Wednesday, June 24, 2026
Home Blog Page 323

धनु राशिफल 2026: नौकरी, बिजनेस और जीवन में बड़े बदलावों का वर्ष ,जानिए महीने-दर-महीने पूरा भविष्यफल

पंडित सत्य प्रकाश पाण्डेय द्वारा प्रस्तुत

धनु राशि राशि चक्र की नवम राशि मानी जाती है। जिन जातकों के जन्म समय चन्द्रमा धनु राशि में स्थित होता है, वे धनु राशि के कहलाते हैं। यह राशि ज्ञान, धर्म, यात्रा, उच्च शिक्षा, विस्तार और नैतिक मूल्यों की प्रतीक मानी जाती है।
साल 2026 धनु राशि वालों के लिए “पहले एडजस्टमेंट, फिर मजबूत ग्रोथ” का वर्ष रहेगा।
इस पूरे वर्ष शनि आपके चतुर्थ भाव में गोचर करेंगे, जबकि गुरु वर्ष के दो हिस्सों में अलग-अलग प्रभाव डालेंगे। यही कारण है कि यह साल भावनात्मक स्थिरता, जिम्मेदारियों और धीरे-धीरे आगे बढ़ने की सीख देगा।

ये भी पढ़ें – मेष राशिफल 2026: शनि की साढ़ेसाती में संघर्ष से सफलता तक का संपूर्ण वार्षिक भविष्यफल

ग्रह गोचर का संक्षिप्त प्रभाव – धनु राशि 2026
शनि (पूरे वर्ष): चतुर्थ भाव – घर, माता, प्रॉपर्टी, मानसिक शांति और करियर की नींव
गुरु (21 मई तक): सप्तम भाव – साझेदारी, विवाह, कॉन्ट्रैक्ट, बिजनेस
गुरु (21 मई के बाद): अष्टम भाव – निवेश, रिसर्च, अचानक खर्च, गूढ़ विषय
राहु-केतु: भाग्य और कर्म के संतुलन पर प्रभाव
धनु राशिफल 2026: महीने-दर-महीने विस्तृत भविष्यफल

ये भी पढ़ें – वृषभ राशिफल 2026: ग्रहों की चाल से बदलेगा भाग्य, जानिए करियर, धन, शिक्षा, राजनीति और जीवन के हर क्षेत्र का विस्तृत भविष्यफल

जनवरी 2026
साल की शुरुआत साझेदारी और करार से जुड़े शुभ संकेतों के साथ होगी। नौकरीपेशा लोगों को नए प्रोजेक्ट या क्लाइंट मिल सकते हैं। बिजनेस में पार्टनरशिप से लाभ होगा।
शुभ: करियर में नए अवसर
अशुभ: पारिवारिक जिम्मेदारियों से मानसिक दबाव
उपाय: गुरुवार को पीले वस्त्र पहनें
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 3
आराध्य देव: भगवान विष्णु

ये भी पढ़ें – मिथुन राशिफल 2026: धैर्य, कौशल और अवसरों का वर्ष करियर, व्यवसाय, शिक्षा और धन का विस्तृत वार्षिक भविष्यफल

फरवरी 2026
इस महीने धनु राशि वालों को नेटवर्किंग और प्रोफेशनल संपर्कों से फायदा होगा। शिक्षा के क्षेत्र में छात्रों का मन पढ़ाई में लगेगा।
कार्य/व्यवसाय: इंटरव्यू, मीटिंग सफल
आर्थिक स्थिति: आय ठीक, खर्च नियंत्रित रखें
उपाय: केले के वृक्ष की पूजा
शुभ रंग: हल्का पीला
शुभ अंक: 9

ये भी पढ़ें – कर्क वार्षिक राशिफल 2026: राहु–शनि के विशेष उपाय बदलेंगे भाग्य, करियर–धन–प्रेम में आएगी नई दिशा

मार्च 2026
मार्च में काम का दबाव बढ़ सकता है। घर या प्रॉपर्टी से जुड़ा कोई निर्णय सामने आ सकता है।
शुभ: पुरानी मेहनत का फल
अशुभ: तनाव, नींद की कमी
उपाय: शनिवार को शनि मंत्र का जाप
शुभ रंग: क्रीम
शुभ अंक: 6

ये भी पढ़ें – सिंह राशिफल 2026: पूरे साल शनि की ढैय्या, करियर-धन-प्रेम-स्वास्थ्य पर क्या होगा असर?

अप्रैल 2026
यह महीना साझेदारी से लाभ दिलाने वाला रहेगा। बिजनेस में विस्तार की योजना बनेगी। कला और संगीत से जुड़े लोगों को पहचान मिल सकती है।
राजनीति/प्रशासन: प्रभाव बढ़ेगा
शिक्षा: प्रतियोगी परीक्षा में सफलता
उपाय: गुरु को प्रसन्न करने के उपाय
शुभ रंग: सुनहरा
शुभ अंक: 5

ये भी पढ़ें – कन्या वार्षिक राशिफल 2026 : ग्रहों की चाल से बदलेगी किस्मत, धन-करियर-स्वास्थ्य -दांपत्य सब पर पड़ेगा गहरा प्रभाव

मई 2026 (महत्वपूर्ण मोड़)
21 मई तक शुभ, उसके बाद सतर्कता जरूरी। गुरु के अष्टम भाव में प्रवेश से खर्च और जिम्मेदारियां बढ़ेंगी।
शुभ: मई के मध्य तक बिजनेस लाभ
अशुभ: 21 मई के बाद निवेश में जोखिम
उपाय: किसी भी डील से पहले सलाह
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 8

ये भी पढ़ें – तुला वार्षिक राशिफल 2026: नए साल में अचानक धनलाभ , करियर-व्यवसाय में उछाल, जानें पूरा वर्ष कैसा रहेगा

जून 2026
जून में धनु राशि वालों को आर्थिक अनुशासन सीखना होगा। लोन या टैक्स से जुड़े मामले सामने आ सकते हैं।
कार्य क्षेत्र: स्थिरता, लेकिन धीमी गति
उपाय: माता की सेवा करें
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 4

ये भी पढ़ें – वृश्चिक राशिफल 2026 : मई के बाद चमकेगा भाग्य, रिश्तों में मिठास, करियर-धन में बड़े मौके

जुलाई 2026
यह महीना धैर्य की परीक्षा लेगा। करियर में प्रगति दिखेगी, लेकिन अपेक्षा से कम।
शुभ: अंदरूनी मजबूती
अशुभ: भावनात्मक अस्थिरता
उपाय: सोमवार को शिव पूजा
शुभ रंग: हल्का नीला
शुभ अंक: 2
अगस्त 2026
अगस्त में योजना और रिसर्च का समय है। प्रशासनिक और सरकारी क्षेत्र से जुड़े लोगों को लाभ हो सकता है।
राजनीतिक लोग: रणनीति मजबूत करें
उपाय: हनुमान चालीसा का पाठ
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 1
सितंबर 2026
पैसों को लेकर सतर्क रहें। अचानक खर्च या स्वास्थ्य से जुड़ा खर्च हो सकता है।
शुभ: अनुभव में वृद्धि
अशुभ: जल्दबाजी
उपाय: दान-पुण्य करें
शुभ रंग: हल्का पीला
शुभ अंक: 7
अक्तूबर 2026
इस महीने से भविष्य की दिशा साफ होने लगेगी। करियर लक्ष्य स्पष्ट होंगे।
कार्य क्षेत्र: नई योजना
उपाय: गुरु मंत्र का जाप
शुभ रंग: सुनहरा
शुभ अंक: 3
नवंबर 2026
नवंबर में धनु राशि वालों को स्थिरता का अनुभव होगा। शिक्षा और अध्यात्म में रुचि बढ़ेगी।
शुभ: मानसिक शांति
अशुभ: आलस्य
उपाय: प्रातः सूर्य अर्घ्य
शुभ रंग: नारंगी
शुभ अंक: 9
दिसंबर 2026
साल का अंतिम महीना आत्ममंथन और योजना का है। बड़े फैसले 2027 के लिए रखें।
शुभ: संतुलन
अशुभ: पुरानी गलतियों की पुनरावृत्ति
उपाय: कुलदेवता की पूजा
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 5
क्षेत्र अनुसार प्रभाव – धनु राशि 2026
कार्य/व्यवसाय:धीरे-धीरे मजबूत ग्रोथ, मई के बाद जोखिम से बचें।
शिक्षा:उच्च शिक्षा, रिसर्च और प्रतियोगी परीक्षाओं में मध्यम से अच्छा समय।
कला-संगीत:अप्रैल और अक्तूबर में पहचान और मंच मिलेगा।
राजनीति:रणनीति और धैर्य से आगे बढ़ें, अचानक फैसले न लें।
प्रशासनिक क्षेत्र:जिम्मेदारी बढ़ेगी, प्रतिष्ठा बनी रहेगी।
आर्थिक दृष्टि: साल मिश्रित, खर्च नियंत्रण जरूरी।
2026 के लिए जरूरी ज्योतिषीय उपाय
गुरुवार को पीली दाल दान करें
माता-पिता का आशीर्वाद लें
शनि दोष शांति के लिए शनिवार को दीपक जलाएं
गुरु को मजबूत करने के लिए “ॐ बृं बृहस्पतये नमः” मंत्र का जाप
निष्कर्ष– धनु राशि 2026 नींव मजबूत करने का वर्ष है। जो जातक धैर्य, अनुशासन और सही योजना के साथ चलेंगे, उनके लिए आने वाले सालों में शानदार ग्रोथ के द्वार खुलेंगे।

नोट: यह राशिफल भारतीय ज्योतिषीय गणनाओं पर आधारित सामान्य भविष्यफल है। इसे किसी राष्ट्र या संस्था द्वारा प्रमाणित नहीं माना जाता। सटीक फलादेश के लिए अपनी जन्मकुंडली किसी योग्य ज्योतिषाचार्य से अवश्य दिखाएं।

यातायात पुलिस का सख्त चेकिंग अभियान: 134 वाहनों का ई-चालान, 2 वाहन सीज

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और यातायात नियमों के सख्त पालन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से यातायात पुलिस देवरिया ने बुधवार को शहर क्षेत्र में विशेष चेकिंग अभियान चलाया। यह अभियान पुलिस अधीक्षक देवरिया संजीव सुमन के निर्देशन में संचालित किया गया।

यातायात प्रभारी गुलाब सिंह के नेतृत्व में चली कार्रवाई के दौरान बिना हेलमेट, तीन सवारी तथा दोषपूर्ण नंबर प्लेट वाले वाहनों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान मोटर वाहन अधिनियम के तहत कुल 134 वाहनों का ई-चालान किया गया, जबकि नियमों का गंभीर उल्लंघन करने वाले 2 वाहनों को सीज किया गया।

ये भी पढ़ें – मतदाता सूची में गड़बड़ी पर भड़के ग्रामीण, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन; दोषी बीएलओ पर कार्रवाई की मांग

यातायात पुलिस ने स्पष्ट किया कि इस तरह के अभियान का मुख्य उद्देश्य आम नागरिकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करना और सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करना है। पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे हेलमेट पहनें, ओवरलोडिंग से बचें और वैध नंबर प्लेट का उपयोग करें, अन्यथा नियमों का उल्लंघन करने पर आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

ये भी पढ़ें – ‘अगर घुसपैठिए सिर्फ बंगाल में हैं तो पहलगाम में हमला किसने कराया?’— अमित शाह पर बरसीं ममता बनर्जी

मतदाता सूची में गड़बड़ी पर भड़के ग्रामीण, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन; दोषी बीएलओ पर कार्रवाई की मांग

सलेमपुर/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। विकास खंड सलेमपुर के मुसैला बुजुर्ग ग्राम पंचायत की मतदाता सूची में गंभीर अनियमितताओं को लेकर ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखने को मिला। दूसरे विकास खंडों के मतदाताओं के नाम सूची में शामिल होने और स्थानीय पात्र मतदाताओं के नाम छूटने से नाराज ग्रामीणों ने उपजिलाधिकारी दिशा श्रीवास्तव को ज्ञापन सौंपकर सूची में सुधार कराने और दोषी बीएलओ (बूथ लेवल ऑफिसर) को हटाने की मांग की।

ग्रामीणों का आरोप है कि मुसैला बुजुर्ग की पंचायत मतदाता सूची में गौरीबाजार विकास खंड के पथरहट, भागलपुर ब्लॉक के देउबारी, भलुअनी ब्लॉक के खुखुन्दू और सलेमपुर ब्लॉक के राजस्व ग्राम धनौती के मतदाताओं के नाम शामिल कर दिए गए हैं, जबकि उन मतदाताओं के नाम संबंधित क्षेत्रों की सूची में पहले से दर्ज हैं। इसके अलावा, विवाह के बाद ससुराल जा चुकी महिलाओं के नाम भी सूची से नहीं हटाए गए हैं, जिससे मतदाता सूची की शुद्धता पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

ये भी पढ़ें – ‘अगर घुसपैठिए सिर्फ बंगाल में हैं तो पहलगाम में हमला किसने कराया?’— अमित शाह पर बरसीं ममता बनर्जी

ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि समय रहते न्याय नहीं मिला और मतदाता सूची में सुधार नहीं किया गया, तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे। इस पर उपजिलाधिकारी ने मामले की जांच कराकर दोषियों के खिलाफ उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।

ज्ञापन सौंपने वालों में मोहन प्रसाद, रामप्रताप यादव, राजकुमार गोंड़, सत्यप्रकाश यादव, मुकेश शर्मा, संतोष दूबे, दिलीप भारती, मनीष भारती, संदेश दूबे, सतेंद्र शर्मा, मनोज शर्मा, विकास कुशवाहा, कपिलदेव यादव, रामनक्षत्र यादव, अशोक विश्वकर्मा, बिट्टू यादव, विकास यादव, रंजीत गुप्ता, अखिलेश भारती, श्रीराम कुशवाहा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल रहे।

ये भी पढ़ें – वृश्चिक राशिफल 2026 : मई के बाद चमकेगा भाग्य, रिश्तों में मिठास, करियर-धन में बड़े मौके

‘अगर घुसपैठिए सिर्फ बंगाल में हैं तो पहलगाम में हमला किसने कराया?’— अमित शाह पर बरसीं ममता बनर्जी

कोलकाता/बांकुरा (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के पश्चिम बंगाल में बांग्लादेशी घुसपैठ को लेकर दिए गए बयान पर मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) प्रमुख ममता बनर्जी ने तीखा पलटवार किया है। ममता बनर्जी ने सवाल उठाते हुए कहा कि अगर बीजेपी का दावा है कि घुसपैठिए सिर्फ बंगाल में ही हैं, तो फिर जम्मू-कश्मीर के पहलगाम और दिल्ली में हुई आतंकी घटनाओं के लिए कौन जिम्मेदार है।

मंगलवार (30 दिसंबर 2025) को बांकुरा में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ममता बनर्जी ने कहा,

“बीजेपी कहती है कि घुसपैठिए सिर्फ बंगाल से आते हैं। अगर ऐसा है तो क्या पहलगाम में हमला आपने कराया था? दिल्ली में जो आतंकी घटना हुई, उसके पीछे कौन था?”

‘शकुनी का चेला बंगाल में जानकारी जुटाने आया’

टीएमसी प्रमुख ने बीजेपी पर आगामी 2026 विधानसभा चुनाव से पहले लोगों को डराने और परेशान करने का आरोप लगाया। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह की तुलना महाभारत के पात्रों दुर्योधन और दुशासन से करते हुए कहा कि

“शकुनी का चेला दुशासन जानकारी जुटाने बंगाल आया है। चुनाव आते ही दुर्योधन और दुशासन प्रकट हो जाते हैं।”

सीमा पर बाड़ और जमीन विवाद

अमित शाह ने आरोप लगाया था कि ममता सरकार ने बांग्लादेश सीमा पर बाड़ लगाने के लिए जमीन नहीं दी। इस पर सीएम ममता ने पलटवार करते हुए कहा कि

“अगर राज्य ने जमीन नहीं दी होती तो पेट्रापोल और अंडाल जैसे प्रोजेक्ट कैसे पूरे होते? सभी रेलवे परियोजनाओं के लिए जमीन राज्य सरकार ने ही उपलब्ध कराई।”

ये भी पढ़ें – बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया का निधन, 80 वर्ष की आयु में ली अंतिम सांस

SIR पर गंभीर आरोप

मुख्यमंत्री ने SIR (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन) को लेकर भी केंद्र पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि यह AI की मदद से किया जा रहा एक बड़ा घोटाला है। ममता बनर्जी ने चेतावनी दी कि यदि मतदाता सूची से किसी भी वैध मतदाता का नाम हटाया गया, तो टीएमसी दिल्ली में निर्वाचन आयोग कार्यालय का घेराव करेगी।

उन्होंने दावा किया कि SIR प्रक्रिया के कारण अब तक करीब 60 लोगों की मौत हो चुकी है और बुजुर्गों को बार-बार दस्तावेज सत्यापन के लिए बुलाकर परेशान किया जा रहा है।

“बंगाल के लोग इस उत्पीड़न को बर्दाश्त नहीं करेंगे और बीजेपी को सत्ता में नहीं आने देंगे,” ममता ने कहा।

ये भी पढ़ें – महराजगंज पुलिस की बड़ी कामयाबी, शातिर चोर गिरफ्तार

वृश्चिक राशिफल 2026 : मई के बाद चमकेगा भाग्य, रिश्तों में मिठास, करियर-धन में बड़े मौके

पंडित सत्य प्रकाश पाण्डेय


🌟 वृश्चिक राशि 2026 का समग्र संकेत
वर्ष 2026 वृश्चिक राशि वालों के लिए संयम, धैर्य और फिर बड़ी उड़ान का वर्ष है। साल के पहले भाग में जहां बृहस्पति अष्टम भाव में रहकर आपको स्वास्थ्य, धन और मानसिक संतुलन को लेकर सतर्क करेंगे, वहीं 21 मई 2026 के बाद बृहस्पति का नवम भाव में प्रवेश आपके जीवन की दिशा ही बदल सकता है।
शनि पंचम भाव में रहकर शिक्षा, कला, क्रिएटिविटी और संतान से जुड़े मामलों में धीमी लेकिन ठोस प्रगति देगा।

ये भी पढ़ें – मेष राशिफल 2026: शनि की साढ़ेसाती में संघर्ष से सफलता तक का संपूर्ण वार्षिक भविष्यफल

यह वर्ष सिखाता है—
पहले बचाव, फिर विस्तार।
🔮 ग्रहों की मुख्य स्थिति और प्रभाव
बृहस्पति : 21 मई तक अष्टम भाव, उसके बाद नवम भाव
शनि : पूरे वर्ष पंचम भाव
राहु-केतु : कर्म और आय से जुड़े भावों में मानसिक उतार-चढ़ाव

ये भी पढ़ें – वृषभ राशिफल 2026: ग्रहों की चाल से बदलेगा भाग्य, जानिए करियर, धन, शिक्षा, राजनीति और जीवन के हर क्षेत्र का विस्तृत भविष्यफल

मासिक राशिफल 2026 (जनवरी से दिसंबर)
🔹 जनवरी 2026
साल की शुरुआत थोड़ी भारी रह सकती है।
स्वास्थ्य में थकान, नींद की कमी
अचानक खर्च
रिश्तों में गलतफहमी की आशंका
उपाय : मंगलवार हनुमान जी को सिंदूर चढ़ाएं।
शुभ रंग : काला
शुभ अंक : 4

ये भी पढ़ें – मिथुन राशिफल 2026: धैर्य, कौशल और अवसरों का वर्ष करियर, व्यवसाय, शिक्षा और धन का विस्तृत वार्षिक भविष्यफल

🔹 फरवरी 2026
धन को लेकर सावधानी जरूरी।
पुराने निवेश से लाभ नहीं
कार्यक्षेत्र में गोपनीयता रखें
विद्यार्थियों को ध्यान भटकने से बचना होगा
उपाय : शिवलिंग पर जल अर्पित करें।

ये भी पढ़ें – कर्क वार्षिक राशिफल 2026: राहु–शनि के विशेष उपाय बदलेंगे भाग्य, करियर–धन–प्रेम में आएगी नई दिशा

🔹 मार्च 2026
मन में बेचैनी, लेकिन समाधान भी मिलेगा।
रिसर्च, गुप्त कार्य, प्रशासनिक कामों में लाभ
राजनीति से जुड़े लोगों के लिए पर्दे के पीछे सफलता
शुभ रंग : बैंगनी
🔹 अप्रैल 2026
साल का सबसे संवेदनशील महीना।
स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान
साझेदारी के काम में विवाद
प्रेम संबंधों में दूरी
उपाय : महामृत्युंजय मंत्र का जाप।
🔹 मई 2026 (भाग्य परिवर्तन का महीना)
👉 21 मई के बाद बड़ा बदलाव
बृहस्पति नवम भाव में
भाग्य का उदय
करियर, शिक्षा, यात्रा में अवसर
नए लोग, नए मौके, नई पहचान

ये भी पढ़ें – सिंह राशिफल 2026: पूरे साल शनि की ढैय्या, करियर-धन-प्रेम-स्वास्थ्य पर क्या होगा असर?

🔹 जून 2026
सम्मान और प्रतिष्ठा में वृद्धि।
नौकरी में प्रमोशन के योग
व्यापार में विस्तार
मीडिया, प्रिंट, डिजिटल क्षेत्र में नाम
शुभ रंग : पीला
🔹 जुलाई 2026
यात्रा और संपर्कों से लाभ।
विदेशी संपर्क
उच्च शिक्षा के योग
प्रशासनिक और कानूनी मामलों में सफलता
🔹 अगस्त 2026
आर्थिक मजबूती की शुरुआत।
रुका हुआ धन मिल सकता है
कला, संगीत, लेखन से जुड़े लोगों को पहचान
शुभ अंक : 9
🔹 सितंबर 2026
नेतृत्व क्षमता उभरेगी।
राजनीति में प्रभाव
समाज में प्रतिष्ठा
टीम लीड करने का मौका

ये भी पढ़ें – तुला वार्षिक राशिफल 2026: नए साल में अचानक धनलाभ , करियर-व्यवसाय में उछाल, जानें पूरा वर्ष कैसा रहेगा

🔹 अक्टूबर 2026
शिक्षा और करियर के लिए श्रेष्ठ समय।
उच्च शिक्षा में प्रवेश
प्रतियोगी परीक्षा में सफलता
प्रशासनिक सेवाओं के लिए शुभ
🔹 नवंबर 2026
आर्थिक स्थिरता।
दीर्घकालिक निवेश लाभ देगा
घर-परिवार में सुख
विवाह प्रस्ताव आ सकते हैं
🔹 दिसंबर 2026
साल का संतुलित समापन।
मानसिक शांति
रिश्तों में मिठास
भविष्य की ठोस योजना
❤️ वृश्चिक लव और रिलेशनशिप राशिफल 2026
वर्ष की शुरुआत में दूरी और गलतफहमी
मई के बाद रिश्तों में स्थिरता
विवाह और संतान में देरी लेकिन योग मौजूद
ईमानदार संवाद रिश्तों को बचाएगा
💼 करियर और व्यवसाय
जनवरी-अप्रैल : जोखिम से बचें
मई के बाद :
शिक्षा, ट्रेनिंग, यात्रा से करियर उन्नति
प्रशासन, राजनीति, मीडिया, रिसर्च में विशेष लाभ
व्यापार में नए साझेदार
📚 शिक्षा, कला और संगीत
शनि पंचम भाव में :
मेहनत से सफलता
कला, संगीत, लेखन में स्थायी पहचान
विद्यार्थियों को धैर्य जरूरी
🏛️ राजनीति और प्रशासन
पर्दे के पीछे रणनीति सफल
जून-नवंबर के बीच प्रभाव बढ़ेगा
जनता और वरिष्ठों का समर्थन
💰 आर्थिक स्थिति
शुरुआत में खर्च और अनिश्चितता
मई के बाद धन वर्षा के योग
दीर्घकालिक निवेश लाभकारी
🩺 स्वास्थ्य राशिफल
जनवरी-अप्रैल : सावधानी
पेट, हार्मोन, तनाव से जुड़ी समस्या
मई के बाद दिनचर्या सुधरेगी
🕉️ शुभ उपाय (ग्रहों को अनुकूल बनाने के लिए)
मंगलवार हनुमान पूजा
शिव जी का जलाभिषेक
लाल मूंगा धारण (विशेषज्ञ से पूछकर)
गरीबों को काले तिल का दान
🌸 शुभ विवरण
शुभ दिन : मंगलवार
शुभ रंग : बैंगनी, काला
शुभ अंक : 4
आराध्य देव : भगवान शिव, हनुमान जी
✨ 2026 का मुख्य मंत्र

“संयम रखो, सही समय का इंतजार करो और मई के बाद मिले अवसरों को पूरी ताकत से अपनाओ।”

(नोट : यह राशिफल सामान्य ज्योतिषीय गणनाओं पर आधारित है। राष्ट्र की परम्परा इसे प्रमाणित नहीं करती। कृपया अपनी जन्मकुंडली किसी योग्य ज्योतिष विशेषज्ञ को अवश्य दिखाएं।)

तुला वार्षिक राशिफल 2026: नए साल में अचानक धनलाभ , करियर-व्यवसाय में उछाल, जानें पूरा वर्ष कैसा रहेगा

लेखक: पंडित सत्य प्रकाश पाण्डेय

वर्ष 2026 तुला राशि वालों के लिए आर्थिक उन्नति, सामाजिक विस्तार और मानसिक सशक्तता का वर्ष साबित हो सकता है। शुक्र राशि स्वामी होने के कारण कला, सौंदर्य, संतुलन और कूटनीति आपके स्वभाव में रहती है। 2026 में सूर्य, बृहस्पति और शनि के विशेष प्रभाव से जीवन में कई बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे। कुछ समय सावधानी की भी मांग करेगा, लेकिन कुल मिलाकर यह वर्ष प्रगति और उपलब्धियों से भरा रहेगा।

ये भी पढ़ें – मेष राशिफल 2026: शनि की साढ़ेसाती में संघर्ष से सफलता तक का संपूर्ण वार्षिक भविष्यफल

जनवरी से अप्रैल 2026: आत्मविश्वास और मानसिक मजबूती का समय वर्ष के आरंभिक चार महीने तुला राशि वालों के लिए मनोबल, स्वास्थ्य और व्यक्तित्व निखार के दृष्टिकोण से अत्यंत शुभ रहेंगे।
ग्रह स्थिति: सूर्य और बृहस्पति का शुभ प्रभाव
प्रभाव:आत्मविश्वास में वृद्धि,मानसिक शक्ति मजबूत,स्वास्थ्य में सुधार
विचारों में नवीनता और स्पष्टता,कार्यक्षेत्र / व्यवसाय
नौकरीपेशा लोगों को नए अवसर, पदोन्नति या प्रशंसा मिल सकती है। व्यवसाय में ग्राहकों की संख्या बढ़ेगी। वाणी आधारित क्षेत्रों—जैसे वकालत, टीचिंग, मीडिया, सेल्स, मार्केटिंग—में सफलता मिलेगी।

ये भी पढ़ें – वृषभ राशिफल 2026: ग्रहों की चाल से बदलेगा भाग्य, जानिए करियर, धन, शिक्षा, राजनीति और जीवन के हर क्षेत्र का विस्तृत भविष्यफल

आर्थिक स्थिति – खर्च से अधिक आय,धन संग्रह की शुरुआत,पारिवारिक कार्यों में धन खर्च के बावजूद संतोष,पारिवारिक व सामाजिक जीवन,सामाजिक दायरा बढ़ेगा,राजनीति से जुड़े लोगों को मान-सम्मान,नेतृत्व क्षमता का विकास
सावधानी:संतान के स्वास्थ्य व पढ़ाई को लेकर चिंता,घरेलू सुखों में थोड़ी कमी,

ये भी पढ़ें – मिथुन राशिफल 2026: धैर्य, कौशल और अवसरों का वर्ष करियर, व्यवसाय, शिक्षा और धन का विस्तृत वार्षिक भविष्यफ

मई से अगस्त 2026: अचानक धनलाभ और बदलाव का योग
यह समय तुला राशि वालों के लिए अचानक धनलाभ और जीवन में परिवर्तन लाने वाला रहेगा।

ग्रह स्थिति: बृहस्पति और राहु का प्रभाव
प्रभाव:अप्रत्याशित आर्थिक लाभ
नए विचार और खोजी प्रवृत्ति
दूरस्थ यात्रा के योग
धन और निवेश
शेयर बाजार, कमीशन, साझेदारी से लाभ
धन संग्रह में वृद्धि
पैतृक या रुके धन की प्राप्ति
करियर / व्यवसाय
नौकरी में परिवर्तन या स्थानांतरण
साझेदारी के कार्यों से लाभ
प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता
पारिवारिक व दांपत्य जीवन
अत्यधिक क्रोध से दांपत्य तनाव
क्रोध पर नियंत्रण से संबंध मधुर रहेंगे
भाई-बहनों के स्वास्थ्य को लेकर चिंता

ये भी पढ़ें – कर्क वार्षिक राशिफल 2026: राहु–शनि के विशेष उपाय बदलेंगे भाग्य, करियर–धन–प्रेम में आएगी नई दिशा

शिक्षा– अध्ययन में थोड़े अवरोध
परिश्रम से सफलता संभव
सितंबर से दिसंबर 2026: वर्ष का सबसे सकारात्मक चरण
वर्ष के अंतिम चार महीने धन, सुख, दांपत्य और प्रतिष्ठा के लिहाज से अत्यंत शुभ रहेंगे।
ग्रह स्थिति: शुक्र और बृहस्पति का अनुकूल योग

ये भी पढ़ें – सिंह राशिफल 2026: पूरे साल शनि की ढैय्या, करियर-धन-प्रेम-स्वास्थ्य पर क्या होगा असर?

प्रभाव:आय के नए स्रोत,यश-कीर्ति में वृद्धि,विरोधियों पर विजय
आर्थिक स्थिति,शेयर/सट्टा बाजार से अचानक लाभ,पैतृक संपत्ति का योग,भोग-विलास में वृद्धि,दांपत्य और प्रेम जीवन,वैवाहिक जीवन में मधुरता,नए प्रेम संबंध बन सकते हैं
स्वास्थ्य– कुल मिलाकर सुधार,पैरों में कष्ट या थकान संभव
,आलस्य से बचना आवश्यक,मासिक राशिफल 2026 (संक्षेप में)
जनवरी: आत्मविश्वास, नई शुरुआत
फरवरी: करियर में प्रगति
मार्च: आर्थिक लाभ
अप्रैल: सामाजिक मान-सम्मान
मई: अचानक धनलाभ
जून: यात्रा और परिवर्तन
जुलाई: शिक्षा में सफलता
अगस्त: साझेदारी से लाभ
सितंबर: दांपत्य सुख
अक्टूबर: निवेश से लाभ
नवंबर: यश-कीर्ति
दिसंबर: वर्ष का सुखद समापन
क्षेत्र विशेष प्रभाव

ये भी पढ़ें – कन्या वार्षिक राशिफल 2026 : ग्रहों की चाल से बदलेगी किस्मत, धन-करियर-स्वास्थ्य -दांपत्य सब पर पड़ेगा गहरा प्रभाव

शिक्षा– छात्रों को वर्ष के मध्य में थोड़ी मेहनत अधिक करनी होगी। प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता के योग हैं।
कला, संगीत, फैशन
शुक्र के प्रभाव से कला, संगीत, अभिनय, डिजाइन से जुड़े लोगों को विशेष पहचान मिलेगी।
राजनीति व प्रशासन
राजनीति में सक्रिय लोगों को नेतृत्व और सफलता। प्रशासनिक क्षेत्र में सम्मान बढ़ेगा।
शुभ-अशुभ ग्रह प्रभाव और उपाय
शुभ ग्रह: शुक्र, बृहस्पति
उपाय:
शुक्रवार को सफेद वस्त्र पहनें
मां लक्ष्मी की पूजा करें
सुगंध और सौंदर्य से जुड़ी वस्तुओं का दान
अशुभ ग्रह: शनि, राहु
उपाय:
शनिवार को शनि मंत्र जप
गरीबों को काला तिल या वस्त्र दान
क्रोध और अहंकार से बचें
आज का शुभ संकेत (2026 हेतु)
शुभ रंग: सफेद, हल्का गुलाबी
शुभ अंक: 6
इष्ट देव: मां लक्ष्मी, भगवान शुक्र
शुभ दिन: शुक्रवार
निष्कर्ष– वर्ष 2026 तुला राशि वालों के लिए आर्थिक उन्नति, सामाजिक प्रतिष्ठा और आत्मविकास का वर्ष है। थोड़ी सावधानी और सही उपायों से आप इस वर्ष को सफलता की ऊंचाइयों तक ले जा सकते हैं।
नोट: यह ज्योतिषीय आकलन सामान्य ग्रह स्थितियों पर आधारित है। राष्ट्र की परम्परा इस राशिफल को प्रमाणित नहीं करता। अपनी जन्मकुंडली का विश्लेषण किसी योग्य ज्योतिष विशेषज्ञ से अवश्य कराएं।

सर्विलांस सेल की बड़ी सफलता, 121 गुम मोबाइल बरामद

₹26.33 लाख कीमत के फोन वास्तविक मालिकों को लौटाने की प्रक्रिया शुरू

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान और अपराध नियंत्रण की दिशा में महराजगंज पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीना के दिशा- निर्देशन में कार्यरत सर्विलांस सेल महराजगंज ने जिले के विभिन्न स्थानों से गुम हुए 121 मोबाइल फोन बरामद कर लिए हैं, जिनकी कुल अनुमानित कीमत ₹26.33 लाख आंकी गई है। यह कार्रवाई सर्विलांस सेल प्रभारी निरीक्षक श्याम निवास राय के नेतृत्व में की गई।
टीम ने अत्याधुनिक तकनीकी विश्लेषण और सर्विलांस ट्रैकिंग के माध्यम से मोबाइल फोनों को विभिन्न स्थानों से चिन्हित कर सफलता पूर्वक बरामद किया। बरामद मोबाइल फोनों को उनके वास्तविक मालिकों को सौंपने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
इस अभियान में उपनिरीक्षक आशीष सिंह, कंप्यूटर ऑपरेटर ग्रेड-बी शिवानन्द पासवान, हेड कांस्टेबल चंद्रशेखर यादव, राजकुमार राजभर, कांस्टेबल सुधीर कुमार यादव, नीरज कुमार गौड़ तथा सूरज गुप्ता की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीना ने सर्विलांस टीम की इस सराहनीय उपलब्धि की प्रशंसा करते हुए कहा कि महराजगंज पुलिस आम नागरिकों की समस्याओं के समाधान के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने जनता से अपील की कि मोबाइल फोन चोरी या गुम होने की स्थिति में तत्काल सर्विलांस सेल या नजदीकी थाने में शिकायत दर्ज कराएं, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके।
इस कार्रवाई से जहां एक ओर आमजन का पुलिस के प्रति भरोसा मजबूत हुआ है, वहीं तकनीक के प्रभावी उपयोग से अपराध नियंत्रण की दिशा में महराजगंज पुलिस की सक्रियता भी स्पष्ट हुई है।

महराजगंज पुलिस की बड़ी कामयाबी, शातिर चोर गिरफ्तार

10 लाख के आभूषण, नकदी व चोरी में प्रयुक्त बाइक बरामद

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे सघन अभियान के तहत महराजगंज पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। थाना घुघली क्षेत्र में हुई चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए पुलिस ने एक कुख्यात एवं शातिर अपराधी को चोरी के आभूषण, नकदी तथा घटना में प्रयुक्त मोटरसाईकिल सहित गिरफ्तार किया है।पुलिस अधीक्षक सोमेन्द्र मीना के कुशल नेतृत्व एवं निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ के मार्गदर्शन में थाना घुघली पुलिस, एसओजी एवं स्वाट टीम की संयुक्त कार्रवाई में यह सफलता मिली।
प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना घुघली अंतर्गत ग्राम करौता उर्फ नेबुईयां में घर से कीमती आभूषण व नकदी चोरी के मामले में दर्ज मुकदमा अपराध संख्या464/ 2025 (धारा 305, 331 (4), 317(2) बीएनएस) का त्वरित व पेशेवर विवेचना के बाद सफल अनावरण किया गया।
पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर 30 दिसंबर को तड़के ग्राम गोपाला स्थित नहर पुलिया के पास से अभियुक्त उमेश साहनी पुत्र कतवारु साहनी, निवासी ग्राम महुअवा महुवई,थाना श्यामदेउरवा, जनपद महराजगंज को गिरफ्तार किया। अभियुक्त के कब्जे से 22,500 रुपये नकद, 82 ग्राम सोना व 600 ग्राम चांदी (अनुमानित कीमत लगभग 10 लाख रुपये) बरामद की गई।
बरामद आभूषणों में हार, कंगन, झुमके, टॉप्स, अंगूठी, नाक की कील, करधनी, पायजेब, पायल व चांदी के सिक्के शामिल हैं। इसके साथ ही चोरी में प्रयुक्त पैशन प्रो मोटरसाईकिल UP 56- U6964 भी बरामद की गई है।
पुलिस के अनुसार घटना 15 नवंबर 2025 की है, जब पीड़िता अपने पिता के इलाज के लिए लखनऊ गई थी। लगभग एक माह बाद घर लौटने पर चोरी की जानकारी हुई, जिसके बाद 22 दिसंबर को अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया गया था।
गिरफ्तार अभियुक्त उमेश साहनी का लंबा आपराधिक इतिहास रहा है। उसके विरुद्ध महराजगंज, गोरखपुर, कुशीनगर व संत कबीर नगर जनपदों में चोरी, गृहभेदन, हत्या का प्रयास, अपहरण,शस्त्र अधिनियम, एनडीपीएस एक्ट व गुंडा एक्ट समेत 18 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं, जो उसके शातिर अपराधी होने की पुष्टि करते हैं।
इस कार्रवाई में थाना घुघली, एसओजी व स्वाट टीम के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की अहम भूमिका रही। पुलिस अधीक्षक सोमेन्द्र मीना ने संयुक्त टीम की सराहना करते हुए कहा कि जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध ऐसी प्रभावी कार्रवाइयां आगे भी लगातार जारी रहेंगी, जिससे आमजन में सुरक्षा की भावना और अधिक मजबूत होगी।

IAS तबादला सूची 2025: विजयलक्ष्मी एन से लेकर संजीव हंस तक, कौन कहां तैनात

बिहार प्रशासन में बड़ा फेरबदल: 10 IAS अधिकारियों के तबादले, संजीव हंस की नई तैनाती पर सियासी हलचल

पटना (राष्ट्र की परम्परा डैस्क)बिहार सरकार ने वर्ष 2025 के अंत में एक बड़े प्रशासनिक फेरबदल को अंजाम देते हुए 10 IAS अधिकारियों का तबादला कर दिया है। सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से जारी अधिसूचना में कई अहम विभागों और प्रमंडलों में बदलाव किया गया है, लेकिन इस सूची में सबसे ज्यादा चर्चा संजीव हंस को नई जिम्मेदारी दिए जाने को लेकर हो रही है। सामूहिक दुष्कर्म मामले में बरी होने और मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े गंभीर आरोपों के कारण वे पहले से ही जांच एजेंसियों के रडार पर रहे हैं।सरकार के आदेश के अनुसार, 1995 बैच की वरिष्ठ IAS अधिकारी विजयलक्ष्मी एन को योजना एवं विकास विभाग का अपर मुख्य सचिव नियुक्त किया गया है। इससे पहले वे पशुपालन विभाग में इसी पद पर कार्यरत थीं। इसके साथ ही उन्हें बिहार आपदा पुनर्वास एवं पुनर्निर्माण सोसाइटी का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है। प्रशासनिक गलियारों में यह नियुक्ति इसलिए भी चर्चा में है क्योंकि विजयलक्ष्मी, वरिष्ठ IAS अधिकारी डॉ. एस. सिद्धार्थ की पत्नी हैं।वहीं, 2011 बैच के IAS अधिकारी सेंथिल कुमार को गन्ना उद्योग विभाग का प्रधान सचिव बनाया गया है। इससे पहले वे योजना एवं विकास विभाग में प्रधान सचिव के पद पर तैनात थे। 1997 बैच के पंकज कुमार को ग्रामीण विकास विभाग का नया प्रधान सचिव नियुक्त किया गया है, जबकि वे अब तक कृषि विभाग की जिम्मेदारी संभाल रहे थे।इस तबादला सूची में चार प्रमंडलों के आयुक्त भी बदले गए हैं।प्रेम सिंह मीणा (2000 बैच) को मुंगेर प्रमंडल का आयुक्त बनाया गया है।मनीष कुमार (2005 बैच) को सारण प्रमंडल का आयुक्त नियुक्त किया गया है।गिरिवर दयाल सिंह (2008 बैच) को तिरहुत प्रमंडल, मुजफ्फरपुर का आयुक्त बनाया गया है।अवनीश कुमार सिंह (2010 बैच) को भागलपुर प्रमंडल का नया कमिश्नर बनाया गया है।इसके अलावा सरकार ने चार IAS अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार भी सौंपे हैं, जिनमें नगर विकास, बिजली वितरण, स्वास्थ्य और खेल विभाग से जुड़े अहम दायित्व शामिल हैं।हालांकि, इस पूरी सूची में सबसे ज्यादा सुर्खियां संजीव हंस को मिली नई जिम्मेदारी ने बटोरी हैं। आय से अधिक संपत्ति और ब्लैक मनी से जुड़े मामलों में प्रवर्तन निदेशालय (ED) सहित कई एजेंसियां अब भी जांच कर रही हैं। चार शहरों में 20 से अधिक ठिकानों पर छापेमारी और अन्य IAS अधिकारियों से कथित लेन-देन के संकेतों ने इस तबादले को राजनीतिक और प्रशासनिक दोनों स्तरों पर संवेदनशील बना दिया है।स्पष्ट है कि बिहार IAS तबादला 2025 केवल प्रशासनिक बदलाव नहीं, बल्कि आने वाले दिनों में राज्य की राजनीति और नौकरशाही की दिशा तय करने वाला कदम साबित हो सकता है।

कला और रचनात्मकता से जुड़ा रिश्ता: रेहान-अवीवा

प्रियंका गांधी के बेटे रेहान वाड्रा की सगाई, जानिए कौन हैं अवीवा बेग और क्या है पूरी कहानी

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी और उद्योगपति रॉबर्ट वाड्रा के बेटे रेहान वाड्रा ने अपनी लंबे समय से प्रेमिका अवीवा बेग से सगाई कर ली है। पारिवारिक सूत्रों के अनुसार, 25 वर्षीय रेहान ने हाल ही में सात साल पुराने रिश्ते को एक नया नाम देते हुए अवीवा को विवाह का प्रस्ताव दिया, जिसे उन्होंने सहर्ष स्वीकार कर लिया। बताया जा रहा है कि इस रिश्ते को दोनों परिवारों की पूरी सहमति और आशीर्वाद प्राप्त है। अवीवा और उनका परिवार दिल्ली में निवास करता है और दोनों परिवारों के बीच लंबे समय से सौहार्दपूर्ण संबंध हैं।
रेहान वाड्रा: राजनीति से अलग एक रचनात्मक पहचान
29 अगस्त 2000 को जन्मे रेहान वाड्रा ने पारिवारिक राजनीतिक विरासत से अलग अपनी एक स्वतंत्र पहचान बनाई है। उन्होंने देहरादून के प्रतिष्ठित दून स्कूल में शिक्षा प्राप्त की, जहां राजीव गांधी और राहुल गांधी भी पढ़ चुके हैं। इसके बाद वे उच्च शिक्षा के लिए लंदन के स्कूल ऑफ ओरिएंटल एंड अफ्रीकन स्टडीज (SOAS) गए।
रेहान पेशे से इंस्टॉलेशन और विजुअल आर्टिस्ट हैं। उन्हें ट्रैवल और नेचर फोटोग्राफी का विशेष शौक है। ‘डार्क परसेप्शन’ और ‘द इंडिया स्टोरी’ जैसी एकल प्रदर्शनियों के जरिए उन्होंने कला जगत में अपनी खास पहचान बनाई है। उनके कार्यों में वाइल्डलाइफ, स्ट्रीट और कमर्शियल फोटोग्राफी प्रमुख रूप से शामिल हैं।
अवीवा बेग: रचनात्मकता और सामाजिक सरोकार
अवीवा बेग ने दिल्ली के मॉडर्न स्कूल से स्कूली शिक्षा पूरी की और ओपी जिंदल ग्लोबल यूनिवर्सिटी से मीडिया कम्युनिकेशन व जर्नलिज्म की पढ़ाई की। वह एक फोटोग्राफर और निर्माता के रूप में सक्रिय हैं और अपने रचनात्मक प्रोजेक्ट्स के माध्यम से सामाजिक मुद्दों को उजागर करने का प्रयास करती हैं।
रेहान और अवीवा की यह सगाई न केवल दो परिवारों का मिलन है, बल्कि रचनात्मक सोच और आधुनिक दृष्टिकोण का भी प्रतीक मानी जा रही है।

संसद बनाम विधानसभा: विकसित भारत कानून पर संघीय मर्यादा की बहस

संघीय ढांचे पर सियासी टकराव: विकसित भारत कानून को लेकर पंजाब विधानसभा पर शिवराज सिंह चौहान का तीखा प्रहार

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)केंद्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंगलवार को पंजाब विधानसभा द्वारा संसद से पारित विकसित भारत -रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण) अधिनियम, 2025 के विरोध में एक दिवसीय विशेष सत्र बुलाने और प्रस्ताव पारित करने पर कड़ी आपत्ति जताई। उन्होंने इसे भारत के संघीय ढांचे की मूल भावना के विरुद्ध करार दिया और कहा कि संसद द्वारा बनाए गए कानून के खिलाफ विधानसभा में प्रस्ताव पारित करना संवैधानिक संतुलन को कमजोर करता है।
शिवराज सिंह चौहान ने स्पष्ट किया कि इस विधेयक पर लोकसभा में व्यापक और गहन चर्चा हुई थी। उनके अनुसार, आठ घंटे से अधिक समय तक चली बहस में सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों के सांसदों ने अपने-अपने सुझाव रखे। चौहान ने कहा कि वे स्वयं हर सांसद के सुझावों को गंभीरता से नोट कर रहे थे और विपक्ष को आश्वस्त किया गया था कि सभी बिंदुओं पर सरकार की ओर से जवाब दिया जाएगा। बावजूद इसके, विपक्ष ने चर्चा के बजाय हंगामे का रास्ता चुना, जिससे संसद की मर्यादा को ठेस पहुंची।
केंद्रीय मंत्री ने सवाल उठाया कि जब संसद में विधायी प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और राष्ट्रपति की मंजूरी के साथ कानून प्रभावी हो गया है, तब किसी राज्य विधानसभा द्वारा उसके विरोध में प्रस्ताव पारित करना किस संवैधानिक भावना को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि संघीय व्यवस्था सहयोग और समन्वय पर आधारित होती है, टकराव पर नहीं।
गौरतलब है कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने हाल ही में विकसित भारत-रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण) विधेयक, 2025 को स्वीकृति दी है। यह अधिनियम ग्रामीण भारत में रोजगार सुरक्षा को नया आयाम देता है। इसके तहत ग्रामीण परिवारों को अब प्रति वित्तीय वर्ष 125 दिनों तक वैधानिक मजदूरी रोजगार की गारंटी मिलेगी। यह प्रावधान पुराने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (MGNREGA) की जगह एक आधुनिक और सशक्त वैधानिक ढांचा प्रस्तुत करता है।
सरकार का कहना है कि यह कानून केवल रोजगार सृजन तक सीमित नहीं है, बल्कि सशक्तिकरण, समावेशी विकास, विभिन्न योजनाओं के अभिसरण और संतृप्ति-आधारित वितरण को बढ़ावा देता है। इसका उद्देश्य 2047 तक विकसित भारत के राष्ट्रीय लक्ष्य के अनुरूप एक आत्मनिर्भर, लचीले और समृद्ध ग्रामीण भारत की नींव मजबूत करना है।
इस पूरे घटनाक्रम ने एक बार फिर केंद्र और राज्यों के बीच अधिकारों, जिम्मेदारियों और संघीय संतुलन पर बहस को तेज कर दिया है।

महराजगंज पुलिस अलर्ट मोड पर, जिले भर में चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। नववर्ष 2026 के स्वागत को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सुव्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से महराजगंज पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा के निर्देशन में 31 दिसंबर 2025 की रात्रि से 01 जनवरी 2026 तक जिले के सभी थाना क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश जारी किए गए हैं। संभावित भीड़ और उत्सव के माहौल को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा व्यवस्था को बहुस्तरीय और सख्त बनाया गया है।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जिले के सभी संवेदनशील स्थानों, प्रमुख बाजारों, धार्मिक स्थलों, होटलों, क्लबों, मैरिज हॉलों, पर्यटन एवं पिकनिक स्थलों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। संवेदनशील क्षेत्रों में राजपत्रित अधिकारियों के नेतृत्व में फ्लैग मार्च कराया जा रहा है, वहीं नियमित फुट पेट्रोलिंग के जरिए हर गतिविधि पर कड़ी नजर रखी जा रही है।

नववर्ष के अवसर पर लेहड़ा मंदिर, दुर्गा मंदिर महराजगंज, सोनाड़ी देवी, बोकड़ा देवी, बनैलिया माता मंदिर नौतनवां, दर्जनिया ताल, निचलौल पार्क सहित अन्य प्रमुख धार्मिक व पर्यटन स्थलों पर श्रद्धालुओं और पर्यटकों की सुरक्षा के लिए विशेष पुलिस प्रबंध किए गए हैं। इन स्थानों पर महिला एवं पुरुष पुलिस बल की तैनाती के साथ निगरानी और सख्त कर दी गई है।

महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए सादे वर्दी में महिला पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। साथ ही यूपी-112 पुलिस सेवा को पूरी तरह सक्रिय रखा गया है ताकि किसी भी आपात स्थिति में त्वरित सहायता उपलब्ध हो सके। छेड़छाड़, उत्पीड़न या किसी भी प्रकार की अशोभनीय गतिविधियों पर तत्काल सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।

नशे में वाहन चलाने वालों के खिलाफ पुलिस का रुख बेहद सख्त रहेगा। होटल, बाजार, क्लब और आयोजन स्थलों के निकास बिंदुओं पर ब्रेथ एनालाइजर से जांच की जाएगी। नशे की हालत में ड्राइविंग, तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने वालों के विरुद्ध कड़ी वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें – http://मॉर्निंग वॉकर चेकिंग अभियान, 339 लोगों व 216 वाहनों की जांच

यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए प्रमुख मार्गों पर पार्किंग व्यवस्था, आवश्यकता पड़ने पर डायवर्जन प्वाइंट और मोबाइल बैरियर लगाए गए हैं, ताकि जाम और अव्यवस्था से बचा जा सके। भीड़भाड़ वाले इलाकों, चौराहों और संवेदनशील स्थानों पर ड्रोन कैमरों और सीसीटीवी के माध्यम से कड़ी निगरानी की जा रही है। इसके साथ ही सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म की 24 घंटे निगरानी कर अफवाहों और भ्रामक सूचनाओं पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया कि अराजकता, हुड़दंग, तेज आवाज में डीजे, अवैध आतिशबाजी या कानून व्यवस्था बिगाड़ने की किसी भी कोशिश को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने आमजन से अपील की कि वे पुलिस प्रशासन का सहयोग करें और नववर्ष 2026 का स्वागत सौहार्दपूर्ण, शांतिपूर्ण और सुरक्षित वातावरण में करें।

पुलिस प्रशासन की इन व्यापक तैयारियों से साफ है कि महराजगंज पुलिस नववर्ष के अवसर पर जिले में शांति, सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूरी तरह मुस्तैद है।

मॉर्निंग वॉकर चेकिंग अभियान, 339 लोगों व 216 वाहनों की जांच

आमजन से संवाद कर पुलिस ने दिलाया सुरक्षा का भरोसा

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
जनपद में शांति, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने तथा जनमानस में विश्वास की भावना को और मजबूत करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक देवरिया श्री संजीव सुमन के निर्देशन में सोमवार को “मॉर्निंग वॉकर चेकिंग अभियान” चलाया गया।
यह अभियान दिनांक 30 दिसंबर 2025 को प्रातः 5 बजे से 8 बजे तक जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में संचालित किया गया। अभियान के तहत सभी थाना प्रभारी एवं थानाध्यक्षों द्वारा मॉर्निंग वॉक पर निकले नागरिकों से सीधा संवाद स्थापित किया गया तथा उन्हें सुरक्षा का भरोसा दिलाया गया।पुलिस अधिकारियों ने सामुदायिक सहभागिता के माध्यम से छोटे-मोटे विवादों को मौके पर ही सुलझाने का प्रयास किया और मित्र पुलिसिंग की भावना को मजबूत किया। साथ ही अभियान के दौरान संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की सघन चेकिंग की गई।चेकिंग के दौरान चोरी की गाड़ियों की पहचान, तीन सवारी चलने वालों के विरुद्ध कार्रवाई, मॉडिफाइड साइलेंसर वाले दोपहिया वाहनों का चालान, नाबालिगों द्वारा वाहन चलाने पर कार्रवाई तथा अवैध असलहा व मादक पदार्थों पर निगरानी रखी गई।पुलिस द्वारा नागरिकों को मॉर्निंग वॉकर अभियान के उद्देश्यों से अवगत कराया गया, जिस पर जनसामान्य ने पुलिस की इस पहल की सराहना की और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर संतोष व्यक्त किया।अभियान के दौरान जनपद में कुल 17 स्थानों पर चेकिंग करते हुए 339 व्यक्तियों एवं 216 वाहनों की जांच की गई। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया कि इस प्रकार के जनहितकारी अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेंगे, जिससे आमजन की सुरक्षा, शांति एवं विश्वास सुनिश्चित किया जा सके।

उपडाकघर दोहरीघाट की चरमराई व्यवस्था, स्टाफ की कमी से जमाकर्ताओं में भारी आक्रोश

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद मऊ के दोहरीघाट उपडाकघर में अव्यवस्था अपने चरम पर पहुंच गई है। स्टाफ की भारी कमी और बार-बार नेटवर्क फेल होने के कारण लेन-देन सहित डाकघर के अधिकांश कार्य बुरी तरह प्रभावित हो रहे हैं। पिछले तीन माह से जमाकर्ता परेशान हैं और रोजाना उपडाकघर परिसर में भीड़ और हंगामे की स्थिति बनी रहती है।

केवीपी, एमआईएस और टीडी क्लोजिंग में दो माह की देरी

डाकघर में केवीपी, एमआईएस और टीडी खातों की क्लोजिंग में दो-दो माह का समय लग रहा है। वहीं नया खाता खोलने, फिक्स्ड डिपॉजिट और केवाईसी अपडेट जैसे जरूरी कार्य भी ठप पड़े हैं। शादी-विवाह जैसे जरूरी मौकों पर लेन-देन न हो पाने से आम जनता में गहरा रोष है।

एक ही बाबू के भरोसे पूरा डाकघर

स्थिति यह है कि पूरे उपडाकघर में केवल एक बाबू ही रजिस्ट्री, स्पीड पोस्ट और सीमित समय के लिए लेन-देन का काउंटर संभाल रहा है। एक ही काउंटर पर जमा-निकासी, खाता क्लोजिंग, नए खाते, रजिस्ट्री और पार्सल का कार्य होने से रोज विवाद की स्थिति बन रही है।

अधिकारियों के दावे साबित हुए हवा-हवाई

प्रवर डाक अधीक्षक कृष्णानंद पाण्डेय ने एक सप्ताह पहले स्टाफ और नेटवर्क समस्या जल्द दूर करने का आश्वासन दिया था, लेकिन अब तक न तो नया स्टाफ आया और न ही नेटवर्क की समस्या सुलझी। परिणामस्वरूप हजारों खाते डंप पड़े हैं और जमाकर्ता परेशान हैं।

ये भी पढ़ें – प्राइवेट हॉस्पिटलों में मौतों की जिम्मेदारी किसकी? सरकारी मशीनरी की भूमिका पर उठे गंभीर सवाल

जमाकर्ताओं और अभिकर्ताओं में रोष

उपडाकपाल तीर्थराज सिंह ने बताया कि स्टाफ की कमी के कारण कार्य प्रभावित हो रहा है और इसकी सूचना उच्चाधिकारियों को दी जा चुकी है। वहीं जमाकर्ता प्रतिमा राय, संजू, ममता, अरुण राय, संध्या देवी, चनरी देवी सहित कई लोगों ने बताया कि दो माह से उपडाकघर के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन सिर्फ “आज-कल” कहकर टाल दिया जाता है।

अभिकर्ताओं ने भी बताया कि आरडी, एनएससी, केवीपी और टीडी की अवधि पूरी होने पर तीन-तीन माह तक भुगतान नहीं हो पा रहा है। नेटवर्क महीने में केवल 15 दिन ही ठीक से काम करता है, जिससे महिलाओं और अभिकर्ताओं को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

स्टाफ बढ़ाने और व्यवस्था सुधारने की मांग

अभिकर्ता विवेकानंद राय, राजेश राय, ओमप्रकाश पाण्डेय, गुलाबचंद, मनोज राय, मधुबाला उपाध्याय, साधना राय, बीना राय, अनिता यादव समेत अन्य लोगों ने प्रवर डाक अधीक्षक से शीघ्र स्टाफ बढ़ाने और उपडाकघर की व्यवस्था सुधारने की मांग की है।

ये भी पढ़ें – मेमू ट्रेन को बरहज से चलाने की मांग, पूर्वोत्तर रेलवे को संस्तुति पत्र भेजने पर जोर

प्राइवेट हॉस्पिटलों में मौतों की जिम्मेदारी किसकी? सरकारी मशीनरी की भूमिका पर उठे गंभीर सवाल

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद बलिया में निजी अस्पतालों में हो रही संदिग्ध मौतों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। बीते एक वर्ष के भीतर दर्जनों ऐसे मामले सामने आए हैं, जिनमें मरीजों की मौत के बाद परिजनों ने निजी अस्पतालों पर लापरवाही और गलत इलाज के गंभीर आरोप लगाए हैं। इन घटनाओं के बाद धरना-प्रदर्शन, हंगामा और कार्रवाई की मांग तो होती है, लेकिन कुछ दिनों बाद मामले ठंडे बस्ते में चले जाते हैं। ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यह उठता है कि आखिर इन मौतों की जिम्मेदारी किसकी है?

सरकारी संसाधनों से निजी अस्पतालों में रेफर क्यों?

जानकारी के अनुसार, अधिकांश मामलों में मरीजों को सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों से एंबुलेंस या अन्य सरकारी संसाधनों के माध्यम से सीधे निजी अस्पतालों में भेजा जाता है। यह प्रक्रिया किसके आदेश पर होती है, इसकी न तो परिजनों को स्पष्ट जानकारी दी जाती है और न ही कोई पारदर्शी जांच सामने आती है। जब सरकारी अस्पताल और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मौजूद हैं, तो निजी अस्पतालों में रेफर करने की मजबूरी क्यों पैदा होती है, यह आज भी अनुत्तरित है।

जांच के नाम पर खानापूर्ति

निजी अस्पतालों में मौत के बाद अक्सर यह तर्क दिया जाता है कि मरीज की हालत पहले से ही गंभीर थी। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग द्वारा जांच की घोषणा तो होती है, लेकिन कार्रवाई के नाम पर केवल औपचारिकताएं पूरी की जाती हैं। न तो संबंधित निजी अस्पतालों पर ठोस कार्रवाई होती है और न ही उन सरकारी अधिकारियों या कर्मचारियों की जवाबदेही तय होती है, जिनकी भूमिका मरीज को निजी अस्पताल तक पहुंचाने में रही।

ये भी पढ़ें – मेमू ट्रेन को बरहज से चलाने की मांग, पूर्वोत्तर रेलवे को संस्तुति पत्र भेजने पर जोर

एफआईआर के बाद भी नहीं बढ़ती जांच

बलिया में बीते एक साल में कई ऐसे मामले सामने आए हैं, जिनमें एफआईआर दर्ज होने के बावजूद जांच आगे नहीं बढ़ सकी। इससे आम जनता में यह संदेश जा रहा है कि निजी अस्पताल और उनसे जुड़े तंत्र कानून से ऊपर हैं। गरीब और मध्यम वर्ग के लोग इलाज के नाम पर अपनी जमा-पूंजी गंवा देते हैं और अंततः उन्हें अपनों की लाश ही मिलती है।

जवाबदेही तय करना जरूरी

अब सवाल यह है कि क्या स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन इस गंभीर मुद्दे पर कभी ठोस कदम उठाएगा? क्या सरकारी मशीनरी की भूमिका की निष्पक्ष जांच होगी? जब तक निजी अस्पतालों और उन्हें संरक्षण देने वाली व्यवस्था पर सख्त कार्रवाई नहीं होगी, तब तक ऐसी मौतों का सिलसिला रुकना मुश्किल है। जनहित में आवश्यक है कि प्रशासन जवाबदेही तय करे और दोषियों पर कठोर कानूनी कार्रवाई करे, ताकि आम जनता का स्वास्थ्य व्यवस्था पर भरोसा बना रहे।

ये भी पढ़ें – भव्य विराट हिन्दू सम्मेलन सम्पन्न, सनातन संस्कृति, संगठन और राष्ट्रभाव पर हुआ गहन मंथन