Wednesday, July 1, 2026
Home Blog Page 485

खेरागढ़ में उमड़ा जनसैलाब, लौहपुरुष सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर निकली भव्य पदयात्रा

विधायक भगवान सिंह कुशवाहा के नेतृत्व में जनता और जनप्रतिनिधियों ने दिया “एक भारत, श्रेष्ठ भारत” का संदेश

खेरागढ़ (आगरा)(राष्ट्र कीपरम्परा )लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर बुधवार को खेरागढ़ विधानसभा क्षेत्र में एक भव्य पदयात्रा का आयोजन किया गया। देश की एकता और अखंडता का संदेश देने निकली इस ऐतिहासिक यात्रा में जनसैलाब उमड़ पड़ा। हर गली, हर सड़क पर “सरदार पटेल अमर रहें” और “एकता के प्रतीक को नमन” के नारे गूंजते रहे।

इस पदयात्रा का नेतृत्व खेरागढ़ के लोकप्रिय विधायक भगवान सिंह कुशवाहा ने किया। उनके साथ सैकड़ों कार्यकर्ता, युवाओं, महिलाओं और आम नागरिकों ने तिरंगे हाथों में लेकर उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम में जिले के कई जनप्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति रही — डॉ. मंजू भदौरिया (जिला पंचायत अध्यक्ष, आगरा), बीजेपी जिला अध्यक्ष प्रशांत पौनिया, आगरा ग्रामीण के पूर्व विधायक कालीचरन सुमन, बीजेपी के पूर्व जिला अध्यक्ष श्याम भदौरिया, तथा सैया ग्राम पंचायत के पूर्व प्रधान शैलेन्द्र कसाना सहित अनेक गणमान्य लोगों ने शामिल होकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।

विधायक भगवान सिंह कुशवाहा ने इस अवसर पर कहा कि “सरदार पटेल ने देश को एक सूत्र में पिरोने का कार्य किया। आज हमें उनके दिखाए मार्ग पर चलकर एक मजबूत और एकजुट भारत के निर्माण का संकल्प लेना चाहिए।”

पदयात्रा के दौरान लोगों ने “एक भारत, श्रेष्ठ भारत” का नारा लगाते हुए सरदार पटेल के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।

खेरागढ़ की धरती आज एकता, समर्पण और राष्ट्रभक्ति की भावना से सराबोर रही — जहां हर चेहरे पर देशभक्ति की चमक और हर कदम में सरदार पटेल के आदर्शों की गूंज सुनाई दी।

बीस टन लोडेड ट्रक नाले में गिरा, टूटा स्लैब — बाल-बाल बचे लोग, सड़क पर खतरा बरकरार!

सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)।
शहर के हरैया वार्ड नंबर पांच में बुधवार को बड़ा हादसा होने से टल गया, जब बीस टन सामान से लदा बारह चक्का ट्रक बैक करते समय अचानक नाले में धंस गया। बताया जा रहा है कि ट्रक देवरिया से सलेमपुर पहुंचा था और पहिया पंचर होने पर चालक मरम्मत कराने के लिए सड़क किनारे रुका। इसी दौरान नाले के ऊपर बना पुराना स्लैब भारी वजन सहन न कर पाने के कारण टूट गया, जिससे ट्रक का अगला हिस्सा नाले में धंस गया।

घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस व प्रशासन को दी। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद हाइड्रा की मदद से ट्रक को बाहर निकाला जा सका। गनीमत रही कि कोई व्यक्ति हताहत नहीं हुआ, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था।

स्थानीय नागरिकों का कहना है कि नाले का यह स्लैब लंबे समय से जर्जर हालत में था, लेकिन इसकी मरम्मत के लिए नगरपालिका द्वारा कोई ध्यान नहीं दिया गया। हादसे के बाद सड़क किनारे लगभग दस फीट गहरा गड्ढा बन गया है, जो अब तेज रफ्तार वाहनों के लिए खतरा बन चुका है। लोगों ने प्रशासन से तत्काल मरम्मत की मांग की है ताकि भविष्य में कोई अनहोनी न हो।

सरयू नदी में छोड़ी गईं दो लाख मछलियां, मत्स्य संपदा के संरक्षण की दिशा में पहल

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। नदियों में मत्स्य संपदा के संरक्षण और संवर्धन के उद्देश्य से प्रधानमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना के तहत मंगलवार को घाघरा नदी के बीड़हर घाट पर दो लाख भारतीय मेजर कार्प प्रजाति की मछलियों के बच्चों का संचय किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक धनघटा गणेश चंद चौहान ने मछलियों को नदी में छोड़ा।
इस मौके पर उप निदेशक मत्स्य महेश चौहान ने बताया कि प्रधानमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना के तहत मत्स्य उत्पादन को बढ़ाने और जैव विविधता को सुरक्षित रखने के लिए जिले में नियमित रूप से मछली संचय कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
कार्यक्रम में मुख्य कार्यकारी अधिकारी नंद किशोर प्रसाद, ज्येष्ठ मत्स्य निरीक्षक भूपेंद्र कुमार सिंह, मत्स्य निरीक्षक शशि प्रकाश, वरिष्ठ सहायक मुश्ताक अहमद, हैंसर समिति सचिव सुरेंद्र कुमार निषाद, अध्यक्ष राम कोमल, छपरा मगर्वी के अध्यक्ष अमर नाथ निषाद समेत बड़ी संख्या में मत्स्य पालक और ग्रामीण मौजूद रहे।

दिल्ली धमाके के बाद सलेमपुर में पुलिस अलर्ट मोड पर, वाहनों की सघन चेकिंग से बढ़ी हलचल

सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)।
दिल्ली में हाल ही में हुए बम धमाके के बाद अब पुलिस प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट मोड में है। बुधवार की शाम सलेमपुर कोतवाली पुलिस ने हरैया वार्ड नंबर पाँच स्थित मझौली मोड़ पर विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस ने छोटे-बड़े सभी वाहनों की डिग्गी, बोनट, सीटों के नीचे और मैट हटाकर बारीकी से जांच की।

पुलिस टीम ने संदिग्ध प्रतीत होने वाले वाहनों की दो से तीन बार तलाशी ली। वहीं कुछ वाहनों में रखे सामान को खोलकर भी चेक किया गया। इस सघन जांच अभियान के दौरान कई वाहन चालक पुलिस की सख्ती देखकर रास्ता बदलते या वापस लौटते दिखाई दिए।

अभियान में कोतवाली पुलिस के एसएसआई धर्मेंद्र मिश्र, उपनिरीक्षक दीपक सोनकर, मसूद आलम सहित दर्जनों पुलिसकर्मी मौजूद रहे। पुलिस ने सुरक्षा की दृष्टि से हर वाहन की जांच सुनिश्चित की और लोगों से भी सतर्क रहने की अपील की।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, इस प्रकार की कार्रवाई क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने और किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के उद्देश्य से की जा रही है।

राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता हेतु बैंक प्रबन्धकों व फाइनेंस

कम्पनियों के साथ प्री-ट्रायल बैठक सम्पन्न

देवरिया,(राष्ट्र की परम्परा)
आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत (13 दिसम्बर 2025) की सफलता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से आज जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, देवरिया के तत्वावधान में एक प्री-ट्रायल बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण/अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश मनोज कुमार तिवारी ने की। यह बैठक माननीय जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, देवरिया धनेन्द्र प्रताप सिंह के निर्देशन में आयोजित की गई।

इसे भी पढ़ें –💰 “आज का आर्थिक दृष्टिकोण–कहाँ मिलेगा धन, कहाँ रहे सावधान?”

बैठक में जनपद के विभिन्न बैंक प्रबन्धक एवं फाइनेंस कम्पनियों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। सचिव तिवारी ने सभी बैंक एवं फाइनेंस कम्पनियों के प्रबन्धकों को निर्देशित किया कि राष्ट्रीय लोक अदालत में प्री-लिटिगेशन स्तर पर ऋण वसूली से सम्बन्धित अधिक से अधिक मामलों का निस्तारण कराया जाए। उन्होंने कहा कि आपसी सुलह-सहमति से मामलों का समाधान न केवल संस्थाओं के हित में होगा, बल्कि आम जनता को भी शीघ्र न्याय प्राप्त होगा।

राष्ट्रीय लोक अदालत के नोडल अधिकारी/अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश कुमार गौरव ने सभी बैंक प्रबन्धकों को निर्देश दिया कि वे अपने-अपने संस्थानों में नोडल अधिकारी नियुक्त करें, ताकि लोक अदालत हेतु मामलों का चिन्हांकन एवं निस्तारण सुचारु रूप से किया जा सके। उन्होंने यह भी कहा कि आगामी 13 दिसम्बर को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता के लिए व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाया जाए, जिसमें पोस्टर, बैनर और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का प्रभावी उपयोग किया जाए।

बैठक में मुख्य रूप से यू.पी. ग्रामीण बैंक, भारतीय स्टेट बैंक, पंजाब नेशनल बैंक, इंडियन बैंक, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, श्रीराम फाइनेंस आदि संस्थानों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

प्रोफेशनल मीट में आत्मनिर्भर भारत का संकल्प, स्थानीय संसाधनों के उपयोग पर जोर

संत कबीर नगर(राष्ट्र की परम्परा)। आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के अंतर्गत बुधवार को खलीलाबाद ब्लाक सभागार में भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित प्रोफेशनल मीट कार्यक्रम उत्साहपूर्वक सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में प्रोफेशनल वर्ग, सामाजिक कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिकों की उपस्थिति ने आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य को नई ऊर्जा प्रदान की।
मुख्य अतिथि देवरिया के सांसद शशांक मणि त्रिपाठी ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत केवल एक सरकारी योजना नहीं, बल्कि यह राष्ट्र निर्माण का सामूहिक संकल्प है। युवाओं को अपने कौशल, परिश्रम और नवाचार के माध्यम से देश को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में कार्य करना चाहिए।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष नीतू सिंह ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत अभियान का उद्देश्य समाज के हर वर्ग में आत्मविश्वास और स्वावलंबन की भावना को मजबूत करना है। उन्होंने महिला उद्यमिता और ग्रामीण विकास को आत्मनिर्भर भारत की मूल शक्ति बताया।


ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि नित्यानंद ने कहा कि ग्रामीण भारत की ताकत ही आत्मनिर्भर भारत की नींव है। जब गाँव का युवा, किसान और कारीगर अपने संसाधनों का सदुपयोग करेगा, तभी सच्चे अर्थों में आत्मनिर्भर भारत का सपना साकार होगा। उन्होंने स्थानीय स्तर पर लघु उद्योगों और स्वरोजगार को प्रोत्साहित करने की जरूरत बताई।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से जिला प्रभारी अजय सिंह गौतम, पूर्व जिलाध्यक्ष श्रीरामललित चौधरी, जिला उपाध्यक्ष डॉ. सत्यपाल पाल, कार्यक्रम संयोजक आदित्य प्रताप यादव, जिला संयोजक चिकित्सा प्रकोष्ठ डॉ. संजीव श्रीवास्तव, ई.अरुण गुप्ता, महामंत्री विनोद पांडे, भूपेंद्र त्रिपाठी, बनार्जी अग्रहरि सहित अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में सभी ने आत्मनिर्भर भारत के निर्माण हेतु एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया।

💰 “आज का आर्थिक दृष्टिकोण–कहाँ मिलेगा धन, कहाँ रहे सावधान?”

🌟 13 नवंबर 2025 का राशिफल : जानिए क्या कहती हैं आपकी सितारें — पंडित सत्य प्रकाश पाण्डेय से

🪔 आज का दिन ग्रह-नक्षत्रों की दृष्टि से महत्वपूर्ण रहेगा। कुछ राशियों के लिए भाग्य उदय का समय है तो कुछ को सतर्क रहने की आवश्यकता है। जानिए कार्यक्षेत्र, शिक्षा, राजनीति, कला, आर्थिक और प्रशासनिक दृष्टि से कैसा रहेगा आज का दिन…

ये भी पढ़ें – ग्राम पंचायत नदुआ में अंत्येष्ठि स्थल निर्माण की उठी मांग

♈ मेष राशि (Aries)🐏 | स्वामी ग्रह: मंगल
नाम अक्षर: अ, ल, ई

कार्यक्षेत्र: आज परिश्रम से सफलता मिलेगी। अधीनस्थों का सहयोग मिलेगा। अधिकारी वर्ग प्रसन्न रहेंगे।
शिक्षा: प्रतियोगी छात्रों के लिए समय शुभ है, आत्मविश्वास बढ़ेगा।
कला/संगीत: नई प्रेरणा और मंच मिलने के योग हैं।
राजनीति/प्रशासन: नए संपर्क लाभ देंगे। किसी महत्त्वपूर्ण निर्णय में आपका मत महत्वपूर्ण रहेगा।
आर्थिक स्थिति: रुका धन मिलने की संभावना है।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 2, 6, 8
पूजा उपाय: श्री हनुमान जी की पूजा करें, मंगल दोष शांत होगा।

ये भी पढ़ें – दुबौली में श्रीमद्भागवत कथा के छठे दिन गूंजी भक्ति की स्वर लहरियां

♉ वृषभ राशि (Taurus) 🐂 | स्वामी ग्रह: शुक्र
नाम अक्षर: ब, व, उ

कार्यक्षेत्र: परिश्रम का फल मिलेगा। सहकर्मियों का सहयोग रहेगा।
शिक्षा: विद्यार्थियों को गुरुजनों से मार्गदर्शन मिलेगा।
कला/संगीत: रचनात्मकता बढ़ेगी, प्रशंसा प्राप्त होगी।
राजनीति/प्रशासन: प्रभावशाली लोगों से मेलजोल बढ़ेगा।
आर्थिक स्थिति: नए स्रोतों से आय होगी, व्यय पर नियंत्रण रखें।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 1, 3, 5
पूजा उपाय: माता लक्ष्मी की आराधना से लाभ होगा।

ये भी पढ़ें – दिल्ली ब्लास्ट कनेक्शन: डॉक्टर की नौकरी छोड़ फरार हुईं डॉ. शाहीन सईद, नेत्र सर्जन पति से लिया तलाक, अब खुफिया एजेंसियों के रडार पर

♊ मिथुन राशि (Gemini ) 👬 | स्वामी ग्रह: बुध नाम अक्षर: क, छ, घ
कार्यक्षेत्र: व्यापार में लाभ, कार्य सिद्धि होगी।
शिक्षा: विद्यार्थियों के लिए समय शुभ, परीक्षा में सफलता।
कला/संगीत: सृजनात्मक कार्यों में उन्नति।
राजनीति/प्रशासन: महत्वपूर्ण मीटिंग्स में प्रभाव बढ़ेगा।
आर्थिक स्थिति: स्थिरता बनी रहेगी, खर्च सोच-समझकर करें।
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक: 3, 6, 7
पूजा उपाय: भगवान विष्णु की आराधना करें।

ये भी पढ़ें – EVM फोटो-वीडियो वायरल मामला: दो युवकों पर एफआईआर दर्ज, साइबर पुलिस कर रही जांच — जानें पूरा मामला

♋ कर्क राशि (Cancer)🦀 | स्वामी ग्रह: चंद्र
नाम अक्षर: ड, ह

कार्यक्षेत्र: आज कुछ रुकावटें रहेंगी, संयम से काम लें।
शिक्षा: ध्यान भटक सकता है, एकाग्रता बढ़ाएं।
कला/संगीत: मन में नवीन भावनाओं का संचार।
राजनीति/प्रशासन: धैर्य रखें, विरोधी सक्रिय रहेंगे।
आर्थिक स्थिति: खर्चों में वृद्धि की संभावना।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 6, 8, 9
पूजा उपाय: भगवान शिव की पूजा कल्याणकारी होगी।

ये भी पढ़ें – भाजपा पर वोट चोरी का आरोप, देश में बढ़ रहे आतंकी हमले: कांग्रेस प्रवक्ता अखिलेश प्रताप सिंह का बड़ा बयान

♌ सिंह राशि (Leo) 🦁 | स्वामी ग्रह: सूर्य
नाम अक्षर: म, ट

कार्यक्षेत्र: रुका लाभ प्राप्त होगा, नई योजनाएं सफल होंगी।
शिक्षा: छात्रों के लिए श्रेष्ठ अवसर।
कला/संगीत: ख्याति मिलने के योग।
राजनीति/प्रशासन: ऊँचे पदाधिकारियों का समर्थन मिलेगा।
आर्थिक स्थिति: निवेश से लाभ।
शुभ रंग: सुनहरा
शुभ अंक: 2, 5, 7
पूजा उपाय: सूर्य देव को जल अर्पण करें।

ये भी पढ़ें – आरटीओ अफसरों की शह पर चल रहा था वसूली का खेल, एक ट्रक से वसूले जाते थे 6 हजार रुपये – एसटीएफ ने दो गिरफ्तार किए

♍ कन्या राशि (Virgo) 👧 | स्वामी ग्रह: बुध
नाम अक्षर: प, ठ, ण

कार्यक्षेत्र: बाधाएं आ सकती हैं, निर्णय सोच-समझकर लें।
शिक्षा: एकाग्रता की कमी होगी, परिश्रम बढ़ाएं।
कला/संगीत: नए विचारों को अमल में लाएं।
राजनीति/प्रशासन: आलोचना का सामना हो सकता है।
आर्थिक स्थिति: व्यय अधिक, निवेश टालें।
शुभ रंग: नीला
शुभ अंक: 2, 5, 7
पूजा उपाय: गणेश जी की पूजा शुभफल देगी।

ये भी पढ़ें – डीएम की अध्यक्षता में समस्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक संपन्न

♎ तुला राशि (Libra) ⚖️ | स्वामी ग्रह: शुक्र
नाम अक्षर: र, त

कार्यक्षेत्र: विरोधी सक्रिय होंगे, संयम आवश्यक।
शिक्षा: अध्ययन में बाधा संभव।
कला/संगीत: रचनात्मक कार्यों में रुकावट।
राजनीति/प्रशासन: मतभेदों से दूर रहें।
आर्थिक स्थिति: खर्च बढ़ सकता है।
शुभ रंग: आसमानी
शुभ अंक: 2, 5, 6
पूजा उपाय: माँ दुर्गा की उपासना से लाभ।

ये भी पढ़ें – डाटा इंट्री आपरेटर के पद हेतु 90 लाभार्थियों को रोजगार से जोड़ा गया

♏ वृश्चिक राशि (Scorpio) 🦂 | स्वामी ग्रह: मंगल नाम अक्षर: न, य
कार्यक्षेत्र: आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। योजनाएं सफल होंगी।
शिक्षा: आत्मविश्वास बढ़ेगा।
कला/संगीत: नई उपलब्धियाँ संभव।
राजनीति/प्रशासन: प्रतिष्ठा में वृद्धि।
आर्थिक स्थिति: खर्चों पर नियंत्रण, लाभ सुनिश्चित।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 2, 6, 8
पूजा उपाय: भगवान कार्तिकेय की आराधना करें।

ये भी पढ़ें – अखिल भारतीय बाल बचाव एवं किशोर श्रम उन्मूलन विशेष अभियान के तहत एएचटी टीम की कार्रवाई

♐ धनु राशि (Sagittarius) 🏹 | स्वामी ग्रह: बृहस्पति नाम अक्षर: ये, यो, भ
कार्यक्षेत्र: प्रगति के अवसर मिलेंगे।
शिक्षा: उच्च शिक्षा के लिए दिन शुभ।
कला/संगीत: रचनात्मकता उभर कर आएगी।
राजनीति/प्रशासन: नए सहयोगी मिलेंगे।
आर्थिक स्थिति: लाभ और बचत में वृद्धि।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 4, 6, 8
पूजा उपाय: विष्णु भगवान की पूजा करें।

ये भी पढ़ें – वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर जिले में गूंजा देशभक्ति का स्वर

♑ मकर राशि (Capricorn)🐊 | स्वामी ग्रह: शनि नाम अक्षर: भो, ज, ख
कार्यक्षेत्र: कार्य में सफलता, परिश्रम रंग लाएगा।
शिक्षा: प्रतियोगी छात्रों को लाभ।
कला/संगीत: प्रेरणा व मार्गदर्शन मिलेगा।
राजनीति/प्रशासन: योजनाओं में गति।
आर्थिक स्थिति: आय-व्यय संतुलित।
शुभ रंग: नीला
शुभ अंक: 5, 7, 9
पूजा उपाय: शनिदेव की पूजा करें।

ये भी पढ़ें – जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में पारदर्शी तरीके से हुआ फसल आकलन कार्य, धान की उपज 16.350 किलोग्राम दर्ज

♒ कुम्भ राशि (Aquarius)🏺 | स्वामी ग्रह: शनि नाम अक्षर: ग, स, श
कार्यक्षेत्र: सफलता की संभावना, अधिकारी प्रसन्न।
शिक्षा: परीक्षा में सफलता।
कला/संगीत: प्रशंसा व प्रसिद्धि मिलेगी।
राजनीति/प्रशासन: सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।
आर्थिक स्थिति: धनलाभ के योग।
शुभ रंग: नीला
शुभ अंक: 4, 6, 7
पूजा उपाय: भगवान शंकर की आराधना करें।

ये भी पढ़ें – विज्ञान, राजनीति और आस्था की त्रिवेणी

♓ मीन राशि (Pisces)🐠 | स्वामी ग्रह: बृहस्पति नाम अक्षर: द, च, झ, थ
कार्यक्षेत्र: सहयोगियों से समर्थन, योजनाएं सफल।
शिक्षा: विद्यार्थियों के लिए मिश्रित फल।
कला/संगीत: प्रसिद्धि में वृद्धि।
राजनीति/प्रशासन: संतुलन बनाए रखें।
आर्थिक स्थिति: स्थिर आय, नए स्रोत खुलेंगे।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 5, 7, 9
पूजा उपाय: माँ सरस्वती की पूजा शुभ रहेगी।

ये भी पढ़ें – “पोषण भी – पढ़ाई भी” कार्यक्रम के तहत आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों को दिया गया प्रशिक्षण, बच्चों के सर्वांगीण विकास पर जोर

🪶 पंडित सत्य प्रकाश पाण्डेय द्वारा प्रदत्त ज्योतिषीय विश्लेषण यह राशिफल सामान्य ग्रह-स्थिति के आधार पर तैयार किया गया है।यह राष्ट्र की परम्परा का प्रमाण नहीं है।अपनी व्यक्तिगत जन्मकुंडली के अनुसार सटीक मार्गदर्शन हेतु किसी योग्य ज्योतिष विशेषज्ञ से परामर्श अवश्य करें।

ये भी पढ़ें –सीडीओ की अध्यक्षता में ग्राउंड ब्रेकिंग समारोह जी बी सी 5.0 के आयोजन के संबंध में बैठक हुई संपन्न

सलेमपुर सब्जी मंडी में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, सड़क से हटाया गया अतिक्रमण — एसडीएम बोलीं, “अब नहीं चलेगी अव्यवस्था!”

सलेमपुर/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। सलेमपुर नगर की सब्जी मंडी में बुधवार शाम प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सड़क पर किए गए अतिक्रमण को पूरी तरह से हटवा दिया। यह कार्रवाई स्थानीय व्यापारियों द्वारा दी गई शिकायत के बाद की गई, जिसमें मंडी में फैली अव्यवस्था और जाम की समस्या का उल्लेख किया गया था।

उपजिलाधिकारी दिशा श्रीवास्तव ने क्षेत्राधिकारी मनोज कुमार और राजस्व विभाग की टीम के साथ मौके पर पहुंचकर स्थिति का निरीक्षण किया। इस दौरान सड़क किनारे लगाए गए ठेले और दुकानें तत्काल हटवा दी गईं। एसडीएम ने सख्त निर्देश देते हुए कहा,

“सड़क जनता की सुविधा के लिए है, व्यापार के लिए नहीं। यदि दोबारा अतिक्रमण पाया गया, तो विधिक कार्रवाई की जाएगी।”

ये भी पढ़ें – सीडीओ की अध्यक्षता में ग्राउंड ब्रेकिंग समारोह जी बी सी 5.0 के आयोजन के संबंध में बैठक हुई संपन्न

वहीं, क्षेत्राधिकारी मनोज कुमार ने पुलिस बल के साथ बाजार का भ्रमण कर यातायात व्यवस्था को दुरुस्त कराया। इस कार्रवाई से सब्जी मंडी में लंबे समय से चली आ रही जाम की समस्या से लोगों को राहत मिली।

स्थानीय निवासियों ने प्रशासन की तत्परता की सराहना करते हुए कहा कि यह कदम लंबे समय से आवश्यक था। अब लोगों को उम्मीद है कि प्रशासन की सख्ती से बाजार में व्यवस्था और स्वच्छता बनी रहेगी।

ये भी पढ़ें – “पोषण भी – पढ़ाई भी” कार्यक्रम के तहत आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों को दिया गया प्रशिक्षण, बच्चों के सर्वांगीण विकास पर जोर

सीडीओ की अध्यक्षता में ग्राउंड ब्रेकिंग समारोह जी बी सी 5.0 के आयोजन के संबंध में बैठक हुई संपन्न

जी बी सी 5.0 के अंतर्गत जनपद को मिला दो हजार करोड़ का लक्ष्य

मऊ (राष्ट्र की परम्परा) मुख्य विकास अधिकारी प्रशांत नागर की अध्यक्षता में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी जी बी सी 5.0 का आयोजन नवंबर माह के अंतिम सप्ताह में किए जाने की तैयारियों को लेकर बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई।
बैठक के दौरान मुख्य विकास अधिकारी ने बताया कि उत्तर प्रदेश को एक ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था बनाने का लक्ष्य रखा गया है, और इस दिशा में तेजी से काम चल रहा है। मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि यूपी को देश की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने के लिए हम सबकी सहभागिता जरूरी है। इसके लिए बुनियादी ढांचे, निवेश, उद्योग, टेक्नोलॉजी और पर्यटन पर जोर दिया जा रहा है।


उन्होंने बताया कि निवेश प्रोत्साहन एवं परियोजना क्रियान्वयन हेतु उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी जी बी सी 5.0 का आयोजन माह नवंबर 2025 के अंतिम सप्ताह में कराया जाना है। इस राज्य स्तरीय महत्वपूर्ण आयोजन में औद्योगिक विकास, ईज ऑफ डूइंग बिजनेस तथा निवेश संवर्द्धन के प्रति प्रदेश की प्रतिबद्धता को प्रदर्शित किया जाना है ताकि निवेशकों को प्रदेश में अधिकाधिक निवेश हेतु आकर्षित किया जा सके।

ये भी पढ़ें – “पोषण भी – पढ़ाई भी” कार्यक्रम के तहत आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों को दिया गया प्रशिक्षण, बच्चों के सर्वांगीण विकास पर जोर

उन्होंने बताया कि जनपद हेतु ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी 5.0 का लक्ष्य दो हजार करोड़ का लक्ष्य निर्धारण किया गया है। जिसमें जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केंद्र, जिला उद्यान विभाग, उत्तर प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण चिकित्सा, शिक्षा विभाग, हथकरघा वस्त्र उद्योग विभाग, पशुपालन विभाग, पर्यटन विभाग, तकनीकी शिक्षा विभाग, अतिरिक्त ऊर्जा स्रोत विभाग, मत्स्य विभाग, वन विभाग, जिला आपूर्ति विभाग, जिला पंचायती राज विभाग, ऊर्जा विभाग, उच्च शिक्षा विभाग सहित अन्य विभागों को लक्ष्य पूरा करने हेतु मुख्य विकास अधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया। उन्होंने कहा कि निवेश करने वाले लोगों का भरपूर सहयोग करना होगा। मुख्य विकास अधिकारी ने लीड बैंक मैनेजर को निर्देश दिया कि जो भी निवेशक अपना आवेदन बैंक में करता है, उसका प्राथमिकता के आधार पर सहयोग करें।


उद्योग मित्र मोहसिन ने बताया कि किसी भी निवेशक को किसी प्रकार की समस्या उत्पन्न होती है तो उसका भरपूर किया जाएगा।
बैठक के दौरान परियोजना निदेशक रामबाबू त्रिपाठी, उपायुक्त उद्योग राजेश रोमन, अधिशासी अभियंता विद्युत भुवन राज सिंह, जिला उद्यान अधिकारी संदीप गुप्ता सहित संबंधित आधिकारिक उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें – जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में पारदर्शी तरीके से हुआ फसल आकलन कार्य, धान की उपज 16.350 किलोग्राम दर्ज

“पोषण भी – पढ़ाई भी” कार्यक्रम के तहत आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों को दिया गया प्रशिक्षण, बच्चों के सर्वांगीण विकास पर जोर

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। विकासखंड बड़राव के सभागार में बुधवार को “पोषण भी – पढ़ाई भी” कार्यक्रम के तहत आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों के पोषण, स्वास्थ्य और प्रारंभिक शिक्षा को मजबूत बनाना है, ताकि देश को कुपोषण मुक्त बनाया जा सके और राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुरूप बच्चों का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित हो।

प्रशिक्षण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बाल विकास परियोजना अधिकारी बड़राव और मास्टर ट्रेनर ज्ञानवती चौधरी ने कहा कि इस पहल से आंगनवाड़ी केंद्रों को बच्चों के लिए बेहतर देखभाल और शिक्षा केंद्रों के रूप में विकसित किया जा सकेगा। उन्होंने कहा कि आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों की मेहनत और समर्पण से ही देश को कुपोषण से मुक्त बनाया जा सकता है।

ब्लॉक प्रमुख पूजा मिश्रा ने कहा कि “पोषण भी – पढ़ाई भी” एक राष्ट्रीय कार्यक्रम है, जिसका उद्देश्य आंगनवाड़ी केंद्रों को बच्चों के समग्र विकास का केंद्र बनाना है। उन्होंने कार्यकत्रियों से अपनी जिम्मेदारी ईमानदारी से निभाने और हर बच्चे तक पोषण एवं शिक्षा की सुविधाएं पहुंचाने की अपील की।

ये भी पढ़ें – जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में पारदर्शी तरीके से हुआ फसल आकलन कार्य, धान की उपज 16.350 किलोग्राम दर्ज

कार्यक्रम में बाल विकास परियोजना अधिकारी रीता सिंह ने बताया कि आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों को 0 से 6 वर्ष तक के बच्चों के पोषण और प्रारंभिक शिक्षा के समन्वय के लिए प्रशिक्षित किया जा रहा है, जिसमें खेल-आधारित शिक्षा और कुपोषण प्रबंधन पर विशेष ध्यान दिया गया है।

इस अवसर पर मुख्य सेविका माया देवी, लीलावती देवी, मुवली देवी, लिपिक ओम प्रकाश, वीसी अवधेश यादव सहित कई आंगनवाड़ी कार्यकत्रियां जैसे गीता पाण्डेय, सिंधु यादव, नीलम सिंह, भानुमति सिंह, ऊषा देवी, और सुभावती देवी उपस्थित रहीं।

ये भी पढ़ें – वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर जिले में गूंजा देशभक्ति का स्वर

जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में पारदर्शी तरीके से हुआ फसल आकलन कार्य, धान की उपज 16.350 किलोग्राम दर्ज

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत बुधवार को तहसील सदर के राजस्व ग्राम मिड्ढा में धान की उपज का क्रॉप कटिंग प्रयोग (CCE) पारदर्शी तरीके से पूरा किया गया। यह कार्य जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह और पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देशन में संपन्न हुआ।

फसल आकलन के दौरान किसान कुबेरनाथ के खेत में 10 मीटर का समबाहु त्रिभुज बनाकर धान की कटिंग की गई। कटाई के बाद उपज का वजन 16.350 किलोग्राम दर्ज किया गया। पूरी प्रक्रिया CCE Agri App के माध्यम से ऑनलाइन की गई, जिससे आकलन कार्य में पारदर्शिता और सटीकता सुनिश्चित हो सकी।

ये भी पढ़ें – अखिल भारतीय बाल बचाव एवं किशोर श्रम उन्मूलन विशेष अभियान के तहत एएचटी टीम की कार्रवाई

इस मौके पर अपर सांख्यिकीय अधिकारी मनीष कुमार जायसवाल, नायब तहसीलदार प्रदीप कुमार यादव, राजस्व निरीक्षक मोतीलाल, लेखपाल श्रीमती अंकिता पाण्डेय, बीमा कंपनी के जिला समन्वयक प्रवीण पाण्डेय, तहसील समन्वयक बलवंत गुप्ता, ग्राम प्रधान और स्थानीय किसान उपस्थित रहे।

अधिकारियों ने किसानों को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के लाभों की जानकारी दी और समय पर फसल बीमा कराने की अपील भी की, ताकि प्राकृतिक आपदाओं की स्थिति में उन्हें आर्थिक सुरक्षा मिल सके।

ये भी पढ़ें – वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर जिले में गूंजा देशभक्ति का स्वर

विज्ञान, राजनीति और आस्था की त्रिवेणी

🗓️13 नवंबर का इतिहास: मानव सभ्यता के उजाले और संघर्ष की अमर गाथा

इतिहास का हर दिन अपने भीतर घटनाओं का एक संसार समेटे रहता है — कभी आस्था की ज्योति जलती है, तो कहीं वैज्ञानिक उपलब्धियों की नई सुबह होती है। 13 नवंबर का दिन भी ऐसे ही घटनाक्रमों से भरा पड़ा है जिसने विश्व और भारत दोनों के इतिहास में अमिट छाप छोड़ी।
🌺1898 — माता शारदा देवी ने खोला नारी शिक्षा का दीप

काली पूजा के पावन अवसर पर पूज्य माता शारदा देवी ने निवेदिता विद्यालय का उद्घाटन किया। यह दिन भारतीय नारी शक्ति और शिक्षा के इतिहास में स्वर्णाक्षरों में लिखा गया, जिसने समाज में स्त्रियों को जागृति का प्रकाश दिया।
🇦🇹1918 — ऑस्ट्रिया बना गणराज्य
प्रथम विश्व युद्ध की समाप्ति के बाद ऑस्ट्रिया ने राजशाही को समाप्त कर गणराज्य की स्थापना की, जिससे यूरोप के राजनीतिक इतिहास में एक नए युग की शुरुआत हुई।
🕉️1950 — तिब्बत की पुकार
चीनी आक्रमण के विरुद्ध तिब्बत ने संयुक्त राष्ट्र में अपील की। यह घटना स्वतंत्रता की आकांक्षा और आत्मसम्मान के संघर्ष की मिसाल बनी।
⚖️1968 — पाकिस्तान में भुट्टो की गिरफ्तारी
जुल्फिकार अली भुट्टो की गिरफ्तारी ने पाकिस्तान की राजनीति में उथल-पुथल मचा दी, जो आगे चलकर उस देश की दिशा और दशा तय करने वाली बनी।
🚀1971 — मंगल की कक्षा में पहुँचा मरीनर-9
नासा का यान मरीनर-9 मंगल ग्रह की कक्षा में पहुँचने वाला पहला कृत्रिम उपग्रह बना। यह मानवता की अंतरिक्ष यात्रा का एक ऐतिहासिक पड़ाव था।
🌍1975 — एशिया चेचक मुक्त घोषित
विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने एशिया को चेचक मुक्त घोषित किया। यह चिकित्सा जगत की सबसे बड़ी विजय में से एक थी जिसने करोड़ों जीवन बचाए।
🌋1985 — कोलंबिया में ज्वालामुखी त्रासदी
पूर्वी कोलंबिया में नेवादो डेल रुइज़ ज्वालामुखी फटने से लगभग 23,000 लोग काल के गाल में समा गए। यह त्रासदी मानव असहायता की एक दर्दनाक याद बन गई।
🌐1997 — इराक पर लगा यात्रा प्रतिबंध
संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने इराक पर यात्रा प्रतिबंध लगाया, जो मध्य पूर्व की राजनीति में तनाव का प्रतीक बना।
🙏1998 — दलाई लामा और क्लिंटन की मुलाकात
चीन के विरोध के बावजूद अमेरिकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन और दलाई लामा की मुलाकात ने विश्व को मानवता और संवाद का संदेश दिया।
🕊️2004 — फ़िलिस्तीन के लिए नई उम्मीद
अमेरिकी राष्ट्रपति जॉर्ज बुश ने फ़िलिस्तीनी राष्ट्र निर्माण के लिए चार वर्ष का लक्ष्य निर्धारित किया, जिसने शांति की एक नई किरण जगाई।
🤝2005 — दक्षेस शिखर सम्मेलन: दक्षिण एशिया की एकता का स्वर
भारत के आह्वान पर क्षेत्रीय सहयोग बढ़ाने की सहमति के साथ दक्षेस का 13वां शिखर सम्मेलन सम्पन्न हुआ, और अगला सम्मेलन भारत में आयोजित करने का निर्णय लिया गया।
🎬2007 — ‘गांधी माई फादर’ को मिला सम्मान
ऑस्ट्रेलिया के एशिया पैसिफिक स्क्रीन अवार्ड में भारतीय फ़िल्म ‘गांधी माई फादर’ को सर्वश्रेष्ठ पटकथा पुरस्कार मिला — यह भारतीय सिनेमा की भावनात्मक शक्ति का प्रमाण बना।
🇮🇳2008 — असम गण परिषद का गठबंधन में शामिल होना
असम गण परिषद ने राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) में शामिल होकर पूर्वोत्तर भारत की राजनीति में नया मोड़ लाया।
🚨2009 — झारखंड में नक्सली उत्पात
झारखंड में नक्सलियों ने विधायक रामचंद्र सिंह सहित सात लोगों का अपहरण कर लिया — यह घटना सुरक्षा तंत्र और लोकतंत्र दोनों के लिए गंभीर चुनौती बनी।
13 नवंबर का दिन हमें यह सिखाता है कि इतिहास केवल तिथियों का क्रम नहीं, बल्कि संघर्ष, करुणा, विज्ञान और मानवता की सामूहिक यात्रा है। हर घटना हमें आगे बढ़ने, सजग रहने और मानवता के मूल्यों को संजोने की प्रेरणा देती है।

वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर जिले में गूंजा देशभक्ति का स्वर

गंगा बहुद्देशीय सभागार में ‘वंदे मातरम्’ की गूंज, विद्यार्थियों ने प्रस्तुत किए रंगारंग कार्यक्रम

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में बुधवार को गंगा बहुद्देशीय सभागार में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी ने जिलाधिकारी को पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम में गुलाब देवी इंटर कॉलेज बालिका की छात्राओं ने मधुर स्वर में वंदे मातरम् गीत प्रस्तुत कर वातावरण को देशभक्ति से सराबोर कर दिया।

इसके साथ ही जीजीआईसी, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज बलिया, महर्षि विद्या मंदिर काजीपुरा, कन्या माध्यमिक विद्यालय मझौली एवं रामविचार सरस्वती विद्या मंदिर रामपुर के विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए, जिन्हें उपस्थित जनसमूह ने खूब सराहा।

ये भी पढ़ें – अखिल भारतीय बाल बचाव एवं किशोर श्रम उन्मूलन विशेष अभियान के तहत एएचटी टीम की कार्रवाई

सभी अतिथियों, अधिकारियों और विद्यार्थियों ने एक स्वर में खड़े होकर राष्ट्रीय गीत “वंदे मातरम्” का सामूहिक गायन किया, जिससे पूरा सभागार देशभक्ति के भाव से गूंज उठा। वक्ताओं ने राष्ट्रीय गीत के गौरवशाली इतिहास और इसके माध्यम से स्वतंत्रता संग्राम में जागृत हुए जनउत्साह को याद किया।


इस अवसर पर सीडीओ ओजस्वी राज, जिलाध्यक्ष संजय मिश्रा, उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य श्रीमती सुनीता श्रीवास्तव, जिला प्रोबेशन अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मनीष कुमार सिंह सहित अन्य अधिकारी, शिक्षक एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें – डाटा इंट्री आपरेटर के पद हेतु 90 लाभार्थियों को रोजगार से जोड़ा गया

अखिल भारतीय बाल बचाव एवं किशोर श्रम उन्मूलन विशेष अभियान के तहत एएचटी टीम की कार्रवाई

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। बुधवार को अपर पुलिस महानिदेशक, मुख्यालय महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन, लखनऊ के निर्देश एवं पुलिस अधीक्षक बलिया ओमवीर सिंह के आदेशानुसार तथा पुलिस उपाधीक्षक सदर के कुशल निर्देशन में थाना एएचटी प्रभारी निरीक्षक नरेश कुमार मलिक मय टीम द्वारा श्रम विभाग एवं सी.डब्ल्यू.सी. टीम के साथ संयुक्त रूप से थाना फेफना क्षेत्र में विशेष अभियान चलाया गया।

अभियान के दौरान क्षेत्र के होटल/ढाबा — राजू ढाबा एवं महादेव ढाबा पर सघन चेकिंग की गई। चेकिंग के दौरान कोई भी बालश्रमिक नहीं पाया गया। टीम द्वारा वहां उपस्थित लोगों को मानव तस्करी, अनैतिक देह व्यापार, बालश्रम एवं बंधुआ मजदूरी जैसी सामाजिक बुराइयों की रोकथाम हेतु जागरूक किया गया।

ये भी पढ़ें – डाटा इंट्री आपरेटर के पद हेतु 90 लाभार्थियों को रोजगार से जोड़ा गया

इस अवसर पर एएचटी प्रभारी द्वारा उपस्थित लोगों को 1090, 1098, 112, 1076 एवं 181 जैसे इमरजेंसी हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई तथा बाल सुरक्षा एवं महिला सम्मान के प्रति सजग रहने का संदेश दिया गया।

ये भी पढ़ें – डीएम की अध्यक्षता में समस्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक संपन्न

डाटा इंट्री आपरेटर के पद हेतु 90 लाभार्थियों को रोजगार से जोड़ा गया

खिले बेरोजगार के चेहरे

मऊ ( राष्ट्र की परम्परा ) राजकीय आई०टी०आई० परिसर मऊ में रोजगार मेला (कैम्पस ड्राइव) का आयोजन किया गया है। जिसमें कम्पनी GMR Pvt.Ltd (Smart Meeter) Powered by Vision India Services Noida द्वारा प्रतिभाग किया गया। रोजगार मेले मे 200 लाभार्थियों द्वारा प्रतिभाग किया गया जिसमें कम्पनी GMR Pvt.Ltd के प्रतिनिधी एच०आर० धर्मवीर चौहान एवं एच०आर० प्रदीप कुमार द्वारा जनपद में स्मार्ट मीटर तकनीशियन, सुपरवाजईजर, सपोर्ट स्टाफ एवं डाटा इंट्री आपरेटर के पद हेतु साक्षात्कार के माध्यम से कुल 90 चयनित लाभार्थियों को रोजगार प्रदान किया गया। जिला सेवायोजन अधिकारी अरविन्द पाण्डेय की अध्यक्षता में रोजगार मेला सकुशल सम्पन्न कराया गया और बताया गया कि लाभार्थी सेवायोजन के रोजगार संगम पोर्टल पर पंजीकरण कर रोजगार मेले में प्रतिभाग कर सकता है। योगेन्द्र यादव रोजगार प्रभारी द्वारा बताया गया कि उ०प्र० सरकार के मंशा के अनुरूप प्रत्येक माह रोजगार मेले/अप्रेन्टिसशिप मेला का आयोजन किया जा रहा है। जिससे अधिक से अधिक लाभार्थियों को रोजगार से जोड़ा जा सके। उक्त कार्यक्रम में शारदानन्द राय, द्वारिका मिश्रा, कुशाग्र सिंह कुशवाहा, रमेश यादव, मृत्युंजय पाण्डेय, हबीबुर्ररहमान, गोपाल दुबे, अभिषेक शर्मा, उपेन्द्र कुमार, सत्येन्द्र सिंह, राजेश सिंह, सरिता विश्वकर्मा अनीता कुषवाहा, अंजनी कुमार, सचिन्द्र इत्यादि लोग उपस्थित रहें।