा (एससी) में राजद के उदय नारायण चौधरी के खिलाफ कांग्रेस ने विनोद चौधरी को मैदान में उतारा है।
सूत्रों का कहना है कि दोनों दलों के शीर्ष नेता आपसी सहमति से किसी एक उम्मीदवार को वापस लेने का रास्ता निकाल सकते हैं, ताकि महागठबंधन में मतों का विभाजन न हो।
ये भी पढ़ें – सीबीआई रडार पर रोपड़ रेंज के 5 IPS, निलंबित DIG भुल्लर की बेनामी संपत्तियां होंगी जब्त
🔹 कांग्रेस की सूची और उम्मीदवार
कांग्रेस ने भी शनिवार को अपनी दूसरी सूची जारी की, जिसमें नरकटियागंज से शाश्वत केदार पाण्डेय,किशनगंज से कमरुल होदा,कस्बा से इरफान आलम,पूर्णिया से जितेंद्र यादव,गया टाउन से मोहन श्रीवास्तव,और सुपौल से मिन्नत रहमानी को टिकट दिया गया है।
इससे पहले 17 अक्टूबर को कांग्रेस ने 48 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की थी, जिसके साथ पार्टी की कुल घोषित सीटें अब 54 हो गई हैं।
ये भी पढ़ें – टैरिफ विवाद का असर: अमेरिका को भारत का निर्यात घटा, 24 देशों में रिकॉर्ड बढ़ोतरी
🗓️ चुनावी कैलेंडर तय
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए मतदान दो चरणों में — 6 और 11 नवंबर को होगा, जबकि गिनती 14 नवंबर को की जाएगी।
राज्य की राजनीति एक बार फिर लालू परिवार बनाम भाजपा गठबंधन के इर्द-गिर्द घूमती नजर आ रही है।
राजद की इस घोषणा से स्पष्ट है कि पार्टी ने ‘बदलाव की नई उम्मीद’ के नारे के साथ तेजस्वी यादव को एक बार फिर मुख्य चेहरा बनाकर जनता के बीच जाने की रणनीति तैयार कर ली है।
🌍 “ट्रम्प की धमकी या दबाव? भारत बोला – हमारी ऊर्जा नीति किसी के दबाव में नहीं, हमारे हित सर्वोपरि”
⚖️ “अमेरिका-रूस के बीच संतुलन साधता भारत: ऊर्जा नीति पर दिखी कूटनीतिक परिपक्वता”
वाशिंगटन/नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)अंतरराष्ट्रीय कूटनीति के मंच पर एक बार फिर से हलचल मच गई है। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने भारत को रूस से तेल खरीदने पर “भारी टैरिफ़ (Heavy Tariff)” लगाने की चेतावनी दी है। ट्रम्प का यह बयान न केवल भारत-अमेरिका के आर्थिक संबंधों में नई दरार का संकेत देता है, बल्कि यह भी दर्शाता है कि अमेरिका किस तरह अपने राजनीतिक हितों को साधने के लिए दूसरे देशों की ऊर्जा नीतियों पर प्रभाव डालने की कोशिश कर रहा है।
ये भी पढ़ें –धनतेरस की रात चोरों का तांडव: एक ही गांव के तीन घरों में सेंध, नकदी और जेवरात पर हाथ साफ
ट्रम्प ने दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें व्यक्तिगत रूप से आश्वासन दिया था कि भारत रूस से तेल नहीं खरीदेगा। हालाँकि, भारत सरकार ने इस दावे को सिरे से खारिज करते हुए स्पष्ट कहा कि भारत की ऊर्जा नीति पूरी तरह भारतीय उपभोक्ताओं के हितों और राष्ट्रीय आवश्यकताओं पर आधारित है।
ये भी पढ़ें –Ukraine-Russia Crisis: ट्रंप ने जेलेंस्की से कहा – पुतिन की शर्तें मान लें, वरना तबाह हो जाएगा यूक्रेन
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने हाल ही में कहा था कि भारत की प्राथमिकता “स्थिर ऊर्जा कीमतें बनाए रखना और विविध स्रोतों से आपूर्ति सुनिश्चित करना” है। उन्होंने दो टूक कहा — “भारत की ऊर्जा नीति किसी बाहरी दबाव से नहीं, बल्कि राष्ट्रीय हितों के अनुरूप तय होती है।”
भारत का स्पष्ट रुख — आत्मनिर्भर और व्यावहारिक नीति
भारत की ऊर्जा रणनीति लंबे समय से ‘विविधता’ (Diversification) के सिद्धांत पर टिकी है। देश सऊदी अरब, अमेरिका, इराक और रूस जैसे कई देशों से तेल आयात करता है, जिससे वैश्विक बाजार में उतार-चढ़ाव के बावजूद ऊर्जा आपूर्ति स्थिर रहती है।
रूस से सस्ता कच्चा तेल खरीदने से भारत ने घरेलू बाजार में पेट्रोल-डीजल की कीमतें नियंत्रित रखने और महंगाई पर अंकुश लगाने में सफलता पाई है।
ये भी पढ़ें –दिवाली पर मेट्रो का समय बदला: आज रात 10 बजे तक ही चलेगी आखिरी मेट्रो, दिनभर सेवाएं रहेंगी सामान्य
अमेरिका का तर्क है कि रूस से तेल व्यापार जारी रखना यूक्रेन युद्ध को अप्रत्यक्ष रूप से वित्तीय मदद देता है। लेकिन भारत का कहना है कि हर देश को अपने नागरिकों और अर्थव्यवस्था के हित में निर्णय लेने का अधिकार है।
ट्रम्प की राजनीति और चुनावी रणनीति का पहलू
विशेषज्ञों का मानना है कि ट्रम्प का यह बयान घरेलू अमेरिकी राजनीति से प्रेरित है। “अमेरिका फर्स्ट” के नारे के तहत ट्रम्प अमेरिकी मतदाताओं को यह संदेश देना चाहते हैं कि वे वैश्विक मंच पर अमेरिका की ताक़त पुनः स्थापित कर रहे हैं।
ये भी पढ़ें – “धरती की ओर नमन: 21 अक्टूबर को गोवर्धन-अन्नकूट का अनुपम संदेश
भारत पर दबाव बनाना, ट्रम्प के लिए अपने मतदाताओं के बीच “मजबूत नेता” की छवि पेश करने का साधन हो सकता है। लेकिन अंतरराष्ट्रीय रिश्ते चुनावी रणनीतियों से कहीं अधिक गंभीर, दीर्घकालिक और संतुलनपूर्ण होते हैं।
भारत की कूटनीतिक मजबूती — संतुलन की राह
भारत ने हमेशा अपनी रणनीतिक स्वायत्तता (Strategic Autonomy) को बनाए रखा है। न तो रूस पर पूरी तरह निर्भर, न ही अमेरिका के प्रभाव में झुकना — यही भारत की कूटनीतिक शक्ति है।
भारत के लिए सबसे बड़ा लक्ष्य है —
🔹 ऊर्जा सुरक्षा
🔹 स्थिर आपूर्ति
🔹 उचित कीमतें
🔹 राष्ट्रीय हित की रक्षा
भारत ने संकेत दिया है कि वह संवाद के दरवाजे खुले रखेगा, लेकिन किसी दबाव में आकर नीति नहीं बदलेगा।
ये भी पढ़ें – बिहार के राजनीतिक-मंच पर हलचल: सत्ता की दहलीज पर कौन, कैसे और क्यों?
आत्मनिर्भरता ही कूटनीतिक शक्ति यह विवाद केवल तेल व्यापार का नहीं, बल्कि कूटनीतिक आत्मनिर्भरता की परीक्षा है। भारत यदि अपने हितों को सर्वोपरि रखते हुए अमेरिका और रूस दोनों से समान दूरी बनाए रखता है, तो यही उसकी परिपक्वता और वैश्विक नेतृत्व क्षमता का प्रमाण होगा।
भारत के लिए यह समय है संयम, दृढ़ता और संवाद — तीनों को संतुलित रखने का। क्योंकि वैश्विक राजनीति में आत्मनिर्भर नीति ही असली स्वतंत्रता है।
दिल्ली पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025: 7565 पदों पर आवेदन का कल आखिरी मौका, 12वीं पास उम्मीदवार जल्द करें आवेदन
नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। कर्मचारी चयन आयोग (SSC) द्वारा दिल्ली पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025 के लिए आवेदन करने का कल आखिरी मौका (21 अक्टूबर 2025) है। आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर उम्मीदवार रात 11 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती के तहत कुल 7,565 पदों पर कांस्टेबल (Executive) पुरुष, महिला और पूर्व सैनिक श्रेणियों में भर्तियां की जाएंगी।
आवेदन की अंतिम तिथियां
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि: 21 अक्टूबर 2025 (रात 11 बजे तक)
फीस भुगतान की अंतिम तिथि: 22 अक्टूबर 2025
एप्लिकेशन करेक्शन विंडो: 29 से 31 अक्टूबर 2025
परीक्षा तिथि: दिसंबर 2025 या जनवरी 2026
शैक्षणिक योग्यता
उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10+2 (सीनियर सेकेंडरी) परीक्षा पास होना आवश्यक है।
विशेष पदों जैसे बैंड्समैन, बुगलर, माउंटेड कांस्टेबल, ड्राइवर और डिस्पैच राइडर तथा दिल्ली पुलिसकर्मियों के पुत्रों के लिए 11वीं पास भी मान्य है।
आयु सीमा
1 जुलाई 2025 तक उम्मीदवार की आयु 18 से 25 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
आरक्षित वर्गों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट दी जाएगी।
ड्राइविंग लाइसेंस
पुरुष उम्मीदवारों के लिए LMV (मोटरसाइकिल या कार) का वैध ड्राइविंग लाइसेंस अनिवार्य है।
ऐसे करें आवेदन
- आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं।
- नाम, ईमेल, मोबाइल नंबर और पहचान विवरण दर्ज करें।
- ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरें और सही जानकारी दर्ज करें।
- पासपोर्ट साइज फोटो, हस्ताक्षर और शैक्षिक प्रमाणपत्र अपलोड करें।
- निर्धारित फीस ऑनलाइन माध्यम से जमा करें।
- फॉर्म सबमिट कर प्रिंट आउट जरूर लें।
दिल्ली पुलिस में नौकरी का सपना देखने वाले अभ्यर्थियों के लिए यह बेहतरीन मौका है। आवेदन करने से पहले उम्मीदवार विज्ञापन को ध्यानपूर्वक पढ़ लें और योग्यता मानदंड की जांच कर लें।
“चमकते दीप, भीगते अरमान: बारिश के बीच भी तमिलनाडु में नहीं थमेगी दिवाली की रौनक”
🌧️ “बरसती दिवाली: तमिलनाडु में रोशनी संग बरसे बादल, खुशियों के बीच मौसम ने दी चेतावनी”
चेन्नई/मदुरै (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)।तमिलनाडु में सोमवार को आसमान से झरती बूंदों और दीपों की चमक ने एक अनोखा संगम रचा। भारी बारिश के बावजूद पूरे राज्य में दीपावली का त्योहार उल्लास और उमंग के साथ मनाया गया। सुबह की पहली किरण के साथ ही लोगों ने नए वस्त्र धारण किए, पारंपरिक तेल स्नान किया और शुभ मुहूर्त में पटाखों से खुशियों की झड़ी लगा दी।
राज्य सरकार ने लोगों से अपील की है कि वे 2018 में उच्चतम न्यायालय द्वारा तय किए गए दिशा-निर्देशों का पालन करें — यानी सुबह 6 से 7 बजे और शाम 7 से 8 बजे के बीच ही पटाखे जलाएं। सरकार ने विशेष रूप से चेताया है कि अस्पतालों, झुग्गी बस्तियों या आग पकड़ने वाले क्षेत्रों के पास पटाखे न जलाएं।
ये भी पढ़ें –दलित युवक से दबंगों की दरिंदगी: जूते चटवाए, हाथ तोड़ा — 12 दिन बाद SP के आदेश पर दर्ज हुई FIR
राज्यपाल आर. एन. रवि और एआईएडीएमके महासचिव के. पलानीस्वामी ने भी प्रदेशवासियों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं दीं और लोगों से सुरक्षित व पर्यावरण-अनुकूल उत्सव मनाने की अपील की।
🌩️ मौसम विभाग का अलर्ट: दो चक्रवाती सिस्टम से बढ़ी चिंता
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने दीपावली के दिन ही तमिलनाडु के 18 जिलों में भारी वर्षा की चेतावनी जारी की है। विभाग के अनुसार, बंगाल की खाड़ी और अरब सागर दोनों ओर से चक्रवाती तंत्र विकसित हो रहे हैं, जिससे आने वाले दिनों में भारी से बहुत भारी वर्षा की संभावना जताई गई है।
ये भी पढ़ें –ब्लिंकिट की मालिक कंपनी इटर्नल पर 128 करोड़ का जीएसटी नोटिस, यूपी कर विभाग ने लगाया टैक्स गड़बड़ी का आरोप
अरब सागर के ऊपर बना गहरा दबाव क्षेत्र एक चक्रवाती तूफान का रूप ले सकता है, जबकि दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी में भी एक नया निम्न दबाव क्षेत्र सक्रिय हो रहा है। इन परिस्थितियों ने राज्य प्रशासन और आपदा प्रबंधन एजेंसियों को हाई अलर्ट पर रखा है।
🌧️ किन जिलों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट
आईएमडी के ताज़ा पूर्वानुमान के मुताबिक, नीलगिरी, कोयंबटूर, तिरुपुर, इरोड, थेनी, डिंडीगुल, मदुरै, विरुधुनगर, रामनाथपुरम, शिवगंगा, पुदुक्कोट्टई, कुड्डालोर, मयिलादुथुराई, नागपट्टिनम, तिरुवरूर, तंजावुर, चेंगलपट्टू और विल्लुपुरम जिलों में आज भारी बारिश की संभावना है।
मंगलवार को भी चेंगलपट्टू, तिरुवल्लूर, विल्लुपुरम, कुड्डालोर, मयिलादुथुराई, नागपट्टिनम और पुडुचेरी में भारी वर्षा का दौर जारी रहेगा। वहीं, 23 और 24 अक्टूबर को चेन्नई, वेल्लोर, कृष्णागिरि, तिरुपत्तूर, कांचीपुरम और आसपास के जिलों में मौसम के और बिगड़ने की संभावना है।
⚠️ प्रशासन सतर्क, नागरिकों से सावधानी की अपील
राज्य सरकार ने राहत और बचाव दलों को तैनात कर दिया है। नागरिकों से अपील की गई है कि वे अनावश्यक यात्रा से बचें, बिजली के खंभों या जलभराव वाले इलाकों में न जाएं और घरों में सुरक्षित रहें।
ये भी पढ़ें –IND W vs ENG W: इंग्लैंड ने भारत को हराकर अंकतालिका में मचाया धमाल, टीम इंडिया की सेमीफाइनल उम्मीदों पर संकट
दूसरी ओर, त्योहार की उमंग में कोई कमी नहीं देखी गई। बारिश की रिमझिम फुहारों में लोग घरों की छतों और गलियों को दीपों की कतारों से सजा रहे हैं — मानो प्रकृति और आस्था ने मिलकर इस बार “बरसती दिवाली” का उत्सव रचा हो।
डेढ़-डेढ़ लाख में दो मौसेरे भाइयों को ‘लुटेरी दुल्हन’: सुहागरात के बाद गहने-नकदी लेकर फरार
आगरा (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। आगरा के रकाबगंज थाना क्षेत्र से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां डेढ़-डेढ़ लाख रुपये लेकर शादी करने वाली दो लुटेरी दुल्हनों ने मौसेरे भाइयों को ठग लिया। शादी के कुछ दिन बाद ही एक दुल्हन गहने और नकदी लेकर फरार हो गई, जबकि दूसरी को भागने से पहले ही परिजनों ने पकड़ लिया। इस घटना से पीड़ित दूल्हे और उनका परिवार सदमे में है।
क्या है पूरा मामला?
नेताजी नगर, नामनेर निवासी अमन जैन ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि उन्होंने और उनके मौसेरे भाई रानू ने रिश्तेदार शेरू जैन और उसके साथियों मुकेश और रिया के माध्यम से शादी की बात तय की। आरोपियों ने गरीब परिवार की लड़कियों से शादी कराने के नाम पर दोनों भाइयों से 3 लाख रुपये (डेढ़-डेढ़ लाख प्रति भाई) लिए थे।
यह भी पढ़ें – “अयोध्या से उठी उजियारे की लौ, मोदी-योगी-मोहन यादव ने दिया सद्भाव और समृद्धि का संदेश”
शादी और फरार होने की कहानी
- रानू की शादी: रविदास नगर, भदोही निवासी अंजली उर्फ पूजा यादव से हुई।
- अमन की शादी: हरियाणा के प्रेमनगर, सिरसा निवासी अंतिमा जैन से 15 अक्टूबर को हुई।
शिकायत के अनुसार, 18 अक्टूबर की सुबह रानू की पत्नी अंजली घर से नकदी और गहने लेकर फरार हो गई। वहीं, अमन की पत्नी अंतिमा भी भागने की फिराक में थी, लेकिन उसे परिजनों ने पकड़ लिया।
समझौते की कोशिश, फिर FIR
घटना के बाद बिचौलिया रिया घर आई और समझौता कराने की कोशिश की। पीड़ित पक्ष ने अपने पैसे वापस मांगे। शनिवार देर रात तक थाने में भी दोनों पक्षों में समझौते की कोशिश चलती रही, लेकिन बात नहीं बनी। पीड़ित ने पुलिस को रुपयों के लेन-देन का एक वीडियो भी सौंपा, जिसमें आरोपी पैसे गिनते नजर आ रहे हैं।
यह भी पढ़ें – ट्रेन हादसे में सूरत से घर लौट रहे युवक की मौत
पुलिस ने पीड़ित अमन जैन की तहरीर पर दोनों दुल्हनों (अंजली और अंतिमा) समेत पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। एक दुल्हन को जेल भेज दिया गया है, जबकि एक महिला बिचौलिया को थाने से जमानत मिल गई है। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है।
“अयोध्या से उठी उजियारे की लौ, मोदी-योगी-मोहन यादव ने दिया सद्भाव और समृद्धि का संदेश”
🌟 “अंधकार से आलोक की ओर: दीपावली पर प्रधानमंत्री मोदी, योगी और मोहन यादव ने दी राष्ट्र को प्रकाश, समृद्धि और आत्मनिर्भरता की शुभकामनाएं” 🌟
नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। दीपों का पर्व दीपावली देशभर में उल्लास और उमंग के साथ मनाया जा रहा है। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए आशा व्यक्त की कि “प्रकाश का यह पावन पर्व हर किसी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और सौहार्द लेकर आए।” प्रधानमंत्री ने ‘एक्स’ (पूर्व ट्विटर) पर संदेश साझा करते हुए कहा कि दीपावली केवल दीयों का त्योहार नहीं, बल्कि यह आत्मा के भीतर के अंधकार को मिटाकर सत्य, धर्म और मानवता के उजाले को फैलाने का अवसर है।
ये भी पढ़ें – “विविधता में एकता: 20 अक्टूबर को जन्में आठ प्रेरक व्यक्तित्व”
इसी कड़ी में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या के दीपोत्सव में शिरकत करते हुए प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा, “यह त्योहार हमें अंधकार से प्रकाश की ओर, नकारात्मकता से सकारात्मकता की ओर और वैर-भाव से सौहार्द की ओर ले जाने का संदेश देता है।”
ये भी पढ़ें – किसके सितारे मुस्कुराएंगे, किसे करनी होगी सावधानी मेष से मीन तक 20 अक्टूबर का विस्तृत राशिफल —
अयोध्या में इस वर्ष दीपोत्सव ने फिर एक नया विश्व रिकॉर्ड बनाया — 56 घाटों पर 26 लाख से अधिक दीयों की रोशनी से रामनगरी जगमगा उठी। मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि यह उत्सव न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक है बल्कि भारत की सांस्कृतिक चेतना का उज्ज्वल प्रतीक भी है। उन्होंने प्रदेशवासियों से सुरक्षित, स्वच्छ और सद्भावपूर्ण तरीके से दीपावली मनाने की अपील की।
वहीं, मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने रविवार को दीपावली की पूर्व संध्या पर प्रदेशवासियों से ‘स्वदेशी अपनाने’ का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि “इस दीपावली पर विदेशी वस्तुओं की जगह देश में बने उत्पादों को प्राथमिकता दें। स्वदेशी खरीदारी से न केवल स्थानीय व्यापारियों को प्रोत्साहन मिलेगा, बल्कि यह आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को सशक्त बनाएगा।”
ये भी पढ़ें – “कुश्ती की अखाड़े से राज्यपाल भवन तक: 20 अक्टूबर के दिन यूँ हुआ था भारत-सेवा का सफर”
उन्होंने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सांसदों, विधायकों, कलेक्टरों और पुलिस अधिकारियों से संवाद कर राज्यभर में ‘वोकल फॉर लोकल’ अभियान को जन-जन तक पहुंचाने का आग्रह किया।
गौरतलब है कि 20 अक्टूबर 2025 (सोमवार) को देशभर में दीपावली का पर्व मनाया जा रहा है। यह पाँच दिवसीय महोत्सव धनतेरस से आरंभ होकर भाई दूज तक चलता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, यह पर्व भगवान श्रीराम के 14 वर्ष के वनवास के बाद अयोध्या लौटने की स्मृति में मनाया जाता है। दीपावली न केवल बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है बल्कि एकता, प्रेम और उम्मीद के उजाले का उत्सव भी है।
इस वर्ष की दीपावली पर जब सम्पूर्ण भारत जगमगा रहा है, तो राष्ट्र की यह सामूहिक भावना — “हर घर दीप, हर दिल प्रकाश” — सच्चे अर्थों में भारत की आत्मा को आलोकित कर रही है।
महुआ प्रशासन ने दर्ज की FIR, MCC उल्लंघन का मामला
महुआ में तेज प्रताप पर आचार संहिता उल्लंघन का केस: लाल बत्ती वाली गाड़ी से नामांकन, अब बढ़ी कानूनी मुश्किलें
पटना (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)बिहार की सियासत में एक बार फिर लालू परिवार सुर्खियों में है। पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे और जनशक्ति जनता दल (JJD) प्रमुख तेज प्रताप यादव पर चुनाव आचार संहिता (MCC) उल्लंघन का मामला दर्ज किया गया है।
महुआ विधानसभा सीट से नामांकन दाखिल करने के दौरान तेज प्रताप की एसयूवी पर पुलिस का लोगो और लाल-नीली बत्ती लगी होने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। जांच में वीडियो की पुष्टि होने के बाद प्रशासन ने कानूनी कार्रवाई की शुरुआत कर दी है।
बिहार विधानसभा चुनाव का माहौल गरम है और इसी बीच वैशाली जिले की महुआ सीट से नामांकन दाखिल करते समय तेज प्रताप यादव एक नई विवाद में घिर गए हैं।
ये भी पढ़ें – “अयोध्या ने रचा इतिहास — 26 लाख दीपों से जगमगाई धरती पर स्वर्ग की छवि”
जिला पुलिस की ओर से जारी बयान में कहा गया कि महुआ सर्किल ऑफिसर ने पुलिस स्टेशन में एक औपचारिक शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में बताया गया कि 16 अक्टूबर को नामांकन के दौरान तेज प्रताप यादव एक ऐसी SUV से पहुंचे थे जिस पर “पुलिस” का लोगो और लाल-नीली बत्ती लगी थी, जबकि वह निजी वाहन था।
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद मामले की जांच की गई, और प्रशासन ने इसे आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन की श्रेणी में पाया। इसके बाद FIR दर्ज कर ली गई।
तेज प्रताप यादव ने हाल ही में राजद से अलग होकर जनशक्ति जनता दल (JJD) का गठन किया था। दरअसल, 25 मई को उनके पिता लालू प्रसाद यादव ने उन्हें राजद से छह साल के लिए निष्कासित कर दिया था।
ये भी पढ़ें – IND W vs ENG W: इंग्लैंड ने भारत को हराकर अंकतालिका में मचाया धमाल, टीम इंडिया की सेमीफाइनल उम्मीदों पर संकट
कारण बताया गया था — तेज प्रताप द्वारा सोशल मीडिया पर एक महिला से रिश्ते की बात स्वीकार करना। हालांकि बाद में उन्होंने दावा किया कि “मेरा फेसबुक पेज हैक हो गया था”, और विवादित पोस्ट हटा दी।
निष्कासन के बाद तेज प्रताप ने लगातार बयानों के ज़रिए राजद नेतृत्व पर नाराज़गी जताई, यहाँ तक कि उन्होंने कहा—“मेरे और तेजस्वी के बीच फूट डालने की साजिश रची जा रही है।”
उन्होंने ‘जयचंद’ जैसे शब्दों का उपयोग कर आंतरिक राजनीतिक षड्यंत्र की ओर इशारा भी किया था।
ये भी पढ़ें – ब्लिंकिट की मालिक कंपनी इटर्नल पर 128 करोड़ का जीएसटी नोटिस, यूपी कर विभाग ने लगाया टैक्स गड़बड़ी का आरोप
अब नामांकन प्रक्रिया के दौरान हुआ यह नया विवाद तेज प्रताप की राजनीतिक मुश्किलें और बढ़ा सकता है।
ट्रेन हादसे में सूरत से घर लौट रहे युवक की मौत
बरियारपुर (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। त्योहार मनाने गुजरात के सूरत से अपने घर लौट रहे एक युवक की रविवार को ट्रेन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। यह हादसा अहिल्यापुर रेलवे स्टेशन के पास हुआ, जहां युवक ट्रेन से गिर गया और उसकी जान चली गई।
मृतक की पहचान अमरजीत चौहान (25), निवासी बसदेवा, थाना भोरे, जिला गोपालगंज (बिहार) के रूप में हुई है। अमरजीत सूरत में एक निजी कंपनी में कार्यरत था और दीपावली/छठ के लिए घर वापस आ रहा था।
यह भी पढ़ें – सनसनीखेज हत्या: दीपावली पर बेटे ने मां का गला काटा; मानसिक रूप से परेशान था आरोपी
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, अहिल्यापुर स्टेशन के पास वह चलती ट्रेन से गिर गया और तुरंत ही ट्रेन की चपेट में आ गया। इस हादसे में उसका दाहिना पैर कट गया और अत्यधिक खून बह जाने के कारण उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
हादसे की सूचना मिलते ही जीआरपी भटनी, पीआरबी टीम और बरियारपुर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को युवक के पास उसका मोबाइल फोन मिला, जिससे उसकी पहचान सुनिश्चित की गई।
अमरजीत अपने तीन भाइयों में सबसे छोटा था। उसके निधन की खबर सुनते ही बसदेवा गांव में मातम पसर गया। मां जिलेबिया देवी और भाइयों नागेंद्र व सत्येन्द्र चौहान का रो-रोकर बुरा हाल है।
यह भी पढ़ें – टैरिफ विवाद का असर: अमेरिका को भारत का निर्यात घटा, 24 देशों में रिकॉर्ड बढ़ोतरी
थानाध्यक्ष दीपक सिंह ने बताया कि शव की पहचान कराकर परिजनों को सूचना दे दी गई है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
सनसनीखेज हत्या: दीपावली पर बेटे ने मां का गला काटा; मानसिक रूप से परेशान था आरोपी
चंडीगढ़ (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। चंडीगढ़ के सेक्टर 40 में दीपावली की सुबह एक सनसनीखेज हत्या की वारदात सामने आई है। त्योहार के माहौल में इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। एक युवक ने अपनी मां का गला काटकर हत्या कर दी।
मृतका की पहचान सुशीला नेगी के रूप में हुई है। आरोपी मृतका का छोटा बेटा रवींद्र उर्फ रवि है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, रवि यूनिवर्सिटी में काम करता है और मानसिक तौर पर परेशान बताया जा रहा है।
यह भी पढ़ें – हांगकांग एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा: लैंडिंग के दौरान रनवे से फिसला कार्गो विमान, 2 की मौत
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस मामले की गंभीरता से छानबीन कर रही है और हत्या के कारणों का पता लगाने में जुटी है।
मृतक परिवार मूल रूप से गढ़वाल का रहने वाला है। त्योहार के दिन हुई इस वारदात ने पूरे क्षेत्र को स्तब्ध कर दिया है।
यह भी पढ़ें – टैरिफ विवाद का असर: अमेरिका को भारत का निर्यात घटा, 24 देशों में रिकॉर्ड बढ़ोतरी
