Saturday, July 4, 2026
Home Blog Page 517

आंगनबाड़ी कार्यकत्री व सहायिकाओं के समायोजन हेतु 3 नवम्बर तक करें आवेदन

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला कार्यक्रम अधिकारी बाल विकास, सुजीत कुमार ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार आंगनबाड़ी कार्यकत्री एवं सहायिकाओं की भर्ती से संबंधित पूर्व में जारी सभी शासनादेशों को अवक्रमित करते हुए नए दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।

उन्होंने बताया कि चयन प्रक्रिया शुरू होने से पहले यदि कोई कार्यरत आंगनबाड़ी कार्यकत्री या सहायिका विवाह के पश्चात ससुराल में निवास कर रही है, तो उसकी ससुराल की ग्राम सभा या शहरी वार्ड में पद रिक्त होने पर आरक्षण नियमों का ध्यान रखते हुए जनपद के अंदर जिलाधिकारी की स्वीकृति से समायोजन किया जाएगा।

इसी प्रकार, जनपद के अंतर्गत यदि दो कार्यकत्री या सहायिकाएं आपसी सहमति से परस्पर समायोजन चाहती हैं, तो वे निवास प्रमाण पत्र सहित अपना आवेदन प्रस्तुत कर सकती हैं। संबंधित अभिलेखों की पुष्टि और जिलाधिकारी की स्वीकृति के बाद समायोजन किया जा सकेगा, बशर्ते कि आरक्षण प्रभावित न हो।

उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि एक ही आंगनबाड़ी केंद्र पर एक ही परिवार की दो महिलाओं की नियुक्ति कार्यकत्री और सहायिका के रूप में नहीं की जाएगी।

जिला कार्यक्रम अधिकारी ने जनपद की सभी आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों एवं सहायिकाओं से कहा है कि यदि वे समायोजन के पात्र हैं और आवेदन करना चाहती हैं, तो अपने ब्लॉक के बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय में 3 नवम्बर 2025 तक अपना प्रत्यावेदन अनिवार्य रूप से जमा करें। इसके बाद प्राप्त होने वाले आवेदन पर विचार नहीं किया जाएगा।

इच्छुक आवेदिकाएं रिक्तियों एवं आरक्षण संबंधी जानकारी के लिए संबंधित बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय से जानकारी प्राप्त कर सकती हैं।

आज का इतिहास – 1 नवम्बर


🏛️ राष्ट्रीय घटनाएँ

1956 – भारत में राज्य पुनर्गठन अधिनियम लागू हुआ।
👉 इसी दिन भारत के राज्यों का गठन भाषाई आधार पर किया गया था।
👉 मध्य प्रदेश, केरल, कर्नाटक और पंजाब जैसे कई राज्यों का वर्तमान स्वरूप इसी दिन बना।
इस कारण 1 नवम्बर को कई राज्यों में स्थापना दिवस मनाया जाता है।

1963 – नागालैंड भारत का 16वां राज्य बना।
👉 इसे अलग राज्य का दर्जा मिला और कोहिमा इसकी राजधानी बनी।

2000 – छत्तीसगढ़ राज्य का गठन हुआ।
👉 मध्यप्रदेश से अलग होकर यह नया राज्य बना, रायपुर राजधानी बनी।

2006 – भारत के राष्ट्रपति डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम ने उत्तराखंड राज्य का नाम उत्तरांचल से बदलकर उत्तराखंड करने की घोषणा की।


🌍 अंतरराष्ट्रीय घटनाएँ

1512 – माइकलएंजेलो द्वारा चित्रित सिस्टिन चैपल की छत जनता के लिए पहली बार खोली गई।
1952 – अमेरिका ने पहली बार हाइड्रोजन बम का परीक्षण किया।
1993 – यूरोपीय संघ (EU) का गठन हुआ।
👉 मास्ट्रिख़ संधि के तहत 12 देशों ने मिलकर यह संघ बनाया।


👑 प्रसिद्ध जन्मदिन

🎂 1881 – ए. सी. बाजपेयी, भारतीय क्रिकेटर
🎂 1931 – एके हंगल, प्रसिद्ध अभिनेता
🎂 1956 – बी. विजयकुमार, मलयालम फिल्म अभिनेता
🎂 1973 – ऐश्वर्या राय बच्चन, अभिनेत्री और मिस वर्ल्ड 1994


🕯️ पुण्यतिथि

🕯️ 1885 – जनरल चार्ल्स गॉर्डन, ब्रिटिश सेनाध्यक्ष
🕯️ 1999 – डॉ. कर्ण सिंह रावत, समाजसेवी और शिक्षाविद


🪔 आज का विचार

“इतिहास सिर्फ़ तारीख़ें नहीं बताता, वो हमें भविष्य के रास्ते भी दिखाता है।”


“स्मार्टफोन ने लिया ममता की जगह – जब डिजिटल दौड़ में छूट गए अपने”

तकनीक की तेज़ रफ़्तार ने जहाँ दुनिया को एक क्लिक पर जोड़ दिया है, वहीं दिलों के बीच दूरी बढ़ा दी है। शहरों की चमक में खोए बच्चे अब वीडियो कॉल पर माँ की मुस्कान ढूंढते हैं, पर वह सुकून नहीं मिल पाता जो कभी रसोई से आती दाल की खुशबू में था। यह कहानी सिर्फ एक घर की नहीं, बल्कि उस पूरे समाज की है जहाँ बुजुर्ग माता-पिता अब अपने ही बच्चों के बीच “ऑफ़लाइन” होते जा रहे हैं।

आज के डिजिटल युग में परिवार साथ तो है, पर दिलों की दूरी ने रिश्तों की गर्माहट ठंडी कर दी है। एक समय था जब शाम होते ही बेटा माँ के पास बैठकर दिन भर की बातें किया करता था, पर अब वह मोबाइल स्क्रीन पर मीटिंग और सोशल मीडिया में उलझा रहता है। माँ के लिए उसकी आवाज़ अब सिर्फ “व्हाट्सएप कॉल” की घंटी में सीमित हो गई है।

बुजुर्ग माता-पिता, जिनके हाथों ने कभी बच्चों को चलना सिखाया, अब उन्हीं हाथों में मोबाइल थमाकर अकेलेपन से लड़ रहे हैं। कई बुजुर्गों का कहना है कि पहले घर में बच्चों की हंसी से आँगन गूंजता था, अब नोटिफिकेशन की आवाज़ ने सब कुछ बदल दिया है।

समाज में यह बदलाव सिर्फ तकनीक की वजह से नहीं, बल्कि हमारे भावनात्मक संतुलन के कमजोर होने की निशानी है। डिजिटल कनेक्टिविटी ने जहाँ दूरी मिटाने का दावा किया, वहीं उसने रिश्तों की गहराई छीन ली।

एक मामला लखनऊ की 70 वर्षीय कमला देवी(काल्पनिक) बताती हैं – “पहले बेटा रोज़ ऑफिस से लौटकर मेरे साथ चाय पीता था। अब कहता है, ‘माँ, ऑनलाइन मीटिंग है।’ उसका चेहरा रोज़ दिखता है, पर वह अब मेरे पास नहीं बैठता।” यह एक माँ का दर्द है, जो आँकड़ों में नहीं, अहसास में दर्ज है।

संदेश

समय की माँग है कि हम तकनीक का उपयोग करें, पर अपने रिश्तों का “अपडेट” भी समय पर करते रहें। मोबाइल, इंटरनेट और सोशल मीडिया जीवन का हिस्सा हैं, पर “माँ-बाप” उसका दिल हैं।
जब तक हम भावनाओं को ऑफलाइन नहीं करेंगे, तब तक परिवार कभी ऑनलाइन नहीं होगा।

मऊ के विकास में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ी जाएगी: एके शर्मा

इंटरलॉकिंग, नाला निर्माण, गौशाला व पोखरा सुंदरीकरण जैसी योजनाएं देंगी मऊ को नई पहचान

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने कहा कि मऊ जिले के विकास में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ी जाएगी। प्रत्येक गली, मोहल्ले और गांव तक सुविधाएं पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता है।
वे शुक्रवार को घोसी के जूनियर हाईस्कूल मझवारा मोड़ पर आयोजित सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती समारोह, जन सेवा संवाद कार्यक्रम तथा विकास परियोजनाओं के लोकार्पण एवं शिलान्यास समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित कर रहे थे।
कार्यक्रम की शुरुआत में मंत्री एके शर्मा ने लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। तत्पश्चात दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि सरदार पटेल का जीवन देश की एकता, दृढ़ता और समर्पण का प्रतीक है। उनसे हम सभी को निरंतर प्रेरणा मिलती है।
इस अवसर पर मंत्री ने पटेल समुदाय के वरिष्ठ नागरिकों और समाजसेवियों को मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया।
मंत्री एके शर्मा ने अपने मऊ प्रवास के दौरान लगभग 50 करोड़ रुपये की लागत वाली 55 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इनमें 28 परियोजनाओं का शिलान्यास लगभग 44 करोड़ रुपये की लागत से तथा 27 परियोजनाओं का लोकार्पण 5 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से किया गया।
शामिल प्रमुख कार्यों में इंटरलॉकिंग मार्ग निर्माण, कवर्ड मिनी नाला, पोखरी एवं जलाशयों का सुंदरीकरण, सीसी रोड निर्माण, कान्हा गौशाला निर्माण, सार्वजनिक स्थलों का सौंदर्यीकरण और वाटर कूलर की स्थापना शामिल हैं।
मंत्री ने कहा कि ये योजनाएं नागरिकों की सुविधा बढ़ाने, नगर की सुंदरता में वृद्धि करने और स्थानीय अर्थव्यवस्था को सशक्त करने में मील का पत्थर साबित होंगी। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य केवल जनसंपर्क नहीं, बल्कि जनसंपृक्ति है। जनता की भागीदारी से ही सच्चा विकास संभव है।
उन्होंने जनता से आग्रह किया कि वे अपनी अपेक्षाएं और सुझाव साझा करते रहें ताकि योजनाएं और प्रभावी रूप से लागू हो सकें। कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों, महिला समूहों, विद्यार्थियों, व्यापारियों, जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों की बड़ी संख्या मौजूद रही। सभी ने मंत्री का गर्मजोशी से स्वागत किया।
इस मौके पर पूर्व सांसद हरि नारायण राजभर, जिला अध्यक्ष रामाश्रय मौर्य, पूर्व जिला अध्यक्ष नूपुर अग्रवाल, नगर पालिका अध्यक्ष घोसी मुन्ना प्रसाद गुप्ता सहित अनेक जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

नशा मुक्ति की ओर युवाओं का संकल्प: जिले में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। एकलव्य एजुकेशनल एंड चैरिटेबल ट्रस्ट के तत्वावधान में नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं शिक्षकों ने भाग लिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। वक्ताओं ने युवाओं से अपील की कि वे नशे से दूरी बनाकर अपने जीवन को सकारात्मक दिशा दें। उन्होंने कहा कि नशा न केवल व्यक्ति का बल्कि परिवार और समाज का भी विनाश करता है। युवाओं को नशे के प्रति जागरूक होकर दूसरों को भी इसके दुष्परिणाम बताने की आवश्यकता है।
मुख्य अतिथि ज्ञानेंद्र मिश्रा ने अपने संबोधन में कहा कि नशे से मुक्त समाज ही प्रगति और समृद्धि की राह पर आगे बढ़ सकता है। युवा वर्ग को चाहिए कि वह अपने जीवन में अनुशासन और सकारात्मक सोच को अपनाकर समाज में प्रेरणा बने। उन्होंने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम समाज में नई चेतना और जागरूकता का संचार करते हैं।
मुख्य वक्ता नवनीत मिश्र ने कहा कि नशा केवल शरीर को नहीं, बल्कि विचारों और चरित्र को भी कमजोर करता है। आज युवाओं को यह समझने की आवश्यकता है कि असली सुख अनुशासन और परिश्रम में है, न कि नशे में। हर युवा यदि यह ठान ले कि वह नशे को ‘ना’ कहेगा, तो समाज से यह बुराई अपने आप समाप्त हो जाएगी।
कार्यक्रम की अध्यक्षता एकलव्य एजुकेशनल एंड चैरिटेबल ट्रस्ट के मुख्य ट्रस्टी गौरव निषाद ने की। उन्होंने कहा कि संस्था का उद्देश्य समाज को स्वस्थ, शिक्षित और जागरूक बनाना है।


कार्यक्रम का संचालन अत्रेश श्रीवास्तव ने किया। छात्र-छात्राओं ने नशा मुक्ति पर नुक्कड़ नाटक और भाषण प्रस्तुत कर सभी को जागरूक किया। अंत में प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया।

भाजपा द्वारा आयोजित ‘रन फॉर यूनिटी’ में उमड़ा जनसैलाब

सरदार पटेल की जयंती पर एकता का संदेश

संत कबीर नगर(राष्ट्र की परम्परा)। लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा शुक्रवार को ‘रन फॉर यूनिटी’ का भव्य आयोजन किया गया। राष्ट्र की एकता, अखंडता और समरसता का संदेश देने वाली यह दौड़ सुबह 8 बजे जूनियर हाईस्कूल खलीलाबाद से आरंभ होकर मुखलिसपुर पेट्रोल पंप पर संपन्न हुई।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष त्रियंबक पाठक, विशिष्ट अतिथि क्षेत्रीय उपाध्यक्ष संजीव राय एवं जिला प्रभारी अजय सिंह गौतम तथा अध्यक्षता कर रहीं भाजपा जिलाध्यक्ष नीतू सिंह ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर किया। झंडा दिखाते ही ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ और ‘सरदार पटेल अमर रहें’ जैसे राष्ट्रभक्ति के नारों से पूरा वातावरण गुंजायमान हो उठा।
दौड़ के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं और युवाओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। सरदार पटेल की जयंती पर सभी ने एक स्वर में राष्ट्र की एकता, अखंडता और विकास के प्रति संकल्प लिया।
मुख्य अतिथि त्रियंबक पाठक ने कहा कि सरदार पटेल ने अपने अदम्य साहस और राष्ट्रनिष्ठा से भारत को एक सूत्र में पिरोया। भाजपा उनके आदर्शों पर चलते हुए देश को मजबूत और एकजुट बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।”
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहीं नीतू सिंह ने कहा कि रन फॉर यूनिटी केवल एक दौड़ नहीं, बल्कि यह देश की एकता और संगठन की भावना का प्रतीक है।
कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ। उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने सरदार पटेल के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके योगदान को नमन किया।
इस अवसर पर जिला संयोजक हैप्पी राय एवं विधानसभा संयोजक गौरव निषाद के साथ सदर विधायक अंकुर राज तिवारी, मेंहदावल विधायक अनिल त्रिपाठी, धनघटा विधायक गणेश चंद्र चौहान, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष संजीव राय, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि नित्यानंद, जिला महामंत्री दीपू सिंह, जिला उपाध्यक्ष ज्ञानेंद्र मिश्र, अमर राय, पूर्व जिला अध्यक्ष जगदंबा लाल श्रीवास्तव, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष उषा पांडे, जिला उपाध्यक्ष आदित्य यादव, किरण प्रजापति, हैसर नगर पंचायत प्रतिनिधि नील मणि, जिला महामंत्री गणेश पांडे, जिला मंत्री कपिल देव कनौजिया, अशोक यादव, विवेकानंद वर्मा, जिला महामंत्री अनिरुद्ध निषाद, देहात मंडल अध्यक्ष भगवानदास, कांटे मंडल अध्यक्ष राम नयन शर्मा, सेमरियावा मंडल अध्यक्ष कन्हैयालाल यादव, तामेश्वरनाथ मंडल संयोजक वीरेन्द्र शुक्ला, नगर अध्यक्ष सतविंदर पाल सिंह जज्जी, धनंजय पांडेय, सत्य प्रकाश गुप्ता ‘सिपाही’, सभासद प्रतिनिधि पंकज मिश्रा, नगर महामंत्री राधेश्याम जायसवाल, सोहनलाल जायसवाल, रूद्रनाथ मिश्रा, धर्मेंद्र वर्मा, जितेंद्र गुप्ता, कमलेश जायसवाल,श्रवण अग्रहरी, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष संगीता वर्मा, मुरलीधर जायसवाल, राम नैन यादव, पुरुषोत्तम गुप्ता, गणेश पांडेय, अनिरुद्ध निषाद, दीपू सिंह, विनोद पांडेय, अशोक यादव, अत्रेश श्रीवास्तव, नीलमणि सहित विभिन्न मंडलों के अध्यक्ष और पार्टी पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।

एकता के सूत्र में बंधा गोरखपुर विश्वविद्यालय: सरदार पटेल जयंती पर एकता परेड एवं व्याख्यान का आयोजन

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के शुभ अवसर पर “एकता परेड” एवं “एक भारत श्रेष्ठ भारत” विषय पर व्याख्यान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. पूनम टण्डन के निर्देशन में एनसीसी कैडेट्स व अधिकारियों के सहयोग से संपन्न हुआ।
कार्यक्रम की शुरुआत विधि विभाग से हुई, जहाँ प्रो. डी. एन. मौर्य और डॉ. अनुपम सिंह के नेतृत्व में एनसीसी कैडेट्स ने एकता परेड निकाली। परेड विश्वविद्यालय के मुख्य द्वार तक पहुँची, जहाँ तिरंगे के समक्ष राष्ट्रगान प्रस्तुत किया गया। इस अवसर पर छात्रों और एनसीसी कैडेट्स ने एकता, अनुशासन और राष्ट्रप्रेम का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
परेड के पश्चात “एक भारत श्रेष्ठ भारत” विषय पर व्याख्यान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती एवं लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल के चित्र पर दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता कुलपति प्रो. पूनम टण्डन ने की, जबकि मुख्य वक्ता रहे प्रो. श्री प्रकाश मणि त्रिपाठी, पूर्व कुलपति, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय, अमरकंटक (मध्य प्रदेश)। विशेष अतिथि के रूप में प्रो. चंद्रशेखर, पूर्व कुलपति राजा महेंद्र प्रताप विश्वविद्यालय, अलीगढ़, एवं प्रो. अहमद नसीम, पूर्व अध्यक्ष व अधिष्ठाता विधि विभाग, उपस्थित रहे।
मंचस्थ अतिथियों का स्वागत एवं परिचय नोडल अधिकारी डॉ. शैलेश कुमार सिंह ने किया, वहीं कार्यक्रम की प्रस्तावना प्रो. अहमद नसीम ने रखी।
मुख्य वक्ता प्रो. श्री प्रकाश मणि त्रिपाठी ने अपने सारगर्भित व्याख्यान में कहा कि सरदार पटेल भारत की एकता के महान शिल्पी थे। उन्होंने 565 रियासतों का एकीकरण कर भारतीय गणराज्य की नींव मजबूत की। भारतीय प्रशासनिक सेवा की संरचना और शासन व्यवस्था में उनका योगदान अमूल्य है।
कुलपति प्रो. पूनम टण्डन ने अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में कहा कि सरदार पटेल का जीवन हमें संगठन, एकता और राष्ट्र निर्माण की प्रेरणा देता है। उनके आदर्शों से प्रेरित होकर हमारा विश्वविद्यालय विविधता में एकता की भावना को जीवित रखे हुए है। आज 15 राज्यों और पड़ोसी देशों के छात्र इस विश्वविद्यालय से जुड़कर इस भावना को साकार कर रहे हैं।


कार्यक्रम का संचालन डॉ. रजनीश श्रीवास्तव द्वारा किया गया, जबकि संयोजन नोडल अधिकारी डॉ. शैलेश कुमार सिंह ने किया।इस अवसर पर छात्र कल्याण अधिष्ठाता प्रो. अनुभूति दूबे, प्रो. सुषमा पांडेय, प्रो. सत्यपाल सिंह, डॉ. राहुल मिश्र सहित विश्वविद्यालय और विधि विभाग के बड़ी संख्या में प्राध्यापक, कर्मचारी एवं छात्र उपस्थित रहे।

रसूख दिखाने वाले सचिव को झुकना पड़ा डीएम के आगे, ब्लॉक में अटैच

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी के आदेश को रद्दी की टोकरी में डालने का दावा करने वाले चर्चित सचिव को आखिरकार नतमस्तक होना ही पड़ा। लंबे समय से अपने रसूख और हेकड़ी के लिए चर्चित यह सचिव अब जिलाधिकारी आलोक कुमार की कड़ी कार्यवाही के बाद खलीलाबाद ब्लॉक में अटैच कर दिए गए हैं।
सूत्रों के अनुसार ग्राम पंचायत अधिकारी चंदन सिंह को पहले हैसर ब्लॉक से नाथनगर ब्लॉक में एडीओ पंचायत बनाने की मंशा से लाया गया था। किंतु नाथनगर ब्लॉक में आते ही उनके कार्यशैली और व्यवहार ने चर्चाओं का बाजार गर्म कर दिया। बताया जा रहा है कि चंदन सिंह को स्थापित कराने की कवायद में तत्कालीन एडीओ पंचायत मैनुद्दीन सिद्दीकी सहित तीन सचिवों को भी पद से हटना पड़ा था।
लेकिन जिलाधिकारी आलोक कुमार की सजगता और प्रशासनिक सूझबूझ ने सचिव चंदन सिंह की मंशा पर विराम लगा दिया। अंततः सबसे वरिष्ठ सचिव सतीश कुशवाहा को एडीओ पंचायत का प्रभार दे दिया गया। इसके बाद अपने उद्देश्य में विफल हुए चंदन सिंह ग्रामीणों और ग्राम प्रधानों से ही उलझने लगे।
इसी बीच उनके कार्यों की शिकायतों का लंबा सिलसिला जिलाधिकारी तक पहुँचा। जांच में सत्यता मिलने पर डीएम ने उन्हें निलंबित कर दिया। बताया जाता है कि निलंबन के बाद भी उन्होंने अपने रसूख का प्रदर्शन करते हुए शासन तक अपने पक्ष में दबाव बनाने की कोशिश की और यहां तक कि डीएम को ही निशाना बनाना शुरू कर दिया।
अंततः जिलाधिकारी के अनुमोदन के बाद डीपीआरओ ने आदेश जारी कर चंदन सिंह को खलीलाबाद ब्लॉक में अटैच कर दिया। चर्चित सचिव का यह अंजाम अब जिलेभर में चर्चा का विषय बना हुआ है।

विश्व हिंदू परिषद की बैठक में सेवा, संगठन और संस्कार पर जोर

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा )l विश्वहिंदू परिषद देवरिया विभाग के चार जिलों देवरिया, देवराहा बाबा, पड़रौना, कुशीनगर की बैठक कार्य योजना की दृष्टि से नागरी प्रचारिणी सभा कोतवाली रोड देवरिया पर केंद्रीय मंत्री गोविंद शिंडे, प्रांत अध्यक्ष पुरुषोत्तम मरोदिया, प्रांत संगठन मंत्री राजेश, प्रांत मंत्री नागेंद्र प्रांत उपाध्यक्ष उपेंद्र शाही द्वारा भगवान श्रीराम के चित्र पर पूजन अर्चन एवं दीप प्रज्जवलन के साथ दो सत्र में देवरिया विभाग का कार्ययोजना बैठक सम्पन्न हुआ | जिसमें केंद्रीय मंत्री गोविंद शिन्डे का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ और संगठन के प्रत्येक इकाईयों, आयामों पर चर्चा करते हुए बताया कि विभिन्न क्षेत्रों में समाज सेवा करना, जिसमें स्वास्थ्य, शिक्षा, और आत्मनिर्भरता के लिए संस्थान जैसे संस्कारशाला, गोशाला, वेद विद्यालय, और नर्सिंग केंद्र संचालित करना शामिल है।धार्मिक और सांस्कृतिक धर्मांतरण और घर वापसी: मतांतरण को रोकने और घर वापसी के प्रयासों को बढ़ावा देने के लिए काम करना।गौ रक्षा और गोहत्या रोकना और मंदिरों के नियंत्रण से संबंधित मुद्दों पर आवाज उठाना। संगठन के मातृ शक्ति और दुर्गा वाहिनी की बहनों द्वारा महिलाओं को आध्यात्मिक और सांस्कृतिक गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित करना। इस तरह बजरंग दल के सातों दायित्व, विशेष संपर्क प्रमुख, मातृशक्ति के पांच दायित्व, दुर्गा वाहिनी छः दायित्व, विधि प्रकोष्ठ, संस्कार प्रकोष्ठ सत्संग प्रकोष्ठ, संगठन के आयाम सामाजिक पूंज के अंतर्गत धर्म प्रसार, सेवा, सामाजिक समरसता,गौरक्षा, को संरक्षण संवर्धन,प्रचार प्रसार, और धार्मिक पुंज के अंतर्गत धर्माचार्य संपर्क, मंदिर एवं अर्चक पुरोहित, संस्कृत भाषा, धर्म यात्रा महासंघ, के साथ सभी आयामों पर उन्होंने विस्तृत चर्चा किया | प्रांत संगठन मंत्री राजेश जी ने आगामी कार्य योजनाओं पर संगठन को मजबूत करने के लिए प्रेरित किया | बैठक पश्चात् मनोकामना हनुमान मंदिर के संत पीठाधिश्वर तथा तिरुपति बालाजी मंदिर के पीठाधिश्वर राज नारायणाचार्य द्वारा मिलकर बैठक की | कार्यक्रम का संचालन जिलामंत्री रामसिंह ने की | इस बैठक में जिला कार्यकारिणी, बजरंग दल, मातृशक्ति, दुर्गावाहिनी सहित सम्पूर्ण आयाम, सम्पूर्ण प्रखंड की कार्यकारिणी अध्यक्ष, मंत्री, संयोजक और जिले मे निवास करने वाले विभाग, प्रांत, के पदाधिकारीयों के साथ प्रांत सह संगठन मंत्री दीपेश,धर्माचार्य संपर्क प्रमुख वंशराज पांडे , प्रांत गौ रक्षा प्रमुख तारकेश्वर शाही, प्रांत संयोजक दुर्गेश,जिला अध्यक्ष अनिल जायसवाल, प्रांत संयोजिका सुमन तिवारी,मोहन उपाध्याय, जिला अध्यक्ष पडरौना मुकेश, जिला अध्यक्ष देवराहा बाबा अनिल मिश्रा, जय शिव मिश्रा, निर्भय शाही, विकास मिश्रा, नागेंद्र सिंह, नीरज पांडे, अशोक कुमार कुशवाहा, पूनम सिंह, सुरेंद्र सिंह, डॉ धनेश नेश प्रजापति, रविंद्र प्रताप सिंह, अभिषेक मौर्य, अजय कुमार गुप्ता, शेषनाथ मिश्रा, दीपू जयसवाल, पवन जायसवाल, बलवंत सिंह, प्रियांशु पाठक, लक्ष्मी मिश्रा, वेद प्रकाश, उत्कर्ष, जितेंद्र मिश्र, बिजली सिंह, उमापति, मनोज कुशवाहा, योगेश शर्मा, रामसनेही, बलवंत सिंह, सचिन कुमार, राम अचल कुशवाहा, सिद्धार्थ, शिवम, इत्यादि पदाधिकारी उपस्थित रहे ।

राष्ट्रीय एकता दिवस पर माल्यार्पण एवं शपथ ग्रहण कार्यक्रम सम्पन्न

पुलिस अधीक्षक द्वारा दिलाई गई एकता शपथ

शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा) भारत रत्न लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती एवं राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में राष्ट्रीय एकता दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के प्रारम्भ में पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी द्वारा सरदार वल्लभभाई पटेल के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई, तत्पश्चात उपस्थित पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों को राष्ट्रीय एकता, अखंडता एवं राष्ट्र की सुरक्षा के प्रति समर्पित रहने की एकता शपथ दिलाई गई।

पुलिस अधीक्षक द्वारा अपने संबोधन में कहा कि सरदार पटेल ने देश के एकीकरण में जो अद्वितीय योगदान दिया, वह राष्ट्र इतिहास में सदैव स्वर्णाक्षरों में अंकित रहेगा। उनकी दृढ़ इच्छाशक्ति, प्रशासनिक क्षमता एवं राष्ट्रहित सर्वोपरि की सोच आज भी सभी के लिए प्रेरणा स्रोत है। उनके द्वारा द्वारा कहा कि पुलिस बल का प्रमुख दायित्व समाज में शांति व्यवस्था बनाए रखना, सामाजिक सद्भाव को सुदृढ़ करना एवं जनसुरक्षा सुनिश्चित करना है। इसी भावना के साथ सभी पुलिस कर्मियों को अपने कर्तव्य पथ पर सदैव तत्पर रहकर कार्य करने का आह्वान किया गया।

अखंड भारत के शिल्पकार थे सरदार पटेल- पवन मिश्र

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l भाजपा किसान मोर्चा देवरिया ने जनपद के विभिन्न बूथों पर भारत रत्न सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती मनाया। देवरिया विधानसभा के बुथ संख्या-212 स्थित पर भाजपा किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष पवन कुमार मिश्र ने किसान मोर्चा कार्यकर्ताओ के साथ सरदार पटेल के चित्र पर पुष्पांजलि कर उनको नमन किया।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष किसान मोर्चा पवन कुमार मिश्र ने कहा कि अखंड भारत के शिल्पिकार थे सरदार पटेल, देश के प्रति उनके त्याग, समर्पण को युगों-युगों तक याद किया जाएगा। इस अवसर पर मुख्य रुप से विजेंदर चौहान, अरुण मिश्र, वीरेंद्र पाठक, अभयग कुशवाहा, विकास मणि, रंजन मणि, रामानंद कुशवाहा, प्रिन्स मिश्र उपस्थित रहे।

डीएम ने कृषि हेतु लाभ दाई जन जागरूकता प्रचार-वाहन को हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना

0

सभी विकास खण्डों के अंतर्गत गांव-गांव जाकर प्रचार-वाहन लोगों को करेगी जागरूक

मऊ ( राष्ट्र की परम्परा ) प्रमोशन ऑफ एग्रीकल्चर मेकेनाइजेशन फार इन सीटू मैनेजमेन्ट ऑफ क्रॉप रेज्डयू (सी०आर०एम) योजना के अन्तर्गत आज कलेक्ट्रेट प्रागंण से जिलाधिकारी प्रवीण मिश्र द्वारा जागरूकता प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया, यह प्रचार वाहन जनपद के हर विकास खण्ड में गांव-गांव जाकर अगले सात दिनो तक प्रचार-प्रसार करेगी।
जिला कृषि अधिकारी सोमनाथ गुप्ता ने बताया कि प्रचार वाहन में पराली/फसल अवशेष प्रबंधन हेतु लोगों से अपील करने एवं शासकीय आदेशों/ निर्देशों के पालन हेतु बैनर लगाए गए है। साथ ही गांव-गांव में प्रचार प्रसार के माध्यम से लोगों को पराली न जलाने बल्कि उनके बेहतर प्रबंधन हेतु पम्पलेट, लीफलेट तथा प्रचार सामाग्री भी वितरित कि जायेगी। उन्होंने बताया कि जनपद के किसान भाइयों में जन जागरूकता हेतु तथा इस आशय से की जनपद के कृषक भाई पराली न जलाएं बल्कि पराली का बेहतर प्रबंधन करते हुए कृषि हेतु लाभदाई बनाएंगे।

धूमधाम से मनाई गई सरदार पटेल की 150वीं जयंती

राष्ट्रीय एकता दिवस पर हुए विविध कार्यक्रम, प्रभातफेरी से गूंजा सलेमपुर

“सरदार पटेल की विचारधारा जड़ सिद्धांत नहीं बल्कि जीवंत धारा” — मोहन द्विवेदी

सलेमपुर/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)।
नगर के कोतवाली परिसर में लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में बड़े उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाई गई। इस अवसर पर सलेमपुर पुलिस, मिशन शक्ति टीम, जी. एम. एकेडमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल तथा आर. के. सेंट्रल एकेडमी के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर सहभागिता की।

कार्यक्रम की शुरुआत प्रभातफेरी से हुई, जो कोतवाली से प्रारंभ होकर मुख्य मार्ग, बापू स्कूल मार्ग होते हुए पुनः कोतवाली परिसर में समाप्त हुई। प्रभातफेरी के दौरान “एकता का संदेश” और “सरदार पटेल अमर रहें” के नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा।

इस मौके पर सरदार पटेल के जीवन संघर्ष, राष्ट्र निर्माण में उनकी भूमिका और देश की एकता के प्रति उनके योगदान को विस्तार से याद किया गया।
जी. एम. एकेडमी के प्रधानाचार्य मोहन द्विवेदी ने कहा कि “सरदार पटेल की विचारधारा कोई जड़ सिद्धांत नहीं बल्कि एक जीवंत धारा है, जो समय के साथ प्रासंगिक बनी रहेगी। जब तक भारत विविधताओं में बंटा रहेगा, पटेल की विचारधारा की आवश्यकता रहेगी। वे केवल व्यक्ति नहीं, बल्कि भारत राष्ट्र को जोड़ने वाली विचारधारा थे।”

कार्यक्रम में सीओ मनोज कुमार, एसआई दीपक पटेल, एसआई पप्पू राय, विवेक यादव, कुमार संभव राय, हेड कांस्टेबल उपेंद्र कुमार, चंद्रकेश सरोज, बबीता पांडेय, अपाला राय सहित पुलिस कर्मी एवं शिक्षकों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

विद्यालयों की ओर से स्वर्णिमा, प्रतिष्ठा, क्षमता, आकृति, चांदनी, सिमरन, काव्या, जोया, साहिना, रीया, इकरा, आयुष, शौर्य, धीरु, अभिनव, अंश, विक्रम, उत्कर्ष आदि छात्र-छात्राओं ने सहभागिता कर कार्यक्रम को सफल बनाया।

किसान कांग्रेस का जत्था बिहार चुनाव प्रचार के लिए रवाना

सलेमपुर, देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)। बिहार चुनाव में महागठबंधन व कांग्रेस के प्रत्याशीयों के चुनाव प्रचार के लिए किसान कांग्रेस का जत्था किसान कांग्रेस के जिलाध्यक्ष धर्मेन्द्र कुमार पांडेय के नेतृत्व में बिहार रवाना हो गया। कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष डॉ धर्मेन्द्र पांडेय ने इस जत्था को कांग्रेस कार्यालय से रवाना किया। इस दौरान किसान कांग्रेस के प्रदेश महासचिव अभय शुक्ल व विजयशंकर मिश्र ने कहा कि कांग्रेस ने जो जिम्मेदारी सौंपी है उसका निर्वहन पूरी ईमानदारी के साथ किया जाएगा। किसानों के हित के लिए जो भी योजनाएं बनी है वह कांग्रेस की ही देन है। जिलाध्यक्ष धर्मेन्द्र कुमार पांडेय ने कहा कि बेगूसराय जिले के बछवाड़ा व खगड़िया विधानसभा क्षेत्र में प्रचार प्रसार का जिम्मा सौंपा गया है। जनपद से और कांग्रेस कार्यकर्ता विभिन्न विधानसभा क्षेत्र में मजबूती के साथ लगे हुए हैं। प्रदेश सचिव सत्यप्रकाश मिश्र अंशु ने कहा कि बिहार व पूरे देश की जनता भाजपा की सरकार से परेशान हो गई है अब मुक्ति चाहती है।बिहार जाने वाले में प्रदेश सचिव महेन्द्र यादव सोनू, परमानन्द प्रसाद, आदि प्रमुख रूप से शामिल हैं।

कुदरत का कहर …..

खेतों में तबाही का मंजर.पानी में डूब चुकी है धान की पूरी फसल

रवि सीजन की बुवाई पर भी मंडरा रहा है संकट

मऊ ( राष्ट्र की परम्परा ) जनपद में लगातार हो रही बारिश और तेज़ हवाओं के कारण किसानों की मेहनत पर पानी फिर गया है। तस्वीर में साफ दिखाई दे रहा है कि धान की पूरी फसल पानी में डूब चुकी है और खेतों में जलभराव हो गया है।कुदरत के इस कहर ने न सिर्फ खरीफ की फसल ( धान ) को चौपट कर दिया है, बल्कि अब रबी सीजन की बुवाई पर भी संकट मंडरा रहा है।किसानों का कहना है कि पूरे साल की मेहनत कुछ ही दिनों की बारिश में बर्बाद हो गई।अगर पानी जल्द नहीं निकला, तो खेतों में अगली फसल बोना भी मुश्किल हो जाएगा।”

विशेषज्ञों के मुताबिक, इस तरह के हालात से मिट्टी की उर्वरता पर असर पड़ेगा और गेहूं, चना जैसी रबी फसलों की बुआई में भारी दिक्कत आएगी।किसानों का यह कहना है कि मौसम जल्द सुधरे ताकि उनकी जीविका बच सके।