Saturday, January 17, 2026
Homeउत्तर प्रदेशयातायात पुलिस का सख्त चेकिंग अभियान: 134 वाहनों का ई-चालान, 2 वाहन...

यातायात पुलिस का सख्त चेकिंग अभियान: 134 वाहनों का ई-चालान, 2 वाहन सीज

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और यातायात नियमों के सख्त पालन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से यातायात पुलिस देवरिया ने बुधवार को शहर क्षेत्र में विशेष चेकिंग अभियान चलाया। यह अभियान पुलिस अधीक्षक देवरिया संजीव सुमन के निर्देशन में संचालित किया गया।

यातायात प्रभारी गुलाब सिंह के नेतृत्व में चली कार्रवाई के दौरान बिना हेलमेट, तीन सवारी तथा दोषपूर्ण नंबर प्लेट वाले वाहनों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान मोटर वाहन अधिनियम के तहत कुल 134 वाहनों का ई-चालान किया गया, जबकि नियमों का गंभीर उल्लंघन करने वाले 2 वाहनों को सीज किया गया।

ये भी पढ़ें – मतदाता सूची में गड़बड़ी पर भड़के ग्रामीण, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन; दोषी बीएलओ पर कार्रवाई की मांग

यातायात पुलिस ने स्पष्ट किया कि इस तरह के अभियान का मुख्य उद्देश्य आम नागरिकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करना और सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करना है। पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे हेलमेट पहनें, ओवरलोडिंग से बचें और वैध नंबर प्लेट का उपयोग करें, अन्यथा नियमों का उल्लंघन करने पर आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

ये भी पढ़ें – ‘अगर घुसपैठिए सिर्फ बंगाल में हैं तो पहलगाम में हमला किसने कराया?’— अमित शाह पर बरसीं ममता बनर्जी

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments