Wednesday, July 1, 2026
Home Blog Page 482

“मेष से मीन तक: जानें किस पर बरसेगा भाग्य और किसे रहना होगा सावधान”

🌞 14 नवंबर 2025 का राशिफल: मेष से मीन तक जानें आज किसका चमकेगा भाग्य

पंडित सत्य प्रकाश पाण्डेय

🪔 आज का 14 नवंबर 2025 का दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) पंचांग, ग्रह-नक्षत्रों की चाल और ज्योतिषीय गणना पर आधारित है।
पंडित सत्य प्रकाश पाण्डेय द्वारा तैयार यह राशिफल आपके कार्य क्षेत्र, शिक्षा, राजनीति, कला, प्रशासन और आर्थिक स्थिति का सटीक विश्लेषण प्रस्तुत करता है।
जानें किस राशि पर किस ग्रह का आशीर्वाद रहेगा और कौन-से देवी-देवता की आराधना से मिलेगा शुभफल।

ये भी पढ़ें – क्या नीतीश कुमार का दो दशक पुराना शासन जारी रहेगा या तेजस्वी यादव बदलेंगे बिहार की सियासत का समीकरण?

मेष (Aries)
राशि स्वामी: मंगल | शुभ रंग: लाल | शुभ अंक: 9 | राशिचिन्ह: ♈ | अक्षर: अ, ल, ई
कार्य क्षेत्र: कार्यक्षेत्र में सफलता और नई उपलब्धियों का योग है।
शिक्षा: विद्यार्थी आत्मविश्वास से पढ़ाई पूरी करेंगे।
कला-संगीत: सृजनात्मक ऊर्जा बढ़ेगी।
राजनीति: प्रभावशाली लोगों से मुलाकात का योग।
प्रशासन: कार्य निष्पादन में उच्चाधिकारियों का सहयोग मिलेगा।
आर्थिक स्थिति: धन वृद्धि और रुका धन मिलने की संभावना।
पूजा: भगवान हनुमान जी की आराधना शुभफल देगी।

ये भी पढ़ें – “ऋषि अत्रि के पुत्र से लेकर नासा के शोध तक — चंद्रमा की रहस्यमयी यात्रा”

वृषभ (Taurus)
राशि स्वामी: शुक्र | शुभ रंग: हरा | शुभ अंक: 6 | राशिचिन्ह: ♉ | अक्षर: ब, व, उ
कार्य क्षेत्र: व्यापारिक मामलों में लाभ की स्थिति बनेगी।
शिक्षा: उच्च शिक्षा के अवसर प्राप्त होंगे।
कला-संगीत: रचनात्मकता बढ़ेगी, कलाकारों को सम्मान मिलेगा।
राजनीति: पार्टी में प्रभावशाली भूमिका संभव।
प्रशासन: वरिष्ठों का सम्मान बढ़ेगा।
आर्थिक स्थिति: आर्थिक लाभ और निवेश से फायदा होगा।
पूजा: माता लक्ष्मी जी की आराधना करें।

ये भी पढ़ें – 🌅 कैसे हुआ सूर्य का जन्म – जानिए 4.57 अरब साल पुरानी यह अद्भुत कहानी

मिथुन (Gemini)
राशि स्वामी: बुध | शुभ रंग: पीला | शुभ अंक: 5 | राशिचिन्ह: ♊ | अक्षर: क, छ, घ
कार्य क्षेत्र: वाद-विवाद से दूर रहें, संयम आवश्यक।
शिक्षा: मानसिक एकाग्रता बढ़ाने की आवश्यकता।
कला-संगीत: संगीत में नए अवसर प्राप्त होंगे।
राजनीति: वाणी पर नियंत्रण रखें।
प्रशासन: सहकर्मियों से समन्वय बनाए रखें।
आर्थिक स्थिति: अनावश्यक खर्च से बचें।
पूजा: भगवान गणेश की उपासना फलदायक।

ये भी पढ़ें –“कर्म के न्यायाधीश शनि-देव: जन्म-वृतांत एवं रहस्यमयी शुरुआत”

कर्क (Cancer)
राशि स्वामी: चंद्र | शुभ रंग: सफेद | शुभ अंक: 2 | राशिचिन्ह: ♋ | अक्षर: ड, ह
कार्य क्षेत्र: नई जिम्मेदारियां सफलता दिलाएंगी।
शिक्षा: विद्यार्थियों को प्रतिस्पर्धा में सफलता मिलेगी।
कला-संगीत: भावनात्मक अभिव्यक्ति प्रबल होगी।
राजनीति: जनसमर्थन बढ़ेगा।
प्रशासन: वरिष्ठों से प्रशंसा मिलेगी।
आर्थिक स्थिति: धन लाभ के योग हैं।
पूजा: चंद्र देव की आराधना करें।

ये भी पढ़ें – 🌺 हनुमान जी: अडिग भक्ति और अद्भुत शक्ति का अद्वितीय प्रतीक

सिंह (Leo)
राशि स्वामी: सूर्य | शुभ रंग: सुनहरा | शुभ अंक: 1 | राशिचिन्ह: ♌ | अक्षर: म, ट
कार्य क्षेत्र: नए अवसर मिलेंगे।
शिक्षा: परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन।
कला-संगीत: प्रसिद्धि मिलने की संभावना।
राजनीति: नेतृत्व क्षमता बढ़ेगी।
प्रशासन: अधिकारियों से सम्मान प्राप्त होगा।
आर्थिक स्थिति: सावधानीपूर्वक खर्च करें।
पूजा: सूर्य भगवान को अर्घ्य दें।
कन्या (Virgo)
राशि स्वामी: बुध | शुभ रंग: हल्का पीला | शुभ अंक: 5 | राशिचिन्ह: ♍ | अक्षर: प, ठ
कार्य क्षेत्र: मेहनत का फल मिलेगा।
शिक्षा: एकाग्रता से सफलता।
कला-संगीत: नई प्रेरणा मिलेगी।
राजनीति: विरोधी शांत रहेंगे।
प्रशासन: महत्वपूर्ण निर्णय आपके पक्ष में होंगे।
आर्थिक स्थिति: आय में बढ़ोतरी।
पूजा: देवी सरस्वती की आराधना करें।

ये भी पढ़ें – प्रदेश में 13 नवंबर की रात रही सबसे ठंडी, हिमालयी हवाओं ने तोड़ा 12 साल का रिकॉर्ड; नवंबर अंत में बढ़ेगी ठंड

तुला (Libra)
राशि स्वामी: शुक्र | शुभ रंग: गुलाबी | शुभ अंक: 6 | राशिचिन्ह: ♎ | अक्षर: र, त
कार्य क्षेत्र: उन्नति के नए अवसर।
शिक्षा: उच्च अध्ययन में सफलता।
कला-संगीत: प्रसिद्धि का योग।
राजनीति: कार्यों में सफलता मिलेगी।
प्रशासन: पदोन्नति की संभावना।
आर्थिक स्थिति: निवेश से लाभ।
पूजा: माता दुर्गा की पूजा करें।

ये भी पढ़ें – सृष्टि को हिला देने वाला वह क्षण जब देवता भी हुए नतमस्तक

वृश्चिक (Scorpio)
राशि स्वामी: मंगल | शुभ रंग: लाल | शुभ अंक: 9 | राशिचिन्ह: ♏ | अक्षर: न, य
कार्य क्षेत्र: अनुभव से कार्यसफलता मिलेगी।
शिक्षा: ध्यान और अनुशासन आवश्यक।
कला-संगीत: अंतर्ज्ञान से कार्य बनेंगे।
राजनीति: रणनीति से सफलता।
प्रशासन: अधिकारी वर्ग से तालमेल अच्छा रहेगा।
आर्थिक स्थिति: खर्चों पर नियंत्रण रखें।
पूजा: भगवान शिव की उपासना लाभकारी।
धनु (Sagittarius)
राशि स्वामी: गुरु | शुभ रंग: पीला | शुभ अंक: 3 | राशिचिन्ह: ♐ | अक्षर: भ, ध
कार्य क्षेत्र: पदोन्नति के संकेत।
शिक्षा: अध्ययन में रुचि बढ़ेगी।
कला-संगीत: रचनात्मक विचारों की सराहना होगी।
राजनीति: नेतृत्व में वृद्धि।
प्रशासन: पद की प्रतिष्ठा बढ़ेगी।
आर्थिक स्थिति: रुका धन वापस मिलेगा।
पूजा: देवगुरु बृहस्पति की पूजा करें।

ये भी पढ़ें – श्रीहरि विष्णु की कथा: जब-जब धरती पर बढ़ा अधर्म, तब-तब हुआ उनका अवतार

मकर (Capricorn)
राशि स्वामी: शनि | शुभ रंग: नीला | शुभ अंक: 8 | राशिचिन्ह: ♑ | अक्षर: ख, ज
कार्य क्षेत्र: नौकरी में परिवर्तन लाभकारी।
शिक्षा: करियर को नई दिशा मिलेगी।
कला-संगीत: सृजनात्मक सोच का सम्मान होगा।
राजनीति: वरिष्ठ नेताओं का सहयोग।
प्रशासन: शासन पक्ष का समर्थन।
आर्थिक स्थिति: निवेश से लाभ।
पूजा: भगवान शनि देव की आराधना करें।

ये भी पढ़ें – शादी का झांसा देकर युवती का यौन शोषण, विरोध करने पर दी गई जान से मारने की धमकी; पांच पर केस दर्ज

कुंभ (Aquarius)
राशि स्वामी: शनि | शुभ रंग: आसमानी | शुभ अंक: 8 | राशिचिन्ह: ♒ | अक्षर: स, द
कार्य क्षेत्र: सावधानी से निर्णय लें।
शिक्षा: कठिन परिश्रम से सफलता।
कला-संगीत: आत्मचिंतन से नई दिशा मिलेगी।
राजनीति: संवाद से लाभ।
प्रशासन: जिम्मेदारी का बोझ बढ़ेगा।
आर्थिक स्थिति: खर्च बढ़ सकते हैं।
पूजा: भैरव बाबा की आराधना शुभ।

ये भी पढ़ें – वैश्विक सुस्ती के बीच भारतीय अर्थव्यवस्था तेज रफ्तार में, लेकिन निजी निवेश और अमेरिकी टैरिफ बने बड़ी चुनौती

मीन (Pisces)
राशि स्वामी: बृहस्पति | शुभ रंग: हल्का नीला | शुभ अंक: 3 | राशिचिन्ह: ♓ | अक्षर: द, च
कार्य क्षेत्र: नई नौकरी मिलने के योग।
शिक्षा: प्रतिस्पर्धा में सफलता।
कला-संगीत: नए प्रोजेक्ट में लाभ।
राजनीति: प्रतिष्ठा में वृद्धि।
प्रशासन: कार्यों की प्रशंसा होगी।
आर्थिक स्थिति: धन वृद्धि होगी।
पूजा: भगवान विष्णु की उपासना करें।

ये भी पढ़ें – व्हॉट्सएप ग्रुप से चल रहा था रिश्वतखोरी का नेटवर्क, ओवरलोड ट्रक पास कराने में दलालों और अफसरों की मिलीभगत का खुलासा

🕉️ ज्योतिषीय टिप्पणी:
यह राशिफल पंडित सत्य प्रकाश पाण्डेय द्वारा ग्रह-नक्षत्रों के आधार पर तैयार किया गया है।
यह राशिफल मात्र एक सामान्य ज्योतिषीय अनुमान है। राष्ट्र की परंपरा इस ज्योतिष को प्रमाणित नहीं करती।
अपनी जन्म कुंडली अवश्य किसी योग्य विशेषज्ञ से जांच कराएं।

ये भी पढ़ें –अमरोहा में चार वर्षीय बच्ची की संदिग्ध मौत, शरीर पर चोट के निशान; सौतेली मां पर हत्या का शक

शादी का झांसा देकर युवती का यौन शोषण, विरोध करने पर दी गई जान से मारने की धमकी; पांच पर केस दर्ज

बरेली (राष्ट्र की परम्परा)। किला थाना क्षेत्र से एक गंभीर मामला सामने आया है, जिसमें कंघी टोला निवासी शाबान पर शादी का झांसा देकर युवती का लंबे समय तक यौन शोषण करने का आरोप लगा है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने शाबान समेत पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोपियों में उसके चाचा अलीम, शकील, भाई शोएब और जीजा बंटी का नाम भी शामिल है।

पीड़िता ने बताया कि शाबान कई वर्षों से शादी का वादा करके उसके साथ पति-पत्नी जैसा रिश्ता बना रहा था। लेकिन बुधवार को शाबान ने अचानक दूसरी युवती से सगाई कर ली। जब पीड़िता ने इसका विरोध किया तो शाबान के परिजनों ने उसे जान से मारने की धमकी दी।

पुलिस के अनुसार, पूरे मामले की गहन जांच की जा रही है और सभी आरोपियों पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।
जिला थानाध्यक्ष सुभाष कुमार ने बताया कि जल्द ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

अमरोहा में चार वर्षीय बच्ची की संदिग्ध मौत, शरीर पर चोट के निशान; सौतेली मां पर हत्या का शक

अमरोहा (राष्ट्र की परम्परा)। मोहल्ला कुरैशी में गोद ली गई 4 वर्षीय जारा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस और फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट टीम ने मौके पर साक्ष्य जुटाए। बच्ची के चेहरे और शरीर पर चोट व नील के कई निशान पाए गए, जिसके बाद पुलिस ने उसकी सौतेली मां शाइस्ता को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, हैंडलूम कारीगर मोहम्मद इस्लाम ने करीब चार वर्ष पहले जारा को नौगांवा सादात के पंजू सराय निवासी कय्यूम और नईमा से गोद लिया था। इस्लाम की पहली पत्नी सायरा बेऔलाद थी, जिसकी लगभग पांच माह पहले बीमारी के चलते मौत हो गई। इसके बाद इस्लाम ने संभल निवासी तलाकशुदा शाइस्ता से निकाह किया और वह बेटी जारा के साथ किराए के घर में रहने लगे।

गुरुवार सुबह इस्लाम के काम पर जाने के बाद करीब 9:30 बजे शाइस्ता ने फोन कर बताया कि जारा की तबीयत खराब है और उसे सांस लेने में दिक्कत हो रही है। इस्लाम तुरंत घर पहुंचा और बच्ची को अस्पताल ले गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

बच्ची पर मौजूद चोटों के निशान पुलिस को संदेहास्पद लगे। इसके बाद इस्लाम बच्ची का शव अपने छोटे भाई के घर ले गया और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी। एसपी अमित कुमार आनंद ने भी कोतवाली पहुंचकर शाइस्ता से पूछताछ की। फिलहाल परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है और पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।

ये भी पढ़ें – वैश्विक सुस्ती के बीच भारतीय अर्थव्यवस्था तेज रफ्तार में, लेकिन निजी निवेश और अमेरिकी टैरिफ बने बड़ी चुनौती

गोद लेने की प्रक्रिया थी रजिस्टर

जारा को गोद लेते समय असली माता-पिता कय्यूम और नईमा ने स्टांप पेपर पर रजिस्टर्ड प्रक्रिया के तहत बच्ची इस्लाम दंपति को सौंपी थी। अब पुलिस ने दोनों को बुलाया है। यदि इस्लाम की ओर से तहरीर न दी गई तो पुलिस कय्यूम और नईमा की ओर से ही कार्रवाई आगे बढ़ा सकती है।

एसपी का बयान

“बच्ची के शरीर पर मिले चोट के निशान घटना की ओर इशारा कर रहे हैं। सौतेली मां गिरने से घायल होने की बात कह रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।”
— अमित कुमार आनंद, एसपी

ये भी पढ़ें – व्हॉट्सएप ग्रुप से चल रहा था रिश्वतखोरी का नेटवर्क, ओवरलोड ट्रक पास कराने में दलालों और अफसरों की मिलीभगत का खुलासा

व्हॉट्सएप ग्रुप से चल रहा था रिश्वतखोरी का नेटवर्क, ओवरलोड ट्रक पास कराने में दलालों और अफसरों की मिलीभगत का खुलासा

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश में ओवरलोडेड मौरंग और गिट्टी से भरे ट्रकों को पास कराने के लिए चल रहे बड़े रिश्वत नेटवर्क का एसटीएफ ने पर्दाफाश किया है। जांच में पता चला कि दलाल रिश्वतखोरी का पूरा खेल व्हॉट्सएप ग्रुप के जरिए चला रहे थे। आरोपी दलाल अभिनव पांडेय के मोबाइल से UNDERLOD01 नाम का व्हॉट्सएप ग्रुप मिला है, जिसमें 122 सदस्य जुड़े हैं।

पूछताछ में अभिनव ने खुलासा किया कि वे लोग कई बार रिश्वत की रकम और वाहनों की सूची सीधे अधिकारियों को भेज देते थे। कुछ अधिकारी सीधे रिश्वत लेने के बजाय अपने ड्राइवरों और अधीनस्थ कर्मचारियों के माध्यम से डीलिंग करते थे। एसटीएफ को यह भी पता चला कि लखनऊ ही नहीं, कई अन्य जिलों में भी दलाल ओवरलोड वाहनों को पास कराने की सेटिंग कर रहे थे।

सेटिंग कर चल रहे थे ओवरलोड डंपर

आरोपी डंपर चालक कपिल के मुताबिक, उसके मालिक ने हमीरपुर से लखनऊ और पूर्वांचल तक ओवरलोड वाहन चलाने के लिए दलालों को पहले से पैसे देकर सेटिंग कर रखी थी। दलाल परिवहन विभाग के भ्रष्ट अधिकारी व कर्मचारियों को वाहनों के नंबर की सूची भेज देते थे, और लिस्ट में दर्ज किसी भी वाहन को रोका नहीं जाता था।

ओवरलोडिंग छुपाने के लिए हटाए जाते थे दो टायर

एसटीएफ ने जब एक मौरंग लदे डंपर की जांच की तो पता चला कि वह 14 चक्कों का है, लेकिन उसमें से दो टायर हटाए गए हैं। धंधे से जुड़े लोगों ने बताया कि वजन कम दिखाने के लिए टायर हटाकर उतने ही वजन का माल भर दिया जाता है, जिससे टैक्स चोरी भी आसानी से हो जाती है।

ये भी पढ़ें –प्रदेश में 13 नवंबर की रात रही सबसे ठंडी, हिमालयी हवाओं ने तोड़ा 12 साल का रिकॉर्ड; नवंबर अंत में बढ़ेगी ठंड

रिश्वत की कमाई से खरीदी कार

सीतापुर मूल निवासी और मड़ियांव के शेरवानीनगर में रहने वाले दलाल अभिनव के पास से एक कार बरामद हुई है। उसने यह कार वसूली के पैसों से लोन पर खरीदी थी।
एसटीएफ और पुलिस अब इस पूरे गोरखधंधे में शामिल अन्य दलालों और परिवहन विभाग के अधिकारियों की तलाश में छापेमारी कर रही है। केस में नामजद अफसरों से जल्द पूछताछ की जाएगी।

ये भी पढ़ें – वैश्विक सुस्ती के बीच भारतीय अर्थव्यवस्था तेज रफ्तार में, लेकिन निजी निवेश और अमेरिकी टैरिफ बने बड़ी चुनौती

वैश्विक सुस्ती के बीच भारतीय अर्थव्यवस्था तेज रफ्तार में, लेकिन निजी निवेश और अमेरिकी टैरिफ बने बड़ी चुनौती

0

वॉशिंगटन (राष्ट्र की परम्परा)। विश्व अर्थव्यवस्था की धीमी रफ्तार के बीच भारत ने पिछली तिमाही में मजबूत आर्थिक प्रदर्शन दर्ज किया है। फाइनेंशियल टाइम्स और ब्लूमबर्ग के नवीनतम विश्लेषण के अनुसार, भारत की जीडीपी वृद्धि दर चीन, यूरोप और अमेरिका जैसे प्रमुख अर्थतंत्रों से बेहतर रही है। सेवा क्षेत्र, मैन्युफैक्चरिंग, आईटी, बैंकिंग-फाइनेंस और लॉजिस्टिक्स सेक्टर में दोहरे अंक की वृद्धि ने सकल मूल्यवर्धन (GVA) को मजबूती दी है।

रिपोर्टों के मुताबिक, इलेक्ट्रॉनिक्स, इंजीनियरिंग सामान, रसायन और मशीनरी उत्पादन में लगातार सुधार देखने को मिला, जिससे घरेलू मांग के साथ निर्यात ऑर्डरों में भी स्थिरता बनी रही।
दूसरी ओर, चीन की अर्थव्यवस्था रियल एस्टेट संकट और निवेश गिरावट से जूझ रही है। यूरोप ऊर्जा कीमतों और कमजोर औद्योगिक मांग से उबर नहीं पाया है, जबकि अमेरिका में उपभोक्ता खर्च मजबूत रहने के बावजूद फेडरल रिजर्व की ऊंची ब्याज दरें निवेश चक्र पर दबाव बना रही हैं। ऐसे माहौल में वैश्विक विशेषज्ञ भारत को “स्टेबल परफॉर्मर” और “ग्लोबल ब्राइट स्पॉट” बता रहे हैं।

उभरते देशों में सबसे आक्रामक राहत रणनीति

फाइनेंशियल टाइम्स की रिपोर्ट बताती है कि अमेरिकी टैरिफ के प्रभाव को देखते हुए भारत ने निर्यातकों को राहत देने के लिए 45,000 करोड़ रुपये का बड़ा पैकेज तैयार किया है। इसमें 25,060 करोड़ रुपये का निर्यात समर्थन मिशन और 20,000 करोड़ रुपये की क्रेडिट गारंटी स्कीम शामिल है, जिसे उभरती अर्थव्यवस्थाओं में सबसे आक्रामक प्रतिक्रिया माना जा रहा है।

भारत की वृद्धि की राह में तीन प्रमुख चुनौतियां

  1. निजी निवेश की सुस्ती:
    हालांकि GDP वृद्धि स्थिर है, लेकिन निजी निवेश उम्मीद के अनुरूप गति नहीं पकड़ पाया है। कई कंपनियां वैश्विक अनिश्चितता के कारण बड़े निवेश फैसलों को टाल रही हैं।
  2. रुपये पर दबाव और फेड का असर:
    डॉलर की मजबूती और फेड की सख्त ब्याज दर नीति रुपये पर दबाव बढ़ा रही है। विदेशी निवेश में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है, जिससे पूंजी निकासी का जोखिम बढ़ सकता है।
  3. अमेरिकी टैरिफ का दोधारी प्रभाव:
    टैरिफ से इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रॉनिक्स कंपोनेंट्स और टेक्सटाइल निर्यात पर लागत बढ़ सकती है, लेकिन इसके साथ ही सप्लाई-चेन डाइवर्सिफिकेशन के कारण भारत को बड़ा अवसर भी मिल सकता है।

प्रदेश में 13 नवंबर की रात रही सबसे ठंडी, हिमालयी हवाओं ने तोड़ा 12 साल का रिकॉर्ड; नवंबर अंत में बढ़ेगी ठंड

उत्तर प्रदेश (राष्ट्र की परम्परा)। गुरुवार की रात पूरे प्रदेश में ठंड ने नया रिकॉर्ड बना दिया। भारतीय मौसम विभाग द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार, कानपुर परिक्षेत्र में लगातार आ रहीं उत्तर-पश्चिमी हिमालयी हवाओं ने तापमान में भारी गिरावट दर्ज कराई। 13 नवंबर की रात सीएसए की मौसम वेधशाला में न्यूनतम तापमान 8.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया, जो पिछले 12 वर्षों में सबसे कम है।
इससे पहले, वर्ष 2013 में इसी दिन न्यूनतम तापमान 7.7 डिग्री सेल्सियस तक पहुँचा था। उसके बाद से यह तापमान कभी 8.6 डिग्री से नीचे नहीं गया।

मौसम विज्ञानियों के अनुसार, उत्तर-पश्चिमी हवाओं की निरंतरता, साफ आसमान और घटते प्रदूषण स्तर ने रात में ठंड को और तेज कर दिया। हालांकि दिन में धूप निकलने के कारण अधिकतम तापमान सामान्य औसत के आसपास बना रहा। कानपुर के बाद इटावा में न्यूनतम तापमान 9.2 डिग्री मापा गया।

वरिष्ठ मौसम विज्ञानी डॉ. एस.एन. सुनील पांडेय ने बताया कि हवाओं की गति भले कम हो, लेकिन उनकी लगातार मौजूदगी से रातें काफी ठंडी हो रही हैं। आगामी दिनों में भी ऐसे ही उतार-चढ़ाव वाले मौसम की संभावना है।
उन्होंने यह भी कहा कि नवंबर के आखिरी सप्ताह में ला-नीना के सक्रिय होने की संभावना है, जिससे प्रदेश में ठंड और बढ़ेगी। 24 और 25 नवंबर को पश्चिमी विक्षोभ के कारण पहाड़ों में बारिश व बर्फबारी होने की संभावना है, जिससे मैदानी इलाकों में कंपकंपी बढ़ सकती है।

सीएसए मौसम विभाग के तकनीकी अधिकारी अजय मिश्रा ने पुष्टि की कि वर्ष 2013 के बाद यह न्यूनतम तापमान सबसे कम दर्ज किया गया है।

सड़क पर सब्जी बेचने वालों पर प्रशासन की सख्ती, दो का हुआ चालान — नायब तहसीलदार गोपाल जी के नेतृत्व में कार्रवाई

सलेमपुर/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। नगर क्षेत्र में बढ़ते जाम और सड़क पर फैल रहे अतिक्रमण को रोकने के लिए प्रशासन ने गुरुवार को सख्त कार्रवाई की। उपजिलाधिकारी दिशा श्रीवास्तव के निर्देश पर नायब तहसीलदार गोपाल जी ने पुलिस बल के साथ गांधी चौक से रेलवे स्टेशन रोड तक अभियान चलाया।

निरीक्षण के दौरान सड़क पर लगी सात दुकानों को हटवाकर सब्जी मंडी के अंदर स्थानांतरित किया गया। वहीं, नियमों की अनदेखी करने पर मोनू और सोनू पुत्र सल्लू के खिलाफ चालान की कार्रवाई की गई।

ये भी पढ़ें – डीडीयू गोरखपुर विश्वविद्यालय में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित, छात्रों को मिली कानूनी जानकारी

गौरतलब है कि गांधी चौक से रेलवे स्टेशन तक सड़क किनारे सब्जी की दुकानें लगने से लंबे समय से जाम की समस्या बनी हुई थी। कई बार एम्बुलेंस तक इस जाम में फंस जाती थी, जिससे आम जनता को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था।

उपजिलाधिकारी दिशा श्रीवास्तव ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि सुबह 7 बजे से पहले सब्जी लाने वाली गाड़ियां खाली की जाएं और सड़क किनारे किसी भी प्रकार की दुकान न लगाई जाए।

नायब तहसीलदार गोपाल जी ने कहा कि सड़क पर किसी भी प्रकार के अतिक्रमण को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यह अभियान आगे भी नियमित रूप से जारी रहेगा ताकि नगर क्षेत्र में जाम और अव्यवस्था से जनता को राहत मिल सके।

ये भी पढ़ें – एकता यात्रा का उद्देश्य “एक भारत, आत्मनिर्भर भारत” के संकल्प को सशक्त बनाना है: विजयलक्ष्मी गौतम

डीडीयू गोरखपुर विश्वविद्यालय में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित, छात्रों को मिली कानूनी जानकारी

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार तथा कुलपति प्रो. पूनम टंडन की प्रेरणा से, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण गोरखपुर एवं विधिक सेवा केंद्र, विधि विभाग के संयुक्त तत्वावधान में दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के विधि विभाग में विधिक जागरूकता/साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन से हुआ। मुख्य अतिथि अपर जिला जज/सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, गोरखपुर पंकज श्रीवास्तव रहे, जबकि अध्यक्षता विभागाध्यक्ष एवं अधिष्ठाता प्रो. जितेंद्र मिश्र ने की।
मुख्य अतिथि पंकज श्रीवास्तव ने छात्रों को संबोधित करते हुए विधिक सेवा प्राधिकरण की संरचना, उद्देश्यों एवं समाज में कानूनी जागरूकता की आवश्यकता पर विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि “कानूनी साक्षरता ही सशक्त नागरिकता की आधारशिला है।”
अध्यक्षता कर रहे प्रो. जितेंद्र मिश्र ने कहा कि प्राधिकरण का ध्येय वाक्य “न्याय सबके द्वार” हर नागरिक तक न्याय की पहुंच सुनिश्चित करने का संकल्प है। उन्होंने छात्रों से समाज में न्याय और समानता के प्रसार में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।
इस अवसर पर प्रो. चंद्रशेखर एवं प्रो. अहमद नसीम ने भी विधिक साक्षरता के महत्व पर अपने विचार साझा किए।
कार्यक्रम में डॉ. टी.एन. मिश्र, डॉ. वेद प्रकाश राय, डॉ. मनीष राय, डॉ. शैलेश सिंह, डॉ. सुमनलता चौधरी, डॉ. अभय चंद्र मल्ल, डॉ. शिवपूजन सिंह, डॉ. हरिश्चंद्र पांडेय, डॉ. आलोक कुमार, डॉ. रजनीश कुमार श्रीवास्तव, डॉ. ओम प्रकाश सिंह सहित विभाग के शिक्षकगण उपस्थित रहे।
अतिथियों का स्वागत डॉ. आशीष कुमार शुक्ला ने किया, धन्यवाद ज्ञापन डॉ. मोहम्मद अंसार आलम ने दिया तथा संचालन डॉ. वंदना सिंह ने किया।

एकता यात्रा का उद्देश्य “एक भारत, आत्मनिर्भर भारत” के संकल्प को सशक्त बनाना है: विजयलक्ष्मी गौतम

सरदार वल्लभभाई पटेल के राष्ट्र के प्रति योगदान से नागरिकों व विशेषकर युवाओं में जागरुकता बढ़ाने के लिए निकाली जा रही है पदयात्रा एकता मार्च: गणेश चौहान

संत कबीर नगर(राष्ट्र की परम्परा)। जिले के विधानसभा क्षेत्र धनघटा में माय भारत (युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार) के तत्वावधान में “सरदार पटेल@150—एकता यात्रा” का भव्य आयोजन हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राज्यमंत्री ग्राम्य विकास एवं समग्र ग्राम्य विकास, ग्रामीण अभियंत्रण विभाग, उप्र सरकार तथा जनपद प्रभारी मंत्री विजयलक्ष्मी गौतम मौजूद रहीं।
कार्यक्रम में विधायक धनघटा गणेश चंद्र चौहान तथा जिलाध्यक्ष भाजपा नीतू सिंह की गरिमामयी उपस्थिति रही। एकता यात्रा विद्यावती इंटर कॉलेज हैंसर से आरम्भ होकर बर्मा मैरिज हॉल धनघटा तक निकाली गई। पूरे मार्ग में लोगों ने जयघोष और फूलमालाओं से यात्रा का स्वागत किया।
राज्यमंत्री विजयलक्ष्मी गौतम ने विधायक गणेश चंद्र चौहान की पहल की सराहना करते हुए कहा कि यह एकता यात्रा समाज में सौहार्द और एकजुटता का प्रेरक उदाहरण है। उन्होंने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल स्वतंत्र भारत की एकता के शिल्पी थे, जिन्होंने 560 से अधिक रियासतों का विलय कर भारत को एक सूत्र में पिरोया। सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर यह यात्रा “एक भारत, आत्मनिर्भर भारत” के संकल्प को सशक्त करने का माध्यम है।
विधायक गणेश चंद्र चौहान ने कहा कि यह एकता यात्रा सरदार पटेल के आदर्शों और राष्ट्रीय एकता के संदेश को जन-जन तक पहुँचाने का प्रयास है। उन्होंने कहा, “जब समाज संगठित होता है, तभी देश मजबूत बनता है।”
यात्रा में निवर्तमान जिलाध्यक्ष भाजपा जगदंबा लाल श्रीवास्तव, विधानसभा प्रभारी राम ललित चौधरी, ब्लॉक प्रमुख कालिंदी चौहान, राम मिलन यादव, विधानसभा संयोजक कपिल देव कनौजिया, जिला उपाध्यक्ष अमर राय, ज्ञानेन्द्र मिश्र, विधानसभा संयोजक खलीलाबाद गौरव निषाद, जिला मंत्री हैप्पी राय, पूर्व जिला उपाध्यक्ष जोखई सिंह, संजय बहादुर सिंह राठौर, अंकुर पांडेय, सर्वेश पांडेय, समेत बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता, रामवृक्ष यादव, मंडल अध्यक्ष गणेश तथा विद्यालयों के छात्र-छात्राएं एवं आमजन शामिल रहे।

ददरी मेला में महिला व पुरुष कबड्डी प्रतियोगिता संपन्न

बलिया(राष्ट्र की परम्परा)l ऐतिहासिक ददरी मेला 2025 के अंतर्गत गुरुवार को महिला एवं पुरुष कबड्डी प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में जिले की कई टीमों ने भाग लिया और अपने शानदार खेल प्रदर्शन से दर्शकों का मन मोह लिया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि सुनीता श्रीवास्तव, सदस्य, राज्य महिला आयोग रहीं। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि कबड्डी जैसे पारंपरिक खेल ग्रामीण भारत की पहचान हैं और ऐसे आयोजन महिलाओं को खेलों में आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं। उन्होंने खिलाड़ियों से कहा कि खेलों में अनुशासन, मेहनत और टीम भावना ही सफलता की कुंजी है।इस अवसर पर मुख्य राजस्व अधिकारी, अपर जिलाधिकारी (नमामि गंगे) तथा अधिशासी अधिकारी नगर परिषद बलिया भी मौजूद रहे। अधिकारियों ने कहा कि ददरी मेला केवल सांस्कृतिक नहीं, बल्कि खेलकूद और सामाजिक चेतना का भी प्रतीक है। महिला वर्ग की कबड्डी प्रतियोगिता में किसान पी.जी. कॉलेज, रतसड़ की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विजेता का खिताब अपने नाम किया, जबकि स्टेडियम बलिया की टीम उपविजेता रही। पुरुष वर्ग में स्टेडियम टीम ने बेहतरीन खेल दिखाते हुए विजेता का स्थान प्राप्त किया और नरही टीम उपविजेता रही।
खेल समाप्ति के बाद मुख्य अतिथि एवं अधिकारियों ने विजेता व उपविजेता टीमों को बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। सभी विजेता एवं उपविजेता टीमों को भारतेंदु मंच पर समापन दिवस के अवसर पर सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम का संचालन मेला समिति के अधिकारियों ने किया। पूरे आयोजन के दौरान दर्शकों में उत्साह और उमंग का माहौल रहा। खिलाड़ियों की हर बेहतरीन चाल पर तालियों की गड़गड़ाहट गूंजती रही।

द्वाबा महोत्सव का होगा भव्य आगाज़ कल, तैयारियां पूरी

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला पर्यटन एवं संस्कृति परिषद, संत कबीर नगर के तत्वावधान में शुक्रवार को द्वाबा महोत्सव का भव्य आयोजन किया जाएगा। इस सांस्कृतिक उत्सव का उद्घाटन अपराह्न 1 बजे किया जाएगा।
महोत्सव का शुभारंभ मुख्य अतिथि संजय कुमार निषाद, माननीय मंत्री, उत्तर प्रदेश सरकार, तथा विशिष्ट अतिथि गणेश चन्द्र चौहान, विधायक धनघटा, के कर-कमलों द्वारा किया जाएगा।
इस अवसर पर लोक नृत्य, लोकगीत एवं भोजपुरिया नाइट जैसे विविध सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा, जो जिले की लोक परंपरा, संगीत और संस्कृति की झलक प्रस्तुत करेंगे।
महोत्सव के संरक्षक मण्डल में आई.ए.एस. अखिलेश सिंह (आयुक्त, बस्ती मंडल, बस्ती), आई.पी.एस. संजीव त्यागी (पुलिस उपमहानिरीक्षक, बस्ती रेंज, बस्ती), विधायक गणेश चन्द्र चौहान शामिल एवं रिंकू मणि (अध्यक्ष, नगर पंचायत धनघटा) हैं।
यह आयोजन क्षेत्रीय लोक संस्कृति को बढ़ावा देने, पर्यटन को प्रोत्साहन देने तथा स्थानीय कलाकारों को मंच प्रदान करने के उद्देश्य से किया जा रहा है।

क्या नीतीश कुमार का दो दशक पुराना शासन जारी रहेगा या तेजस्वी यादव बदलेंगे बिहार की सियासत का समीकरण?

पटना (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)बिहार की राजनीति एक बार फिर निर्णायक मोड़ पर है। राज्य के मतदाताओं ने दो चरणों में हुए विधानसभा चुनाव के लिए अपना फैसला ईवीएम में बंद कर दिया है, और अब सभी की निगाहें 15 नवंबर को आने वाले नतीजों पर टिकी हैं। इस बार का मुकाबला सिर्फ सत्ता के लिए नहीं, बल्कि बिहार के भविष्य की दिशा तय करने वाला माना जा रहा है। सवाल यह है कि क्या नीतीश कुमार अपने दो दशक पुराने शासन को जारी रख पाएंगे या फिर राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता तेजस्वी यादव अपने नेतृत्व में पहली बड़ी जीत दर्ज करेंगे?

ये भी पढ़ें –शुक्रवार के शुभ-अशुभ योग और दिशा फल जानें

इस चुनाव में एनडीए (भाजपा, जदयू और लोजपा-रामविलास) एक बार फिर सत्ता में लौटने की उम्मीद कर रहा है, जबकि विपक्षी महागठबंधन – जिसमें राजद, कांग्रेस और वामपंथी दल शामिल हैं – सत्ता परिवर्तन की आस लगाए हुए है। 2020 के चुनाव में तेजस्वी यादव के नेतृत्व वाले गठबंधन को महज 12,000 वोटों के अंतर से हार का सामना करना पड़ा था, और इस बार वे उस कमी को पूरा करने के लिए पूरी ताकत से मैदान में उतरे हैं।

ये भी पढ़ें –लाल किला धमाका: डीएनए रिपोर्ट ने खोला राज, डॉ. उमर नबी ही चला रहा था विस्फोटक कार

राज्य के 38 जिलों में कुल 7.45 करोड़ मतदाताओं ने 2,616 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला किया है। इस बार रिकॉर्ड 67.13% मतदान दर्ज किया गया, जो 1951 के बाद सबसे अधिक है। खास बात यह रही कि महिला मतदाताओं की भागीदारी पुरुषों से अधिक रही — महिलाओं का मतदान प्रतिशत 71.78% जबकि पुरुषों का 62.98% रहा। यह बिहार की राजनीति में महिलाओं की बढ़ती जागरूकता और भागीदारी को दर्शाता है।

निर्वाचन आयोग ने मतगणना को लेकर कड़े सुरक्षा इंतजाम किए हैं। 38 जिलों में बनाए गए 46 मतगणना केंद्रों पर दो-स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था लागू की गई है — अंदरूनी सुरक्षा का जिम्मा केंद्रीय अर्धसैनिक बलों के पास है, जबकि बाहरी सुरक्षा राज्य पुलिस संभाल रही है। ईवीएम और वीवीपैट मशीनों को दोहरे ताले और निगरानी कैमरों के तहत सुरक्षित रखा गया है। वरिष्ठ जिला अधिकारी लगातार निगरानी में रहेंगे ताकि मतगणना पूरी पारदर्शिता से हो सके।

वहीं, लगभग सभी एग्जिट पोल एनडीए की वापसी का संकेत दे रहे हैं। लेकिन तेजस्वी यादव ने इन अनुमानों को खारिज करते हुए कहा कि “महागठबंधन इस बार स्पष्ट बहुमत से सरकार बनाएगा।” राजद नेताओं ने चेतावनी दी है कि मतगणना के दौरान किसी भी तरह की “अनुचित गतिविधि” बर्दाश्त नहीं की जाएगी, जबकि भाजपा ने इसे विपक्ष की “हताशा” करार दिया है।

अब सबकी निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि क्या नीतीश कुमार रिकॉर्ड पांचवीं बार मुख्यमंत्री बनेंगे, या तेजस्वी यादव बिहार की राजनीति में नया अध्याय लिखेंगे। नतीजे यह तय करेंगे कि जनता ने “अनुभव” को चुना है या “परिवर्तन” को।

फाइलेरिया संक्रमण की रोकथाम हेतु नाइट ब्लड सर्वे का शुभारंभ

पथरदेवा ब्लॉक के बंजरिया व गरीब पट्टी में 178 लोगों के रक्त के नमूने लिए गए

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)।फाइलेरिया संक्रमण की रोकथाम एवं नियंत्रण के उद्देश्य से पथरदेवा ब्लॉक में प्री-टास्क नाइट ब्लड सर्वे (प्री-टास सर्वे) का शुभारंभ किया गया। इस सर्वे के अंतर्गत बुधवार की रात बंजरिया व गरीब पट्टी गांवों में 20 वर्ष एवं उससे अधिक आयु वर्ग के लोगों के रक्त के नमूने लिए गए।

शिविर का शुभारंभ जिला पंचायत सदस्य सुजीत प्रताप सिंह ने फीता काटकर किया। इस दौरान बंजरिया में 93 तथा गरीब पट्टी में 85 लोगों के रक्त के नमूने एकत्र किए गए। शिविर का संचालन पीएसपी (पेशेंट स्टेकहोल्डर प्लेटफार्म) के सदस्यों, सीएचओ, आशा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और वालेंटियरों के सहयोग से किया गया।

सीएचओ अजय शर्मा ने बताया कि फाइलेरिया परजीवी (माइक्रोफाइलेरिया) रात के समय रक्त में सक्रिय होते हैं, इसलिए नमूने रात 10 बजे के बाद लिए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सर्वे के परिणामों के आधार पर जिन क्षेत्रों में संक्रमण दर एक प्रतिशत से अधिक पाई जाएगी, वहां दवा सेवन अभियान चलाया जाएगा। जिनके नमूनों में माइक्रोफाइलेरिया की पुष्टि होगी, उन्हें तुरंत फाइलेरिया रोधी दवा दी जाएगी।

शिविर में एलटी मुकेश कनोजिया, आशा ज्ञान्ति देवी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता गमलावती, फाइलेरिया मरीज अम्बिका प्रसाद व हशमुद्दीन खान, बेसिक हेल्थ वर्कर कादिर, ज्ञानेंद्र, राकेश सहित अनेक ग्रामीण उपस्थित रहे।

स्वास्थ्य विभाग की यह पहल ग्रामीण क्षेत्रों में फाइलेरिया की रोकथाम व नियंत्रण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

शुक्रवार के शुभ-अशुभ योग और दिशा फल जानें

🌞 आज का पंचांग 14 नवम्बर 2025: शुभ योगों से भरा शुक्रवार, जानें यात्रा की दिशा, शुभ मुहूर्त और दिनभर के खास संयोग


🪔 मार्गशीर्ष कृष्ण पक्ष दशमी, विक्रम संवत 2082 (कालयुक्त), शक संवत 1947 (विश्वावसु संवत्सर), अमांत कार्तिक मास, पूर्णिमांत मार्गशीर्ष मास के अंतर्गत यह शुक्रवार अनेक शुभ योगों और अद्भुत संयोगों से परिपूर्ण रहेगा। आज के दिन के ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति कार्यों की सफलता और यात्रा की दिशा तय करने में अहम भूमिका निभाएगी।

ये भी पढ़ें – “आपकी पूंजी आपका अधिकार” पहल के अंतर्गत एसबीआई का जागरूकता अभियान प्रारंभ

🕉️ तिथि, नक्षत्र, योग और करण
तिथि: दशमी तिथि – रात 12:50 बजे तक, उपरांत एकादशी
नक्षत्र: पूर्व फाल्गुनी रात्रि 09:20 बजे तक, तत्पश्चात उत्तर फाल्गुनी
योग: वैधृति योग सुबह 06:25 बजे तक, तत्पश्चात विष्कुम्भ योग
करण: वणिज दोपहर 12:07 बजे तक, फिर विष्टि रात 12:50 बजे तक, बाद बव
🔹 आज का वैधृति योग अत्यंत शुभ माना गया है, विशेषकर धर्म-कर्म, व्रत एवं संकल्प से जुड़े कार्यों के लिए।

ये भी पढ़ें – सार्वजनिक शौचालय पर ताला, ग्रामीणों में आक्रोश

☀️ सूर्य व चंद्र की स्थिति
सूर्योदय: सुबह 6:44 बजे
सूर्यास्त: शाम 5:38 बजे
चन्द्रोदय: रात्रि 1:29 बजे
चन्द्रास्त: दोपहर 2:13 बजे
सूर्य राशि: तुला
चन्द्र राशि: सिंह में प्रातः 3:51 बजे तक, उपरांत कन्या राशि

ये भी पढ़ें – ओएसआर ग्राम पंचायतो के आत्म निर्भरता का माध्यम है तथा उत्तरदायित्व पूर्ण शासन को बढ़ावा देता है-विंध्याचल सिंह

🔯 अशुभ काल (राहुकाल आदि)
राहु काल: 10:49 AM – 12:11 PM
यमगण्ड काल: 2:54 PM – 4:16 PM
कुलिक काल: 8:05 AM – 9:27 AM
दुर्मुहूर्त: 08:54 AM – 09:38 AM, 12:33 PM – 01:16 PM
वर्ज्य काल: 05:12 AM – 06:57 AM
🪔 राहुकाल व यमगण्ड में कोई नया कार्य आरंभ न करें। विशेष रूप से यात्रा या धन लेन-देन से बचें।

ये भी पढ़ें – अवैध ट्रक संचालन पर जिला प्रशासन सख्त

🌼 शुभ मुहूर्त
अभिजीत मुहूर्त: 11:49 AM – 12:33 PM
अमृत काल: 02:28 PM – 04:11 PM
ब्रह्म मुहूर्त: 05:08 AM – 05:56 AM
💫 इन शुभ समयों में पूजा, संकल्प, दान, व्रत, या कार्यारंभ करना अत्यंत फलदायी रहेगा।

ये भी पढ़ें – फाइलेरिया संक्रमण की रोकथाम हेतु नाइट ब्लड सर्वे का शुभारंभ

🌸 आनन्दादि योग
सिद्धि योग – रात 9:20 बजे तक
शुभ योग – तत्पश्चात
🕊️ सिद्धि योग में किए गए प्रयासों से सफलता निश्चित होती है। किसी भी रुके हुए काम को पुनः आरंभ करने के लिए यह समय श्रेष्ठ है।
🧭 आज की यात्रा दिशा
शुभ दिशा: पश्चिम व उत्तर
अशुभ दिशा: दक्षिण दिशा में यात्रा से परहेज़ करें।
✈️ यदि दक्षिण दिशा में यात्रा करना अनिवार्य हो, तो पहले थोड़ी दूरी उत्तर या पश्चिम दिशा की ओर चलकर पुनः प्रस्थान करें, यह दिशा दोष को नष्ट करता है।

ये भी पढ़ें – सृष्टि को हिला देने वाला वह क्षण जब देवता भी हुए नतमस्तक

🍀 क्या खाकर निकले घर से
शुक्रवार को दही-चीनी या मिश्री के साथ दूध ग्रहण कर यात्रा करने से दिन मंगलमय होता है।
गौ माता के दर्शन या तुलसी जल अर्पण से समस्त बाधाओं का नाश होता है।
शुक्रवार को लक्ष्मी पूजन व सफेद वस्त्र धारण करने से धन लाभ के योग बनते हैं।
🔮 क्या करने से बनेंगे बिगड़े काम
लक्ष्मी देवी का ध्यान करते हुए “ॐ श्रीं ह्रीं क्लीं महालक्ष्म्यै नमः” का जाप करें।
जरूरतमंद को सफेद वस्त्र या खीर का दान करें।
कार्य आरंभ से पहले अपने इष्ट देवता का ध्यान करें, विशेषकर शुक्र ग्रह के अनुकूल कर्म करें।

ये भी पढ़ें – शिव के उग्र रूप की उपासना से मिलता है अजेय
🌙 चंद्र बल
15 नवंबर, 3:51 AM तक: मिथुन, सिंह, तुला, वृश्चिक, कुंभ, मीन
15 नवंबर, 6:44 AM के बाद: मेष, कर्क, कन्या, वृश्चिक, धनु, मीन
✨ इन राशियों के जातकों के लिए आज का दिन अत्यंत अनुकूल रहेगा।

ये भी पढ़ें – 🌺 हनुमान जी: अडिग भक्ति और अद्भुत शक्ति का अद्वितीय प्रतीक

🌿14 नवंबर 2025, शुक्रवार का दिन धार्मिक आस्था, सफलता और शुभ फल देने वाला रहेगा। वैधृति योग और सिद्धि योग का संगम जीवन में सौभाग्य के नए द्वार खोल सकता है। बस राहुकाल से बचें और शुभ मुहूर्त में अपने कार्य आरंभ करें।

रेलवे ट्रैक पार करते समय वृद्ध की ट्रेन से कटकर मौत

बलिया(राष्ट्र की परम्परा)

नगर पंचायत सहतवार के वार्ड नंबर-10 (जूड़ाकान्ही) के सामने बुधवार की दोपहर लगभग 2 बजे एक 65 वर्षीय वृद्ध की ट्रेन की चपेट में आने से मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। सूचना मिलते ही सहतवार पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बलिया जिला अस्पताल भेज दिया। मृतक की पहचान टाइगर राजभर (65 वर्ष) पुत्र जयराम राजभर निवासी ग्राम सभा बलेऊर के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह जूड़ाकान्ही के सामने रेलवे ट्रैक पार कर रहे थे, तभी अचानक गुजर रही ट्रेन की चपेट में आ गए। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि मौके पर ही उनकी मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टाइगर राजभर खेती-बारी का कार्य करते थे, जिससे उनके परिवार का गुजर-बसर होता था। उनके परिवार में पत्नी सोनिया देवी, पुत्र चंदन तथा तीन पुत्रियां—पूजा, पलक और एक विवाहित बेटी हैं। हादसे की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पत्नी और बेटियों का रो-रोकर बुरा हाल है। इस दर्दनाक घटना से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त है।