Friday, May 1, 2026
Home Blog Page 46

गोरखपुर विकास प्राधिकरण में कर्मचारी संगठन का चुनाव सम्पन्न

अभय कुमार श्रीवास्तव अध्यक्ष निर्मल सिंह उपाध्यक्ष व पवन त्रिपाठी महामंत्री निर्वाचित

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)lगोरखपुर विकास प्राधिकरण (जीडीए) के संयुक्त कर्मचारी संगठन की नई कार्यकारिणी 2025-26 के गठन हेतु शनिवार को चुनाव संपन्न हुआ। चुनाव शांतिपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ, जिसमें कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
अध्यक्ष पद के लिए अभय कुमार श्रीवास्तव, जितेन्द्र कुमार श्रीवास्तव एवं अरुण सिंह मैदान में थे। वहीं उपाध्यक्ष पद के लिए निर्मल सिंह और दिलीप गुप्ता के बीच मुकाबला हुआ। मंत्री (महामंत्री) पद पर पवन त्रिपाठी एकल प्रत्याशी होने के कारण निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए।
कुल 114 मत पड़े, जिनमें से अभय कुमार श्रीवास्तव को 78 मत प्राप्त हुए और वे अध्यक्ष पद पर विजयी घोषित किए गए। उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी जितेन्द्र कुमार श्रीवास्तव को 30 मत एवं अरुण सिंह को 6 मत प्राप्त हुए। उपाध्यक्ष पद पर निर्मल सिंह ने 97 मत प्राप्त कर शानदार जीत दर्ज की, जबकि दिलीप गुप्ता को 19 मतों से संतोष करना पड़ा।
परिणाम घोषित होते ही प्राधिकरण परिसर में खुशी का माहौल बन गया। अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को फूल-मालाएं पहनाकर उनका स्वागत किया और बधाइयां दीं।
नवनिर्वाचित अध्यक्ष अभय कुमार श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष निर्मल सिंह एवं महामंत्री पवन त्रिपाठी ने सभी कर्मचारियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे संगठन की मजबूती, कर्मचारियों के हितों की रक्षा और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे। उन्होंने संगठन में एकता बनाए रखने और प्रशासन के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करने का भी संकल्प लिया।

दो पक्षों में मारपीट, आधा दर्जन घायल

बलिया(राष्ट्र की परम्परा)

सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के बसारिकपुर् गाव में शनिवार को मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जिसमें दोनों पक्षों के कई लोग घायल हो गए। घायलों में 45 वर्षीय सफीउल्लाह और 48 वर्षीय छोटेलाल यादव प्रमुख रूप से शामिल हैं, जिन्हें पुलिस द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदरपुर में भर्ती कराया गया।प्राप्त जानकारी के अनुसार, गांव निवासी सफीउल्लाह के घर के बच्चे बाइक से खेत से सरसों काटकर ला रहे थे। इसी दौरान छोटेलाल यादव के परिवार के बच्चे अपने खेत की ओर जा रहे थे। रास्ते में सरसों की फसल छोटेलाल यादव के बच्चों से टकरा गई, जिससे दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। विवाद इतना बढ़ गया कि सफीउल्लाह पक्ष के बच्चों ने छोटेलाल यादव के एक बच्चे की पिटाई कर दी।इसके बाद छोटेलाल यादव के बच्चे घर जाकर घटना की जानकारी दी, जिससे आक्रोशित होकर उनके परिवार के लोग समूह में सफीउल्लाह की दुकान पर पहुंच गए। वहां दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई, जिसमें कई लोग घायल हो गए। घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदरपुर पहुंचाया, जहां उनका इलाज चल रहा है। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर आधा दर्जन लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।क्राइम इंस्पेक्टर चंद्रशेखर यादव ने बताया कि दोनों पक्षों के घायल व्यक्तियों का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। उन्होंने कहा कि मामले में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश जारी है और जल्द ही सभी को गिरफ्तार कर लिया जायेगा

हर वर्ष मेधावी छात्रों को निःशुल्क शिक्षा प्रदान करता है निजी विद्यालय

सलेमपुर/देवरिया।(राष्ट्र की परम्परा)l विकासखंड सलेमपुर के अंतर्गत ग्राम पंचायत ठाकुर गौरी स्थित श्रीराम पब्लिक स्कूल द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में सराहनीय पहल की जा रही है। विद्यालय प्रबंधन द्वारा प्रत्येक वर्ष मेधावी एवं प्रतिभाशाली छात्रों को निःशुल्क शिक्षा प्रदान की जाती है, जिससे ग्रामीण क्षेत्र के जरूरतमंद एवं होनहार बच्चों को आगे बढ़ने का अवसर मिल सके।
विद्यालय के प्रबंधक विकास गुप्ता एवं विनय गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि उनके संस्थान को संचालित होते हुए लगभग 9 वर्ष पूर्ण हो चुके हैं। यह विद्यालय पूर्णतः ग्रामीण परिवेश में संचालित हो रहा है, जहां शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के बच्चों को भी समान अवसर देने का प्रयास किया जाता है।
उन्होंने बताया कि विद्यालय में प्रतिवर्ष कक्षा अनुसार उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्रों का चयन किया जाता है। चयनित छात्रों को पूरे एक वर्ष तक निःशुल्क शिक्षा प्रदान की जाती है, जिससे उनमें प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित होती है और वे आगे बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित होते हैं।
इसी क्रम में आज विद्यालय में वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित किया गया। परिणाम के आधार पर प्री-प्राइमरी वर्ग से 3 छात्र, प्राइमरी वर्ग से 3 छात्र तथा जूनियर वर्ग से 3 छात्र—कुल मिलाकर 9 छात्रों को मेधावी के रूप में चयनित किया गया। इन सभी छात्रों को आगामी एक वर्ष तक विद्यालय द्वारा निःशुल्क शिक्षा प्रदान की जाएगी।
विद्यालय प्रबंधन का मानना है कि इस पहल से न केवल बच्चों में पढ़ाई के प्रति रुचि बढ़ती है, बल्कि आर्थिक रूप से कमजोर एवं असहाय परिवारों के बच्चों की शिक्षा भी बाधित नहीं होती।
इस अवसर पर विद्यालय के निदेशक विकास गुप्ता, उप-प्रधानाचार्य कमलेश कुशवाहा, शिक्षिका जया पांडेय, शिक्षक आरिफ अंसारी, नंदलाल सर, पूनम मैम, रिंकी मैम, अजीत सर सहित समस्त विद्यालय स्टाफ, छात्र-छात्राएं एवं अभिभावक उपस्थित रहे।

विदाई की दहलीज़ पर थमे कदम आंखों में सपने और दिल में यादों का सैलाब

भागलपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l भागलपुर ब्लॉक स्थित गोल्डन लाइफ चिल्ड्रन एकेडमी का प्रांगण उस समय भावनाओं से भर उठा, जब कक्षा 8 के छात्र-छात्राओं के लिए विदाई समारोह का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम कक्षा 7 के नन्हे साथियों द्वारा बड़े स्नेह और सम्मान के साथ आयोजित किया गया, जिसने हर किसी के दिल को छू लिया।
सांस्कृतिक कार्यक्रमों की मधुर प्रस्तुतियों, गीत-संगीत और भावनाओं से भरे शब्दों ने पूरे वातावरण को भावुक बना दिया। हर प्रस्तुति में जूनियर छात्रों का अपने सीनियर्स के प्रति प्रेम, सम्मान और लगाव साफ झलक रहा था।
वार्षिक परीक्षा के समापन के बाद यह विदाई सिर्फ एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि यादों का एक ऐसा कारवां बन गया, जिसमें हंसी के पल भी थे और बिछड़ने का दर्द भी। जूनियर छात्रों ने अपने सीनियर्स को सम्मानित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विद्यालय के प्रबंधक संतोष सैनी ने बच्चों को जीवन का मंत्र देते हुए कहा कि “अनुशासन, मेहनत और लगन से हर सपना साकार हो सकता है, बस लक्ष्य स्पष्ट होना चाहिए।”
वरिष्ठ अध्यापक राम प्रेम यादव ने आशीर्वाद देते हुए कहा कि “आप जहां भी जाएंगे, विद्यालय का स्नेह और मार्गदर्शन हमेशा आपके साथ रहेगा।”
प्रहलाद प्रसाद ने कहा कि विद्यालय में सीखे गए संस्कार और अनुशासन जीवन की सबसे बड़ी पूंजी होते हैं। वहीं अमर साहनी ने बच्चों को प्रेरित करते हुए कहा कि “जहां भी जाओ, अपने गांव, अपने विद्यालय और अपने माता-पिता का नाम रोशन करना।”
कार्यक्रम के दौरान सौरभ शर्मा ने अपने गीतों के माध्यम से ऐसा भावुक संदेश दिया कि कई आंखें नम हो उठीं। उनके शब्दों में जैसे यह एहसास था कि साथ का यह सफर भले यहीं तक हो, लेकिन यादें हमेशा साथ रहेंगी।
प्रदीप कुमार मौर्य ने भावुक होकर कहा कि “शिक्षा और अनुशासन वह चाबी है, जो किस्मत के हर बंद दरवाजे को खोल देती है। आज गर्व भी है और एक हल्की सी उदासी भी, क्योंकि जिन बच्चों को हमने संभलना सिखाया, वे अब आगे बढ़ने के लिए इस आंगन से विदा ले रहे हैं।”
इस अवसर पर नाजिया खातून, प्रीति कालिंदी देवी, प्रिंस कुमार सहित समस्त विद्यालय परिवार उपस्थित रहा। सभी ने बच्चों को आशीर्वाद देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

अमान्य विद्यालयों पर कसेगा शिकंजा, तत्काल बंद कराने के निर्देश

भागलपुर/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के विकास खंड भागलपुर में बिना मान्यता संचालित सभी विद्यालयों को तत्काल प्रभाव से बंद कराने के निर्देश दिए गए हैं। खंड शिक्षा अधिकारी सूरज कुमार ने स्पष्ट किया है कि नियमों का उल्लंघन करने वाले संचालकों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

निःशुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा अधिकार अधिनियम 2009 के तहत बिना मान्यता विद्यालय संचालित करना पूरी तरह अवैध है। ऐसे मामलों में एक लाख रुपये तक जुर्माना तथा उल्लंघन जारी रहने पर प्रतिदिन अतिरिक्त दंड का प्रावधान है।

अधिकारियों ने निर्देशित किया है कि क्षेत्र में संचालित सभी अमान्य विद्यालयों की पहचान कर तत्काल बंद कराया जाए। किसी भी माध्यम से सूचना मिलने पर संबंधित प्रबंधक के खिलाफ कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

साथ ही, मान्यता प्राप्त विद्यालयों को केवल अनुमत कक्षाओं और स्तर तक ही संचालन करने की हिदायत दी गई है। विद्यार्थियों के हित को ध्यान में रखते हुए किसी भी प्रकार की लापरवाही पर सख्त कदम उठाए जाएंगे।

अफवाह से बना ईंधन संकट, प्रशासन की सक्रियता से हालात हुए सामान्य

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में बीते दिनों गैस, डीजल और पेट्रोल को लेकर बना अस्थिरता और अफरा-तफरी का माहौल अब पूरी तरह नियंत्रण में आ गया है। जिला प्रशासन की सतर्कता, त्वरित निर्णय और लगातार निगरानी के चलते हालात सामान्य हो गए हैं। पेट्रोल पंपों पर लगने वाली लंबी कतारें समाप्त हो चुकी हैं और आम लोगों को अब आसानी से ईंधन उपलब्ध हो रहा है। वहीं रसोई गैस की समस्या भी काफी हद तक सुलझ चुकी है।

दरअसल, इस पूरे घटनाक्रम की शुरुआत एक भ्रम और अफवाह से हुई। लोकसभा में दिए गए एक बयान, जिसमें कोरोना जैसी स्थिति के लिए तैयार रहने की बात कही गई थी, उसे लेकर आम जनता ने अलग अर्थ निकाल लिया। जहां उस बयान का आशय सतर्कता बनाए रखने से था, वहीं लोगों के बीच यह संदेश फैल गया कि पेट्रोल, डीजल और गैस की भारी कमी होने वाली है।

इसी गलतफहमी के कारण अचानक लोग बड़ी संख्या में पेट्रोल पंपों की ओर उमड़ पड़े। सामान्य दिनों में सीमित मात्रा में ईंधन लेने वाले लोग टंकी फुल कराने लगे और कई लोगों ने अतिरिक्त डिब्बों में भी ईंधन भरवाना शुरू कर दिया। इससे मांग में अचानक कई गुना वृद्धि हो गई और कृत्रिम संकट की स्थिति बन गई।

हालात ऐसे हो गए कि शहर और ग्रामीण क्षेत्रों के कई पेट्रोल पंपों पर लंबी कतारें लग गईं और लोगों को घंटों इंतजार करना पड़ा। हालांकि वास्तविकता यह थी कि ईंधन की आपूर्ति में कोई कमी नहीं थी। प्रशासनिक आंकड़ों के अनुसार 25 मार्च को डीजल 1810 केएल और पेट्रोल 1215 केएल, 26 मार्च को डीजल 2000 केएल और पेट्रोल 1400 केएल तथा 27 मार्च को डीजल 1235 केएल और पेट्रोल 730 केएल उपलब्ध था। इससे स्पष्ट है कि लाखों लीटर ईंधन पर्याप्त मात्रा में मौजूद था।

स्थिति को बिगड़ता देख जिलाधिकारी दीपक मीणा ने तत्काल हस्तक्षेप करते हुए सभी संबंधित विभागों को अलर्ट किया। डीएसओ रामेंद्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में आपूर्ति व्यवस्था की सघन निगरानी शुरू की गई। पेट्रोल पंप संचालकों को कालाबाजारी और अनियमितता पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गई, वहीं अफवाह फैलाने वालों पर भी नजर रखी गई।

प्रशासन की सख्ती और जागरूकता का असर जल्द ही दिखने लगा। लोगों को समझाया गया कि ईंधन की कोई कमी नहीं है। जैसे ही भरोसा बहाल हुआ, पंपों पर भीड़ कम होने लगी और दो दिनों के भीतर स्थिति सामान्य हो गई। अब सभी पेट्रोल पंपों पर ईंधन सुचारु रूप से उपलब्ध है।

रसोई गैस की समस्या के पीछे उपभोक्ताओं का केवाईसी लंबित होना प्रमुख कारण रहा। कई उपभोक्ताओं ने वर्षों से गैस बुकिंग नहीं कराई थी, जिससे उनके कनेक्शन निष्क्रिय हो गए थे। अचानक मांग बढ़ने पर बिना केवाईसी वाले उपभोक्ताओं की बुकिंग नहीं हो पा रही थी।

प्रशासन ने गैस एजेंसियों को केवाईसी प्रक्रिया तेज करने के निर्देश दिए और अभियान चलाकर उपभोक्ताओं को जागरूक किया। अब तक करीब 70 प्रतिशत उपभोक्ताओं का केवाईसी पूरा हो चुका है, जिससे गैस वितरण व्यवस्था में सुधार आया है। शेष उपभोक्ताओं का केवाईसी भी जल्द पूरा कराया जाएगा।

प्रशासन का मानना है कि अफवाहें सामान्य स्थिति को भी संकट में बदल सकती हैं। यदि लोग संयम और समझदारी से काम लें, तो ऐसी स्थितियों से बचा जा सकता है। प्रशासन की त्वरित कार्रवाई ने यह साबित किया है कि सही समय पर लिए गए निर्णय किसी भी संकट को शीघ्र समाप्त कर सकते हैं।

अत्याधुनिक मूल्यांकन भवन से सुदृढ़ होगी परीक्षा व्यवस्था

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में परीक्षा प्रणाली को अधिक सुदृढ़, पारदर्शी एवं समयबद्ध बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि के रूप में अत्याधुनिक परीक्षा मूल्यांकन भवन का निर्माण कार्य पूर्ण हो गया है। वर्तमान में भवन में एसी एवं जनरेटर की स्थापना का कार्य प्रगति पर है, जिसके पूर्ण होते ही इसका संचालन शुरू कर दिया जाएगा।

इस परियोजना के तहत विश्वविद्यालय परिसर में प्राचीन इतिहास विभाग के पीछे लगभग 13,000 वर्गफीट क्षेत्रफल में दो मंजिला भवन का निर्माण किया गया है। करीब 8.5 करोड़ रुपये की लागत से बने इस भवन का शिलान्यास राज्यपाल/ कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल द्वारा किया गया था, जिसमें 75 प्रतिशत व्यय राज्य सरकार तथा 25 प्रतिशत विश्वविद्यालय ने वहन किया है।

ये भी पढ़े – Dhurandhar 2 Box Office: रणवीर सिंह का धमाका, साउथ फिल्मों को छोड़ा पीछे

कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने बताया कि भवन में चार विशाल और सुव्यवस्थित हॉल बनाए गए हैं, जहां बड़ी संख्या में परीक्षक एक साथ बैठकर उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कर सकेंगे। उन्होंने बताया कि 24 मार्च 2026 को आयोजित विकास समिति की बैठक में इन हॉलों के लिए एसी क्रय एवं स्थापना, विद्युत बैकअप हेतु जेन-सेट की व्यवस्था और सीसीटीवी कैमरों की स्थापना को मंजूरी दी गई है।

उन्होंने कहा कि सेमेस्टर प्रणाली लागू होने के बाद वर्ष में दो बार मूल्यांकन कार्य होता है, जिससे पहले सीमित स्थान और संसाधनों के कारण परीक्षकों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। नया भवन इन समस्याओं का स्थायी समाधान प्रदान करेगा और मूल्यांकन प्रक्रिया को अधिक सरल और प्रभावी बनाएगा।

ये भी पढ़े – नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट: पीएम मोदी आज करेंगे उद्घाटन, NCR को मिलेगी बड़ी कनेक्टिविटी

रामनवमी पर बरहज में अखण्ड कीर्तन और भव्य भंडारा, हजारों श्रद्धालुओं ने लिया प्रसाद

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। श्रीराम नवमी के पावन अवसर पर नगरपालिका बरहज के पटेल नगर स्थित जहाज घाट माँ दुर्गा मंदिर परिसर में अखण्ड कीर्तन एवं भव्य भंडारे का आयोजन किया गया।

अखण्ड कीर्तन और भजन से गूंजा वातावरण

इस धार्मिक आयोजन में स्थानीय श्रद्धालुओं द्वारा अखण्ड कीर्तन और भजन का आयोजन किया गया। भगवान श्रीराम और माँ दुर्गा की पूजा-अर्चना के साथ पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया। जहाज घाट का वातावरण रामनाम से गूंज उठा।

हजारों भक्तों ने ग्रहण किया प्रसाद

अखण्ड कीर्तन की पूर्णाहुति के बाद भव्य भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। भंडारा देर रात तक चलता रहा और श्रद्धालु आस्था के साथ इसमें शामिल होते रहे।

ये भी पढ़े – Dhurandhar 2 Box Office: रणवीर सिंह का धमाका, साउथ फिल्मों को छोड़ा पीछे

गंगा-जमुनी तहजीब की दिखी मिसाल

इस आयोजन में समाज के सभी वर्गों और समुदायों के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। गंगा-जमुनी तहजीब की खूबसूरत झलक देखने को मिली, जहां सभी ने मिलकर प्रभु श्रीराम का आशीर्वाद प्राप्त किया।

समाजसेवियों का रहा विशेष योगदान

रामनवमी के अवसर पर समाजसेवी श्रीप्रकाश पाल ने अपने साथियों के साथ माँ विंध्यवासिनी की पूजा-अर्चना की और प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन की सफलता में अंजनी पाण्डेय, जोखू निषाद, सभासद जुगनू राइन, त्रिलोकी नाथ तिवारी, युगेश निषाद, हैदर फिरोजी, शिवकुमार निषाद सहित कई लोगों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

ये भी पढ़े – IPL 2026: RCB vs SRH पहला मैच आज, जानें प्लेइंग 11, पिच रिपोर्ट और लाइव स्ट्रीमिंग

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट: पीएम मोदी आज करेंगे उद्घाटन, NCR को मिलेगी बड़ी कनेक्टिविटी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज जेवर स्थित नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन करेंगे। उद्घाटन से पहले उन्होंने सोशल मीडिया पर इसे NCR की कनेक्टिविटी और व्यापार के लिए बड़ा कदम बताया।

कनेक्टिविटी और व्यापार को मिलेगा बढ़ावा

पीएम मोदी ने कहा कि यह एयरपोर्ट दिल्ली-एनसीआर के लोगों के लिए बड़ी सुविधा लेकर आएगा। इससे इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर यात्रियों का दबाव भी कम होगा और क्षेत्र में व्यापारिक गतिविधियां तेज होंगी।

ग्रीनफील्ड प्रोजेक्ट के रूप में खास पहचान

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट देश के प्रमुख ग्रीनफील्ड प्रोजेक्ट्स में शामिल है। यहां विकसित किया गया कार्गो हब आयात-निर्यात को बढ़ावा देगा और उद्योगों को नई गति प्रदान करेगा।

2021 में रखी गई थी नींव

प्रधानमंत्री मोदी ने 25 नवंबर 2021 को इस परियोजना की नींव रखी थी। करीब साढ़े चार वर्षों में इसका पहला चरण 11,200 करोड़ रुपये की लागत से तैयार किया गया है।

ये भी पढ़े – IPL 2026: RCB vs SRH पहला मैच आज, जानें प्लेइंग 11, पिच रिपोर्ट और लाइव स्ट्रीमिंग

लंबे समय से था एयरपोर्ट का सपना

नोएडा एयरपोर्ट का सपना वर्ष 2001 में देखा गया था, जिसे साकार होने में करीब 25 साल लग गए। 2019 के बाद इस परियोजना ने तेजी पकड़ी और अब यह उद्घाटन के लिए तैयार है।

अंतरराष्ट्रीय स्तर की सुविधाएं

एयरपोर्ट में आधुनिक डिजिटल सुविधाएं, डिजियात्रा सिस्टम, कार्गो हब, इनफ्लाइट किचन और सोलर-पावर आधारित ऊर्जा व्यवस्था जैसी कई अत्याधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं।

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन NCR और पूरे उत्तर भारत के विकास के लिए मील का पत्थर साबित हो सकता है। इससे कनेक्टिविटी, रोजगार और व्यापार को नई ऊंचाई मिलने की उम्मीद है।

ये भी पढ़े – Lockdown पर PM Modi का बड़ा बयान: देश में लॉकडाउन नहीं लगेगा, अफवाहों पर लगाई रोक

IPL 2026: RCB vs SRH पहला मैच आज, जानें प्लेइंग 11, पिच रिपोर्ट और लाइव स्ट्रीमिंग

0

IPL 2026 का पहला मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच 28 मार्च को बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। इस हाई-वोल्टेज मैच को लेकर फैंस में जबरदस्त उत्साह है।

पिच रिपोर्ट: बल्लेबाजों की बल्ले-बल्ले

एम चिन्नास्वामी स्टेडियम की पिच आमतौर पर सपाट रहती है, जहां गेंद अच्छे से बल्ले पर आती है। छोटी बाउंड्री के कारण यहां बड़े स्कोर देखने को मिलते हैं और छक्के-चौकों की बारिश होती है। हालांकि गेंदबाजों के लिए यहां चुनौती ज्यादा रहती है।

ये भी पढ़े – Lockdown पर PM Modi का बड़ा बयान: देश में लॉकडाउन नहीं लगेगा, अफवाहों पर लगाई रोक

मैच टाइमिंग

  • मैच शुरू: शाम 7:30 बजे (IST)
  • टॉस: शाम 7:00 बजे

कहां देखें लाइव मैच?

  • टीवी: स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क
  • लाइव स्ट्रीमिंग: जियोहॉटस्टार

RCB की संभावित प्लेइंग 11

फिल सॉल्ट, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), टिम डेविड, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), रोमारियो शेफर्ड / जैकब बेथेल, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, जैकब डफी, मंगेश यादव।

SRH की संभावित प्लेइंग 11

ट्रेविस हेड, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (कप्तान), हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), अनिकेत वर्मा, लियाम लिविंगस्टोन, नीतीश कुमार रेड्डी, हर्षल पटेल, हर्ष दुबे, ब्रायडन कार्स, जयदेव उनादकट।

IPL 2026 का पहला मुकाबला हाई स्कोरिंग और रोमांच से भरपूर होने की पूरी उम्मीद है। दोनों टीमों में स्टार खिलाड़ी मौजूद हैं, जिससे मुकाबला और भी दिलचस्प होने वाला है।

ये भी पढ़े – Dhurandhar 2 Box Office: रणवीर सिंह का धमाका, साउथ फिल्मों को छोड़ा पीछे

Dhurandhar 2 Box Office: रणवीर सिंह का धमाका, साउथ फिल्मों को छोड़ा पीछे

Dhurandhar 2 Box Office: 19 मार्च 2026 को रिलीज हुई रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर 2’ बॉक्स ऑफिस पर लगातार शानदार प्रदर्शन कर रही है। फिल्म ने रिलीज के नौवें दिन भी जबरदस्त कमाई करते हुए साउथ की कई फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है।

9वें दिन भी ताबड़तोड़ कमाई

सैकनिल्क के मुताबिक, ‘धुरंधर 2’ ने नौवें दिन (27 मार्च) रात 9 बजे तक 33.10 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। इसमें से 29.84 करोड़ रुपये हिंदी भाषा से आए हैं। फिल्म का कुल कलेक्शन 9 दिनों में 707.27 करोड़ रुपये पहुंच चुका है।

‘उस्ताद भगत सिंह’ का प्रदर्शन

पवन कल्याण की फिल्म ‘उस्ताद भगत सिंह’ ने नौवें दिन 1.02 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। इसके साथ ही फिल्म का कुल कलेक्शन 67.97 करोड़ रुपये हो गया है।

ये भी पढ़े – डीजल माफिया पर शिकंजा, 3550 लीटर डीजल जब्त

तमिल फिल्म ‘यूथ’ का कलेक्शन

तमिल फिल्म ‘यूथ’ ने नौवें दिन 1.43 करोड़ रुपये की कमाई की। फिल्म का कुल कलेक्शन अब तक 27.87 करोड़ रुपये हो चुका है।

‘आड़ू 3’ भी पीछे नहीं, लेकिन मुकाबला कठिन

मलयालम फिल्म ‘आड़ू 3’ ने नौवें दिन 1.12 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। फिल्म का कुल कलेक्शन 37.75 करोड़ रुपये पहुंच गया है।

साउथ मार्केट में भी रणवीर का जलवा

तेलुगू भाषा में ‘धुरंधर 2’ ने नौवें दिन 2.52 करोड़ रुपये की कमाई की, जो ‘उस्ताद भगत सिंह’ से कहीं ज्यादा है। वहीं तमिल में फिल्म ने 0.74 करोड़ रुपये कमाए, जबकि ‘यूथ’ ने 1.43 करोड़ का कलेक्शन किया।

ये भी पढ़े – Lockdown पर PM Modi का बड़ा बयान: देश में लॉकडाउन नहीं लगेगा, अफवाहों पर लगाई रोक

Lockdown पर PM Modi का बड़ा बयान: देश में लॉकडाउन नहीं लगेगा, अफवाहों पर लगाई रोक

देश में Lockdown को लेकर चल रही तमाम अटकलों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विराम लगा दिया है। मुख्यमंत्रियों के साथ हुई बैठक में उन्होंने स्पष्ट कहा कि देश में किसी भी तरह का लॉकडाउन लागू नहीं किया जाएगा।

‘टीम इंडिया’ की तरह काम करने की अपील

प्रधानमंत्री ने सभी राज्यों से अपील की कि वे ‘टीम इंडिया’ की भावना के साथ मिलकर काम करें। उन्होंने भरोसा जताया कि केंद्र और राज्य सरकारें मिलकर मौजूदा परिस्थितियों का सफलतापूर्वक सामना कर सकती हैं।

आर्थिक स्थिरता और सप्लाई चेन पर फोकस

बैठक के दौरान पीएम मोदी ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता आर्थिक और व्यापारिक स्थिरता बनाए रखना, ऊर्जा सुरक्षा सुनिश्चित करना और सप्लाई चेन को मजबूत करना है। उन्होंने राज्यों से जमाखोरी और मुनाफाखोरी पर सख्त कार्रवाई करने को कहा।

ये भी पढ़े – डीजल माफिया पर शिकंजा, 3550 लीटर डीजल जब्त

कृषि क्षेत्र में एडवांस प्लानिंग पर जोर

प्रधानमंत्री ने कृषि क्षेत्र में उर्वरकों के भंडारण और वितरण को लेकर एडवांस प्लानिंग की जरूरत बताई। साथ ही बदलती परिस्थितियों से निपटने के लिए सभी स्तरों पर बेहतर समन्वय पर जोर दिया।

अफवाहों से सावधान रहने की अपील

पीएम मोदी ने गलत सूचनाओं और अफवाहों को लेकर चेतावनी देते हुए कहा कि सही और विश्वसनीय जानकारी का प्रसार बेहद जरूरी है। उन्होंने राज्यों से अपील की कि वे लोगों तक सटीक जानकारी पहुंचाएं।

राज्यों ने जताया भरोसा

बैठक में शामिल मुख्यमंत्रियों ने केंद्र सरकार के कदमों की सराहना की और भरोसा जताया कि उनके राज्यों में पेट्रोल, डीजल और एलपीजी की पर्याप्त उपलब्धता है। सभी ने केंद्र के साथ मिलकर काम करने की प्रतिबद्धता दोहराई।

ये भी पढ़े – चेन स्नैचिंग करने वाली महिला गिरफ्तार, 3.5 लाख की सोने की चैन बरामद

डीजल माफिया पर शिकंजा, 3550 लीटर डीजल जब्त

डीजल कालाबाजारी पर बड़ी कार्रवाई: 18 ड्रम हाई स्पीड डीजल जब्त, दो के खिलाफ FIR दर्ज


देवरिया, (राष्ट्र की परम्परा) देवरिया में डीजल कालाबाजारी के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध भंडारण का खुलासा किया है। जिलाधिकारी दिव्या मित्तल के निर्देश पर चलाए जा रहे औचक निरीक्षण अभियान के तहत 18 ड्रम हाई स्पीड डीजल जब्त किया गया है। इस कार्रवाई से जिले में डीजल कालाबाजारी करने वालों में हड़कंप मच गया है।
प्रशासन की इस कार्रवाई का नेतृत्व रुद्रपुर के उपजिलाधिकारी ने किया। टीम ने ग्राम जोगिया खुर्द में छापेमारी कर बड़े पैमाने पर अवैध रूप से संग्रहीत डीजल बरामद किया। यह पूरा मामला अवैध डीजल भंडारण और कालाबाजारी से जुड़ा हुआ पाया गया।


छापेमारी में 3000 लीटर डीजल बरामद

प्रशासनिक टीम ने ग्राम जोगिया खुर्द में वीरबहादुर यादव के पक्के मकान पर छापा मारा। जांच के दौरान वहां से 15 प्लास्टिक ड्रम बरामद किए गए, जिनमें प्रत्येक की क्षमता लगभग 200 लीटर थी। कुल मिलाकर करीब 3000 लीटर हाई स्पीड डीजल जब्त किया गया।
जांच के दौरान आरोपी द्वारा डीजल भंडारण से संबंधित कोई वैध दस्तावेज या अनुमति पत्र प्रस्तुत नहीं किया जा सका। इससे साफ हो गया कि यह डीजल अवैध तरीके से संग्रहित किया गया था।


दूसरी कार्रवाई में 550 लीटर डीजल जब्त
पहली कार्रवाई के बाद प्रशासनिक टीम ने उसी गांव में दूसरी छापेमारी की। अपराह्न करीब 3 बजे रामानंद यादव के यहां छापा मारा गया, जहां से 3 ड्रम में करीब 550 लीटर हाई स्पीड डीजल बरामद हुआ।
यहां भी जांच के दौरान किसी प्रकार की वैध अनुमति नहीं पाई गई। दोनों मामलों में स्पष्ट रूप से डीजल कालाबाजारी और अवैध भंडारण की पुष्टि हुई।
कानूनी कार्रवाई: आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत केस दर्ज
जांच में सामने आया कि दोनों आरोपी हाई स्पीड डीजल (आवंटन एवं नियंत्रण) आदेश, 1981 का उल्लंघन कर रहे थे। साथ ही यह मामला आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 की धारा 3/7 के अंतर्गत दंडनीय अपराध है।
बरामद डीजल को कब्जे में लेकर थाना कोतवाली रुद्रपुर को सुपुर्द कर दिया गया है। दोनों आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
डीएम का सख्त संदेश: कालाबाजारी बर्दाश्त नहीं
जिलाधिकारी दिव्या मित्तल ने स्पष्ट कहा कि जनपद में पेट्रोलियम पदार्थों की कालाबाजारी किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को नियमित रूप से औचक निरीक्षण करने और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
उन्होंने यह भी कहा कि आम जनता को उचित दर पर ईंधन उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता है। इसके लिए किसी भी तरह की अनियमितता पर सख्ती से कार्रवाई की जाएगी।
जिले में अभियान जारी, बढ़ेगी निगरानी
प्रशासन द्वारा चलाया जा रहा यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। खासकर ग्रामीण क्षेत्रों में अवैध डीजल भंडारण और बिक्री पर निगरानी बढ़ाई जाएगी।
इस कार्रवाई के बाद जिले में डीजल कालाबाजारी करने वाले लोगों में डर का माहौल देखा जा रहा है। प्रशासन का मानना है कि इस तरह की कार्रवाई से बाजार में पारदर्शिता बढ़ेगी और आम उपभोक्ताओं को राहत मिलेगी।

चेन स्नैचिंग करने वाली महिला गिरफ्तार, 3.5 लाख की सोने की चैन बरामद

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत पीपीगंज थाना पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने गले से चैन चोरी करने वाली एक महिला अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की दो सोने की चैन बरामद की हैं, जिनकी अनुमानित कीमत करीब 3 लाख 50 हजार रुपये बताई जा रही है।
पुलिस के अनुसार, अपराधियों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक उत्तरी के मार्गदर्शन एवं क्षेत्राधिकारी कैम्पियरगंज के पर्यवेक्षण में पीपीगंज थाना पुलिस ने यह कार्रवाई की।
गिरफ्तार अभियुक्ता की पहचान रेखा उर्फ रूबी पत्नी बब्लू निवासी जाटेडिहा दुबौलिया थाना दुधारा जनपद संतकबीर नगर के रूप में हुई है। पुलिस ने उसे थाना पीपीगंज में दर्ज दो अलग-अलग चोरी के मुकदमों के संबंध में गिरफ्तार किया है। दोनों ही मामलों में गले से सोने की चैन चोरी की घटनाएं सामने आई थीं।
पुलिस के मुताबिक, 27 मार्च 2026 को थाना पीपीगंज क्षेत्र में दो अलग-अलग घटनाओं में एक अज्ञात महिला द्वारा राह चलती महिलाओं के गले से सोने की चैन और लॉकेट चोरी कर लिया गया था। पहली घटना में वादी की पत्नी के गले से चैन छीनी गई, जबकि दूसरी घटना में वादी की माता को निशाना बनाया गया। दोनों मामलों में पीड़ित पक्ष की तहरीर पर थाना पीपीगंज में मुकदमा संख्या 94/2026 और 95/2026 धारा 303(2) बीएनएस के तहत केस दर्ज किया गया।
घटनाओं की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए संदिग्धों की तलाश शुरू की। जांच और साक्ष्यों के आधार पर अभियुक्ता को गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान उसके पास से चोरी की दो सोने की चैन बरामद की गईं, जिनकी कुल कीमत लगभग 3.5 लाख रुपये आंकी गई है। बरामदगी के आधार पर संबंधित मुकदमों में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोत्तरी भी की गई है।
पुलिस अब अभियुक्ता से पूछताछ कर यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि उसने अन्य किन-किन स्थानों पर इस तरह की घटनाओं को अंजाम दिया है और क्या उसके साथ कोई अन्य सहयोगी भी शामिल हैं।
पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, गिरफ्तार महिला का आपराधिक इतिहास भी रहा है। उसके खिलाफ गोरखपुर और कुशीनगर जनपदों में चोरी और लूट से जुड़े कई मामले दर्ज हैं। वर्ष 2021 में शाहपुर थाना क्षेत्र में लूट के प्रयास का मामला दर्ज हुआ था, जबकि वर्ष 2025 में कुशीनगर के कोतवाली पड़रौना में भी उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज है।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अभियुक्ता के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है और उसे न्यायालय में पेश किया जाएगा। साथ ही, उसके आपराधिक नेटवर्क और संभावित साथियों की भी जांच की जा रही है।
पुलिस ने आमजन से अपील की है कि सार्वजनिक स्थानों पर सतर्क रहें और संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि ऐसे अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण किया जा सके।

चेकिंग में दो युवक अवैध तमंचा व कारतूस के साथ गिरफ्तार

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत तिवारीपुर थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने सघन चेकिंग के दौरान दो युवकों को अवैध तमंचा और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। दोनों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराध नियंत्रण के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक नगर के मार्गदर्शन और क्षेत्राधिकारी कोतवाली के पर्यवेक्षण में तिवारीपुर थाना पुलिस द्वारा चेकिंग की जा रही थी। इस दौरान संदिग्ध गतिविधियों के आधार पर दो युवकों को रोका गया। तलाशी लेने पर उनके पास से अवैध तमंचे और कारतूस बरामद हुए।
गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान शाहिल कन्नौजिया उर्फ भोले पुत्र सतीशचन्द्र निवासी माधोपुर थाना तिवारीपुर तथा अभिषेक प्रजापति पुत्र बेचन प्रजापति निवासी माधोपुर (निकट संत रविदास स्कूल) थाना तिवारीपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों के कब्जे से दो अदद अवैध तमंचा और दो अदद जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।
इस बरामदगी के आधार पर थाना तिवारीपुर में मु0अ0सं0 44/2026 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया है। पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर यह जानने का प्रयास कर रही है कि अवैध असलहे कहां से लाए गए थे और उनका इस्तेमाल किन उद्देश्यों के लिए किया जाना था।
पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्त शाहिल कन्नौजिया उर्फ भोले का आपराधिक इतिहास भी रहा है। उसके खिलाफ पूर्व में मारपीट, गाली-गलौज, धमकी और एससी/एसटी एक्ट समेत कई धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं। वर्ष 2019, 2022, 2023 और 2024 में भी उसके खिलाफ विभिन्न मामलों में कार्रवाई हो चुकी है, जो उसकी आपराधिक गतिविधियों में संलिप्तता को दर्शाता है।
वहीं दूसरे अभियुक्त अभिषेक प्रजापति के खिलाफ फिलहाल इसी मामले में आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस उसके आपराधिक इतिहास की भी जांच कर रही है, ताकि उसके संबंधों और गतिविधियों की पूरी जानकारी सामने आ सके।
अधिकारियों का कहना है कि जनपद में अवैध असलहों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। चेकिंग को और तेज कर अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित किया जाएगा। इस तरह की कार्रवाई से संभावित आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगेगा और आमजन में सुरक्षा की भावना मजबूत होगी।