Sunday, July 5, 2026
Home Blog Page 535

सुकमा में तैनात सीआरपीएफ जवान की तबियत बिगड़ने पर अस्पताल ले जाते समय हुई मौत

गाँव मे मचा कोहराम, परिजनों का रो रो कर बुरा हाल

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
बरहज तहसील क्षेत्र अंतर्गत ग्राम लहछुआ निवासी सीआरपीएफ जवान अमरजीत कुमार सरोज की शुक्रवार को देर शाम अचानक तबियत ख़राब हो गयी, परिजनों द्वारा अस्पताल ले जाते समय उनकी मौत हो गई।
रमाकांत प्रसाद के बड़े पुत्र अमरजीत कुमार गौतम केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल में हवलदार के पद पर छत्तीसगढ़ के सुकूमा मे तैनात थे। वें दीपावली की छुट्टी पर घर आये थे। शुक्रवार की देर शाम उनकी तबीयत अचानक खराब हो गई, इलाज के लिए उन्हें देवरिया के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहाँ चिकित्सक ने रेफर कर दिया। गोरखपुर मेडिकल ले जाते समय रास्ते मे गौरीबाजार के निकट उनकी मौत हो गई। सूचना पर घर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उनके छोटे भाई चिंतामणि भी सीमा सुरक्षाबल में जवान है।
अमरजीत के मौत के बाद घर मे कोहराम मच गया। परिजनों के चीत्कार से गाँव मे मातम छा गया। पत्नी सीमा का रो-रो कर बुरा हाल था। मृतक की तीन पुत्रीयां है।

जिलाधिकारी ने लिया छठ पूजा की तैयारियों का जायजा, दिए आवश्यक निर्देश

देवरिया, (राष्ट्र की परम्परा)
लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर प्रशासनिक तैयारियाँ जोरों पर हैं। इसी क्रम में जिलाधिकारी दिव्या मित्तल ने शनिवार को तहसील भाटपाररानी अंतर्गत रानी पोखरा का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने घाटों की साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था, सुरक्षा, पेयजल, बैरिकेडिंग तथा श्रद्धालुओं के आवागमन की व्यवस्थाओं को परखा। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि श्रद्धालुओं की सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए और सभी व्यवस्थाएँ समय से पूर्ण कर ली जाएँ।

जिलाधिकारी ने कहा कि छठ पर्व आस्था, अनुशासन और स्वच्छता का प्रतीक है, इसलिए घाटों की सफाई और सुरक्षा में किसी भी प्रकार की लापरवाही न हो। उन्होंने निर्देश दिए कि पर्व के दौरान पर्याप्त रोशनी, चिकित्सीय सुविधा, पीने के पानी की व्यवस्था और भीड़ प्रबंधन के लिए पर्याप्त कर्मियों की तैनाती सुनिश्चित की जाए।

उन्होंने विशेष रूप से कहा कि छठ पर्व पर बड़ी संख्या में महिलाएँ और बच्चे घाटों पर पहुँचते हैं, इसलिए सुरक्षा के विशेष प्रबंध किए जाएँ।

इस मौके पर उपजिलाधिकारी भाटपाररानी सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

वृद्ध ने फांसी लगाकर की खुदकुशी

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के मधुबन थाना क्षेत्र के दुबारी पुलिस चौकी अंतर्गत महुवानी मोलनापुर गांव में अपने पुत्री के घर रह रहे एक 70 वर्षीय वृद्ध ने शनिवार की तड़के गांव से उत्तर तरफ एक बबुल के वृक्ष से फांसी लगाकर खुदकुशी कर लिया। घटना की सूचना लगते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल के साथ शव को कब्जे में ले लिया। वृद्ध ने किस कारण से फांसी लगाई, स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है। मृतक की पहचान गोरखपुर जिला के खुटौला गांव निवासी मिश्रीलाल चौहान पुत्र स्व. चन्द्रबली के रूप में हुई है। वह पिछले लगभग 5 वर्षों से अपने पुत्री मीना के घर रह रहे थे।

सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर एकता का संदेश देगी विकसित भारत पदयात्रा

प्रभारी मंत्री ने की समीक्षा बैठक, पदयात्रा के साथ स्वच्छता अभियान, सेमिनार और प्रतियोगिताओं की रूपरेखा तय

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर आयोजित “विकसित भारत पदयात्रा” को लेकर जिला प्रशासन तैयारियों में जुट गया है। प्रभारी मंत्री विजयलक्ष्मी गौतम ने अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक कर कार्यक्रमों की रूपरेखा और व्यवस्थाओं की समीक्षा की।
बैठक में भाजपा जिला अध्यक्ष नीतू सिंह, विधायक खलीलाबाद अंकुर राज तिवारी, विधायक मेहदावल अनिल कुमार त्रिपाठी, विधायक धनघटा गणेश चंद्र चौहान, भाजपा जिला प्रभारी अजय सिंह गौतम, अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) जयप्रकाश, मुख्य विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी तथा अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
प्रभारी मंत्री ने बताया कि सरदार पटेल की जयंती 31 अक्टूबर को “सरदार@150 – एक भारत, आत्मनिर्भर भारत अभियान” के रूप में मनाई जाएगी। इसके तहत जनपद की तीनों विधानसभा क्षेत्रों में 10 किलोमीटर लंबी पदयात्राएं आयोजित की जाएंगी। कार्यक्रमों में स्वच्छता अभियान, सेमिनार, वाद-विवाद और निबंध प्रतियोगिताएं भी शामिल रहेंगी।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि पदयात्रा के दौरान ट्रैफिक व्यवस्था सुचारु रहे, इसके लिए पहले से आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित की जाएं। प्रतिभागियों की सुविधा हेतु पेयजल, मोबाइल शौचालय, स्वास्थ्य शिविर और एंबुलेंस की व्यवस्था रखी जाए। युवाओं, एनसीसी कैडेट्स और विद्यालयों के विद्यार्थियों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाए ताकि राष्ट्रीय एकता और समरसता का संदेश जन-जन तक पहुंचे।
प्रभारी मंत्री ने कहा कि माई भारत पोर्टल के माध्यम से अधिक से अधिक युवाओं का पंजीकरण कराया जाए और निबंध, प्रश्नोत्तरी व राष्ट्रीय रील प्रतियोगिताओं जैसे कार्यक्रमों का आयोजन शासन के निर्देशों के अनुसार किया जाए। जनपद स्तर पर आयोजित सभी कार्यक्रमों को पोर्टल पर अपलोड किया जाएगा।
प्रभारी मंत्री ने कहा कि सरदार पटेल की 150वीं जयंती राष्ट्र के लिए ऐतिहासिक अवसर है। उन्होंने स्वतंत्रता के बाद 560 से अधिक रियासतों को एक राष्ट्र में जोड़ने का महान कार्य किया। उनकी इस अमर विरासत के सम्मान में पूरे देश में सरदार@150 समारोह आयोजित किए जा रहे हैं, जो राष्ट्रीय एकता और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को सशक्त करने का प्रतीक हैं।
बैठक में विधायक खलीलाबाद अंकुर राज तिवारी, विधायक धनघटा गणेश चौहान, उप जिलाधिकारी खलीलाबाद, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका अवधेश भारती, जिला विकास अधिकारी, जिला सूचना अधिकारी, जिला खेल अधिकारी चंद्रशेखर, जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी. सिंह, युवा कल्याण अधिकारी, परियोजना निदेशक डीआरडीए, जिला पंचायतराज अधिकारी, नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि व अन्य अधिकारी एवं भाजपा पदाधिकारी उपस्थित रहे।

ADM कोर्ट ने छह अपात्रों को चार बीघे से ऊपर कृषि भूमि आवंटन को किया निरस्त

अनुमानित मूल्य लगभग 20 करोड़

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व सत्यप्रिय सिंह ने तहसील सदर के परदहां गांव में वर्ष 2020 मे सात लोगों को आवंटित किए गए कृषि पट्टे मे छह लोगों को अपात्र पाते हुए उनको आवंटित कृषि पट्टा निरस्त कर दिया। वहीं एक के आवंटित कृषि पट्टा को सही पाते हुए उसे यथावत रखने का आदेश दिया। मामले के अनुसार वाद संख्या 1589/2020 रिपोर्ट बनाम अनीता देवी, धारा 128 उ०प्र० राजस्व संहिता 2006 के अन्तर्गत अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व के न्यायालय में विचाराधीन चल रहां था। जिसमें उपजिलाधिकारी की आख्या दिनांक 01 अक्तूबर 2020 के आधार पर गाटा संख्या 844/-450, 260/-300, 259/-100, 274/-050 व 840/-150 हे0 स्थित मौजा परदहा तहसील सदर के बावत भूमि प्रबंधक समिति के प्रस्ताव दिनांक 08 मार्च 2020 जिसे उपजिलाधिकारी कोर्ट में दिनांक 21 जुलाई 2020 को स्वीकृति किया गया। कृषि आवंटन को निरस्त करने के लिए कार्यवाही शुरू हुई। सूचना के बावजूद ग्राम प्रधान ने कार्यवाही रजिस्टर उपलब्ध नहीं कराया तथा कृषि आवंटन हेतु पात्र व्यक्तियों की सूची तैयार करते समय बरीयता क्रम का ध्यान नहीं दिया गया। केवल आवंटी अनिता देवी पत्नी पवन पथरकट भूमिहीन शिल्पकार मजदूर है। जो पात्रता की श्रेणी ग के अन्तर्गत है। उसके पास केवल दो कमरे का पक्का मकान है, भूमिहीन मजदूर शिल्पकार है। शेष सभी आवंटी पूनम पत्नी विजय, ममता पत्नी सन्तोष, राजदेव पुत्र जत्तन, सुकुरती पत्नी जगरनाथ, सिन्धू पत्नी बलबीर व सुभावती पत्नी सगड़ी सभी जाति की लोनिया व अहीर हैं। जिसमें सभी के पास पर्याप्त कृषि योग्य भूमि आवासीय मकान एवं आवागमन के साधन उपलब्ध है। आवंटी राजदेव के दो पुत्र सरकारी सेवा में हैं तथा एक पुत्र बलबीर घर पर रहकर कृषि कार्य करता हैं। उनकी पत्नी सिन्धू को भी आवंटन किया गया है। आवंटी सुभावती प्रधान सुमन की सगी सास हैं। उनके पास पर्याप्त कृषि योग्य भूमि, तीन मंजिला मकान, कपड़े की थोक दुकान, स्कारपियों, ट्रैक्टर, बुलेट, हीरो होण्डा मोटर साईकिल है। उनका एक पुत्र प्रधान डाकघर मऊ में लिपिक के पद पर कार्यरत है। अपात्र सभी छ व्यक्तियों को लगभग चार बीघे की जमीन कृषि भूमि हेतु आवंटित की गई थी जिसका अनुमानित मूल्य लगभग 20 करोड रुपए है।इस प्रकार सम्पूर्ण आवंटन अनियमित प्रतीत होता है। जिसे निरस्त करने हेतु उपजिलाधिकारी ने संस्तुति की है। इस आवंटन के विरूद्ध एक दूसरा वाद संख्या डी 202015510001372 राजकुमार बनाम भूमि प्रबंधक समिति आदि दाखिल किया। जिसमें अनिता देवी पत्नी पवन के अतिरिक्त सभी आवंटियों के पास पर्याप्त कृषि योग्य भूमि, आवासीय मकान, दुकान, नौकरी, आवागमन हेतु वाहन एवं अन्य सभी सुविधाएं उपलब्ध होना बताते हुए प्रस्ताव दिनांक 08 मार्च 2020 तथा स्वीकृति दिनांक 21 जुलाई 2020 निरस्त करने का अनुरोध किया गया है। सभी को नोटिस जारी की गई। उनकी ओर से आपत्ति दाखिल की गई। दोनों पक्षों को सुनवाई के बाद अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व सत्यप्रिय सिंह ने पाया कि सूचना एवं मुनादी और प्रस्ताव की प्रतिलिपि उपलब्ध है। परन्तु उस पर प्रधान के अलावा किसी का हस्ताक्षर चिन्हित नहीं किया गया। इस पर आवंटी अनिता देवी पत्नी पवन के पक्ष में गाटा संख्या 844मि0/-150 हे0 का आवंटन यथावत रखा। शेष आवंटीगण पूनम, ममता, सुकुरती, राजदेव, सिन्धू और सुभावती के पक्ष में गाटा संख्या 844, 260, 259, 274, 840 स्थित मौजा परदहां का स्वीकृति उपजिलाधिकारी दिनांक 21 जुलाई 2020 को किया गया कृषि आवंटन निरस्त कर दिया। साथ ही यह आदेश वाद राजकुमार बनाम भूमि प्रबंधक समिति आदि पर भी लागू करने का आदेश दिया। अपर जिला अधिकारी ने तत्कालीन राजस्व कर्मियों एवं अधिकारियों को कृषि भूमि आवंटन में अनियमितता के कारण इस संबंध में नोटिस भी जारी किया है।

🌞 26 अक्टूबर 2025 का शुभ पंचांग: लाभ पंचमी पर जानिए कौन-सी दिशा में यात्रा होगी मंगलमय, क्या खाकर निकले घर से बनेंगे बिगड़े काम 🌿


🕉️ तिथि एवं पक्ष
कार्तिक माह, शुक्ल पक्ष पंचमी – प्रारंभ 26 अक्टूबर प्रातः 03:48 बजे से, समाप्ति 27 अक्टूबर प्रातः 06:05 बजे तक
👉 इस दिन लाभ पंचमी का पर्व मनाया जाएगा। व्यापार में लाभ, नए कार्यों की शुरुआत और यश वृद्धि के लिए यह दिन अत्यंत शुभ माना गया है।
🌤️ दिनांक एवं समय
दिन: रविवार
विक्रम संवत: 2082 (कालयुक्त)
शक संवत: 1947 (विश्वावसु संवत्सर)
अयन: दक्षिणायन
द्रिक ऋतु: हेमंत
वैदिक ऋतु: शरद
सूर्योदय: 6:32 AM
सूर्यास्त: 5:48 PM
चन्द्रोदय: 10:34 AM
चन्द्रास्त: 9:09 PM

ये भी पढ़ें – जनसुविधा के कार्यों में ढिलाई बर्दाश्त नहीं: डीएम

🌙 चंद्र व सूर्य स्थिति
सूर्य राशि: तुला
चंद्र राशि: प्रातः 10:46 तक वृश्चिक, उसके बाद धनु
नक्षत्र: 10:46 AM तक ज्येष्ठा, उपरांत मूल नक्षत्र
योग: शोभन 6:45 AM तक, उसके बाद अतिगंड
करण: बव 4:59 PM तक, बाद में बालव
🌞 शुभ मुहूर्त
अभिजीत मुहूर्त: 11:48 AM – 12:33 PM
अमृत काल: 06:24 AM – 08:11 AM
ब्रह्म मुहूर्त: 04:57 AM – 05:45 AM
सर्वार्थसिद्धि योग: 10:46 AM – 27 अक्टूबर प्रातः 6:33 AM तक (मूल नक्षत्र और रविवार का संयोग)
⚠️ अशुभ काल
राहु काल: 4:24 PM – 5:48 PM
यमगण्ड: 12:10 PM – 1:35 PM
कुलिक काल: 2:59 PM – 4:24 PM
दुर्मुहूर्त: 4:18 PM – 5:03 PM
वर्ज्य: 7:39 PM – 9:26 PM

ये भी पढ़ें – रोहित शर्मा का 50वां शतक, भारत ने सिडनी वनडे में ऑस्ट्रेलिया को 9 विकेट से हराया

🧭 यात्रा दिशा एवं शुभ उपाय
आज की शुभ यात्रा दिशा: उत्तर और पश्चिम की ओर यात्रा शुभ फलदायक रहेगी।
अशुभ दिशा: दक्षिण दिशा की ओर यात्रा करने से यथासंभव परहेज़ करें।
यदि दक्षिण दिशा में यात्रा आवश्यक हो, तो पहले गुड़ और धनिया खाकर या गाय को हरी घास खिलाकर निकलें, यात्रा मंगलमय होगी।
🍽️ आज क्या खाकर निकलें घर से
रविवार के दिन गुड़ और लाल फल (जैसे सेब या अनार) खाकर घर से निकलें।
इससे सूर्य देव प्रसन्न होते हैं, और कार्यों में यश, सफलता व सम्मान प्राप्त होता है।
💫 आज के विशेष योग एवं फल
लाभ पंचमी के कारण आज का दिन विशेष रूप से व्यापार आरंभ, निवेश, और लक्ष्मी पूजन के लिए अनुकूल है।
सर्वार्थसिद्धि योग जीवन में प्रगति और संकल्प सिद्धि का संकेत देता है।
चंद्रमा धनु राशि में प्रवेश करने से धन, यात्रा और शिक्षा संबंधी कार्यों में सफलता की संभावना बढ़ती है।

ये भी पढ़ें – जी एम एकेडमी में धूमधाम से मनाया गया लोक आस्था का महापर्व “छठ पूजा”

🌟 दिन का चौघड़िया (Day Choghadiya)
काल समय फल
उद्बेग 06:32 – 07:57 अशुभ
चर 07:57 – 09:21 सामान्य
लाभ 09:21 – 10:46 शुभ
अमृत 10:46 – 12:10 अत्यंत शुभ
काल 12:10 – 13:35 अशुभ
शुभ 13:35 – 14:59 शुभ
रोग 14:59 – 16:24 हानिकारक
उद्बेग 16:24 – 17:48 सावधानी
🌜 रात का चौघड़िया (Night Choghadiya)
काल समय फल
शुभ 17:48 – 19:24 शुभ
अमृत 19:24 – 20:59 अत्यंत शुभ
चर 20:59 – 22:35 सामान्य
रोग 22:35 – 00:11 अशुभ
काल 00:11 – 01:46 हानिकारक
लाभ 01:46 – 03:22 शुभ
उद्बेग 03:22 – 04:57 सावधानी
शुभ 04:57 – 06:33 शुभ

ये भी पढ़ें – छठ पूजा के बाद घर लौटने वालों के लिए रेलवे की बड़ी घोषणा, 6181 स्पेशल ट्रेनें चलेंगी

🔮 चंद्रबल (Chandrabalam)
सुबह 10:46 तक: वृषभ, मिथुन, कन्या, वृश्चिक, मकर, कुंभ
उसके बाद: मिथुन, कर्क, तुला, धनु, कुंभ, मीन
🌠 गंडमूल नक्षत्र प्रभाव
आज ज्येष्ठा और मूल नक्षत्र का संयोग है।
संध्या समय भगवान विष्णु और चंद्रमा का पूजन कर दीपदान करने से नक्षत्र दोष शांति होती है।

ये भी पढ़ें – ग्राम पंचायत तक मूलभूत सुविधाएं पहुंचाना मेरी पहली प्राथमिकता-अनुभा सिंह

🕯️ आज के लिए खास सुझाव
सूर्योदय के समय सूर्य देव को अर्घ्य अर्पित करें।
लाल वस्त्र धारण करें या लाल रंग की वस्तु अपने पास रखें।
किसी गरीब या ब्राह्मण को गुड़ का दान करें।
गाय को गुड़-चना खिलाना अत्यंत शुभ रहेगा।
🌼26 अक्टूबर 2025, रविवार का दिन लाभ पंचमी और सर्वार्थसिद्धि योग के कारण हर दृष्टि से शुभ, प्रगति व समृद्धि प्रदायक रहेगा। व्यापारिक निवेश, यात्रा, तथा नए कार्य आरंभ के लिए यह दिन श्रेष्ठ है। सूर्योपासना से आत्मबल व ऊर्जा में वृद्धि होगी।

नपा अध्यक्ष ने छठ घाटों पर तैयारीयों का किया निरिक्षण

प्रेस वार्ता कर तैयारीयों की जानकारी दी

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
शनिवार को थाना घाट पर छठ पूजा को लेकर नपा अध्यक्ष एवं अधिशासी अधिकारी ने घाटों का निरीक्षण कर सफाई कर्मचारियों को मुस्तैद रहने की बात कही।
बरहज नगर पालिका अध्यक्ष श्वेता जायसवाल ने घाट का निरीक्षण करने के बाद प्रेस वार्ता कर जानकारी देते हुए बताया कि नगरपालिका के तरफ से सरयू तट पर बने सभी घाटों का सुंदरीकरण कराया गया है, जिससे छठ में आए हुए श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की दिक्कत न होने पाए। उन्होंने बताया कि थाना घाट पर साफ सफाई एवं भूमि को लेबल करने में 20 दिन का समय लगा है और अभी काम चल रहा है। उन्होंने कहा कि छठ पूजा के लिए लगभग 10 से 15000 हजार श्रद्धालुओं की आने की संभावना है जिसके लिए सुरक्षा कि दृष्टि से पथ प्रकाश, ड्रोन कैमरा सीसीटीवी कैमरा की व्यवस्था की गई है। नदी मे मोटर वोट पर चार गोताखोर नाव से रन करते रहेंगे तकि कोई दिक्क़त होने पाए,नदी के गहरे होने के वजह से एक मीटर अंदर तक बैरिकेडिंग कर दिया गया है। इसके साथ ही नपा अध्यक्ष ने नगर वासियों से नर्वदेश्वर घाट एवं मोहन सेतु के पास गहरा पानी होने के कारण बैरिकेडिंग कर दी गयी है और श्रद्धालुओं से पानी में न उतरने की अपील की है, जिससे श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार कि दिक्कत ना हो। बताया कि छठ पूजा में आए हुए सभी श्रद्धालुओं के लिए चाय नाश्ते का स्टाल नगर पालिका के तरफ से लगाया जाएगा, साफ सफाई के लिए अलग-अलग घाट पर 15 सफाई नायकों की व्यवस्था की गई है ।
इस अवसर पर अधिशासी अधिकारी निरुपमा प्रताप, आनंद सिंह,मनोज गुप्ता, संतोष गहमरी, लालमोहन जायसवाल, शम्भू दयाल भारती, राजा जायसवाल, अमित जायसवाल सहित सभी अधिकारी व कर्मचागण मौजूद रहे।

थाना समाधान दिवस मे कुल 9 मामले आए

एक का भी निस्तारण नहीं हुआ

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)l बरहज थाने पर समाधान दिवस का आयोजन किया गया। समाधान दिवस मे राजस्व के कुल नौ मामले देखे गए किन्तु एक मामले का निस्तारण नहीं हुआ। बरहज थाना परिसर मे थाना समाधान दिवस का आयोजन उपजिलाधिकारी विपिन कुमार द्विवेदी व क्षेत्राधिकार राजेश चतुर्वेदी की अध्यक्षता में किया गया, जिसमे राजस्व के कुल 9 मामले देखे गए लेकिन किसी का निस्तारण नहीं हो सका।
इस अवसर पर उपनिरीक्षक गोपाल राजभर, सर्वेश सिंह एवं राजस्व निरीक्षक रामजी सुनील के साथ अन्य पुलिस अधिकारी एवं राजस्व कर्मी मौजूद रहे।

बलिया रेलवे स्टेशन पर छठ यात्रियों के लिए व्यापक सुरक्षा और सुविधा प्रबंध, 24 घंटे मॉनिटरिंग

Ballia Railway Station News: लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के मद्देनज़र पूर्वोत्तर रेलवे, वाराणसी मंडल ने बलिया रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा के लिए व्यापक प्रबंध किए हैं। मंडल रेल प्रबंधक आशीष जैन के निर्देशन में स्टेशन पर विशेष सुरक्षा और भीड़ नियंत्रण व्यवस्था लागू की गई है।

स्टेशन पर 24 घंटे मिनी कंट्रोल रूम बनाया गया है, जिसमें रेलवे अधिकारियों और वरिष्ठ पर्यवेक्षकों की शिफ्टवार ड्यूटी लगी हुई है। इसमें सहायक मंडल इंजीनियर, सहायक मंडल वाणिज्य प्रबंधक और सीनियर सेक्शन इंजीनियर शामिल हैं। इसके अलावा ‘मे आई हेल्प यू’ सहायता बूथ भी चौबीसों घंटे सक्रिय हैं, जहां अनुभवी कर्मचारी यात्रियों को आवश्यक जानकारी और सहायता प्रदान कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें – चौरी चौरा में सड़क हादसा: कई लोग गंभीर रूप से घायल, DM और SSP मौके पर पहुंचे

यात्री सुविधाओं के लिए अतिरिक्त टिकट काउंटर, ATVM और MUTS फैसिलिटेटर, QR कोड आधारित भुगतान, सीसीटीवी निगरानी, रेल सुरक्षा बल (RPF) और राज्य पुलिस के साथ समन्वय स्थापित किया गया है। महिला यात्रियों की सुरक्षा के लिए विशेष महिला टीम भी तैनात की गई है।

छठ पर्व के दौरान बलिया स्टेशन पर अस्थाई यात्री आश्रय स्थल बनाए गए हैं, जिनमें विद्युत प्रकाश, पंखे, शुद्ध पेय जल, मोबाइल टिकटिंग, प्राथमिक चिकित्सा, जनसंपर्क स्पीकर्स और वीडियो पैनल जैसी सुविधाएं उपलब्ध हैं। सर्कुलेटिंग एरिया को वाहन मुक्त रखने और प्लेटफार्म पर भीड़ नियंत्रण के लिए पर्याप्त संख्या में रेलवे सुरक्षा बल के जवान तैनात हैं।

यह भी पढ़ें – छठ पर्व की तैयारियों के तहत सीओ घोसी व एसडीएम सदर ने कोपागंज पोखरे का निरीक्षण

स्टेशन जन उद्घोषणा प्रणाली के माध्यम से यात्रियों का स्वागत छठ के गीतों के साथ किया जा रहा है, जिससे दूर-दराज से आने वाले यात्री बिहार की सांस्कृतिक परंपरा से जुड़ रहे हैं। रेलवे प्रशासन का यह प्रयास यात्रियों की यात्रा को सुरक्षित, सुगम और यादगार बनाने के लिए किया गया है।

चौरी चौरा में सड़क हादसा: कई लोग गंभीर रूप से घायल, DM और SSP मौके पर पहुंचे

Gorakhpur News: चौरी चौरा थाना क्षेत्र में शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही जिलाधिकारी दीपक मीणा और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) राज करन नय्यर सहित पुलिस प्रशासन के अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे।

अधिकारियों ने जाकर राहत और बचाव कार्य का जायज़ा लिया और घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल भेजा। जिला प्रशासन ने हादसे की गहन जांच के निर्देश दिए हैं।

यह भी पढ़ें – छठ पर्व की तैयारियों के तहत सीओ घोसी व एसडीएम सदर ने कोपागंज पोखरे का निरीक्षण

मौके पर SP North जितेंद्र श्रीवास्तव, CO चौरी चौरा अनुराग सिंह, चौरी चौरा पुलिस बल, राजस्व विभाग के अधिकारी और स्थानीय लोग मौजूद रहे। प्रशासन की टीम लगातार राहत कार्य में लगी हुई है।

जिलाधिकारी ने कहा कि घायलों को हर संभव चिकित्सकीय सहायता उपलब्ध कराई जाएगी और हादसे के कारणों का पता लगाया जाएगा।

यह भी पढ़ें – मिशन शक्ति फेज-5 के तहत के एन कान्वेंट स्कूल खुखुन्दवा में चला जागरूकता अभियान

छठ पर्व की तैयारियों के तहत सीओ घोसी व एसडीएम सदर ने कोपागंज पोखरे का निरीक्षण

सुरक्षा और स्वच्छता पर दिए निर्देश

Mau News: मऊ में छठ महापर्व की तैयारियों को लेकर अधिकारियों ने कड़ी निगरानी शुरू कर दी है। घोसी के क्षेत्राधिकारी जितेंद्र सिंह और एसडीएम सदर अवधेश कुमार ने कोपागंज थाना के पीछे स्थित पोखरे का निरीक्षण किया और नगर पंचायत अधिकारियों को सभी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने स्वच्छता, प्रकाश व्यवस्था, सुरक्षा और घाट निर्माण पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि सभी तैयारियाँ समय से पूरी हों ताकि श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो।

अधिकारियों ने यह भी कहा कि पोखरी के आसपास सड़क किनारे लगने वाले ठेले और जाम की समस्या को नियंत्रित करने के लिए छोटे-छोटे खंभे लगाए जाएं और उनके ऊपर रेडियम लगाया जाए ताकि रात में दृश्यता बनी रहे। ठेले लगाने वालों के लिए निर्धारित जगह सुनिश्चित की जाएगी, जिससे सड़क पर जाम न बने और लोग आसानी से सामान खरीद सकें।

यह भी पढ़ें – मिशन शक्ति फेज-5 के तहत के एन कान्वेंट स्कूल खुखुन्दवा में चला जागरूकता अभियान

नगर पंचायत अधिशासी अधिकारी ने बताया कि पूरी टीम दिन-रात काम कर रही है, और पोखरी को आकर्षक और सुरक्षित स्थल बनाने के लिए सभी जरूरी इंतजाम किए जा रहे हैं। जब यह स्थल पूरी तरह विकसित हो जाएगा, तो यह कोपागंज नगरवासियों के लिए सुबह-शाम टहलने और व्यायाम करने का सुंदर स्थल बन जाएगा।

इस निरीक्षण से स्पष्ट है कि छठ महापर्व के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को प्राथमिकता दी जा रही है और सभी तैयारियाँ समय पर पूरी की जाएंगी।

यह भी पढ़ें – 600 युवा वैज्ञानिकों के साथ उड़ान भरेगा पूर्वांचल का सपना

मिशन शक्ति फेज-5 के तहत के एन कान्वेंट स्कूल खुखुन्दवा में चला जागरूकता अभियान

फायर टीम ने गैस में आग लगाकर किया लाइव डेमो, बच्चों को सिखाए आग बुझाने के तरीके

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। मिशन शक्ति फेज-5 के तहत K.N. कान्वेंट हायर सेकेंडरी स्कूल खुखुन्दवा में शनिवार को एक विशेष सुरक्षा एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में फायर टीम मऊ और मिशन शक्ति टीम थाना कोपागंज की संयुक्त टीम ने बच्चों को सुरक्षा, आत्मरक्षा, महिला सम्मान और आपातकालीन सेवाओं के बारे में महत्वपूर्ण जानकारियाँ दीं।

कार्यक्रम की शुरुआत में टीम के अधिकारियों ने बच्चों को विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों — 1090 (महिला हेल्पलाइन), 1098 (बाल हेल्पलाइन), 1930 (साइबर क्राइम), 112 (आपातकालीन सेवा), 102 और 108 (स्वास्थ्य सेवा) — की उपयोगिता और उनके प्रयोग के तरीके समझाए। बच्चों को बताया गया कि संकट की घड़ी में ये नंबर जीवनरक्षक साबित हो सकते हैं।

यह भी पढ़ें – सलेमपुर-मैरवा मुख्य मार्ग पर दिनदहाड़े अपराधियों ने की वारदात को अंजाम देने की कोशिश

कार्यक्रम का सबसे आकर्षक हिस्सा रहा फायर टीम मऊ द्वारा किया गया लाइव फायर डेमो, जिसमें SI सुनील यादव, कांस्टेबल राजू कुमार और कांस्टेबल अशोक यादव ने गैस में आग लगाकर वास्तविक स्थिति जैसी परिस्थिति बनाई और बच्चों को बताया कि ऐसे समय में घबराए बिना किस तरह सही तकनीक से आग को बुझाया जा सकता है। इस दौरान छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और सुरक्षा से जुड़े सवाल पूछे।

वहीं मिशन शक्ति टीम थाना कोपागंज की SI प्रियंका सिंह, SI जितेंद्र अवस्थी, SI सोनिका सिंह, कांस्टेबल गुंजन प्रजापति, कांस्टेबल अर्चना यादव, हेड कांस्टेबल पूनम और हेड कांस्टेबल निरमा ने बच्चों से संवाद किया, उनकी समस्याएँ सुनीं और उन्हें हर परिस्थिति में आत्मविश्वासी, जागरूक और सतर्क रहने का संदेश दिया।

यह भी पढ़ें – संतों की सर्वसम्मति से बालक दास बने रावत मंदिर अयोध्या के महंत

अधिकारियों ने कहा कि मिशन शक्ति का उद्देश्य समाज में महिलाओं और बच्चों को सशक्त बनाना, उन्हें अपने अधिकारों की जानकारी देना और हर आपातकाल में सहायता के लिए आगे बढ़ने की प्रेरणा देना है।

बच्चों ने कार्यक्रम को बहुत रुचि से देखा और मिशन शक्ति टीम का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के अंत में सभी को सुरक्षा के मूल सिद्धांतों को अपनाने और दूसरों को भी जागरूक करने का संकल्प दिलाया गया।

🌠 बुद्धभूमि पर विज्ञान का महाकुंभ

47 कॉलेजों के 600 युवा वैज्ञानिक पहुंचे कुशीनगर, 27 अक्टूबर से 71 रॉकेट लॉन्च करेंगे

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)।बुद्धभूमि कुशीनगर इन दिनों देशभर के युवा वैज्ञानिकों के उत्साह और नवाचार से गूंज रही है। राष्ट्रीय इन–स्पेस मॉडल रॉकेट्री/कैनसैट इंडिया स्टूडेंट कंप्टीशन 2024–25 के फाइनल चरण में भाग लेने के लिए देश के 47 कॉलेजों से आए लगभग 600 छात्र-छात्राएं और 120 वरिष्ठ वैज्ञानिक यहां पहुंच चुके हैं। यह प्रतियोगिता 27 से 30 अक्टूबर तक नारायणी नदी तट पर आयोजित होगी, जहां प्रतिभागी अपने डिजाइन किए गए रॉकेट्री और कैनसैट मॉडल का प्रदर्शन करेंगे।

शनिवार को जगदीश पब्लिक स्कूल और द प्रेसिडेंट, दनियारी में प्रतिभागियों का स्वागत रंगारंग कार्यक्रम के साथ किया गया। छात्रों ने देशभर की विविधता को दर्शाते बैनर और मॉडल प्रदर्शित किए। वरिष्ठ वैज्ञानिकों ने तकनीकी सत्रों में उन्हें प्रक्षेपण, नियंत्रण और डेटा विश्लेषण की बारीकियों से अवगत कराया।

रविवार को सभी टीमों के मॉडल्स का जूरी रिव्यू होगा, जिसके बाद 27 अक्टूबर की सुबह 7 बजे 10 कैनसैट लॉन्च के साथ प्रतियोगिता का शुभारंभ किया जाएगा।
🛰️ सांसद शशांक मणि ने लिया तैयारियों का जायजा
शनिवार को सांसद शशांक मणि त्रिपाठी ने नारायणी प्रक्षेपण स्थल और आवासीय परिसरों का निरीक्षण किया। उन्होंने सुरक्षा, आवास और भोजन व्यवस्था की विस्तार से समीक्षा की। सांसद ने कहा,
“यह आयोजन न केवल तकनीकी नवाचार को बढ़ावा देगा बल्कि पूर्वांचल के युवाओं को आत्मनिर्भरता और वैज्ञानिक सोच की दिशा में प्रेरित करेगा।”


उन्होंने आयोजकों को सभी व्यवस्थाएं उत्कृष्ट रूप से पूर्ण करने के निर्देश दिए और कहा कि यह आयोजन कुशीनगर को विज्ञान और नवाचार के नए नक्शे पर स्थापित करेगा।
🚀 चार दिन, 71 लॉन्च — विज्ञान के उत्सव की झलक
27 अक्टूबर: सुबह 7–9 बजे — 10 कैनसैट लॉन्च
28 अक्टूबर: सुबह 11–शाम 5 बजे — 20 कैनसैट लॉन्च
29 अक्टूबर: सुबह 7–शाम 5 बजे — 30 रॉकेट्री लॉन्च
30 अक्टूबर (समापन): 4 रॉकेट्री और 7 कैनसैट लॉन्च
चार दिनों में कुल 71 रॉकेट्री लॉन्च होंगे, जिन्हें इसरो और इन–स्पेस के वरिष्ठ वैज्ञानिकों की जूरी मॉनिटर करेगी।
🌏 विज्ञान, संस्कृति और एडवेंचर का संगम
प्रतिभागियों को विज्ञान के साथ-साथ कुशीनगर की सांस्कृतिक धरोहर और रोमांच का अनुभव भी मिलेगा।
बुद्ध महापरिनिर्वाण स्थल का भ्रमण, गौरी इंटर कॉलेज में पैराग्लाइडिंग, बांसी नदी में बोटिंग और कार्यक्रम स्थल पर घुड़सवारी की भी व्यवस्था की गई है।
साथ ही, सांसद की पहल ‘जागृति उद्यम केंद्र–पूर्वांचल’ से छात्रों को जोड़ा जाएगा, जहां उन्हें तकनीकी नवाचार को स्थानीय रोजगार और स्टार्टअप मॉडल में बदलने का अवसर मिलेगा।
यह आयोजन न केवल STEM शिक्षा को ग्रामीण युवाओं तक ले जाएगा, बल्कि कुशीनगर की धरती को चार दिनों तक विज्ञान, संस्कृति और नवाचार के संगम से आलोकित करेगा।

सलेमपुर-मैरवा मुख्य मार्ग पर दिनदहाड़े अपराधियों ने की वारदात को अंजाम देने की कोशिश,

भाटपार रानी/बनकटा, देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। शुक्रवार को दोपहर लगभग 11 बजे बनकटा थाना क्षेत्र के सलेमपुर-मैरवा मुख्य मार्ग पर अपराधियों ने दिनदहाड़े एक आपराधिक वारदात को अंजाम देने की कोशिश की। बताया जा रहा है कि बिहार की ओर से आए ब्लैक अपाचे बाइक सवार बदमाशों ने एक युवक का पीछा किया और उस पर फायरिंग करने की कोशिश की, हालांकि गोली चल नहीं सकी।

घटना के दौरान आसपास के खेतों में धान की कटाई कर रहे ग्रामीणों के शोर मचाने और दौड़ने पर बदमाश बिहार की ओर भाग निकले। सूत्रों के अनुसार भागते समय दो बदमाशों के पकड़े जाने की चर्चा भी है।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, पीड़ित युवक रामपुर बुजुर्ग के पूर्व ग्राम प्रधान राम यादव उर्फ विधायक का पुत्र बताया जा रहा है। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस लगभग 15 मिनट बाद घटनास्थल पर पहुंची और प्रारंभिक जांच में जुट गई।

घटना को लेकर क्षेत्र में दहशत और आक्रोश दोनों व्याप्त है। लगातार बढ़ रही आपराधिक घटनाओं से लोग असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। इस संदर्भ में पुछे जाने पर थाना प्रभारी ने बताया कि प्रकरण की जांच की जा रही है ।

इस बीच, पीड़ित पक्ष ने बनकटा थाने में प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।

संतों की सर्वसम्मति से बालक दास बने रावत मंदिर अयोध्या के महंत

घुघली के ब्रह्मस्थान मठ जोगिया के महंत व विश्व हिंदू महासंघ के प्रदेश मंत्री हैं बालक दास

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। घुघली क्षेत्र के जोगिया गांव स्थित ब्रह्मस्थान मठ के महंत एवं विश्व हिंदू महासंघ के जिला प्रभारी व प्रदेश मंत्री महंत बालक दास को शुक्रवार को रावत मंदिर अयोध्या का महंत नियुक्त किया गया। यह नियुक्ति संतों एवं महंतों की सर्वसम्मति से की गई।
रावत मंदिर के पूर्व महंत स्व. राममिलन दास के निधन के बाद शुक्रवार को उनकी तेरहवीं के अवसर पर बड़ी संख्या में साधु-संतों और भक्तों की उपस्थिति में धार्मिक परंपरा के अनुरूप कंठी, चादर और तिलक देकर बालक दास को विधिवत रूप से रावत मंदिर का महंत बनाया गया।
इस अवसर पर अयोध्या की छोटी छावनी के उत्तराधिकारी महंत कमलनयन दास, राजर्षि रामनयन दास रामायणी, पूर्व सांसद लल्लू सिंह, महंत रामदास, घुघली के पूर्व चेयरमैन बीरेंद्र सिंह, वरिष्ठ पत्रकार अनुज कुमार तिवारी, पत्रकार जितेंद्र सिंह, बृजेंद्र पांडेय पिंटू, ग्राम प्रधान चतुर्भुजा सिंह सहित अनेक गणमान्य संत, महंत और श्रद्धालु मौजूद रहे।
यह उल्लेखनीय है कि ब्रह्मलीन महंत स्व. राममिलन दास ने अपने जीवनकाल में ही 12 जुलाई 2022 को महंत बालक दास को अपना शिष्य बनाकर रजिस्टर्ड वसीयत के माध्यम से उत्तराधिकारी महंत घोषित किया था। उनकी कर्मनिष्ठा, निष्ठा और सेवा भावना से प्रभावित होकर उन्हें यह दायित्व सौंपा गया था।महंत बालक दास के रावत मंदिर के महंत बनने से क्षेत्र के संत समाज और श्रद्धालुओं में हर्ष की लहर है। माना जा रहा है कि उनके नेतृत्व में मंदिर की धार्मिक परंपरा और सामाजिक सेवा की धारा और भी सशक्त होगी।