Sunday, July 5, 2026
Home Blog Page 536

एक्टर सतीश शाह का निधन, किडनी फेलियर से गई जान; दोस्त अशोक पंडित ने दी पुष्टि

Bollywood Actor Satish Shah Passed Away: बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री के जाने-माने एक्टर सतीश शाह का निधन हो गया है। अभिनेता के करीबी दोस्त और फिल्ममेकर अशोक पंडित ने इस दुखद खबर की पुष्टि सोशल मीडिया पर की है। उन्होंने बताया कि सतीश शाह को किडनी फेलियर के चलते दादर के हिंदुजा अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

किडनी फेलियर से हुई मौत

अशोक पंडित ने अपने एक्स (Twitter) अकाउंट पर एक वीडियो शेयर कर बताया,

“सतीश पहले घर पर ही थे, लेकिन अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें हिंदुजा अस्पताल ले जाया गया। किडनी फेलियर के कारण डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।”
उन्होंने यह भी बताया कि सतीश शाह का अंतिम संस्कार मुंबई के बांद्रा के श्मशान घाट में किया जाएगा।

फिल्मों और टीवी में शानदार करियर

सतीश शाह ने अपने करियर की शुरुआत थिएटर से की थी और फिर 1978 में फिल्म ‘अजीब दास्तां’ से बॉलीवुड डेब्यू किया। उन्होंने 250 से अधिक फिल्मों में काम किया और अपनी कॉमिक टाइमिंग से दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई।

उनकी सुपरहिट फिल्मों में शामिल हैं —
‘मुझसे शादी करोगी’, ‘कल हो ना हो’, ‘हम साथ साथ हैं’, ‘हम आपके हैं कौन’, ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’, ‘कभी हां कभी ना’, ‘हीरो नंबर 1’, और ‘इश्क विश्क’।

टीवी पर भी बनाया अलग मुकाम

टीवी इंडस्ट्री में भी सतीश शाह ने अपनी पहचान मजबूत की। वे मशहूर शो ‘साराभाई vs साराभाई’ में ‘इंदरवर्धन साराभाई’ के रोल से घर-घर में जाने गए। उनके हास्य और शानदार अभिनय ने उन्हें भारतीय टेलीविज़न का आइकॉन बना दिया।

इंडस्ट्री और फैंस में शोक

सतीश शाह के निधन की खबर से बॉलीवुड और टीवी जगत में शोक की लहर है। सोशल मीडिया पर फैंस और सेलेब्रिटीज उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं। उनके योगदान को हमेशा याद किया जाएगा।

WhatsApp का नया ‘@all’ फीचर लॉन्च! अब एक टैग में बुला सकेंगे पूरे ग्रुप को, जानिए कैसे करेगा काम

0

WhatsApp New Feature: मैसेजिंग ऐप WhatsApp अपने यूज़र्स के अनुभव को बेहतर बनाने के लिए लगातार नए फीचर्स पेश कर रहा है। अब कंपनी एक ऐसा अपडेट ला रही है जिससे ग्रुप चैट्स और भी आसान और संगठित हो जाएंगी। नया फीचर है ‘@all’ या ‘Mention Everyone’, जिसकी मदद से यूज़र्स एक ही टैग में पूरे ग्रुप को mention कर सकेंगे।

क्या है WhatsApp का ‘@All’ फीचर?

यह नया फीचर फिलहाल WhatsApp Beta for Android (वर्जन 2.25.31.9) में टेस्ट किया जा रहा है और इसे कुछ बीटा टेस्टर्स को Google Play Store के ज़रिए रोलआउट किया गया है। इसकी मदद से यूज़र्स किसी भी ग्रुप चैट में “@all” लिखकर पूरे ग्रुप को एक साथ अलर्ट कर सकते हैं। यहां तक कि अगर किसी मेंबर ने नोटिफिकेशन म्यूट भी किया हो, तो भी यह अलर्ट उन्हें मिलेगा।

कैसे करेगा काम नया फीचर?

ग्रुप चैट में “@all” टाइप करते ही यह फीचर ग्रुप के हर सदस्य को टैग कर देगा, बिना हर यूज़र का नाम अलग-अलग mention किए। यह खासतौर पर बड़े ग्रुप्स, ऑफिस टीम्स, कम्युनिटीज़ और फैमिली ग्रुप्स के लिए बेहद उपयोगी रहेगा, जहां अक्सर कई संदेश मिस हो जाते हैं।

किसे मिलेगा ‘@All’ का एक्सेस?

रिपोर्ट्स के अनुसार, 32 सदस्यों तक के छोटे ग्रुप्स में हर यूज़र इस फीचर का उपयोग कर सकेगा, जबकि 32 से अधिक मेंबर्स वाले ग्रुप्स में केवल ग्रुप एडमिन्स को इसका अधिकार होगा। यह सीमा स्पैम और अनचाही नोटिफिकेशंस से बचने के लिए रखी गई है।

नोटिफिकेशन कंट्रोल्स भी मिलेंगे

WhatsApp एक नया notification control option भी जोड़ रहा है, जिससे यूज़र्स चाहें तो “@all” mention को म्यूट कर सकेंगे। इससे उन लोगों को राहत मिलेगी जो कई एक्टिव ग्रुप्स में जुड़े हैं और लगातार नोटिफिकेशन से परेशान रहते हैं।

कब मिलेगा यह फीचर?

फिलहाल ‘@all’ फीचर बीटा टेस्टर्स के लिए उपलब्ध है। आने वाले हफ्तों में इसे सभी Android और iOS यूज़र्स के लिए स्टेबल वर्जन में रोलआउट किया जाएगा।

इस अपडेट के जरिए WhatsApp का उद्देश्य है कि ग्रुप चैट्स में बेहतर कम्युनिकेशन और कंट्रोल दोनों बनाए रखें — ताकि यूज़र्स ज़रूरी संदेश मिस न करें और ग्रुप इंटरैक्शन और भी आसान हो जाए।

Ola-Uber में इन कारों को लगाकर कमाएं लाखों रुपये! GST कट के बाद Maruti और Hyundai की गाड़ियां हुईं सस्ती

0

अगर आप Ola, Uber या Rapido में अपनी गाड़ी लगाकर अच्छी कमाई करना चाहते हैं, तो आपके लिए यह खबर बेहद उपयोगी है। हाल ही में GST कटौती के बाद कई कारें पहले से सस्ती हो गई हैं, जिससे टैक्सी सर्विस शुरू करने वालों के लिए शानदार मौका बन गया है। कम मेंटेनेंस, बेहतर माइलेज और कम ऑपरेटिंग कॉस्ट वाली गाड़ियों में निवेश कर आप हर महीने लाखों रुपये तक की कमाई कर सकते हैं।

टैक्सी फ्लीट और राइड-शेयरिंग सर्विस के लिए सबसे बेहतर विकल्पों में Maruti Wagon R, Maruti Dzire Tour S, Hyundai Aura और Maruti Ertiga शामिल हैं। आइए जानते हैं इन कारों की खासियत और कीमत।

  1. Maruti Wagon R – बजट फ्रेंडली सिटी टैक्सी
    अगर आपका बजट सीमित है तो Maruti Wagon R एक परफेक्ट चॉइस है।
    कीमत: ₹4.98 लाख – ₹6.50 लाख (एक्स-शोरूम)
    माइलेज: पेट्रोल पर 25 km/l, CNG पर 34.05 km/kg
    फीचर्स: टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, रियर AC वेंट्स, 6 एयरबैग्स और AMT ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन।
  2. Maruti Dzire Tour S – हाई माइलेज और कम मेंटेनेंस
    टैक्सी सेगमेंट में यह कार सबसे ज्यादा डिमांड में रहती है।
    कीमत: ₹6.24 लाख – ₹7.74 लाख (एक्स-शोरूम)
    माइलेज: पेट्रोल पर 26.06 km/l, CNG पर 34 km/kg
    इंजन: 1.2-लीटर K12N पेट्रोल इंजन, जो स्मूद और इकोनॉमिकल ड्राइव देता है।
  3. Hyundai Aura – स्टाइलिश और प्रीमियम टैक्सी कार
    जो ड्राइवर यात्रियों को प्रीमियम फील देना चाहते हैं, उनके लिए Aura एक अच्छा विकल्प है।
    कीमत: ₹5.98 लाख – ₹8.24 लाख (एक्स-शोरूम)
    माइलेज: पेट्रोल पर 24.7 km/l, CNG पर 28 km/kg
    फीचर्स: ड्यूल-टोन इंटीरियर, टचस्क्रीन डिस्प्ले और बेहतरीन कम्फर्ट।
  4. Maruti Ertiga – 7-सीटर के साथ फैमिली और आउटस्टेशन ट्रिप्स के लिए बेस्ट
    भारत के टैक्सी फ्लीट में सबसे पॉपुलर 7-सीटर MPV।
    कीमत: ₹8.80 लाख – ₹12.94 लाख (एक्स-शोरूम)
    माइलेज: पेट्रोल पर 20.51 km/l, CNG पर 26.11 km/kg
    फीचर्स: 360° कैमरा, थर्ड-रो AC वेंट्स, LED हेडलैंप्स और 6 एयरबैग्स।

इन गाड़ियों की सबसे बड़ी खासियत यह है कि फ्यूल एफिशिएंसी और कम मेंटेनेंस कॉस्ट के चलते ये लंबी अवधि में शानदार मुनाफा देती हैं। Ola, Uber या Rapido में इनका उपयोग कर आप हर महीने स्थिर और उच्च कमाई हासिल कर सकते हैं।

🌅 छठ घाटों पर उमड़ेगी आस्था की भीड़: एसपी उत्तरी ने किया निरीक्षण, दिए सुरक्षा व सुविधा के सख्त निर्देश

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)।आस्था और विश्वास के महापर्व छठ पूजा को शांतिपूर्ण एवं सकुशल ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राज करन नय्यर के निर्देशन में पुलिस अधीक्षक उत्तरी जितेन्द्र कुमार श्रीवास्तव ने शनिवार को थाना सहजनवां क्षेत्र के विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान एसपी उत्तरी ने सुरक्षा व्यवस्था, साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था, बैरिकेडिंग और महिला श्रद्धालुओं की सुरक्षा से जुड़ी तैयारियों का बारीकी से जायजा लिया।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। घाटों पर पुलिस पिकेट, फायर यूनिट, और आपातकालीन सहायता दल की तैनाती सुनिश्चित की जाए ताकि किसी भी अप्रिय घटना की संभावना को पहले ही रोका जा सके।

ये भी पढ़ें – जनसुविधा के कार्यों में ढिलाई बर्दाश्त नहीं: डीएम

🔹 सुरक्षा और व्यवस्था पर दिए अहम निर्देश
एसपी उत्तरी जितेन्द्र कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि छठ पर्व के दौरान हजारों की संख्या में श्रद्धालु घाटों पर जुटते हैं, इसलिए पुलिस बल को हर समय चौकन्ना और मुस्तैद रहना होगा।
उन्होंने निर्देश दिया कि—
सभी घाटों पर महिला पुलिसकर्मियों की तैनाती की जाए ताकि महिलाएं निर्भय होकर पूजा-अर्चना कर सकें।
भीड़ नियंत्रण के लिए उचित बैरिकेडिंग की जाए और रास्तों पर दिशा-निर्देश बोर्ड लगाए जाएं।
यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए ट्रैफिक पुलिस के साथ समन्वय बनाया जाए।

ये भी पढ़ें –रोहित शर्मा का 50वां शतक, भारत ने सिडनी वनडे में ऑस्ट्रेलिया को 9 विकेट से हराया

पार्किंग स्थलों को पूर्व चिन्हित कर वहां पर्याप्त प्रकाश व सुरक्षा व्यवस्था की जाए।
🌕 सौहार्द और सुरक्षा का संदेश
एसपी उत्तरी ने कहा कि छठ पर्व केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि सामाजिक सौहार्द और अनुशासन का प्रतीक है। इसे शांति, सुरक्षा और भाईचारे के माहौल में संपन्न कराना पुलिस प्रशासन की जिम्मेदारी है।
उन्होंने सभी थानाध्यक्षों को संवेदनशील घाटों पर विशेष गश्त और निरंतर निगरानी रखने का निर्देश दिया।

ये भी पढ़ें – जी एम एकेडमी में धूमधाम से मनाया गया लोक आस्था का महापर्व “छठ पूजा”

निरीक्षण के दौरान थाना प्रभारी सहजनवां सहित क्षेत्र के अन्य अधिकारी और पुलिसकर्मी मौजूद रहे। एसपी उत्तरी ने सभी से कहा कि प्रशासनिक और पुलिस व्यवस्था में कोई कमी न रहे, ताकि श्रद्धालु सुरक्षित, स्वच्छ और श्रद्धापूर्ण वातावरण में पर्व मना सकें।

छठ पूजा के बाद घर लौटने वालों के लिए रेलवे की बड़ी घोषणा, 6181 स्पेशल ट्रेनें चलेंगी

छठ स्पेशल ट्रेन: छठ महापर्व की धूम देशभर में शुरू हो चुकी है। 25 अक्टूबर से आरंभ हुआ यह पर्व 28 अक्टूबर तक मनाया जाएगा। हर साल की तरह इस बार भी लाखों लोग बिहार, झारखंड और पूर्वांचल की ओर छठ मनाने के लिए अपने घरों को रवाना हुए हैं। वहीं अब रेलवे ने छठ पूजा के बाद यात्रियों की वापसी यात्रा को आसान बनाने के लिए 6181 स्पेशल ट्रेनों का शेड्यूल जारी कर दिया है।

भारतीय रेलवे के मुताबिक, 28 अक्टूबर से ये स्पेशल ट्रेनें अलग-अलग रूट पर चलाई जाएंगी ताकि त्योहारों के बाद काम पर लौटने वाले यात्रियों को किसी तरह की परेशानी न हो। रेलवे ने प्रमुख स्टेशनों पर अतिरिक्त पीआरएस काउंटर, ऑटोमेटिक टिकट मशीनें और सुरक्षा इंतजाम बढ़ा दिए हैं ताकि भीड़ के बीच यात्रियों को आरामदायक सफर मिल सके।

त्योहारों के दौरान यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने दिल्ली, मुंबई, पुणे, बेंगलुरु, सूरत, अमृतसर, आनंद विहार टर्मिनल जैसे बड़े स्टेशनों पर विशेष होल्डिंग एरिया तैयार किए हैं। रेलवे कर्मचारी भीड़ को नियंत्रित करने और यात्रियों का मार्गदर्शन करने में जुटे हुए हैं।

यह भी पढ़ें – हाइटेंशन तार ने छीनी एक युवा ज़िंदगी: समरसेबुल लगाने के दौरान दर्दनाक हादसे में मजदूर की मौत, परिवार में मचा कोहराम

रेलवे ने यह भी बताया कि 25 नवंबर से 900 से अधिक अतिरिक्त स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी ताकि त्योहारों की भीड़ में यात्रा करने वाले यात्रियों को सुविधा मिले।

बिहार के 30 बड़े स्टेशनों पर विशेष इंतजाम
बिहार के प्रमुख स्टेशनों जैसे पटना, दानापुर, राजेंद्र नगर टर्मिनल, दरभंगा, गया, सहरसा, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर और बरौनी में अतिरिक्त कोच, टिकट काउंटर, सीसीटीवी निगरानी और मौसम-रोधी होल्डिंग एरिया की व्यवस्था की जा रही है।
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर, बनारस और बलिया स्टेशनों पर भी यात्रियों की सुविधा बढ़ाई गई है ताकि सभी लोग सुरक्षित और सुगम यात्रा का अनुभव कर सकें।

यह भी पढ़ें – PM Kisan Yojana: खत्म होगा इंतजार? जानें कब आएगी प्रधानमंत्री किसान योजना की 21वीं किस्त

ग्राम पंचायत तक मूलभूत सुविधाएं पहुंचाना मेरी पहली प्राथमिकता-अनुभा सिंह

लार/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)
विकास खण्ड लार मे क्षेत्र पंचायत सदस्य एवं प्रधान की बैठक लार ब्लॉक सभागार मे आयोजित किया गया। ब्लॉक प्रमुख अनुभा सिंह ने कहा कि विकास कार्यों में गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। प्रत्येक ग्राम पंचायत तक मूलभूत सुविधाएं पहुंचाना प्राथमिकता है।
उन्होने क्षेत्र पंचायत सदस्यों को आश्वस्त किया कि जिन-जिन गांव में अब तक विकास कार्यों की कमी रही है, उन्हे प्राथमिकता के आधार पर पूरा कराया जाएगा। बैठक में क्षेत्र पंचायत सदस्यों व ग्राम प्रधानों ने अपने-अपने गांवों की समस्याएं प्रमुखता से रखी। जिस पर गहन चर्चा के बाद अनुमोदन किया गया।
बैठक में पारित प्रस्ताव में गांव में नाली और नालियों का निर्माण, इंटरलॉकिंग मरम्मत कार्य सहित कई विकास परियोजनाएं शामिल हैं।
ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि अमित सिंह ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप ग्रामीण अंचल में विकास को गति देने और जनसुविधाओं का विस्तार करना ही उनका लक्ष्य है।
बीडीओ रमेश दत्त मिश्रा ने विकास से संबंधित कई सरकारी योजनाओं के बारे में प्रतिनिधियों को बताया। बैठक में गत बैठक की कार्यवाही की भी पुष्टि की गई।
उक्त अवसर पर रामाशीष प्रसाद, मनोज सिंह,आसनारायण सिंह, उमेश यादव, अशोक यादव, चंदन, मन्नू गुप्ता ल, भोला सिंह, अंशु सिंह,जंगबहादुर कुशवाहा, अवधेश गोंड, मंजीत यादव, सोनू सिंह, अंशु मद्धेशिया एवं अली अकबर मौजूद रहे।

रोहित शर्मा का 50वां शतक, भारत ने सिडनी वनडे में ऑस्ट्रेलिया को 9 विकेट से हराया

0

खेल (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। सिडनी में खेले गए तीसरे वनडे मुकाबले में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को शानदार तरीके से 9 विकेट से मात दी। इस जीत के साथ ही टीम इंडिया ने सीरीज का समापन सम्मानजनक अंदाज में किया, हालांकि तीन मैचों की सीरीज ऑस्ट्रेलिया ने 2-1 से अपने नाम की।

भारतीय कप्तान शुभमन गिल के नेतृत्व में टीम इंडिया ने पहली बार जीत दर्ज की। यह बतौर कप्तान गिल की पहली वनडे जीत है। गिल भले ही बल्ले से सिर्फ 24 रन ही बना सके, लेकिन उनके नेतृत्व में टीम ने सिडनी में मजबूत प्रदर्शन किया।

पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया की टीम 49.2 ओवर में 236 रन पर सिमट गई। भारत की ओर से युवा तेज गेंदबाज हर्षित राणा ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 4 विकेट झटके, जो उनके वनडे करियर का अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा।

यह भी पढ़ें – जी एम एकेडमी में धूमधाम से मनाया गया लोक आस्था का महापर्व “छठ पूजा”

लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम ने शुरुआत में शुभमन गिल का विकेट जल्दी गंवाया, लेकिन इसके बाद रोहित शर्मा और विराट कोहली ने जिम्मेदारी संभाली। दोनों बल्लेबाजों ने मिलकर ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों पर कड़ा प्रहार किया।

रोहित शर्मा ने नाबाद 121 रन की पारी खेली, जो उनके ODI करियर का 33वां और अंतरराष्ट्रीय करियर का 50वां शतक रहा। वहीं, विराट कोहली ने भी नाबाद 74 रन बनाकर टीम को लक्ष्य तक पहुंचाया। दोनों के बीच 168 रनों की नाबाद साझेदारी हुई, जिसने भारत को 39.4 ओवर में ही जीत दिला दी।

इस मुकाबले में रोहित और कोहली की जोड़ी ने फिर से दिखाया कि क्यों उन्हें भारतीय क्रिकेट इतिहास की सबसे भरोसेमंद साझेदारियों में गिना जाता है। यह वनडे में उनका 19वां 100+ रन की साझेदारी रही।

यह भी पढ़ें – जनसुविधा के कार्यों में ढिलाई बर्दाश्त नहीं: डीएम

जी एम एकेडमी में धूमधाम से मनाया गया लोक आस्था का महापर्व “छठ पूजा”

बच्चों ने प्रस्तुत की मनमोहक झांकियां और गीत, विद्यालय में गूंजे “छठ मइया” के भजन

सलेमपुर/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। नगर के प्रतिष्ठित विद्यालय जी एम एकेडमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में लोक आस्था का महापर्व सूर्य षष्ठी अर्थात छठ पूजा हर्षोल्लास एवं धूमधाम के साथ मनाया गया।
इस अवसर पर नन्हें-मुन्ने छात्र-छात्राओं ने छठ वेदियां, डाला छठ की झांकियां, कोसी भराई, सूर्य अर्घ्य जैसे पारंपरिक कार्यक्रमों की मनमोहक प्रस्तुतियां दीं।

बच्चों ने “कांच हि बांस के बहंगियां”, “पहिले पहिल हम कइनी छठि मइया बरत तोहार” और “दर्शन देहिं ना आपन सुरुज देव” जैसे भजनों पर आकर्षक नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों को भावविभोर कर दिया।

विद्यालय के प्रधानाचार्य मोहन द्विवेदी ने कहा कि “छठ व्रत भगवान सूर्य की उपासना के साथ लोक आस्था का महापर्व है। यह न केवल धार्मिक अनुष्ठान है बल्कि स्वच्छता, पवित्रता, पर्यावरण संरक्षण और सौहार्द का प्रतीक भी है। ऐसे पर्व समाज में भाईचारा और एकता का संदेश देते हैं।”

कार्यक्रम में पृशा, श्रृष्टि, अनुराधा, काव्या, त्रिशा, पूर्वी, आरोही, रुहानिका, नाव्या, किंजल, कार्तिक, वैदिश, विष्णु, अयांश, दिव्यांशु आदि विद्यार्थियों की भूमिका विशेष रूप से सराहनीय रही।
इसके अलावा श्वेता राज, सरिता, रेनू, सरस्वती, अंकिता, खुशबू, अनिता, जोया, भारती, अल्का, अनुष्का, अंशु, संजना, रागिनी आदि शिक्षिकाओं के सहयोग से कार्यक्रम भव्य रूप से संपन्न हुआ।

इसे भी पढ़ें – हाइटेंशन तार ने छीनी एक युवा ज़िंदगी: समरसेबुल लगाने के दौरान दर्दनाक हादसे में मजदूर की मौत, परिवार में मचा कोहराम

इसे भी पढ़ें –जनसुविधा के कार्यों में ढिलाई बर्दाश्त नहीं: डीएम

जनसुविधा के कार्यों में ढिलाई बर्दाश्त नहीं: डीएम

“जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह का सख्त रुख: विकास कार्यों की गुणवत्ता पर नहीं होगी कोई कोताही, अधिकारियों को दिए स्पष्ट निर्देश”

जनसुविधा से जुड़े विकास कार्यों की गुणवत्ता और समयबद्धता पर बलिया के जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने शनिवार को व्यापक निरीक्षण कर प्रशासनिक मशीनरी को स्पष्ट संदेश दिया — “काम में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।” विभिन्न परियोजनाओं का जायजा लेते हुए उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनता की सुविधा से जुड़ा हर कार्य उच्च गुणवत्ता और तय समय सीमा में पूरा होना चाहिए।

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)।शनिवार को जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने जिले के कई प्रमुख विकास कार्यों का निरीक्षण किया और संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने सबसे पहले ग्राम खनवर से नगरा मार्ग तक चल रहे सड़क चौड़ीकरण एवं सुंदरीकरण कार्य का स्थलीय निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने बताया कि सड़क की कुल चौड़ाई 10 मीटर होगी, जिसमें दोनों ओर डेढ़-डेढ़ मीटर का अतिरिक्त चौड़ीकरण किया जा रहा है।

निरीक्षण के दौरान पीडब्ल्यूडी अधिकारियों ने जानकारी दी कि खनवर मोड़ से खाकी बाबा धाम तक का कार्य पूरा हो चुका है, जबकि नवादा से नगरा तक का काम तेजी से चल रहा है। जिलाधिकारी ने स्थल पर बने नक्शे का अवलोकन किया और पाया कि सड़क किनारे विद्युत खंभे और पेड़ अब तक नहीं हटाए गए हैं। इस पर उन्होंने एक्सियन पीडब्ल्यूडी को सख्त निर्देश दिए कि विद्युत विभाग और वन विभाग से समन्वय स्थापित कर इन्हें शीघ्र हटाया जाए, ताकि निर्माण कार्य में कोई बाधा न आए।

ये भी पढ़ें –हाइटेंशन तार ने छीनी एक युवा ज़िंदगी: समरसेबुल लगाने के दौरान दर्दनाक हादसे में मजदूर की मौत, परिवार में मचा कोहराम

इसके बाद जिलाधिकारी ने गाजीपुर से तुर्तीपार मार्ग पर चल रहे सड़क चौड़ीकरण कार्य का भी निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि सड़क के दोनों ओर नौ-नौ मीटर का चौड़ीकरण किया जा रहा है और बीच में 2.50 फीट का डिवाइडर बनाया जा रहा है। अब तक 12 मीटर के हिस्से में डिवाइडर निर्माण पूरा हो चुका है। जिलाधिकारी ने कहा कि कार्य की गुणवत्ता, सुरक्षा मानकों और समयसीमा का विशेष ध्यान रखा जाए।

ये भी पढ़ें –एआई से बनी अश्लील वीडियो पर मोहाली कोर्ट का बड़ा एक्शन 24 घंटे में हटाने का आदेश

निरीक्षण के दौरान उन्होंने गड़वार विकास खंड कार्यालय का भी औचक निरीक्षण किया। परिसर में जलजमाव और गंदगी देखकर उन्होंने नाराजगी व्यक्त की और बीडीओ को तत्काल सफाई व जलनिकासी की व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए। साथ ही, खराब वाहनों की शीघ्र नीलामी और पुराने भवनों की मरम्मत कराने का भी आदेश दिया।

जिलाधिकारी ने अधिकारियों से कहा —जनसुविधा से जुड़े कार्य सर्वोच्च प्राथमिकता पर पूरे किए जाएं, ताकि जनता को बेहतर और सुरक्षित सुविधाएं मिल सकें। विकास की गति रुकनी नहीं चाहिए, बल्कि उसे और तेज़ करना हमारा लक्ष्य होना चाहिए।”

हाइटेंशन तार ने छीनी एक युवा ज़िंदगी: समरसेबुल लगाने के दौरान दर्दनाक हादसे में मजदूर की मौत, परिवार में मचा कोहराम

मऊ (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। जनपद के कोपागंज क्षेत्र से एक हृदयविदारक घटना सामने आई है, जहाँ रोज़मर्रा की मेहनत-मजदूरी कर अपने परिवार का पेट पालने वाले एक युवक की ज़िंदगी कुछ ही पलों में खत्म हो गई। फैजुल्लाहपुर गांव में हाइटेंशन तार की चपेट में आने से समरसेबुल लगाने का कार्य कर रहे युवक की मौके पर ही मौत हो गई। यह हादसा शुक्रवार की शाम हुआ, जिसने पूरे क्षेत्र में सनसनी फैला दी और परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।

ये भी पढ़ें – 🌟 शिक्षा में नवाचार की मिसाल: प्रधानाध्यापक अमरेंद्र प्रताप सिंह को मिला ‘एडूलीडर्स सम्मान 2025’

जानकारी के अनुसार, सुमित (30 वर्ष) पुत्र खरबान, निवासी बोझी थाना घोसी, पेशे से समरसेबुल लगाने का काम करता था। शुक्रवार की शाम वह कोपागंज थाना क्षेत्र के ग्राम सभा फैजुल्लाहपुर में एक घर पर समरसेबुल लगाने पहुंचा था। बताया जा रहा है कि काम के दौरान जब वह टेम्पो से सामान उतार रहा था, तभी उसका पैर अचानक एक गड्ढे में फिसल गया और वह गिर पड़ा। गिरने के दौरान उसके हाथ में पकड़ा लोहे का पाइप ऊपर से गुजर रहे हाइटेंशन तार से टकरा गया, जिससे वह तेज़ करंट की चपेट में आ गया।

ये भी पढ़ें – 🚨 बापू इंटर कॉलेज के सामने दर्दनाक हादसा: ऑटो की भीषण टक्कर से युवक गंभीर, पैर टूटा; चालक फरार

स्थानीय लोगों ने तुरंत उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोपागंज पहुंचाया, जहाँ चिकित्सकों ने सुमित को मृत घोषित कर दिया।
घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष रविन्द्र नाथ राय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मौके की छानबीन कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
मृतक की असमय मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है, जबकि गांव में शोक और आक्रोश का माहौल है। लोग बिजली विभाग की लापरवाही को भी हादसे का कारण बता रहे हैं और उच्चाधिकारियों से जांच की मांग कर रहे हैं।

🚨 बापू इंटर कॉलेज के सामने दर्दनाक हादसा: ऑटो की भीषण टक्कर से युवक गंभीर, पैर टूटा; चालक फरार

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)।कोपागंज थाना क्षेत्र में शुक्रवार की रात एक दर्दनाक सड़क हादसे ने लोगों को झकझोर दिया। वाजिदपुरा निवासी भोला चौहान पुत्र स्वर्गीय पहलू शुक्रवार रात करीब 8 बजे पुरानेकोपा की ओर जा रहे थे। इसी दौरान बापू इंटर कॉलेज के सामने तेज रफ्तार बैटरी ऑटो ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि भोला चौहान सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में उनका एक पैर टूट गया और शरीर पर कई जगह गंभीर चोटें आईं।

ये भी पढ़ें – “फुलेलपुरा में नारकीय हालात: टूटी सड़कें, गंदगी के ढेर—मजबूरी में सड़क पर उतरे लोग”

हादसे के तुरंत बाद आसपास के लोग मौके पर दौड़ पड़े और घायल को किसी तरह कोपागंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां मौजूद डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति गंभीर होने पर उन्हें मऊ जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

ये भी पढ़ें – 🌟 शिक्षा में नवाचार की मिसाल: प्रधानाध्यापक अमरेंद्र प्रताप सिंह को मिला ‘एडूलीडर्स सम्मान 2025’

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक ऑटो की रफ्तार काफी तेज थी और चालक लापरवाही से वाहन चला रहा था। घटना के बाद चालक मौके से फरार हो गया, जबकि उसका वाहन पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।
मौके पर पहुंची कोपागंज पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है। स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से मांग की है कि ऐसे लापरवाह चालकों पर सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि क्षेत्र में इस तरह की घटनाओं पर रोक लग सके।
इस हादसे के बाद इलाके में आक्रोश का माहौल है और लोग सड़क सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठा रहे हैं।

“फुलेलपुरा में नारकीय हालात: टूटी सड़कें, गंदगी के ढेर—मजबूरी में सड़क पर उतरे लोग”

मऊ से रिपोर्ट धीरेन्द्र त्रिपाठी

मऊ (राष्ट्र की परम्परा )नगर पंचायत कोपागंज के फुलेलपुरा वार्ड नंबर तीन (चौहान बस्ती) के लोगों का जीवन इन दिनों बदहाल और नारकीय परिस्थितियों में गुजर रहा है। यहाँ की सड़क और सफाई व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है। रोजमर्रा की परेशानियों से तंग आकर मोहल्लेवासियों ने शनिवार को नगर पंचायत प्रशासन के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया।

स्थानीय निवासियों का कहना है कि मोहल्ले में जाने वाला एकमात्र रास्ता पूरी तरह कच्चा और झाड़ियों से घिरा हुआ है। बरसात में यह रास्ता कीचड़ और दलदल में बदल जाता है, जिससे बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं का निकलना दूभर हो जाता है। लोगों ने बताया कि झाड़ियों के बीच से गुजरते समय सांप-बिच्छुओं जैसे जहरीले जीवों का खतरा हमेशा बना रहता है।

सफाई व्यवस्था की स्थिति भी बेहद खराब है। नालियाँ जाम हैं, गंदा पानी सड़कों पर बह रहा है और पूरे क्षेत्र में बदबू व मच्छरों का प्रकोप फैल चुका है। हालात यह हैं कि डेंगू, मलेरिया जैसी बीमारियों का खतरा हर दिन बढ़ता जा रहा है।

मोहल्लेवासियों ने बताया कि इस समस्या को लेकर उन्होंने कई बार नगर पंचायत को शिकायतें दीं, लेकिन प्रशासन की ओर से केवल आश्वासन मिला। किसी भी स्तर पर व्यवहारिक सुधार नहीं हुआ। लोगों ने कहा कि अब उनका सब्र टूट चुका है।

स्थानीय निवासी रीता चौहान, भगवानी चौहान, उमा चौहान, जीउत साहनी, सोनू चौहान, राकेश यादव, प्रेम चौहान, शिव चौहान, अमरजीत चौहान और अफरोज अहमद सहित बड़ी संख्या में लोग विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए।

लोगों ने मांग की कि जल्द से जल्द फुलेलपुरा चौहान बस्ती का रास्ता पक्का किया जाए, सफाईकर्मियों की नियमित तैनाती हो और नालियों की सफाई तत्काल कराई जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वे आंदोलन को और व्यापक रूप देंगे।

फुलेलपुरा की यह स्थिति नगर पंचायत की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़ा करती है। लोग पूछ रहे हैं — आखिर विकास के वादे सिर्फ कागज़ों तक क्यों सीमित हैं?

🌟 शिक्षा में नवाचार की मिसाल: प्रधानाध्यापक अमरेंद्र प्रताप सिंह को मिला ‘एडूलीडर्स सम्मान 2025’

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)।शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार, अनुशासन और प्रेरक नेतृत्व का उदाहरण पेश करते हुए प्राथमिक विद्यालय बागापार द्वितीय के प्रधानाध्यापक अमरेंद्र प्रताप सिंह को वर्ष 2025 का “एडूलीडर्स सम्मान” प्रदान किया गया है। यह प्रतिष्ठित पुरस्कार लखनऊ स्थित नेडा प्रशिक्षण केंद्र में आयोजित भव्य समारोह के दौरान प्रमुख सचिव, पशुपालन, दुग्ध विकास एवं मत्स्य विभाग, उत्तर प्रदेश शासन, मुकेश कुमार (आईएएस) द्वारा भेंट किया गया।इस सम्मान के साथ न केवल विद्यालय का गौरव बढ़ा है, बल्कि जिले का नाम भी शिक्षा जगत में और ऊँचा हुआ है।

🎓 ग्रामवासियों और शिक्षकों में हर्ष की लहर

प्रधानाध्यापक सिंह की इस उपलब्धि पर पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई। ग्राम प्रधान विवेक प्रताप सिंह उर्फ निक्कू सिंह, शिक्षक अखिलेश पाठक, बैजनाथ सिंह, आशीष सिंह, पंकज मौर्य, जितेंद्र सिंह, दिवाकर, ध्वज सिंह, संतोष तिवारी, कृष्ण कुमार मद्धेशिया सहित क्षेत्र के शिक्षकों और ग्रामीणों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी।

ये भी पढ़ें –ज़मीन विवाद ने ली हिंसक रूप—लाठी-डंडों और हथियारों से भिड़े दो पक्ष, नौ लोग गंभीर रूप से घायल

ग्रामवासियों महेश, संदीप, राजमती, पुष्पा, मोहन, रीता आदि ने कहा कि “प्रधानाध्यापक अमरेंद्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में विद्यालय की शिक्षा व्यवस्था, अनुशासन और स्वच्छता में निरंतर सुधार हुआ है। उनकी मेहनत और समर्पण ने विद्यालय की पहचान जिले के साथ-साथ पूरे क्षेत्र में नई ऊँचाइयों तक पहुँचाई है।”

🌱 शिक्षा में नवाचार और प्रेरणा का केंद्र बना विद्यालय

विद्यालय में अमरेंद्र सिंह के नेतृत्व में स्मार्ट टीचिंग, बाल–अनुकूल वातावरण, और स्वच्छता अभियान को नई दिशा मिली है। उन्होंने बच्चों में रचनात्मकता और अनुशासन को बढ़ावा देने के लिए कई अभिनव प्रयास किए हैं, जिनसे विद्यालय शिक्षा गुणवत्ता के क्षेत्र में उदाहरण बन गया है।

समर्पण और नेतृत्व का प्रतिफल

अमरेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि यह सम्मान केवल उनका नहीं, बल्कि विद्यालय के प्रत्येक शिक्षक, छात्र और ग्रामीणों की सामूहिक मेहनत का परिणाम है। उन्होंने इसे “टीम वर्क और सकारात्मक सोच की जीत” बताया।

ज़मीन विवाद ने ली हिंसक रूप—लाठी-डंडों और हथियारों से भिड़े दो पक्ष, नौ लोग गंभीर रूप से घायल

गांव में मचा हड़कंप, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हालात किए काबू — जांच जारी, दोनों पक्षों की तहरीर पर कार्रवाई की तैयारी

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)।जनपद मऊ के कोपागंज थाना क्षेत्र के ग्राम सभा सोडसर में शुक्रवार की शाम ज़मीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच तनाव इतना बढ़ गया कि मामला खूनी संघर्ष में तब्दील हो गया। लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से हुई इस भिड़ंत में दोनों पक्षों के कुल नौ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद पूरे गांव में अफरा-तफरी मच गई और हालात कुछ समय के लिए बेकाबू हो गए।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, पहले पक्ष के घायलों में दीपक चौहान, उदय भान चौहान, जगरनाथ चौहान और चंद्रमा देवी शामिल हैं, जबकि दूसरे पक्ष से समीर, नैंसी, अंजलि, सुभाष चौहान और सिला देवी घायल हुए हैं।


गांव के लोगों ने तुरंत सभी घायलों को कोपागंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद कुछ की स्थिति गंभीर देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

ये भी पढ़ें – एआई से बनी अश्लील वीडियो पर मोहाली कोर्ट का बड़ा एक्शन 24 घंटे में हटाने का आदेश

🚨 मौके पर पहुंची पुलिस, हालात पर पाया काबू
घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी रविंद्र नाथ राय मयफोर्स मौके पर पहुंचे और दोनों पक्षों को किसी तरह शांत कराया। पुलिस ने गांव में स्थिति को नियंत्रित कर दिया है और शांति बनाए रखने के लिए अतिरिक्त बल तैनात किया गया है।
थाना प्रभारी रविंद्र नाथ राय ने बताया,
“दोनों पक्षों की तहरीर प्राप्त हो चुकी है। मामले की जांच की जा रही है, दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।”
🏡 जमीन विवाद से बढ़ रही गांवों में अशांति
ग्रामीणों का कहना है कि यह विवाद काफी समय से चला आ रहा था। कई बार पंचायत स्तर पर समझौते की कोशिशें भी हुईं, लेकिन नाकाम रहीं। शुक्रवार को जब एक पक्ष ने जमीन की माप कराने की कोशिश की, तभी दूसरे पक्ष ने इसका विरोध किया और देखते ही देखते स्थिति हिंसक हो गई।
⚖️ पुलिस ने शुरू की जांच, कई धाराओं में केस दर्ज की तैयारी
पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण किया है और साक्ष्य जुटाने के साथ ही दोनों पक्षों से पूछताछ की जा रही है।
थाना प्रभारी ने बताया कि मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
गांव में फिलहाल शांति है, लेकिन माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है। पुलिस लगातार गश्त कर रही है ताकि कोई अप्रिय स्थिति दोबारा न बने।

एआई से बनी अश्लील वीडियो पर मोहाली कोर्ट का बड़ा एक्शन 24 घंटे में हटाने का आदेश

फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम को 24 घंटे में हटाने का आदेश, सीएम भगवंत मान को किया गया था निशाना

चंडीगढ़ (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)पंजाब में सोशल मीडिया पर झूठी और आपत्तिजनक सामग्री फैलाने वालों पर अब शिकंजा कसना शुरू हो गया है। मोहाली की एक अदालत ने शुक्रवार को बड़ा आदेश जारी करते हुए प्रमुख सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स—फेसबुक, इंस्टाग्राम, यूट्यूब, ‘एक्स’ (पूर्व ट्विटर) और टेलीग्राम—को निर्देश दिया है कि वे मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान को निशाना बनाते हुए अपलोड किए गए आपत्तिजनक वीडियो को 24 घंटे के भीतर हटा दें। अदालत ने इस आदेश के साथ 166 विशेष यूआरएल की सूची भी संलग्न की है।
मोहाली की प्रथम श्रेणी न्यायिक मजिस्ट्रेट मनप्रीत कौर ने यह आदेश राज्य साइबर अपराध विभाग (SAS नगर) द्वारा दायर एक अर्जी पर सुनाया।
अर्जी में कहा गया था कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रही यह सामग्री कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) की मदद से बनाई गई है और इसमें अश्लील तत्व हैं, जो जनभावनाओं को भड़काने और सार्वजनिक व्यवस्था को बाधित करने की क्षमता रखते हैं।

ये भी पढ़ें – आस्था या अवसरवाद: जब विश्वास बन गया व्यापार, भक्त की भावनाओं से हो रहा खिलवाड़

अदालत ने अपने आदेश में साफ कहा कि ऐसी मनगढ़ंत और भ्रामक सामग्री का प्रसार समाज में घृणा और दुश्मनी को बढ़ावा दे सकता है, इसलिए इसे तुरंत हटाना जरूरी है।
अदालत ने सभी सोशल मीडिया कंपनियों को निर्देश दिया है कि वे आदेश प्राप्त होने के 24 घंटे के भीतर निर्दिष्ट यूआरएल से संबंधित वीडियो, फोटो या पोस्ट हटाएं और इसकी पालना रिपोर्ट कोर्ट में प्रस्तुत करें।
इस बीच, पंजाब पुलिस ने भी कनाडा निवासी जगमन समरा के खिलाफ मामला दर्ज किया है, जिसने कथित तौर पर मुख्यमंत्री मान से जुड़ी अश्लील और आपत्तिजनक सामग्री सोशल मीडिया पर पोस्ट की थी। पुलिस ने कहा है कि यह पोस्ट राजनीतिक नफरत और सामाजिक वैमनस्य फैलाने की साजिश का हिस्सा प्रतीत होती है।

ये भी पढ़ें – 🚨 छठ पर उमड़ा भीड़ का सैलाब, लालू का केंद्र पर हमला – “मेरे बिहारवासी अमानवीय हालात में सफर को मजबूर”
आधिकारिक प्रतिक्रिया:
सरकारी सूत्रों के अनुसार, यह कदम साइबर अपराधों और फर्जी एआई सामग्री के खिलाफ राज्य में चलाए जा रहे व्यापक अभियान का हिस्सा है। पंजाब पुलिस ने स्पष्ट किया कि एआई का दुरुपयोग कर किसी की छवि खराब करने या भ्रामक वीडियो बनाने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
यह मामला न केवल डिजिटल युग में एआई के दुरुपयोग को उजागर करता है, बल्कि यह भी दिखाता है कि सरकार और न्यायपालिका अब ऐसे मामलों में तेज़ और निर्णायक कार्रवाई के लिए तैयार हैं।